Blog

  • पंजाबः कांग्रेसी पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेसी पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश

    फरीदकोटः कांग्रेस के पूर्व विधायक किकी ढिल्लों को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने किकी ढिल्लों के फार्म हाउस पर दबिश दी है। किक्की ढिल्लों के न्यू चंडीगढ़ नजदीक बनाए जा रहे फार्म हाउस पर विजिलेंस ने दबिश की है। इस दौरान विजिलेंस की टेक्नीकल टीम मौजूद है और गहराई से जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपति को लेकर विजिलेंस की टीम किकी ढिल्लों के फार्म हाउस में मामले की जांच करने पहुंची है।

    बता दें कि इससे पहले भी विजिलेंस की टीम ने पूर्व विधायक को अपने कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान आय के बारे में पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह बिजनेसमैन हैं, इसलिए उनका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन है। पू्र्व विधायक ने कहा था कि इससे पहले चुनाव लड़ते हुए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा जमा किया था और कुछ भी छुपाया नहीं था।

    उन्होंने कहा कि अगर विजिलेंस को इस संबंध में और जानकारी चाहिए तो वह उनका पूरा सहयोग करेंगे। किक्की ढिल्लों ने कहा कि राजनीति में आकर उन्होंने कुछ न कुछ खोया है, कमाया नहीं है। जनता के हितों के लिए वह खुद से खर्च करते रहे हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुक आउट नोटिस जारी

    पटियालाः पंजाब में पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुरा पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। राजपुरा के आईटी पार्क घोटाले के मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता मदनलाल जलालपुर के खिलाफ विजिलेंस ने एलओसी जारी की। यह मामला सरकारी जमीन एक्वायर करने के दौरान घोटाला करने की वजह से दर्ज हुआ था। इस घोटाले के मामले में 3 से अधिक गांव के सरपंच के अलावा मदनलाल जलालपुर का नाम शामिल था। इसी केस में विजिलेंस की टीम ने मदनलाल जलालपुर को नामजद किया है। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो ने लुक आाउट सर्कुलर जारी किया है।

    बता दें कि कोलकाता इंटिग्रेटिड कॉरिडोर के लिए ब्लॉक शंभू के पांच गांवों की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर किए जाने में मुआवजे संबंधी अनियमितता को लेकर जांच कर रही है। विजिलेंस की टीम ने जलालपुर को इसी केस में नामजद किया है।गौरतलब है कि पांच गांवों आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तुमाजरा और पबरा की 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के मुआवजे के तौर पर करीब 205 करोड़ रुपए जारी किए गए।

    इन पांच गांवों पंचायतों को जो मुआवजा राशि जारी की गई उसे खर्च करने में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया। मुआवजा जारी करने में अनियमितता का मामला सामने आया। अनियमितता के इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने 26 मई 2022 को केस दर्ज किया था। इस केस में सरकारी और प्राइवेट कुल 34 व्यक्तियों को विजिलेंस की टीम ने नामजद किया है। इनमें कुछ प्राइवेट फर्में भी शामिल हैं।

    जहां एक ओर विजिलेंस टीम मदनलाल जलालपुर पर शिकंजा कंस रही है तो वहीं दूसरी ओर नेता रफ्फूचक्कर होने की तैयारी कर रहे हैं। पता चला है कि जमीन घोटाले में नाम आने के बाद से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अंडरग्राउंड हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है। इसी को देखते हुए विजिलेंस ने जलालपुर के नाम लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

  • जालंधरः हमलावारों ने युवक के घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः हमलावारों ने युवक के घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के सुची पिंड में देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। पीड़ित सुची पिंड निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह देर रात अपनी बेटी का जन्मदिन मना कर अपने परिवार सहित घर पर सोए हुए थे कि उसी दौरान उनकी गली में रहने वाले युवकों के साथ दो साल पहले लेकर लड़ाई की गुस्सा निकालने के लिए उनके घर पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक अल्टो कार में सवार होकर आए और उनके घर के बाहर आकर ऊंची ऊंची गालियां निकालनेे कर उनके दरवाजे पर ईट पत्थर मारने लगे। उसने अपने आप को बचाने के लिए अपने पड़ोसियों को आवाजे मारी। लेकिन जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो वह वहां से भाग गए और कुछ समय बाद फिर वह द्वारा उनके घर के बाहर आकर दोबारा फिर गालियां निकालने लगे।

    अनिल ने बताया कि मामले को बढ़ता देख उसने कंट्रोल रूम पर सूचना दी मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुलाज़िमों ने कंप्लेंट देने के लिए थाने आने के लिए कहा और सुबह उसने थाना सूर्य एनक्लेव में युवकों के खिलाफ शिकायत दी और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग की।

  • पंजाबः 24 घंटे में सुलझी सास के कत्ल की गुत्थी, बहू गिरफ्तार

    पंजाबः 24 घंटे में सुलझी सास के कत्ल की गुत्थी, बहू गिरफ्तार

    अमृतसर: गांव ससरा कलां में सास को करंट लगाकर मौत के घाट उतारने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। झंडेर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली बहू को गिरफ्तार कर लिया है। झंडेर थाने के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को गांव ससरा कलां में चन्नन सिंह की पत्नी अमरजीत कौर की हत्या संबंधी मृतक महिला के भाई महिंदर सिंह निवासी बाल सचंदर के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    जिसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए मृतक महिला की बहू को गिरफ्तार किया। शक के आधार पर गिरफ्तार बहू नरिंदरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपनी सास का कत्ल किया है। उसने बताया कि पहले उसके सिर में गोली मारी, फिर उसे करंट लगा दिया और अंत में उसे रस्सी से लटका कर मार डाला और अपने रिश्तेदारों से झूठ बोला कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः सरेआम चिट्टे का सेवन करते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    पंजाबः सरेआम चिट्टे का सेवन करते व्यक्ति की वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब सरकार भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर है। थाना डिवीजन नंबर 8 अधीन आते कैलाश नगर की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें खाली प्लाट में व्यक्ति सरेआम चिट्‌टे का सेवन कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस इलाके में नशा के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।

    नशेड़ी यहां पर नशे का सेवन करने के बाद गलियों में घूमते हैं और चोरी-स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों का कहना है कि अगर व इन नशेड़ियों का विरोध करते हैं तो ये लोगो से मारपीट व गाली गलौज करने पर उतर आते हैं। इलाके सुनसान गलियों में लोग आने से परहेज करते हैं क्योंकि कई बार नशेड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कई युवक ओवर डोज के कारण दम तोड़ चुके हैं। पुलिस गश्त न होने के कारण नशा तस्कर सरेआम युवकों को नशा सप्लाई करके दलदल में फंसा रहे हैं।

  • पंजाबः बस स्टैंड पुलिस चौकी के नजदीक जुझार ग्रुप के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट, देखें CCTV

    पंजाबः बस स्टैंड पुलिस चौकी के नजदीक जुझार ग्रुप के कर्मचारी से लाखों रुपए की लूट, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब जुझार ग्रुप के कर्मचारी जस्सी से लुटेरे लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जस्सी देर शाम बस स्टैंड से कलेक्शन करके वापस दफ्तर जा रहा था कि बदमाश उसका पीछा करने लगा और दफ्तर तक आ गया।

    जस्सी जैसी ही दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ने लगा तो बदमाश उसके पास आया और तुरंत उसके हाथ में पैसों से भगा बैग छीन कर फरार हो गया। जस्सी ने बताया कि बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। लूट की घटना उसने तुरंत अपने अन्य कर्मचारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर कंपनी के अधिकारी, बस स्टैंड चौकी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस भी पहुंच गई।

    2 लाख रुपए की लूट बस स्टैंड चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहे है जिस कारण अब सरेआम पुलिस चौकी और थानों के नजदीक से ही लूट की वारदातें हो रही है। इस वारदात के बाद आसपास के अन्य ट्रांसपोर्ट मालिकों में रोष है। थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें बदमाश कर्मचारी के पीछे आता दिखा और बैग छीनकर फरार हो गया। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः घर के बाहर से इनोवा कार चोरी, देखें CCTV

    पंजाबः घर के बाहर से इनोवा कार चोरी, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में घर के बाहर खड़ी कारों को अब चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं अब गांव भौरा में घर के पास खड़ी इनोवा कार चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कार के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उसने रोजाना की तरह घर के पास अपनी इनोवा कार को पार्क किया था। जैसे ही वह सुबह उठा तो कार गायब थी। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए ताे चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित बलदेव सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोग गली में ही अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं।

    सीसीटीवी में एक चोर कार में सवार होकर पहुंचा और उसके इनोवा कार को किसी चाबी से खोलकर चोरी कर ले गया। बलदेव सिंह ने का कहना है कि बदमाश ने पहले अपनी कार से गली की रेकी की। उसके बाद पीछे अपनी कार को पार्क कर उसकी इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसने कहा कि गांव भौरा में पुलिस की रात के समय गश्त न होने के कारण इस तरह की वारदातें हो रही है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

  • पंजाबः संत एन्क्लेव में लिफाफे में मिली नवजन्मी बच्ची 

    पंजाबः संत एन्क्लेव में लिफाफे में मिली नवजन्मी बच्ची 

    लुधियाना: दुगरी के नितिश विहार स्थित संत एन्क्लेव में लिफाफे में नवजन्मी बच्ची के मिलने का मामला सामने आया है। घटना पता उस समय लगा जब मोहल्ले के लोगों को किसी बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने बताया कि सुबह मोहल्ले में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी लेकिन बच्चा न होने के कारण हम आगे चले गए।

    वहीं जब फिर से वहीं पहुंचे तो एक बार फिर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो जांच की तो देखा कि गली में पॉलिथीन के लिफाफे पड़ थे। जब पॉलिथीन के लिफाफे की जांच की तो उसमें से एक नवजन्मी बच्ची मिली, जिसकी सांसें चल रही थी। बच्ची को लिफाफे से निकाल लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। थाना दुगरी की प्रभारी मधुबाला ने बताया की बच्ची को लोगों की मदद से निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

  • जालंधरः कॉन्स्टेबल की हत्या करने के मामले शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः कॉन्स्टेबल की हत्या करने के मामले शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः फिल्लौर पुलिस ने हथियारों सहित एक गैंगस्टर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी की पहचान  मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया निवासी गांव पत्ती बादल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत उर्फ वलैतिया उन्हीं गैंगस्टरों का साथी था जिन्होंने पिछले दिनों फगवाड़ा में गाड़ी लूटी थी और कॉन्स्टेबल को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने जो स्कॉर्पियो बरामद की है, इसी गाड़ी में वलैतिया पुलिस के साथ हुए मुकाबले के दौरान चौथे गैंगस्टर को भगा कर ले गया था। जिसे बाद मोहाली में पकड़ा गया था।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं। मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी नशे की लत ने उसे कबड्डी खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से है, लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया।

  • जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के बाहर 2 व्यक्ति भिड़े, देखें वीडियो

    जालंधरः क्रिकेटर हरभजन की कोठी के बाहर 2 व्यक्ति भिड़े, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः छोटी बारादरी में स्थित भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी के पास 2 व्यक्तियों के द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्तियों की पैसों के लेन-देन के हाथापाई हुई है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को जमकर लात घूंसे मारे और जमीन पर पटक कर पीटा। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पहले पुड़ा मार्केट में बहसबाजी हुई। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गर्मा गया। एक दूसरे को गालियां देने लगे और मामले मारपीट तक जा पहुंचा। पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी लड़ाई की वीडियो बना ली। हालांकि वीडियो बनाने वाला शख्स दोनों को झगड़ा न करने की हिदायत भी दे रहा है और साथ में दोनों की इस हरकत को रिकॉर्ड कर रहा था। लड़ाई के बाद दोनों व्यक्ति कार में बैठकर चले गए।