Blog

  • पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, बदला यह नियम

    नई दिल्लीः अगर आप भी पेंशन का पैसा निकालने का सोच रहे हैं तो अब बड़ा बदलाव हो गया है। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत पैसा निकालने के नियम बदल गए हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (PFRDA) ने इस बारे में जानकारी दी है।

    पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन प्रणाली के तहत पैसा निकालने के लिए अंशधारकों के लिए ‘पेनी ड्रॉप’ वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है। इससे अंशधारकों के पैसे का समय पर ट्रांसफर होगा।

    ‘पेनी ड्रॉप’ प्रक्रिया के तहत, रिकॉर्ड रखने वाली केंद्रीय एजेंसियां (CRA) बैंक बचत खाते की रियल और एक्टिव स्थिति देखती हैं। इसके अलावा बैंक अकाउंट नंबर और ‘प्राण’ या दाखिल किए गए दस्तावेजों में दिए गए नाम का मिलान करती हैं।

    ये प्रावधान एनपीएस, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट में सभी प्रकार की निकासियों के साथ-साथ ग्राहकों के बैंक खाता विवरणों में बदलाव के लिए लागू होंगे।

    आपको बता दें लाभार्थी के बैंक खाते में एक छोटी राशि डालकर और पेनी ड्रॉप प्रतिक्रिया के आधार पर नाम का मिलान करके ‘परीक्षण लेनदेन’ करके खाते की वैधता सत्यापित की जाती है।

    पीएफआरडीए की एक हालिया अधिसूचना के अनुसार, “नाम मिलान, निकास/निकासी आवेदनों को संसाधित करने और ग्राहक के बैंक खाते के विवरण को संशोधित करने के लिए पेनी ड्रॉप सत्यापन आवश्यक रूप से सफल होना चाहिए।”

  • मां चिंतपूर्णी से श्रद्धालु अब घर बैठे मंगवा सकते है प्रसाद व स्वरूप: मुकेश अग्निहोत्री 

    ऊना/सुशील पंडित:विश्व भर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी से श्रद्धालु अब घर बैठे प्रसाद व मां चिंतपूर्णी का स्वरूप मंगवा सकते हैं ।चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह नई सुविधा श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है ।इस नई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय विश्रामगृह में किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने प्रसाद व माँ चिंतपूर्णी के स्वरूप के स्मृति चिन्ह का अवलोकन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को करवाया। वही उनके माध्यम से इस सेवा की शुरुआत करवाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है, बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए धार्मिक स्थलों के लिए परिवहन निगम की बस से चलाई जा रही हैं ।उन्होंने कहा कि खाटू श्याम के लिए बस चलाई गई है ।वहीं अब अयोध्या के लिए भी परिवहन निगम जल्द बस चलाएगा ।उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि 3-डी दर्शन की सुविधा भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवा दी गई है ।सुगम दर्शन योजना सफलता से चल रही है जिसके माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा चिंतपूर्णी मंदिर को श्रद्धालुओं से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़े स्तर पर यह मांग भी रही है की मां चिंतपूर्णी का प्रसाद ऑनलाइन मिल सके ,माँ चिंतपूर्णी जी का स्वरूप मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बेहतरीन प्रयास किया है ₹1100 में ऑनलाइन घर बैठे मां चिंतपूर्णी का प्रसाद मंगवाया जा सकता है , जिसकी पैकिंग बेहतर डिब्बे में कई गई है, प्रसाद योजना के तहत , इसमें मां की चुन्नी ,प्रसाद ,भोग व चरणामत सभी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा।उन्होंने कहा कि यही नहीं मां चिंतपूर्णी का स्वरूप स्मृति चिन्ह के रूप में बनाया गया है। यह भी ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा प्रयास है जिससे श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के मंदिर के स्मृति चिन्ह को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं, प्रसाद घर बैठे मंगवा सकते हैं ।उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की जा रही है और आने वाले समय में सुविधाओं में और इजाफा किया जाएगा ।प्रसाद व स्मृति चिन्ह के लिए लगेगा काउंटर | प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि माँ चिंतपूर्णीने ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधीश ऊना ने बताया है कि ऑनलाइन प्रसाद व समिति चिन्ह के अलावा प्रसाद व स्मृति चिन्ह मां चिंतपूर्णी मंदिर से भी प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए विशेष काउंटर मां चिंतपूर्णी मंदिर में स्थापित किया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु प्रसाद व स्मृति चिन्ह ले सकते हैं।
  • पंजाब : इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु के पटवारखाने मोड़ से सामने आया है। जहां हमलावर होने व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली चलने के मामले को लेकर इलाके में दहशत  का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना में घायल हुए युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ साजन और कुलवंत सिंह जेई निवासी मोहल्ला शेखूपुरा जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

    .

  • अमरावती कालोनी बददी में मां भगवती जागरण 4 नवंबर को

    पूर्वांचल संस्कार भारती विद्या वैदिक एवं जन कल्याण समिति


    बददी/सचिन बैंसल: पूर्वांचल संस्कार भारती विद्या वैदिक एवं जन कल्याण समिति द्वारा 4 अक्टूबर को बददी की अमरावती कालोनी में मां भगवती का 8वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया रहा है। संगठन के अध्यक्ष बाबा आलोक नाथ चौबे, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद राय, सलाहकार श्रवण ठाकुर, मुख्य सलाहकार सरोज झा, भुुवन सिंह महासचिव व पूर्व प्रधान आलोक ने बताया कि यह भगवती जागरण बीबीएन का सबसे बडा जागरण होता है जिसमें 8 से 10 हजार श्रद्वालु भाग लेते हैं। उन्होने कहा कि बच्चों व महिलाओं लिए बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिन में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक भंडारे का प्रबंध 4 नवंबर को रखा गया है। माता तारा का पूजन का समय सुबह 4:30 बजे से होगा और प्रसाद वितरण का समय सुबह 5:30 बजे रखा गया है। कमेटी के सदस्यों ने लोगों से आग्रह कि वो समय पर पहुंच कर महामाई का गुणगान करे।

  • सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने पर रंजना शर्मा को चुना गया योगी आफ  मन्थ

    श्री श्याम गौशाला समिति मढ़ावाला के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने प्रशस्ति पत्रा देकर किया सम्मानित


    बददी/सचिन बैंसल: किशोर योगा एकेडमी में योगी आफ मन्थ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ तथा पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री श्याम गौशाला समिति मढ़ावाला के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपनीे सम्बोधन में कहा कि आज के समय में योग, यज्ञ एवं गौपालन का सबसे अधिक महत्व है जिससे हम न केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि सुखी और समृद्व बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि किशोर योग संस्थान के माध्यक से योग, यज्ञ, भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता को पुर्नस्थापित करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं जिसके लिए यहां की पूरी टीम बधाई की पात्रा है। उन्होंने छः महीने तक लगातार निंरतर योग कक्षा में उपस्थित होने का रिकार्ड बनाने के लिए रंजना शर्मा को बधाई दी तथा सभी के दीर्घ ओर स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर अनिल शर्मा ने माता की भेंटें तथा भगवान कृष्ण के भजन गाकर वातावरण को खूब भक्तिमय बना दिया। एकेडमी के संचालक डाक्टर किशोर ठाकुर ने कहा कि संस्थान में प्रत्येक मास हवन यज्ञ किया जाता है इस दौरान उस महीने में जन्म दिवस मनाने वालों को भारतीय पूजा पद्वति एवं संस्कृति के आधार पर जन्मोत्सव की बधाई दी जाती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन शर्मा, अनिल शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, लाल बाबू यादव, गीता शर्मा, अर्चना मिश्रा, नीतिका त्यागी, भारती ढोले, सुभाष गर्ग, गीता रानी, सुनील शर्मा, रंजना शर्मा, अश्वनी तायल, सतीश शेखावत, धीरज मिश्रा, जसवंत सिहं आदि अनेक गणमान्य लोगा मौजूद रहे।

  • किडनैप कर 7 लड़कों ने 20 दिन तक किया लड़की के साथ गैंगरेप

    किडनैप कर 7 लड़कों ने 20 दिन तक किया लड़की के साथ गैंगरेप

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल से एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि नशा सुंघाकर उसे किडनैप किया गया। फिर 7 लोगों ने 20 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह से बचकर आरोपियों के चुंगल से निकलकर भागी और पुलिस को आपबीती बताई। ज्यादा नशा देने की वजह से युवती की हालत खराब हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे अरशद और आसिम मिले। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़ा फेंका और वो बेहोश हो गई। फिर वो दोनों उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर किसी अनजान जगह ले गए। जहां 7 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

    आरोपी बार-बार बेहोश करते और अलग अलग जगह पर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देते रहे। आरोपियों ने उसे 20 दिन तक बंधक बनाकर रखा। ज्यादा नशे की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई और युवक उसे छोड़कर फरार हो गए।

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ 366, 376D, 328, 344, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। और जांच शुरू कर दी है।

  • भारत में लाॅन्च हुआ नया JioPhone, चलता है WhatsApp और YouTube, जानें कीमत

    भारत में लाॅन्च हुआ नया JioPhone, चलता है WhatsApp और YouTube, जानें कीमत

    नई दिल्लीः Reliance Jio ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम JioPhone Prima 4G है। दरअसल, कंपनी ने इस हैंडसेट को Indian Mobile Congress 2023 (IMC) के दौरान शोकेश किया था और अब इस हैंडसेट को JioMart वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है।

    यह फीचर फोन है और इसमें प्रिमियम डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इस फीचर हैंडसेट में कई सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करने को मिलेगा, जिसमें WhatsApp और YouTube जैसे ऐप्स मिलेंगे।

    JioPhone Prima 4G को Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टेड किया, इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। इस हैंडसेट की कीमत 2599 रुपए बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हैंडसेट को दो कलर वेरिएंट ब्लू और येलो में पेश किया।

    JioPhone Prima 4G में 2.4 Inch का डिस्प्ले है। 320×240 रेजोल्यूशन पिक्सल मिलेगा। इसमें TFT डिस्प्ले दिया है। वहीं रियर पैनल पर दो सर्कल तैयार किए हैं, जिसमें Jio Logo मौजूद हैं। इसमें 128GB का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं।

    Jio का यह हैंडसेट KaiOS पर काम करेगा। साथ ही यह एक सिंगल सिम हैंडसेट है। इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया है। इस फोन में Bluetooth version 5.0 वर्जन मिलेगा।

    JioPhone Prima 4G में 23 भाषाओं का सपोर्ट दिया है। इसमें 4G कनेक्शन का सपोर्ट मौजूद है। यह हैंडसेट 1800mAh की बैटरी के साथ आता है। इस हैंडसेट में 0.3MP का फ्रंट कैमरा दिया है। बताते चलें कि रिलायंस जियो इससे पहले भी कई फीचर फोन लॉन्च कर चुकी हैं, जो अपने प्राइम सेगमेंट और स्पेशल रिचार्ज की वजह से काफी लोकप्रिय हैं।

  • संगठित अपराध के खिलाफ प्रदेश सरकार उठा रही कडे़ कदम

    इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा विशेष कानून – उप मुख्यमंत्री


    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार ने सत्ता संभालते ही संगठित अपराध के खिलाफ कई कडे़ कदम उठाए हैं जिसकी बदौलत माफिया के जहन में कानून का खौफ पैदा हुआ है। सरकार के इन प्रयासों की बदौलत नशा तस्करी, पेपरलीक मामले, क्रिप्टो करंसी तथा खनन सहित सभी संगठित अपराधों से जुडे़ कई लोग सलाखों के पिछे हैं तथा इस दिशा में निरंतर अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। संगठित अपराध के खिलाफ सम्पत्ति जब्त सहित और अधिक कडे़ कदम उठाने की मंशा से प्रदेश सरकार द्वारा आगामी विधानसभा सत्र में एक विशेष कानून लाया जाएगा जिसके तहत इस प्रकार के अपराधों से जुडे़ लोगों की सम्पत्ति को जब्त किया जा सकेगा तथा उस पर केंद्र सरकार की बजाए राज्य सरकार का अधिकार होगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशा तस्करी से जुडे़ अपराधियों के खिलाफ कमर तोड़ करर्वाई की जा रही है जिसके तहत इस वर्ष 30 सितम्बर तक नशा तस्करी से जुडे 575 मामले दर्ज किए गए हैं तथा 11.5 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। नशे के खिलाफ की गई यह कार्रवाई पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 39.2 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 23 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें कुल 13.51 करोड़ रूपये की सम्पत्ति जब्त की गई है। यही नहीं इससे संबंधित लगभग 40 करोड़ रूपये के 7 मामले आगामी कार्रवाई के लिए परवर्तन निदेशालय को भेजे गए हैं। 


    उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही लागू किए जा रहे पिट/एनडीपीएस कानून के लागू होने से आगामी एक वर्ष के भीतर ही परिणाम सामने आएगे। उन्होंने कहा कि 5 ग्राम से कम मात्रा में चिट्टा पकडे़ जाने पर जमानत न मिलने बारे में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को मामला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी से जुडे़ व्यक्ति के खिलाफ सरकार जीरो टोलरेंस की नीति को अपना रही है चाहे लोग किसी भी विचारधारा के लोगों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में नशे की आपूर्ति के लिए कई अंतर्राष्ट्रीय गिरोह कार्य कर रहे हैं। इसलिए नशा तस्करी की रोकथाम के लिए देश की जमीनी व समुद्री सीमाओं पर केंद्र सरकार द्वारा भी अनेक सार्थक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जिला के टाहलीवाल में एक नया पुलिस थाना खोला गया है। इसके अलावा नशे की रोकथाम के लिए एक विशेष पुलिस बल नियुक्त किया जाएगा जिसमें 1500 पुलिस जवान भर्ती किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पेपरलीक मामलों के अलावा लगभग 2 हज़ार करोड़ रूपये का क्रिप्टो करंसी के नाम से एक बड़ा गोलमाल हुआ है जिसमें हिमाचल प्रदेश के एक लाख लोग भुगत भोगी है। क्रिप्टो करंसी के इस गोरख धंधे में प्रदेशवासियों को लगभग 500 करोड़ रूपये फंसा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में की गई कार्रवाई के बदौलत अब तक 10 गिरफ्तारियां की गई है तथा शेष अन्य दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में आय के साधन सृजित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वाटर सेस लागू किया गया जिसके तहत प्रदेश की आय में हजारों करोड़ों रूपये की बढ़ौत्ती होगी। लेकिन प्रदेश सरकार के कदम में केंद्र सरकार बेवजह बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इस संबंध में आय के साधन सृजित करने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 172 कम्पनियों पर वाटर सेस लागू हुआ है तथा इससे प्रदेश को लगभग 1842 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आय होने जा रही है तथा विभिन्न जल विद्युत कम्पनियों से 29 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। 


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य को कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नियमों के तहत केंद्र सरकार से 10 हज़ार करोड़ रूपये के विशेष पैकेज की मांग की गई है जिस पर केंद्र सरकार शीघ्र निर्णय लें। मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से राज्य के 16 हज़ार लोग प्रभावित हुए है तथा 3500 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के नवनिर्माण के लिए सात लाख रूपये, आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रूपये तथा पालूत पशुओं को हुए नुक्सान की भरपाई के लिए अपने संसाधनों से मुआवज़ा दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाली स्टेज़ कैरेज़ बसें जो बिना टैक्स दिए राज्य में यात्रियों की आवाजाही कर रही हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कर्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में लागू की गई लगेज़ पॉलिसी से राज्य को एक करोड़ रूपये की अतिरिक्त आय हुई है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से एक ओर यहां श्रद्धालुओं को माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन करने में भरपूर सुविधा मिल रही है तो वहीं मंदिर न्यास को अब तक एक करोड़ रूपये की आय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के भीतर व बाहरी राज्यों के धार्मिक गंतव्यों के लिए 100 अतिरिक्त बस रूट आरंभ किए जा रहे हैं जिसमें से पहला बस रूट धर्मशाला-चिंतपूर्णी -ज्वालाजी-धर्मशाला तथा चिंतपूर्णी से खाटूश्याम के लिए आरंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में अयोध्या, अमृतसर, डेरा ब्यास के अलावा हिमाचल प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों के लिए अनेक बस रूट आरंभ किए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश के 4500 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है तथा इन बच्चों को पालन-पोषण तथा शिक्षा संबंधि सम्पूर्ण दायित्व प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में दी गई सभी गारंटियां चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही है तथा सबसे बड़ी गारंटी पुरानी पेंशन योजना को सबसे पहले लागू कर दिया गया है और अन्य गारंटियों को भी पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।

  • पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैचों का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस स्मृति दिवस 2023 के सन्दर्भ में पुलिस लाईन ऊना के क्रिकेट मैदान में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैचों का आयोजन वनगढ़ बटालियन के क्रिकेट मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता के पहला मैच मनी-XI व खन्ना-XI के बीच खेला गया। जिसमें मनी-XI द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन का लक्ष्य खन्ना-XI के सामने रखा गया। जो कि इस लक्ष्य का पीछा करते खन्ना-XI की पूरी टीम 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। मनी-XI की तरफ से तरनजीत सिंह द्वारा 11 चौके व 10 छक्कों की मदद से कुल 129 रन बनाए गये। जिन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज का दूसरा मैच पी.सी.बी-XI और कुरियाला-XI के बीच खेला गया। पी.सी.बी-XI की टीम द्वारा 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन का लक्ष्य जीत के लिए कुरियाला-XI के सामने रखा गया। जिसे कुरियाला-XI की टीम द्वारा 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया गया। अनिरुद्ध शारदा जिनके द्वारा  कुरियाला-XI की तरफ से 74 रन बनाए गये व 2 विकेट भी हासिल किए गये उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • गुरु रविदास की शिक्षा ने समाज को दिखाई नई राह, समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का मार्ग हुआ प्रशस्त: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: आज दुख निवारण आदि द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बल्ह खालसा में सेवादार बाबा कमल दास जी की अध्यक्षता में संत भगवान दास जी की 33 वीं बरसी के संबंध में महान कीर्तन दरबार समागम करवाया गया। समागम में श्री गुरु आदि प्रगाश ग्रंथ जी की बाणी के भोग डाले गए और कीर्तन किया गया। प्रदेश भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर इस समागम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान वहां अपना शीश नवाया व लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी से समाज में नई शिक्षा का संचार हुआ और जातिवाद एवं छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सहायता मिली। उनकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार से जनता में नई चेतना जागृत हुई और गुलामी के खिलाफ समाज एकजुट हो सका और आज़ादी की लड़ाई में सभी अपना योगदान दे सके। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया जिससे आने वाली पीढ़ी को भी उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर बाबा तिलक राज जी, बाबा राम मूर्ती जी, दीप बिन्जी जी, अशोक जी, बाबा राजीव जी, राजिंदर वशिष्ठ जी, सूरम सिंह जी आदि मौजूद रहे।