Blog

  • पंजाबः एक्साइज इंस्पेक्टर और अफसरों को मिली विशेष जैकेट

    पंजाबः एक्साइज इंस्पेक्टर और अफसरों को मिली विशेष जैकेट

    चंडीगढ़ः पंजाब के एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टरों और अफसरों को राज्य सरकार ने विशेष प्रकार की जैकेट मुहैया करवाई है। अब सभी अधिकारी नाकाबंदी और छापामारी के दौरान इस जैकेट का इस्तेमाल करेंगे। पंजाब सरकार ने इंस्पेक्टरों और सीनियर अधिकारियों की पहचान सुनिश्चित करने के मकसद से उन्हें यह विशेष प्रकार की जैकेट प्रदान की है। इन जैकेट पर पंजाब सरकार और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का चिन्ह लगा है। जबकि जैकेट के पीछे विभाग का नाम लिखा है।

    आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन जैकेट पर रिफ्लेक्टिव पट्टियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को रात के समय और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सरकारी पहनावा नहीं होने के कारण कार्रवाई को अंजाम देते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आबकारी इन्फोर्समेंट गतिविधियों को अंजाम देने वाले विभागीय अधिकारी लंबे समय से ऐसी सरकारी जैकेट या पहनावा लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।

    एक्साइज एवं टैक्सेशन मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने यह सरकारी जैकेट मुहैया करवा इस मांग को पूरा किया। मंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों द्वारा निर्विघ्न घेराबंदी, तलाशी और जब्त कार्रवाई सरलता से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यत्न करने समेत पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी रोकने के लिए प्रयासरत है।

  • पंजाबः माथा टेकने जा रहे 3 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार

    पंजाबः माथा टेकने जा रहे 3 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार

    लुधियाना: खन्ना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार 3 युवक खन्ना से गुरूद्वारा मंजी साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वह खन्ना जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर खन्ना शहर क्रॉस करने लगे थे कि मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को पीछे से एक बहुत तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि उक्त कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी थी।

    जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। उधर कार को टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार बाइक सहित आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गए। तीन में से दो नौजवानों के टांगों के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिसमें दो नौजवानों की टांगें बुरी तरह से कुचली गई हैं। जिनको राहगीरों की मदद से खन्ना के सिवल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दो नौजवानों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

  • मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने सुनी ट्रक ऑपरेटरों की समस्याएं, किया मौके पर निपटारा

    मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने सुनी ट्रक ऑपरेटरों की समस्याएं, किया मौके पर निपटारा

    ऑपरेटरों के लिए बनाएंगे सिंगल विंडो – राम कुमार

    बददी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार ने ट्रक संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सरकार ने 31 मार्च तक गुड्स टैक्स जमा न कराने वाले संचालकों को छूट दी है। सोमवार से यह छूट लागू हो जाएगी जिन संचालकों के ट्रक बिना परमिट के खड़े हो गए है वह अब इस छूट के बाद अपनी पासिंग और परिमट बना सकते है  उन्होंने संचालकों से आश्वासन दिया कि 31 मार्च से पहले ट्रक संचालकों की सरकार के बैठक  करके लंबित गुड्स टैक्स एकमुश्त जमा कराने पर सहमित बनाई जाएगी जिससे भविष्य में ट्रक संचालकों को यह समस्या नहीं आए।

    उन्होंने कहा कि बीबीएन में दस हजार ट्रक है जिसमें 25 फीसदी ट्रक ने गुड्स टैक्स जमा नहीं कराया। अब गुड्स टैक्स तो कम है लेकिन इस पर पनेल्टी अधिक है। उन्होंने संचालकों को आश्वासन दिया कि पनेल्टी को माफ करने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। लेकिन लंबित टैक्स तो जमा कराना पड़ेगा। प्रदेश में बनी नई कांग्रेस सरकार गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री 18 -18 घंटे कार्य कर रहे है जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    राम कुमार ने कहा कि यहां पर उद्योग अच्छा कार्य करेंगे तभी ट्रक संचालकों को काम मिलेगा। इसके लिए वह दोनों के साथ सामाजस्य बना कर कार्य रहे है। सिंगल विंडो को बंद करके जल्द ही एक आथोरिटी बनाई जाएगी। जिसमें सभी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर ही फाईल को निपटाना होगा। कमेटी सीधी फाइल को सीएम की स्वीकति के लिए भेजेगी। अब बिना कारण सचिवालय में घूमने के बजाय सीधे सीएम के स्वीकृति के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने यूनियन को कमजोर करने का प्रयास किया था लेकिन यूनियन उसी पुरानी रेशों के तहत कार्य करेगी। यहां के लोगों ने अपनी जमीन बेच कर ट्रक डाले है और अगर अब ट्रकों संचालकों पर भारी भरकम बोझ डाल कर उन्हें निचोडऩे का कार्य किया तो वह भी ठीक नहीं है। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित डिप्टी आरटीओ विद्या देवी को निर्देश दिए कि किसी भी वाहन को बिना किसी कारण से रोका न जाए। इससे पूर्व सीपीएस राम कुमार चौधरी के बद्दी पहुंचने पर उन्हें ट्रक संचालकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।

    इस मौके ट्रक यूनियन के उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, भाग सिंह चौधरी,महासचिव जगदीश चंद,  ट्रक आपरेटर सोसायटी के पूर्व प्रधान हरभजन सिंह, सासोयटी के सदस्य सुभाष, चनन सिंह, रविंद्र कुमार, ऋषि लबाणा, रोहित, विजय कुंडलस, राकेश कुमार, सुखराम, मेबी सिंह, राम कुमार, केवल ठाकुर, संजू, कैलाश, दिनेश, अजय, अशोक कुमार समेत दर्जनों आपरेटर उपस्थित रहे।

  • पंजाब: 2 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    पंजाब: 2 IAS अधिकारियों की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। बीतें दिन ही 24 आईएएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। वहीं अब 2 और आईएएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

    बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

    नई दिल्लीः दुनिया में अद्भुत कमाल करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन स्टंटमैन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिनमें से कई चौंकाने वाले होते हैं तो कुछ छोटी-सी गलती के चलते हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को स्टंट करना काफी भारी पड़ा है। वायरल इस वीडियो में युवक सड़क पर पूरी रफ्तार से साथ सिंगल टायर पर बाइक को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

    इस दौरान वह बाइक पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी ने सोचा कि यह पूरा ट्रेंड होगा, शायद इसीलिए वह ऐसा खतरनाक स्टंट कर रहा है। कुछ ही सैकेंड के बाद वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह सीन आपको हैरान कर देगा। वीडियो के अंत में जैसे ही शख्स बाइक पर बैठता है और बैलेंस बनाने की कोशिश करता है।

    इसके साथ ही बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठता है और खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हो कि सड़क पर छाती के बल गिरकर शख्स काफी दूर तक घसीटते हुए जाता है। इस तरह के स्टंट काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह की गलती करने से बचें और खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

  • एयर होस्टेस ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

    एयर होस्टेस ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

    कोलकाताः प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार को एक 27 साल की एयर होस्टेस ने आत्महत्या कर ली। लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती ने इमारत की चौथी मंजिल से कूद गई। पुलिस ने कहा कि वह इमारत के सामने सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे आनन-फानन में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   

    मृतक की पहचान देबोप्रिया बिस्वास के रूप में हुई है, जो कोलकाता में प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की निवासी थी। मामले को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे उसने चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जहां उसकी बहन रहती थी।

    पुलिस ने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के परिवार से पता चला कि वह पिछले दो साल से नियमित काम नहीं मिलने के कारण लंबे समय से अवसाद और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

  • 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    रोहतकः हरियाणा में रोहतक में एक युवक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गली में पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल अधिकारी डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

    परिजनों से पूछताछ के बाद होगा खुलासा

    पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि पाकस्मा गांव में गली के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान एफएसएल टीम ने जांच की तो छाती में गोली का निशान मिला, जहां से खून बह रहा था। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त झज्जर जिले के गांव गिरावड़ निवासी मनीष के तौर पर हुई। सांपला थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पाकस्मा में उसका दोस्त है। पूरी जानकारी परिजनों के आने के बाद पता लग सकेगी।

    वारदात के कारणों का पता नहीं

    मगर, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अपने घर को छोड़कर गांव पाक्समा में अपने दोस्त दीपक उर्फ ढीलू के पास रहने आया हुआ था। मनीष का अपने परिजनों से मनमुटाव चल रहा था। वारदात किसने, कब और कैसे की फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है। मगर मनीष का दोस्त दीपक फरार बताया गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

  • अपार्टमेंट में भीषण आग लगने 4 की मौत

    अपार्टमेंट में भीषण आग लगने 4 की मौत

    टोक्यो: पश्चिमी जापान के कोबे में रविवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को लगभग 1:30 बजे एक इमरजेंसी कॉल से तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के बाद चार शवों को बरामद किया गया।

    जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और अन्य चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन की उम्र 60 और 70 के बीच की है और वे बेहोश हैं, जबकि 40 साल का एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी आठ व्यक्ति अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर पाए गए, जिसमें लगभग 30 कमरे हैं। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स ने इमारत के अन्य निवासियों का हवाला देते हुए कहा कि बिल्डिंग में  रहने वाले अधिकांश बुजुर्ग पुरुष ही थे।

    यह अपार्टमेंट 1963 में बनाया गया था। निवासियों और अन्य स्रोतों के अनुसार, इमारत में रहने वालों में से अधिकांश पेंशनभोगी और दिहाड़ी मजदूर माने जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि 3 मंजिला इमारत के लगभग 300 वर्ग मीटर में से पहली और दूसरी मंजिल का कुल 60 वर्ग मीटर जल गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक बुझा लिया गया। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। सुमितानी ने कहा कि यह पुलिस द्वारा जांच में ही सामने आएगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ। 

  • पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से 3 व्यक्तियों की मौत

    पंजाबः ट्रेन की चपेट में आने से 3 व्यक्तियों की मौत

    लुधियानाः ढंडारी रेलवे स्टेशन नजदीक तीन युवक जम्मू मेल की चपेट में आ गए। मरने वाले तीनों युवक पंजाब के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। तीनों इकट्‌ठे एक जगह ही ट्रक रिपेयर का काम करते थे। रात के समय तीनों ढाबा से खाना खाने के बाद वापस कमरे में जा रहे थे।

    इस दौरान ट्रैक पार करते वक्त तीनों ट्रेन से कट गए। कुछ लोग कहना है कि युवकों ने ड्रिंक की हुई थी, लेकिन पुलिस ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है। मरने वाले युवकों की पहचान नवां शहर निवासी लवदीप, अमृतसर के सुखमन और होशियारपुर के रवि कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक अच्छे दोस्त थे। दो युवक लवदीप और सुखमन पिछले 5 वर्ष से ढंडारी में ही काम करते थे। वहीं रवि पिछले 5 महीने से काम कर रहा था।

    मृतक रवि के भाई शिव कुमार ने जब उसके फोन पर कॉल की तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि उसे ये मोबाइल रेलवे लाइन पर मिला है वह आकर अपना फोन ले जाए। इस बीच फिर से जब फोन पर कॉल की गई तो किसी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों युवकों को कुचल देने के बाद कुछ दूरी पर पहुंच जम्मू मेल के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने थाना जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंच युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

  • अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    नई दिल्ली: दुनिया में अलग-अलग देशों में अलग-अलग किस्म के रीति-रिवाज़ों का पालन किया जाता है। इनमें से कुछ परंपराएं एसी होती हैं जो सुनने में बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज के युग में भी कुछ जनजातियां इस तरह की परंपराओं का पालन करती हैं। एक ऐसा ही खौफनाक रिवाज़ मेडागास्कर में है, जहां लोग मरे हुए लोगों के शव के साथ नाचते-गाते हैं।

    इसी धरती पर कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन जहां ये निभाई जाती हैं, उनके लिए ये बिल्कुल सामान्य सी बात है। मसलन एक जगह ऐसी भी है, जहां पार्टी कराने के लिए लोग लाशों को भी खोद लाते हैं और फिर उन्हें वापस कब्र में डाल देते हैं। सुनने में आपको अजीब लग रहा है लेकिन मेडागास्कर के लोगों के लिए ये आम सी बात है।

    मौत पर मनाया जाता है जश्न

    वैसे तो किसी शख्स की मौत हो जाती है तो परिवार में दुख और मातम छा जाता है, लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग किसी की मौत के बाद नाचना और गाना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं वे इस जश्न में मृत शरीर को भी शामिल करते हैं। जब किसी की मौत हो जाती है, तो परिवार के लोग मृत शरीर के साथ नाच-गाना आरंभ कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि मृत शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होता, पार्टी करने के बाद उन्हें कब्र में सम्मानपूर्वक दफना दिया जाता है। हालांकि ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, शव को कब्र में से बार-बार निकालकर नाच-गाने का रिवाज़ निभाया जाता है।

    इस कारन निकाले जाते हैं शव 

    इस प्रक्रिया को मेडागास्कर में फमादिहाना यानि कंकाल बनने के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि जितनी जल्दी मृत शरीर कंकाल में तब्दील होगा, उसे उतनी जल्दी मुक्ति मिलेगी और नया जीवन मिलेगा। यह भी माना जाता है मृतक के शरीर पर जब तक मांस रहेगा, तब तक आत्मा दूसरा शरीर धारण नहीं कर सकती। इसलिए बार-बार मृत शरीर को कब्र से निकालकर उसके साथ डांस किया जाता और पार्टी करने के बाद उन्हें वापस दफना दिया जाता है ।