Blog

  • किसानों ने इस हाईवे पर Toll Plaza करवाया Free

    किसानों ने इस हाईवे पर Toll Plaza करवाया Free

    हरियाणा : किसानों ने जींद में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित खटकड़ टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यह टोल 4 बजे तक फ्री रहेगा। यहां किसान दरी बिछाकर बैठ गए हैं। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह, बलजीत मांडी, सतबीर खरल ने बताया कि किसान संगठन और जन संगठन खटकड़ टोल प्लाजा के प्रबंधकों की तानाशाही, राहगीरों से बदतमीजी, अनुशासनहीनता और कुप्रबंधन का विरोध कर रहे हैं।

    नियमानुसार टोल पर जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, उन सब सुविधाओं का खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रबंधन नहीं है। किसानों ने कहा कि कि हाईवे कई जगह से टूटा हुआ। टोल प्लाजा के प्रबंधक सुविधाएं नहीं दे रहे हैं, जबकि वह 200 रुपए टोल वसूल रहे हैं। टोल फ्री करवाने के बाद किसान संगठन आठ और नौ फरवरी को प्रदेश भर में सभी सांसदों को ज्ञापन सौंपेंगे।

  • AAP के पंजाब प्रधान Aman Arora और Delhi Police में हुई तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

    AAP के पंजाब प्रधान Aman Arora और Delhi Police में हुई तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

    लुधियानाः आप प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की दिल्ली पुलिस के साथ नोक-झोंक का मामला सामने आया है। दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया।

    अमन अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो फेसबुक शेयर किया है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि वह मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे।

    अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी।

     

  • आतंकियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़, 41 की मौत

    आतंकियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़, 41 की मौत

    बलूचिस्तानः पड़ोसी देश में सुरक्षा बल के जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़प में 23 आतंकवादी और 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए है।

    घटना के बाद सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने प्रांत का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उनके साथ वरिष्ठ सुरक्षा और खुफिया अधिकारी भी मौजूद थे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक, जनरल मुनीर ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखाइल से मुलाकात की।

    उन्होंने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और क्वेटा के संयुक्त सैन्य अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग अभियानों के तहत 23 आतंकवादी मारे गए। हरनई जिले में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर हुए और कई ठिकाने नष्ट कर दिए गए। कलात जिले के मंगोचर इलाके में आतंकवादियों द्वारा सड़क पर अवरोध लगाने की कोशिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया। खैबर पख्तूनख्वा में भी शुक्रवार को 5 अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए थे।

  • Punjab News : नकाबपोश हमलावरों ने GYM मेें चलाई गोलियां, युवक घायल

    Punjab News : नकाबपोश हमलावरों ने GYM मेें चलाई गोलियां, युवक घायल

    नवांशहर : शहर के एक जिम में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक जिम में व्यायाम कर रहे युवक पर तीन नकाबपोश हमलावरों जानलेवा हमला किया। घायल युवक की पहचान निशान सिंह के तौर पर हुई है। गनीमत रही कि इस हमले में निशान सिंह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाजू में चोट आई है।

    जानकारी के अनुसार निशान सिंह फाइनेंस का काम करता है और कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया से लौटा है। जानकारी के अनुसार निशान सिंह जिम में व्यायाम कर रहा था, इसी दौरान तीन नकाबपोश हमलावर जिम में घुस आए, जिनमें से एक हमलावर ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसे निशान सिंह ने अपने हाथ से रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी बाजू मेें चोट लग गई। बताया जा रहा है कि दूसरे हमलावर ने पिस्तौल से तीन गोलियां चलाईं, निशान सिंह ने जिम की किचन मेें भागकर जान बचाई।

    जिसके बाद हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गोलियों की आवाज सुनकर जिम में मौजूद अन्य लोग बाहर भाग गए। घटना के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की यह वारदात जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल निशान को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नवांशहर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

  • MahaKumbh: इस दिन तक रहेगी वाहनों की Entry बैन, अब तक 34 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

    MahaKumbh: इस दिन तक रहेगी वाहनों की Entry बैन, अब तक 34 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

    प्रयागराजः महाकुंभ का आज 21वां दिन है। दोपहर 12 बजे तक 88.83 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.49 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। भीड़ और सुरक्षा की निगरानी हेलिकॉप्टर से की जा रही है। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास रद्द है।

    4 फरवरी तक नई गाइडलाइन
    – आज से 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे।
    – पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे।
    – बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
    – सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

  • DeepSeek ऐप डाउनलोड करने में भारत टॉप पर, कई देश लगा सकते हैं बैन

    DeepSeek ऐप डाउनलोड करने में भारत टॉप पर, कई देश लगा सकते हैं बैन

    टेक्नोलॉजीः दुनियां में आज कई सारे ऐप हैं जो लोगों का मनोरंजन करते है तथा कई कार्यों में लोगों की सहायता करते हैं। इसी तरह अब DeepSeek ऐप का जलवा पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। वही भारत में भी यह ऐप टॉप चार्ट पर बना हुआ है।

    DeepSeek ऐप ने 26 जनवरी को ऐपल ऐप स्टोर पर ग्लोबली पहला पायदान हासिल कर लिया था। Appfigures data की मानें, तो DeepSeek ऐप के डाउनलोड में भारत की हिस्सेदारी 15.6 फीसद है। मतलब अगर पूरी दुनिया में 100 लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया है, तो उसमें 16 भारतीय शामिल थे।

    यह ऐप अमेरिका में Android Play Store पर टॉप पोजिशन पर पहुंच गया है। सेंसर टॉवर रिसर्च की मानें, तो लॉन्च के पहले 18 दिनों में ऐप को 16 मिलियन डाउनलोड मिले हैं। आपको बता दें, DeepSeek ऐप को पॉपुलैरिटी पर रोक लग सकती है, क्योंकि कई देश इस ऐप पर बैन लगा रहे हैं। दरअसल कई देश डीपसीक के डेटा इस्तेमाल को लेकर सतर्क हो गए हैं।

    चीन के सीईओ लियांग वेनफेंग ने चैटजीपीटी को बनाया है। इनके पिता एक प्राइमरी स्कूल टीचर थे। सबसे खास बात है कि डीपसीक को मात्र 5 से 6 मिलियन डॉलर में बनाया गया है, जो कि चैटजीपीटी के मुकाबले काफी सस्ता है।

  • Punjab News: हाईटेंशन तारों में Short Circuit, Cosmetic की दुकान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईटेंशन तारों में Short Circuit, Cosmetic की दुकान जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः सुंदर नगर चौक में एक Cosmetic की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के चलते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार रात 2 बजे के करीब उन्हें आग संबंधी सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ऊपर से गुजर रही तारों में शार्ट सर्किट हो रहा था। जिससे आग उनकी दुकान में लगी है।

    तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया गया। जिसके बाद फायर कर्मियों मौके पर पहुंचे, लेकिन तारों में करंट होने के चलते आग बुझाने में परेशानी हुई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग से सप्लाई बंद करने को कहा था, लेकिन बिजली विभाग ने सप्लाई बंद नहीं की। जिसके चलते उनकी पूरी दुकान जल गई। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। आग से उनकी दुकान का लाखों का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

  • रोज पिएं इस दाल का पानी, दूर होगी Vitamin B12 की कमी

    रोज पिएं इस दाल का पानी, दूर होगी Vitamin B12 की कमी

    हेल्थः शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए जरूरी है कि उसमें सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाएं। ये सभी हमारे शरीर को अंदर से स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर में किसी भी विटामिन की कमी शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालती है। जैसे विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है तो वहीं विटामिन सी आपकी स्किन और इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे ही विटामिन बी 12 भी है ये एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। विटामिन बी 12 हमारे डीएनए बनाने और हमारी कोशिकाओं में एनर्जी बनाने में मदद करता है।

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया, थकान, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में खुद बा खुद नहीं बनता है इसलिए इसकी आपूर्ति के लिए हमें बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन बी12 से भरपूर हों। हालांकि वेज की बात करें तो आपके किचन में पाई जाने वाली एक दाल में भी यह पाया जाता है। इस दाल का सेवन करने से इस विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है।

    डाइट न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के किचन में पाई जाने वाली मूंग दाल बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। बता दें कि मूंग दाल के पानी का सेवन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। इस दाल में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी कमी होने पर रोजाना इस दाल का सेवन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है।

    मूंग दाल का सेवन करने के लिए आप एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें और पानी में भिगोकर रख दें। सुबह दाल अच्छे से भीग जाएगी तो आप इस पानी का सेवन कर लें। इसके अलावा आप बची हुई दाल को प्याज, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।

  • असंतुलित नींद देती है कई बीमारियों को न्यौता

    असंतुलित नींद देती है कई बीमारियों को न्यौता

    इन उपायों को अपनाकर ले सकते हैं Sleep Sound

    हेल्थः शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी होती है। अगर रोजाना पर्याप्त नींद न ली जाए तो चिड़चिड़ापन, गुस्सा, कमजोर याददाश्त, थकान, कम एनर्जी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं नींद पूरी न करने से आप मोटापे, डिप्रेशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।इनसोम्निया एक ऐसी समस्या है, जिससे आज के समय में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, दुनिया भर में कई अध्ययनों से 10%-30% आबादी में अनिद्रा की व्यापकता दिखाई दी है।

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोध से पता चलता है कि इनसोम्निया यानी अनिद्रा हार्ट डिजीज (CVD) के खतरे को बढ़ा सकती है। इस बात के प्रमाण हैं कि अनिद्रा स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल को बढ़ाती है और आपके शरीर की तनाव प्रतिक्रिया को बदल देती है, जिससे डायबिटीज, एंग्जायटी और डिप्रेशन के साथ ही हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

    हालांकि आप अगर लाइफस्टाइल में कुछ सुधार ले आएं तो साउंड स्लीप के जरिए इन खतरों को टाला जा सकता है। साउंड स्लीप के लिए सबसे जरूरी है कि आप सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें, इससे आपको सही समय पर सोने में भी मदद मिलेगी।

    इसी के साथ सोने से पहले फोन या किसी अन्य डिजिटल उपकरण का इस्तेमाल न करें। अपने पैरों के तलवे को सोने से पहले धोएं और मसाज करें। वहीं सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुनें। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। आप बेड पर जाने से पहले नहा साउंड स्लीप के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बॉडी रिलैक्स होती है और नींद अच्छी आती है।

    इसी के साथ डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी काफी कारगर होती है। सोने से पहले दूध पीना और हैवी खाना न खाना साउंड स्लीप के लिए सबसे अच्छा है। डिनर करने के बाद कुछ देर खुली हवा में टहलने से भी अच्छी नींद आती है।

  • Punjab मेें घने कोहरे का कहर, हाईवे पर 7 गाड़ियां आपस में टकराई, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab मेें घने कोहरे का कहर, हाईवे पर 7 गाड़ियां आपस में टकराई, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    नवांशहर: सर्दियों में धुंध और कोहरे के कारण अकसर हादसे होते रहते है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही हादसा रोपड़-बलाचौर नेशनल हाईवे पर गांव भरथलां के पास हुआ। जहां घने कोहरे के कारण 7 वाहनों मेें टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कार चालक घायल हुआ है। इस दौरान सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    एसएसएफ टीम के प्रभारी एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि हादसा तब हुआ जब दूध का टैंकर बलाचौर की तरफ मुड़ रहा था। इसी दौरान बलाचौर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार कोहरे के कारण टैंकर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार सवार प्रीतपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ रोपड़ जा रहे थे।

    इसी तरह एक ट्रक रोपड़ की ओर जा रहा था। जिसे लवप्रीत सिंह चला रहा था, टाटा टेंपो ट्रक के पीछे टक्करा गया। देवराज की महिंद्रा पिकअप, जालंधर निवासी ग्रीस की डस्टर कार और मनविंदर सिंह निवासी अमृतसर की हुंडई वरना कार भी एक के बाद एक टकरा गईं। सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को सड़क किनारे करवाया और यातायात को सुचारू किया।