अमृतसरः स्थानक सिटी सेंटर में एक निजी कंपनी की बस को आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में बस जलकर राख हो गई। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त बस पिछले लंबे समय से वहां पर खड़ी थी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
Blog
-

पंजाबः श्री गुरु अमरदास एवेन्यू में बाइक लेकर चोर हुए फरार
तरनतारनः पंजाब में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री गुरु अमरदास एवेन्यू से सामने आया है। जहां रिश्तेदार के घर में आए व्यक्ति का चोर बाइक चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने शहर तरनतारन थाने में शिकायत दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अमृतसर की जगदंबा कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा पुत्र लेख राज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मौसी के घर श्री गुरु अमरदास एवेन्यू तरनतारन आया हुआ था।
उसने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर पीबी 02 सीएफ 9156 घर के बाहर खड़ी की हुई थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर कॉलोनी निवासी कृष्ण देव तेजपाल ने कहा कि शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए ताकि लोग राहत महसूस कर सकें। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तालाशी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई!
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीते कुछ महीनों से अपने रोमांटिक डेट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं हाल ही में परिणीति जब राघव के साथ स्पॉट हुईं तो उन्होंने रिंग फिंगर में एक अंगूठी पहनी हुई थी। जिसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है क्योंकि अब इस जोड़ी की सगाई की तारीख सामने आ चुकी है। दोनों 13 मई यानी इसी सप्ताह शनिवार को सगाई करने जा रहे हैं।
मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ये सगाई समारोह दिल्ली में रखने वाले हैं। दोनों अपने इस खास दिन पर तकरीबन 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को न्यौता दे चुके हैं। कार्यक्रम का वेन्यू दिल्ली में रखने की यह वजह भी हो सकती है कि दोनों सगाई दिल्ली में और शादी की पार्टी मुंबई में रखें। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा। बीते दिनों खबर सामने आई थी कि परिणीति और राघव इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।
लेकिन अब तक दोनों ने तो अपने रिश्ते पर न ही शादी की खबरों पर कोई अधिकारिक बयान दिया है। लेकिन दोनों का साथ में स्पॉट होना, डिनर और लंच डेट पर जाना, मैच देखने जाना यह सब लोगों को इनके रिश्ते की गवाही दे रहा है। बता दें कि यह रिश्ता भले ही प्यार में आज बदला हो लेकिन ये दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।
-

पुलिस से मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक का अधिकारी घायल
कालाहांडीः ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में तीन माओवादियों को मार गिराया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। एक अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ तापरेंग-लुदेनगढ़ रिजर्व फॉरेस्ट के पास कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुई। इसमें तीन माओवादी मारे गए, जबकि गोलीबारी में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी घायल हुए हैं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को पैर में गोली लगी और उन्हें तुरंत ही बलंगीर के पास भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घायल डीएसपी फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है। जंगल के इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। खासकर कालाहांडी-कंधमाल जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। ओडिशा के डीजीपी के मुताबिक, घटनास्थल से एक एके-47 बरामद की गई है, जो कि इस बात की ओर इशारा करता है कि मारे गए माओवादी सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य थे।
पुलिस ने बताया कि माओवादी आठ मई से सप्ताह भर चलने वाले जन संपर्क कार्यक्रम जन अधिकार अभियान का पालन कर रहे हैं और इस अभियान को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मंगलवार की घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
-

जालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, बरामद हुआ ये सामान, देखें वीडियो
जालंधर,वरुण/हर्ष: थाना बारादरी के अंतर्गत आते बस स्टैंड के समीप रणजीत नगर पार्क के पास लोगों ने एक लुटेरे को लूट की वारदात कर भागते समय क़ाबू कर लिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ई रिक्शा चालक से पैसे और मोबाइल छीन भागने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक लुटेरे को मौक़े पर क़ाबू कर लिया और फिर उसे पिल्लर के साथ बांधकर उसकी जमकर धुनाई की। स्थानीय लोगों ने जब काबू किए व्यक्ति की तालाशी ली तो उन्हें उसकी जेब से काफी सीरिंज बरामद हुई।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित न्यू एकता नगर निवासी मयंक ने बताया कि वह ई रिक्शा की किश्त देने के लिए कंपनी के शोरूम में जा रहा था। उसी दौरान जब वह रंजीत नगर पार्क के पास पहुंचा तो बुलेट मोटरसाइकिल उसके पास आकर रुका। बुलेट पर सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति उतरकर उसके पास आया उसने मारपीट कर जेब से 7 हज़ार रुपए और उसका मोबाइल छीनकर अपने साथी को पकड़ा दिया। इस दौरान जब वह भागने लगा तो मौक़े पर मौजूद लोगों ने एक को मौके पर काबू कर लिया, जबकि दूसरा बुलेट सवार भागने में कामयाब रहा।
तालाशी दौरान व्यक्ति से बरामद हुई सीरिंज
स्थानीय लोगों ने काबू किए व्यक्ति की तालाशी ली तो उक्त व्यक्ति की जेब से काफी सारी सीरिंज बरामद हुई। इस मामले में लोगों ने उससे पूछताछ की तो व्यक्ति ने माना कि वह नशा करता है और उसका आदी है। लोगों ने आरोपी की छित्तर परेड करके संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना बारादरी की पुलिस लुटेरे को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।
-

मिलिट्स की खेती को बढ़ावा देने हेतू खंड स्तर पर 60 कृषि सखियों को किया प्रशिक्षित
ऊना / सुशील पंडित : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड स्तर पर चयनित 60 कृषि सखियों को मिलिट्स की खेती बारे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कृषि सखियों को हिमाचल प्रदेश में टिकाऊ कृषि व पोषण सुरक्षा हेतू “मिलिट्स की खेती एक अच्छा विकल्प” प्रेजैंटेशन के माध्यम से कंगनी, रागी, जौं, ज्वार, बाजरा, सांवक, कोदा व कुटकी की खेती व पोषण सुरक्षा पर सम्पूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा ऊना जिला में उगाई जाने वाले मुख्य मिलिट्स रागी, कंगनी व बाजरे की खेती की बीजाई का समय, बीज की किस्म व मात्रा, फसल प्रबंधन बारे भी कृषि सखियों को प्रशिक्षित किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना की कार्यक्रम समन्वयक डाॅ योगिता शर्मा ने बताया कि पौष्टिकता व मूल्यवर्द्धक उत्पाद जैसे मिश्रित आटा, लडडू व बिस्किट बनाकर महिलाओं के लिए आय के रूप में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सकता है जब जिले में खरीफ मौसम में किसान इसकी खेती करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक खंड स्तर पर मिलिट्स के बीज उपलब्ध है।
आतमा ऊना के परियोजना निदेशक डाॅ संतोष शर्मा ने प्राकृतिक खेती के तहत मिलिट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतमा ऊना द्वारा जिला की 5 महिलाओं को मिलिट्स के मूल्यवर्द्धक उत्पाद बनाने पर राज्य स्तर पर प्रशिक्षण करवाया गया है। उन्होंने कृषि सखियों को व्यक्तिगत स्तर पर मिलिट्स की खेती व मिलिट्स को अपनी दैनिक डाईट में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ संजय कुमार, डाॅ दीपाली, विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी, एनआरएलएम की डीपीएम ज्योति शर्मा उपस्थित रही।
-

पंजाबः RTA Office में तैनात क्लर्क और निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार
बठिंडाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस की टीम ने आरटीए कार्यालय में तैनात क्लर्क व उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए दोपहर के समय रिश्वत लेते दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार और निजी सहायक राजवीर उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी प्रत्येक वाहन के टैक्स वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपए प्रति फाइल चार्ज करते थे। बीड़ निवासी शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह से निजी सहायक राजू, क्लर्क दिनेश 10 फाइलों का टैक्स भुगतान कोड दर्ज करने की एवज में एक हजार रुपए ले रहा था।
शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने आज विजिलेंस में शिकायत दी कि आरटीए कार्यालय में तैनात कर्मचारी उनसे फाइल पास करने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले उनसे पैसे मांगने का ऑडियो भी रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए डीएसपी विजिलेंस संदीप सिंह व इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व में क्लर्क दिनेश व उनके निजी सहायक राजू को स्थानीय मिनी सचिवालय की दूसरी मंजिल स्थित आरटीए कार्यालय में बैठकर एक हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
पता चला है कि दिनेश एक कंपनी के जरिए ट्रांसपोर्ट विभाग में आया था। कुछ महीने पहले लुधियाना से बठिंडा शिफ्ट हो गया था। सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से आरटीए कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें आ रही थीं। आरोपी दिनेश कुमार और राजू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में पूजा अर्चना की
ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज माता के दरबार में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश के लोगो की सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ
उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवानावोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्रीऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वोल्वो बस के शुरू होने से जहां माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आगमन की सुविधा उपलब्ध होंगी वहीं प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा । उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में हाल ही के दिनों में 11 वोल्वो बसों को शामिल किया गया है जिस से निगम के बेड़े में कुल 76 वोल्वो बसें हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस सेवा के साथ अन्य रूटों पर भी वोल्वो बस रूट प्रस्तावित है जिसमें टापरी-चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर एवं शिमला-दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शामिल है। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस प्रातः 10ः30 बजे वाया मुबारिकपुर, अंब, ऊना, चंडीगढ़ होते हुए रात्रि 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। वहीं वापसी में दिल्ली से रात्रि 9ः45 बजे चलकर प्रातः 7ः30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेंगी।उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस में एक तरफ का किराया चिंतपूर्णी से दिल्ली का 1040 रुपए निर्धारित किया गया है वहीं चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ तक का किराया 500 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है इसी उद्देश्य से आज यह वोल्वो बस सेवा शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी माता-खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी-अमृतसर, बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध-दिल्ली के लिए भी बस सेवाएं प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूर्ण कर शुरू की जाएंगी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, डीएम एचआरटीसी कुशल सिंह, आरएम सुरेश धीमान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। -

जालंधरः ज्योति नूरां को जान का खतरा! जारी किया वीडियो
जालंधर/वरुण: पंजाबी सिंगर ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल हाल ही में ज्योति नूरां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरे का जिक्र किया है। बताया जा रा है कि इस मुश्किल दौर में ज्योति नूरां को अपने माता-पिता का साथ भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं सिंगर द्वारा एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ज्योति ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनके घर के बाहर घूम रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सिंगर ने अपने पति के खिलाफ कई गंभीर खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को शेयर कर ज्योति ने कहा, ‘अगर मुझे या मेरे साथ किसी को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार कुणाल पासी होगा। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अभी रात के 1 बजे हैं। बता दें कि ज्योति नूरां की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है।
