Blog

  • Punjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प मामले में DSP Dalbir Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प मामले में DSP Dalbir Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगा: गांव लगेंआना में शुक्रवार शाम दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में गोलीबारी तक की नौबत आ गई। झड़प में दो नौजवानों को गोलियां लगीं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। इस मामले में डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे आपसी रंजिश के चलते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले बहसबाजी हुई, फिर झगड़ा ईंट-पत्थरबाजी में बदला और अंततः गोलीबारी तक पहुंच गया।

    गोली लगने से सन्नी पुत्र बंत सिंह (28) और सुखप्रीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुखप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बाघापुराना में एक सैलून पर काम करता था। वहीं घायल सन्नी इलाज करवाने के बाद बिना जानकारी दिए अस्पताल से चला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात पर काबू पाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने झगड़े में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: धार्मिक नारे को लेकर गरमाया मामला, श्री राम चौंक पर हिंदू नेताओं ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar News: धार्मिक नारे को लेकर गरमाया मामला, श्री राम चौंक पर हिंदू नेताओं ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: मुस्लिम समाज की ओर से बीते दिन कमिशनर दफ्तर के बाहर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जब मुस्लिम समाज के लोग ज्ञापन देने के लिए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जोर-जोर से “जय श्री राम” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर कुछ युवकों ने विरोध जताते हुए नारे लगाने वाले युवक की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और उसके साथ धक्कामुक्की भी की गई।

    जिसके बाद बीते दिन हिंदू नेताओं ने मुस्लिम भाईचारे के सीनियर नेताओं पर मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग को लेकर सविधान चौक में धरना दिया था। हालांकि पुलिस ने देर रात अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन आज सुबह हिंदू नेताओं द्वारा श्री राम चौक पर गिरफ्तारी को लेकर धरना लगाया गया है। इस दौरान हिंदू नेताओं द्वारा चौक जाम करके जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे है।

  • कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

    बीकानेर: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले दो वर्षों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण कोमा में थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे बीकानेर संभाग, खासकर नोखा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक प्रकट किया। अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है। रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे।

    किसान वर्ग के लिए वो हमेशा काम करते रहे। मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वो मेरे से मिलने आए थे और हमारे बीच लम्बी बातचीत हुई थी। हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।’ रामेश्वर डूडी का जन्म बीकानेर जिले के नोखा के बिरमसर गांव में हुआ था। जमीन से जुड़े इस नेता ने राजनीतिक करियर की शुरुआत नोखा पंचायत समिति के प्रधान पद से की। इसके बाद वे दो बार जिला प्रमुख, एक बार सांसद और एक बार विधायक बने। नोखा से विधायक चुने जाने के बाद उन्हें राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला। डूडी कांग्रेस संगठन में एक मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते थे।

    राज्य और केंद्र स्तर पर कांग्रेस हाईकमान से उनके गहरे संबंध रहे। अपने क्षेत्र में वे ‘साहब’ के नाम से लोकप्रिय थे और जनता के बीच उनकी छवि सादगी व संघर्षशीलता की रही। रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी वर्तमान में नोखा की विधायक हैं। डूडी के निधन की खबर के बाद नोखा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक बीकानेर की ओर रवाना हो गए हैं ताकि अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दे सकें। डूडी का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे बीकानेर के पूगल रोड स्थित बगेची में किया जाएगा। राजस्थान की राजनीति में संघर्ष, सादगी और संगठन कौशल के प्रतीक रहे रामेश्वर डूडी को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

  • Punjab News: चलती Train पर चढ़ते वक्त नीचे आया बच्चा, कटा पैर, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती Train पर चढ़ते वक्त नीचे आया बच्चा, कटा पैर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लुधियाना स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे आने से एक बच्चे ने अपनी टांग खो दी है। उसकी टांग मेरठ के अस्पताल में काटनी पड़ी। बच्चा अपने माता-पिता के साथ ननिहाल मुजफ्फर नगर जा रहा था। सूचना है कि चलती ट्रेन में बच्चे की मां और पिता उसे चढ़ा रहे थे, लेकिन बच्चे का पैर प्लेटफार्म पर स्लिप कर गया और बच्चे की टांग ट्रेन के पहिये के नीचे आ गई।

    लोगों ने खून से लथपथ हालत में बच्चे को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हुआ। हालात गंभीर देख बच्चे के परिजन उसे दिल्ली और फिर मेरठ स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां उसका आपरेशन हुआ और उसकी टांग काटनी पड़ी।

    जानकारी देते बच्चे के पिता संदीप ने बताया कि वह दुगरी इलाके के रहने वाले हैं। वह खुद प्राइवेट नौकरी करते है। उनका एक 5 साल का बेटा है। वह दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। वह बेटे और पत्नी के साथ ससुराल मुज्जफर नगर जा रहे थे। ट्रेन इंटरसिटी सुबह आई। गाड़ी में जैसे ही उनका बेटा चढ़ने लगा तो किसी ने उसे धक्का दे दिया, जिस कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। बेटे को गंभीर चोट आई। सीएमसी अस्पताल लेकर गए लेकिन आर्थिक कमजोर होने के कारण वहां खर्च भी काफी था और हमें उम्मीद थी कि दिल्ली के अस्पताल में बेटे की टांग काटने से बच सकती है।

    दिल्ली अस्पताल में भी जब कुछ खास ट्रीटमेंट नहीं दिखा तो मेरठ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने उसका आपरेशन किया और बाईं टांग काट दी। संदीप ने कहा कि अभाष उनका इकलौता बेटा है। वह जिंदगी भर के लिए अब दिव्यांग हो गया है। सरकार से मांग है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। रेलवे प्रशासन से भी गुहार लगा रहे हैं कि प्लेटफार्म पर होने वाली धक्का-मुक्की को रोका जाए।

  • Punjab News: 18 टायरी ट्राले की चपेट में आए Bike सवार, तीन की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 18 टायरी ट्राले की चपेट में आए Bike सवार, तीन की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला रोड बाईपास पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्राले ने 3 लोगों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी ट्राला ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਟਰੱਕ ਹਾਦਸਾ: ਤਿੰਨ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰਾਂ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ, ਡਰਾਈਵਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    जांच अधिकारी ने बताया कि 18 टायरों वाला ट्राला था, जो माहला की तरफ से अजनाला की तरफ जा रहा था। जिस पर लोहे के गार्डर लदे हुए थे। बाइक सवार ट्राले के पीछे-पीछे चल रहे थे। अचानक ट्राला बैक मार गया और पीछे आ रहे बाइक सवार इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मृतकों के जानकार मौके पहुंचे, जिनसे इनकी जानकारी हासिल की जा रही है।

    कंटोनमेंट थाने की पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अधिकारी जतिंदर सिंह का कहना है कि फिलहाल शवों को संभाला जा रहा है। उनके कुछ जानकार पहुंचे हैं, उनसे मृतकों की डिटेल्स अभी ली जानी है। वहीं, पूरी कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जांच में जिसकी भी गलती हुई, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

  • Jalandhar News: भगत सिंह चौक के पास हिट एंड रन केस में मजदूर की मौत

    Jalandhar News: भगत सिंह चौक के पास हिट एंड रन केस में मजदूर की मौत

    जालंधर, ENS: भगत सिंह चौक के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दशहरा की देर रात की घटना है। घटना के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने व्यक्ति को कुचल दिया। घटना में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहन कुमार के रूप में हुई है। घटना मंडी रोड के रहने वाले मोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    थाना-3 के एएसआई जोरावर सिंह का कहना है कि एक्सीडेंट स्थल के पास एक बैंक का एटीएम है तो पुलिस बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। एएसआई ने कहा कि पुलिस जल्द गाड़ी ट्रेस कर लेगी। मोहन लेबर का काम करता था। मंडी रोड के रहने वाले रमेश ने बताया कि दशहरा की देर रात करीब साढ़े 12 बजे भतीजे प्रिंस को कॉल आई कि पापा का एक्सीडेंट हो गया है। वह भतीजे संग मौके पर पहुंचे तो भाई का शव पड़ा था। उसके शरीर पर रगड़ के जख्म थे। उनकी सांसें खत्म हो चुकी थी।

  • Western Disturbance active: Punjab में Orange और Yellow Alerts जारी

    Western Disturbance active: Punjab में Orange और Yellow Alerts जारी

    चंडीगढ़ः उत्तर पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है। आज तो राज्य में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 5-6 अक्टूबर को ओरेंज और 7 अक्टूबर को यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बारिश के अलर्ट के चलते डैमों से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

    इसके चलते पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा अपनाने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे रणजीत सागर डैम से तकरीबन 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रणजीत सागर डैम (थीन डैम) रावी नदी पर स्थित है और इससे छोड़ा गया पानी सीधे रावी में बहता है। जिसके चलते पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

    रणजीत सागर डैम से लगभग 35 हजार क्यूसिक पानी रावी नदी में छोड़े जाने पर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। 35,000 क्यूसिक से अधिक पानी जब पहुंच जाता है, तो रावी किनारे के इलाकों, खासकर कोलियां अड्डा, पठानकोट बॉर्डर और निचले मैदानी स्थानों पर अलर्ट जारी किया जाता हैं।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में रिची केपी की मौत मामले को लेकर ग्रैंड विटारा चालक गिरफ्तार

    Jalandhar News: सड़क हादसे में रिची केपी की मौत मामले को लेकर ग्रैंड विटारा चालक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस अभी भी फरार चल रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने क्रेटा चालक और ग्रैंड विटारा कार चालक विशु कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार थाना 6 ही पुलिस ने केस में नामजद विशु कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आरोपी विशु कपूर को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 14 सितंबर की रात माडल टाउन के माता रानी चौक के पास सड़क हादसे के दौरान पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की मौत हो गई थी।

    हादसे के दौरान विशु कपूर, उसकी पत्नी शैली कपूर और 8 वर्षीय बेटी राजवी कपूर भी कार में मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। विशु कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, इस मामले के दूसरे आरोपी गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस की गिरफ्तारी बाकी है, जिसके लिए प पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar News: 2 पंपों पर हुई घटना, एक में 3800 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट चालक फरार

    Jalandhar News: 2 पंपों पर हुई घटना, एक में 3800 का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट चालक फरार

    दूसरी में 1600 का पेट्रोल डलवाकर थार चालक फरार

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक में जनता अस्पताल के पास एचपी पेट्रोल पंप पर गाड़ी चालक 3865 रुपए में टैंकी फुल करवा कर बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, रात करीब 11:45 बजे चालक ने कार की टंकी फुल करवाई और बिना पैसे दिए ही मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पंप के कर्मी ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। पंप संचालक गगनदीप सिंह, पुत्र जसपाल सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू मकसूदां ने बताया कि जनता अस्पताल के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर वीरवार को स्विफ्ट कार नंबर पीबी-02-डीसी-0465 में सवार दो युवकों ने 3865 का पेट्रोल डलवाया था। जब उसने पैसे मांगे तो दोनों ने इशारा किया कि वह पेटीएम लेकर आए। जब वह पेटीएम लेने के गया, इसी दौरान कार चालक तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से कार की नंबर प्लेट ट्रेस कर ली है। टेक्निकल जांच के आधार पर कार चालकों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार शाम श्री गुरु रविदास चौक के पास एक थार चालक ने 1600 रुपए का पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी से पेटीएम करवाने के लिए स्कैनर मांगा तो मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने थार चालक को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को इसकी सूचना दे गई थी और जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: NIT में Btech छात्र की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    Jalandhar News: NIT में Btech छात्र की मौत, सुसाइड नोट बरामद

    जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित एनआईटी में पिछले कुछ समय से छात्रों की खुदकुशी करने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब एक और छात्र के सुसाइड की घटना सामने आई है। जहां बीटेक के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान विशेष पुत्र पवन निवासी इलाहाबाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

    वहीं, डेडबॉडी से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना मकसूदां के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली थी कि एनआईटी में कंप्यूटर साइंस के सेकेंड समेस्टर के छात्र विशेष ने होस्टल में आत्महत्या कर ली। दरअसल, घटना के दौरान विशेष किसी का भी फोन नहीं उठा रहा था।

    जब दोस्त मिलने गए और कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो विशेष का शरीर पंखे से झूल रहा था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला तभी क्लियर होगा, जब पारिवारिक सदस्य आएंगे। उनसे पता चलेगा कि उन्हें फोन किया था कि नहीं। बाकी आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है। इस बारे में भी होस्टल व उसके दोस्तों से पता किया जाएगा।