Blog

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के महिला सेल, रेड रिबन क्लब और रेडक्रास क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नशा, तपेदिक/क्षयरोग (टीबी), स्वस्थ्य और स्वच्छता, एड्स, रक्तदान के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि नागरिक चिकित्सालय ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल तथा प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ अजय अत्रि रहे।  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। 

    प्राचार्य ने कहा कि आज का आज का युवा जाने अंजाने में नशा के प्रति आकर्षित हो रहा है जो देश और समाज के लिए ठीक नहीं है। नशा स्वस्थ के लिए हानिप्रद है‌। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए सभी का दायित्व है कि इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का संकल्प लें।मुख्यातिथि डॉ. (श्रीमती) मंजू बहल ने अपने संबोधन में कहा कि स्त्रियों का सम्मान करने का संस्कार अपने घर और परिवार से शुरू करना होगा। यदि यह सम्मान हम पहले से करते होते तो आज हमें महिला सशक्तिकरण दिवस मनाने की जरूरत नहीं होती। समाज में आपकी पहचान खुद की होनी चाहिए, यह बात आज महत्वपूर्ण है। आप अपने आसपास जरुरतमंद लोगों को पहचान कर उनकी मदद करें। आज सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई है, उसका लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है।

    कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुश्री सिमरन धीमान, दूसरे स्थान पर सुश्री दामिनी का नारी पर आधारित कविता पाठ रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में डॉ. संजय वर्मा और डॉ. के के पाण्डेय थे।पोस्टर प्रतियोगिता में सुश्री दीक्षा का बनाया पोस्टर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुरज सिंह तथा सुश्री सेजल का पोस्टर तृतीय स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ मीता शर्मा, डॉ रजिन्दर कुमार तथा प्रोमिला रहीं।नारा लेखन प्रतियोगिता में सु‌श्री भावना का नारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सुश्री काजल का नारा तथा सुश्री सेजल का नारा तृतीय स्थान पर रहा।इस प्रतियोगिता के निर्णायक शिव कुमार, डॉ विपुल कुमार गौतम तथा मोनिका ठाकुर रहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (पुरुष) के कैडेटों ने नशा के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया। जिसे काफी सराहा गया। 

    महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटक महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (महिला) कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय महिला सेल की संयोजक डॉ. (श्रीमती) सुमीक्षा, रेड रिबन क्लब की संयोजक श्रीमती शशि कंवर, रेडक्रास क्लब की संयोजक श्रीमती अलका, एनसीसी अधिकारी द्वय ले. मोनिका खन्ना और शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारने पर डॉ. मीता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • बड़ी ख़बरः इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

    बड़ी ख़बरः इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार

    नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को पूर्व सैन्य कर्मियों के पेंशन भुगतान को लेकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “रक्षा मंत्रालय वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी)  के बकाया को चार किश्तों में भुगतान करने के लिए पत्र जारी कर कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता।” कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड और जस्टिस पीएम नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वे 20 जनवरी के अपने संचार को तुरंत वापस लें, जिसमें कहा गया था कि ओआरओपी बकाया का भुगतान चार किश्तों में किया जाएगा। 

    गौरतलब है कि कोर्ट में अटॉर्नी जनरल आर. वेकरमणि ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व सैन्य कर्मियों को ओआरओपी बकाया की एक किस्त का भुगतान कर दिया है, लेकिन आगे के भुगतान के लिए कुछ और समय की जरूरत है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि ओआरओपी बकाया के भुगतान पर 20 जनवरी की अधिसूचना वापस लें, फिर हम समय के लिए आपके आवेदन पर विचार करेंगे। 

    सुप्रीम कोर्ट में पीठ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का 20 जनवरी का संचार उनके फैसले के पूरी तरह से विपरीत था और वह एकतरफा भी है, यह नहीं कहा जा सकता कि वह चार किस्तों में ओआरओपी का बकाया भुगतान करेगा। पीठ ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसी प्रकार का वर्गीकरण होना चाहिए और वृद्ध लोगों को पहले बकाया का भुगतान किया जाना चाहिए। बता दें कि ये केस चलने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। 

  • एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, इकट्ठे हुए ये संगठन

    एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, इकट्ठे हुए ये संगठन

    नई दिल्लीः पंजाब से गए किसानों ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। है। पांच किसान संगठन आज जंतर-मंतर पर एकत्र हुए है। जंतर-मंतर पर वह पहले प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद संसद भवन की ओर मार्च करेंगे। 

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब से आ रहे ये किसान दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास जुटेंगे और यहां से संसद भवन की ओर मार्च करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। संयुक्त किसान मोर्चा 20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत भी करने वाली है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर शराब और सोने सहित आरोपी गिफ्तार 

    पंजाबः एयरपोर्ट पर शराब और सोने सहित आरोपी गिफ्तार 

    अमृतसरः एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक काबू किय गया व्यक्ति शराब की आड़ में सोने को दुबई से तस्करी करके भारत ला रहा था, लेकिन जांच में कस्टम विभाग ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। जैसे ही आरोपी के सामान की एक्स-रे मशीन में जांच हुई तो उन्हें बोतलों के साथ संदिग्ध वस्तु दिखी।

    जिसके बाद आरोपी को डिटेन किया गया। सामान की खोल कर फिजिकल जांच की गई। आरोपी शराब की बोतलों की आड़ में तस्करी का अंजाम देने की फिराक में था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब जांच शुरू की तो आरोपी के सामान में रखी सोने की तीन बोतलों में 13 सोने के बिस्कुट मिले। जिनका कुल भार 1.516 किलोग्राम था। भारत में सोने की वैल्यू 86.41 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अल्फ़ा मॉल से कार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ अहम खुलासा

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अल्फ़ा मॉल से कार छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ अहम खुलासा

    अमृतसर : अल्फ़ा मॉल के नजदीक 4 मार्च की रात को  6 निहंगों द्वारा एक व्यक्ति को घायल कर उसकी कार छीनी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काबू किया गया यह शख्स अमृतपाल सिंह का साथी बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुखमिंदर सिंह बताया जा रहा है जोकि मोगा का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पहली गिरफ़्तारी है, जबकि अन्य 5 लोगों की तलाश की जा रही है। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है इस मामले में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

  • पंजाबः गैंगस्टरो सहित कई शकी लोगों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टरो सहित कई शकी लोगों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस ने कासो ऑपरेशन के तहत शकी और गैंगस्टरों के घरों में दबिश दी है। यह दबिश सरहदी जिला फिरोजपुर दी गई है। बड़ी गिनती में पंजाब पुलिस ने करीब 52 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शकी और गैंगस्टरों के घरों में जाकर तलाशी ली गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि एक लिस्ट बनाई गई है।

    उसमे जिनके नाम है उनके घरों में भी रेड की जा रही है। इस दौरान गैंगस्टरो के घरों में भी पुलिस रेड कर रही है। वहीं गैंगस्टर चंदन के घर पर भी पुलिस ने चेकिंग की। गौर हो कि अमृतसर में जी20 सम्मेलन को लेकर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਦੌਰਾਨ 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਦੌਰਾਨ 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕੈਨਾਲ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਸੰਗਲਾਂ ਵਾਲੇ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਦੀ ਫੇਟ ਵੱਜਣ ਕਾਰਨ ਇੱਕ 21 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਜੇ  ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 21 ਸਾਲ ਜੋ ਛਾਉਣੀ ਤੋਂ ਵਾਪਿਸ ਘਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਲਾਂ ਵਾਲੇ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਇੱਕ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਨੇ ਫੇਟ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।

    ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਾਲੇ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਚਾਲਕ ਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲੈਕੇ ਟਰੈਕਟਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशःकांग्रेस पंजाब राजभवन का घेराव करने जा रही थी कि बीच में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। वर्कर उन बैरिकेडिंग को लांघ रहे थे। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया। अडाणी ग्रुप और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस आमने-सामने हो गई। कांग्रेस ने सोमवार को सेक्टर 18/19 लाइट पॉइंट से पंजाब राजभवन तक का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की थी।

    इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ते नजर आए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि बढ़ती महंगाई से चंडीगढ़ समेत देश का हर आम नागरिक परेशान है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए कांग्रेस की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। वहीं इसके साथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पेड पार्किंग घोटाले समेत पानी के रेट बढ़ाए जाने और घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाए जाने पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

  • पंजाबः हिमाचल जाने वाली ये ट्रेने 27 अप्रैल तक हुई रद्द, देखें वीडियो 

    पंजाबः हिमाचल जाने वाली ये ट्रेने 27 अप्रैल तक हुई रद्द, देखें वीडियो 

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सरहंड और दौलतपुर के बीच आवश्यक मरम्मत के संबंध में रेल विभाग ने निर्णय लिया है कि 27 अप्रैल तक नंगल आने वाली ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा। इस ब्लॉक में आने वाली ट्रेनों को स्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। दरअसल, नंगल बांध और भरतगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक के चल रहे निर्माण और विद्युतीकरण कार्य को देखते हुए ऊना से अंबाला और सहारनपुर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। दो ट्रेनों के रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी होने वाली है।

    स्टेशन अधीक्षक, ऊना, आरके जसवाल ने कहा कि नंगल डैम से भरतगढ़ खंड में रेलवे ट्रैक का निर्माण और विद्युतीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण दोनों ट्रेनें रद्द कर दी गई। ट्रैक पर लगातार का चल रहा है जिसकी वजह से ट्रेनों को ट्रैक से नहीं गुजरने दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा सूचना जारी कर जानकारी दी गई है कि पैसेंजर ट्रेन संख्या 04593 स्पेशल अंबाला कैंट से अंब अडोरा (उन्ना) हिमाचल और ट्रेन संख्या 04567 अंबाला कैट से नंगल डैम तक केवल भरतगढ़ रेलवे स्टेशन तक चलेगी।

    हालांकि शनिवार को दो ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। रद्द की गई ट्रेन – 04593/04594 (अंब-अंदौरा और अंबाला छावनी के बीच प्रतिदिन चलने वाली) और 04501/04502 (ऊना और सहारनपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली) मेमू ट्रेनें थी। नंगल डैम से भरतगढ़ सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक का कंस्ट्रक्शन और इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क चल रहा है। जबकि अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।इसमें मुख्य रुप से अंब-अंदौरा से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली 04593/04594 एमइएमयू और ऊना से सहारनपुर के बी प्रतिदिन अप / डाउन करने वाली 04501/04502 एमइएमयू ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से उन यात्रियों को आने जाने में दिक्कत होगी, जो अंब अंदौरा से अंबाला और ऊना से सहारनपुर के लिए प्रतिदिन आवाजाही करते थे।

    ट्रैक पर काम चलने की वजह से कुछ दिनों तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब दो ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेन रद्द हो जाने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 27 अप्रैल तक इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। दो पैसेंजर ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद किया गया हैं। अब अंब समेत अन्य क्षेत्रों से जाने वाले यात्री इस ट्रेन में 16 दिनों के बाद दोवारा सफर कर पाएंगे। रेलवे विभाग द्वारा सूचित की गई सममसारिणी व सूचना के कारण प्रतिदिन जाने वाले यात्रियों को असुविधा तो होगी। लेकिन अब उन्हें विकल्प के रुप में प्रबंध करने का पर्याप्त समय जरुर मिला है।

  • पंजाबः NRI प्रदीप सिंह की हत्या से पहले का एक और वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः NRI प्रदीप सिंह की हत्या से पहले का एक और वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः होला-मोहल्ला दौरान एनआरआई प्रदीप सिंह की हत्या को लेकर एक और वीडियो सामने आई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रदीप सिंह की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पहले प्रदीप सिंह और कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस दौरान एक-दूसरे पर तलवारें भी चली। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान प्रदीप सिंह युवक सतबीर सिंह पर तलवार से हमला करता नजर आ रहा है।

    जब प्रदीप सिंह द्वारा सतबीर सिंह पर हमला होता है तो सतबीर सिंह वहीं गिर जाता है। वीडियो में मौके पर भारी मात्रा में भीड़ भी दिखाई दे रही है। इसी दौरान निहंग और युवकों ने प्रदीप सिंह पर तलवारों से हमला कर दिया।  गौर हो कि सतबीर सिंह वही युवक है, जिसे पुलिस ने प्रदीप सिंह हत्या के मामले में नामजद किया है। इस समय सतबीर सिंह चंडीगढ़ के पीजीआई में ईलाज चल रहा है। इस घटना से जहां पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं हत्या के इस वीडियो ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

    नामजद आरोपी सतबीर सिंह के परिवार ने मीडिया के सामने आकर बड़े आरोप लगाए हैं। आरोपी सतबीर की पत्नी गुरिन्दर कौर ने होले मोहल्ला के दौरान मारे गए प्रदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमला उसके पति सतबीर ने नहीं बल्कि निहंग सिंह ने सतबीर सिंह पर हमला कर पहले तलवार से बाजू फिर उसका हाथ काट दिया। उसका कहना है कि अगर सतबीर का हाथ काट दिया गया तो वह उसे कैसे मार सकता है? सतबीर के दोनों हाथ निहंग सिंह ने काट दिए और फिर उसने सतबीर को गले से भी लगाया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच के ही उन्हें आरोपी बना दिया है।