Blog

  • पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    पंजाबः 1 लाख से ज्यादा नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार 

    लुधियानाः राज्य में क्राइम पर नकेल कसने के सीएम मान के आदेशों पर चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरचरण बराड़ ने बताया कि साहनेवाल थाने की पुलिस ने 1 लाख 3200 नशीली गोलियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद बताया कि एक ट्रक ड्राइवर और उसके 2 साथियों द्वारा इन नशीली गोलियों को यूपी से लाकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। हरचरण बराड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि पकडे़ गए आरोपी खुद भी नशे के आदी हैं।

    पुलिस ने यूपी से आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है, जो उन्हें नशीली गोलियां बेचने का काम करता था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बराड़ ने बताया कि चारों आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 3200 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जबकि ट्रक के डीजल टैंक से 99 हजार गोलियां बरामद हुई हैं।

  • पूरे परिवार को खत्म कर खुद की आत्महत्या, सामने आया सुसाइड नोट, जानें मामला

    पूरे परिवार को खत्म कर खुद की आत्महत्या, सामने आया सुसाइड नोट, जानें मामला

    इंदौरः जिलें से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ऑनलाइन ऐप के जरिए कर्ज के नासूर ने एक और परिवार को खत्म कर दिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले अमित यादव ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले अमित ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें लिखा है- ‘आदमी बुरा नहीं हूं, लेकिन हालात ने ऐसा कर दिया…’

    अमित ने लिखा सुसाइड नोट

    अमित यादव ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- ‘जीने की इच्छी मेरी भी है, लेकिन मेरे हालात अब ऐसे नहीं रहे, आदमी मैं बुरा नहीं हूं, पर हालात नहीं… इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, मेरी ही है, मैंने कई ऑनलाइन ऐप से लोन से रखा है, पर मैं लोन भर नहीं पा रहा हूं, इज्जत के डर से यह कदम उठा रहा हूं, पुलिस मेरे परिवार को परेशान न करें, मैं ही दोषी हूं।’

    सुसाइड नोट में लिखा, एक विशेष बात मेरे परिवार को बता दें कि लोन पैन कार्ड पर होता है, अगर पैन कार्ड धारक मर जाता है तो लोन का कोई अस्तित्व नहीं रहता, मेरे लोन को किसी को भरने की जरूरत नहीं है, मैं मेरे आई और मां-बाप से बहुत प्यार करता हूं, आपस में घर वाले न लड़े यही मेरी आखिरी इच्छा है, यह चिट्ठी मेरे घर वालों को जरूर पढ़ाया जाए, मम्मी मैं जा रहा हूं… अमित यादव, एक फकीर इंसान।’

    क्या है पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अमित यादव इन दिनों इंदौर में अपने परिवार के साथ रहते थे। अमित ने जब सुबह अपने परिवार वालों का फोन नहीं उठाया तो भागीरथपुरा में ही रहने वाले उनके ससुराल पक्ष को सूचित किया गया। इसके बाद उनकी सास और परिवार वाले किराए पर लिए रूम पर पहुंचे तो कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था।

    फांसी के फंदे पर लटका मिला अमित यादव का शव 

    ऐसे में बाणगंगा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया तो अमित यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पास में ही दोनों बच्चे और पत्नी बिस्तर पर मूर्छित अवस्था अवस्था में पड़े थे। जब उनकी नब्ज टटोली गई तो वह मृत पाए गए। अमित ने पहले पत्नी और बच्चे की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूल गया। पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत की घटना के बाद एक और पुलिस जांच कर रही है तो वही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है, ऑनलाइन ऐप से लोन लेने की प्रक्रिया की जांच कराई जाएगी, अगर कुछ आपत्तिजनक चीज पाया जाता है तो इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी, मैं खुद साइबर टीम को इस काम पर लगाऊंगा।

  • पंजाबः सीएम मान ने ऐसा क्या मांगा कि पीएम मोदी से साधी चुप्पी

    पंजाबः सीएम मान ने ऐसा क्या मांगा कि पीएम मोदी से साधी चुप्पी

    मोहालीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की सौगात दी। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए पैकेज की भी मांग की लेकिन मोदी इस बारे में चुप्पी साध गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से उद्घाटन स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, सीएम भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। मोदी ने अस्पताल में सभी सुविधाओं को देखा और डॉक्टरों से बात की। 

    जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सभा स्थल

    वहीं मोदी के आने की जानकारी मिलते ही सभा स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मोदी मंच पर पहुंचे जहां सीएम भगवंत मान ने उन्हें श्री दरबार साहिब का मॉडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जतिंदर सिह मंच पर आए और पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान मंच पर पहुंचे। मान के मंच पर आते ही लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

    मंच पर आए सीएम मान ने इशारों में मांगा पीएम से पैकेज

    मंच से अपने भाषण में सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए पैकेज की भी मांग की लेकिन मोदी इस बारे में चुप्पी साध गए। सीएम ने पांच जनवरी को मोदी के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हमें दुख है कि उस समय आपको लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पीएम से पंजाब की झोली भरने का एक इशारा भी किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम पिछले 7-8 साल में हुआ है, उतना पिछले 70 साल में भी नहीं हुआ।

    आज स्वास्थ के क्षेत्र के लिए गरीब से गरीब को आरोग्य की सुविधा के लिए आज एक नहीं, दो नहीं, छह मोर्चों पर एक साथ काम करके देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा रहा है। जिनमें प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने का, गांव-गांव में छोटे और आधुनिक अस्पताल खोलने का, शहरों में मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रीसर्च वाले बड़े संस्थान खोलने का, देशभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने का, मरीजों को सस्ती दवाइयां, सस्ते उपकरण उपलब्ध कराने का, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके मरीजों को होने वाली मुश्किलें कम करने की सुविधाएं शामिल है।

    हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होताः पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि अच्छे हेल्थकेयर सिस्टम का मतलब सिर्फ चार दीवारें बनाना नहीं होता। किसी भी देश का हेल्थकेयर सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह से समाधान दे, कदम-कदम पर उसका साथ दे। इसलिए बीते 8 वर्षों में देश में होलिस्टिक हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है। डेढ़ लाख नए मरीजों के इलाज की व्यवस्था तैयार हो गई है। पीजीआई में भीड़ बढ़ने से मरीजों और उनके परिवार को दिक्कत होती थी। बिलासपुर में एम्स बना है, जिसको जो नजदीक पड़ेगा, अब वो वहां जा सकेगा। पीएम ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए उसकी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना उतना ही जरूरी है। जब भारत के लोगों को इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे, उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी।

  • जालंधरः 52 कानूनगो और पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधरः 52 कानूनगो और पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर : पंजाब सरकार ने तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज 52 कानूनगो और पटवारियों के ट्रांसफर एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि आदेशों को जारी करते समय हिदायत दी गई है कि सभी सर्कल अफसर अपने स्तर पर तबादले न करें। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट:-

  • पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, कई घायल

    पंजाबः दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, कई घायल

    बटालाः कादिया थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब गांव में दो पक्षों में खूनी लड़ाई हो गई। इस मौके पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलें। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। उधर, विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने विवाद को रोकते हुए स्थिति को काबू में किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए पीड़ितों में से एक अमृतधारी सिंह बाबा लालू निहंग और निहंग संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के लोग गांव में नशीला पदार्थ बेचते हैं और बाबा लालू निहंग ने उन्हें लगातार इस नशा बेचने से रोका और कई बार पुलिस में शिकायत की थी।

    जिससे दूसरा पक्ष नाराज रहता था और उसी रंजिश के तहत दूसरे पक्ष ने बाबा लालू निहंग और उनके परिवार से झगड़ा किया और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके निहंग बाणे की बेअदबी की गई और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस विवाद के दौरान ईंटें भी चलाई गईं, वहीं निहंग नेता और पीड़ित बाबा लालू निहंग ने पुलिस प्रशासन से अरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो निहंग संगठन खुद ओरपियों का संशोधन करेंगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

    वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों ने बताया कि इसी गांव में रहने वाले बाबा लालू निहंग और पीड़ित राजू मिस्त्री के बीच झगड़ा हुआ था और इसी बीच बाबा लालू निहंग ने अपनी किरच से साथ उनके सिर पर वार करते हुए उसे जख्मी कर दिया। उसने अपने साथियों के साथ हमारे घरों पर ईंटें और पत्थर भी बरसाएं। वहीं दूसरा पक्ष नशा बेचने को नकारते हुए न्याय की मांग कर रहा है। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विवाद दो पक्षों के बीच हुआ, इस दौरान ईंटें-पत्थर बरसाएं गए और दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच शुरू करते हुए बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः विजिलेंस ने MVI में नरेश कलेर और प्राईवेट एजेंट को लाखों रुपए के साथ किया गिरफ़्तार 

    जालंधरः विजिलेंस ने MVI में नरेश कलेर और प्राईवेट एजेंट को लाखों रुपए के साथ किया गिरफ़्तार 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : महानगर के बस स्टैंड के पास मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के दफ्तर पर विजिलेंस ने दबिश दी थी। एसएससी विजीलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को राउंडअप कर दफ्तर में ही पूछताछ की। दरअसल, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ( एमवीआई) नरेश कलेर, एक प्राईवेट एजेंट रामपाल उर्फ राधे और मोहन लाल को काबू किया गया। वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के शक्की दस्तावेज़ों के अलावा 12.50 लाख रुपए बरामद किए गए।

    7 जिलों में आरटीए दफ़्तरों की औचक चैकिंग

    मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) दफ्तरों में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतें मिलने के बाद राज्य में 7 जिलों में से अमृतसर, गुरदासपुर, फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, मानसा, जालंधर और होशियारपुर के एमवीआई दफ्तरों की औचक चैकिंग की गई। विजीलैंस ब्यूरो की टीमों से तरफ से एमवीआई और सम्बन्धित आरटीए दफ्तरों से वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के शक्की रिकार्डों को ज़ब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले विजीलैंस ब्यूरो ने आरटीए दफ्तर संगरूर में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले का पर्दाफाश किया था। जिसमें दो अधिकारियों और एक एजेंट को गिरफ़्तार किया गया था। इस मामले में आरटीए, एमवीआई, क्लर्कों और प्राईवेट एजेंटों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में एफआईआर दर्ज की गई है।

    नरेश कलेर और एक प्राईवेट एजेंट रामपाल उर्फ राधे काबू

    प्रवक्ता ने बताया कि वहीं बीते दिन जालंधर के एमवीआई दफ्तर में नरेश कलेर और एक प्राईवेट एजेंट रामपाल उर्फ राधे काबू किया। विजीलैंस की तरफ से पूछताछ के दौरान उसके पास से 12.50 लाख रुपए रिश्वत की रकम बरामद की गई। विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में एफआईआर नंबर 14, तिथि 23-08 2022 को आईपीसीकी धारा 120 बी और 420 और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए के अधीन नरेश कलेर, एमवीआई जालंधर और उसके दफ़्तर से काम कर रहे 10 प्राईवेट एजेंटों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    कोई भी दोषी पाया गया तो की जाएगी सख़्त कार्यवाही 

    प्रवक्ता ने बताया कहा कि इस मामले में एमवीआई कलेर और एजेंट रामपाल उर्फ राधे को भी गिरफ़्तार किया है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के नियमों अनुसार सभी व्यापारिक वाहनों को सड़कों पर चलने के लिए आरटीए दफ़्तर से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना पड़ता है और ऐसे सभी वाहनों का दस्तावेज़ों समेत एमवीआई द्वारा उनके दफ़्तर में ख़ुद निरीक्षण करना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आई है कि अलग-अलग जिलों में अधिकारी एजेंटों और मध्यस्थों की मिलीभुगत के साथ वाहनों के माडल के आधार पर प्रति वाहन भारी रिश्वत के बदले वाहनों की फिजिकल वैरीफिकेशन किये बिना फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन राज्य स्तरीय निरीक्षणों की आगे जांच जारी है और यदि कोई भी दोषी पाया गया तो कानून अनुसार सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

  • बीजेपी का मनीष सिसोदिया को चैलेंज

    दिल्ली :राजधानी दिल्ली में शराब नीति पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को चैलेंज किया. उन्होंने कहा कि आप बच नहीं सकते. दिल्ली में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है. दिल्ली की आप सरकार को इसका जवाब देना होगा. बीजेपी ने AAP से कई सवाल किए 

    ‘जवाब नहीं दे रही AAP’

    संबित पात्रा ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी कुचेष्टा कर रही कि इधर-उधर की बातें करे, लेकिन जो मुद्दे की बात है कि मनीष सिसोदिया ने करोड़ों रुपये का घपला किया कि नहीं किया, उस पर जवाब नहीं दे रही है. जिस प्रकार की बौखलाहट आम आदमी पार्टी में विगत कुछ दिनों से देखने को मिल रही है, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है कि मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी घिरी नजर आ रही है.’

    ‘सिसोदिया के खिलाफ मौजूद हैं सबूत’

    उन्होंने कहा, ‘मनीष सिसोदिया जी आप बच नहीं सकते हैं. क्योंकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई करना और भ्रष्टाचारियों को अंजाम तक पहुंचाना यह देश के संविधान का दायरा है. सिसोदिया जी आपने भ्रष्टाचार किया है, इसका सबूत मौजूद है, जांच हो रही है.’

    केजरीवाल ने लगाया बीजेपी पर आरोप

    वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 2-3 दिनों में AAP के कुछ विधायकों ने मुझसे कहा है कि उन्हें CBI और ED की धमकी दी जा रही है और उन्हें AAP छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है, ये एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है. हमने इस पर चर्चा करने के लिए शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई है.

  • सीबीआई और ईडी की 22 जगहों पर छापेमारी

    सीबीआई और ईडी की 22 जगहों पर छापेमारी

    रायपुर: सीबीआई और ईडी की टीमें बुधवार को देश में 22 ठिकानों पर छापे मार रही है। सीबीआई की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं के घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। राजद ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले पड़े इन छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होना है। सुबह 11 बजे सदन का विशेष सत्र बुलाया गया है। आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर यहां नई सरकार बनाई है और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को अपना बहुमत साबित करना है। ऐसे दिन बिहार और झारखंड में सीबीआई और ईडी ने एक साथ छापेमारी की है। सीबीआई ने जॉब के बदले जमीन मामले में पटना में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के यहां छापेमारी की है। इसके अलावा झारखंड के रांची में अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर छापे पड़े हैं।

    इन छापों के बाद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। वे यह सोचकर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करा रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे। ईडी ने झारखंड, तमिलनाडु, बिहार और दिल्ली में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने ये कार्रवाई अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में छापेमारी हुई है। ये छापे प्रेम प्रकाश से जुड़े ठिकानों पर बताए जा रहे हैं।

    प्रेम प्रकाश के राजनेताओं के साथ मजबूत संबंध बताए जाते हैं। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद ये छापेमारी की गई है। दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है।

    जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई। इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामेल में सीबीआई ने जुलाई में लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया था।भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे। उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है।

  • मशहूर हरियाणवी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार हो सकती है सपना चौधरी! 

    मशहूर हरियाणवी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, जल्द गिरफ्तार हो सकती है सपना चौधरी! 

    लखनऊ: मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुसीबत बढ़ने वाली है, क्योंकि उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार पूरी तरह से लटकती दिख रही है। सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को यूपी पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हुई। बता दें कि लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    दरअसल, सपना चौधरी को सुनवाई के लिए सोमवार को हाजिर होना था, मगर सपना चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है। नवंबर 2021 में भी इसी अदालत द्वारा मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसके बाद सपना चौधरी ने अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली थी।

    फिरोज खान ने 2018 को आशियाना थाने में दर्ज की थी एफआईआर

    उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी ने 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें आयोजकों ने एडवांस में पैसे दिए थे। आयोजकों ने मामले को अदालत में घसीटा और अब डांसर सपना को जल्द ही लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा। घटना 13 अक्टूबर 2018 की है।

    दावा: सपना चौधरी ने एक कलाकार प्रबंधन से तोड़ा समझौता 

    सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने एक कलाकार प्रबंधन से समझौता तोड़ा, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि वह किसी अन्य कंपनी के साथ काम नहीं करेगी और न ही किसी अन्य कंपनी में शामिल होंगी और न ही किसी ग्राहक के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क होगा। प्राथमिकी में कहा गया है कि सपना ने समझौते का उल्लंघन किया और अनुबंध की शर्तों के खिलाफ व्यावसायिक गतिविधियां कीं।

    फरवरी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया था। सपना का मैनेजमेंट करने वाली एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने उनके और उनकी मां और भाई सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के लिए शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

  • सोनाली फोगाट के PA को पुलिस ने लिया हिरासत में, फार्म हाउस से लैपटॉप गायब

    सोनाली फोगाट के PA को पुलिस ने लिया हिरासत में, फार्म हाउस से लैपटॉप गायब

    हिसार: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से उनके कंप्यूटर व लैपटॉप गायब मिले हैं. सोनाली के भांजे एडवोकेट विकास ने सोनाली की मौत का जिम्मेदार उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान को ठहराया है. विकास ने सुधीर सांगवान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने ही सोनाली फोगाट की मौत की साजिश रची।  वहीं इस मामले में सोनाली फोगाट के निजी सचिव को गोवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सुधीर सांगवान सोनाली के साथ गोवा में मौजूद था. परिवार ने भी सुधीर पर सवाल उठाए थे। 

    एडवोकेट विकास का कहना है कि सुधीर सांगवान के कहने पर फार्म हाउस से लैपटॉप और जरूरी सामान उठा लिया गया है, जिसमें सारा डाटा और जमीन और प्रॉपर्टी के कागजात भी सेव थे।  एडवोकेट विकास का कहना है कि उनके साथ सुधीर सागवान की बातचीत भी हुई और वह उनकी मामीजी सोनाली फोगाट की मौत के बारे में बार-बार अपना बयान बदल रहा है. विकास ने सुधीर सागवान के साथ हुई अपनी बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई। 

    टिक टॉक स्टार के तौर पर फेमस सोनाली फोगाट की मौत के बाद गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।