Blog

  • डे-केयर में मासूमों से हैवानियत: बच्चों को वाशिंग मशीन में डाला, मुंह पर मारा टॉयलेट जेट

    डे-केयर में मासूमों से हैवानियत: बच्चों को वाशिंग मशीन में डाला, मुंह पर मारा टॉयलेट जेट

    बेंगलुरुः बेंगलुरु में टेक दिग्गज कैपजेमिनी कंपनी के कैंपस में बने एक डे-केयर सेंटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी हर जगह चर्चा है। वायरल वीडियो में एक महिला वीडियो बना रही है और दूसरी महिला एक मासूम पर पानी की बौछारें मार रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने पहले बच्चे को बाथरुम में बंद कर दिया और वह रो रहा है। जिसपर महिला उसको टॉयलेट सीट पर बैठाकर टॉयलेट जेट से पानी की तेज बौछारें मारती है और वॉशिंग मशीन में बंद कर देती है। इस मामले में जब एक कर्मचारी ने आवाज उठाई तो कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद 5 केयरगिवर्स पर केस दर्ज हुआ है।

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सेंटर में करीब 50 से 60 बच्चे रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 15-20 बच्चे रोज आते थे। अधिकारियों को पहले भी यहां बाल उत्पीड़न का शक था, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था। इससे पहले भी एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, आवाज उठाने वाले उस व्हिसलब्लोअर को नौकरी से निकाल दिया गया।

    इस डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ लंबे समय से अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता ने इस हफ्ते घटना के बेहद खौफनाक वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में देखा गया कि महज दो साल के मासूम बच्चों को वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाकर उन पर पानी की तेज बौछारें मारी जा रही थी। अन्य वीडियो में बच्चों को अंधेरे बाथरूम में बंद देखा गया।

    इसके अलावा परिवीक्षा अधिकारी तिलकराज कुमार ने बताया कि जो लोग बच्चों की देखभाल के लिए रखे गए थे, वही उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। जब बच्चे रोते थे या आवाज करते थे, तो उन्हें चुप कराने के लिए वॉशिंग मशीन में डाल दिया जाता था या बाथरूम में बंद कर दिया जाता था।

    वीडियो सामने आने के बाद बाल हेल्पलाइन पर शिकायत की गई, जिसके तुरंत बाद बाल संरक्षण टीम ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में 5 केयरगिवर्स के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मामले के सबूत और वीडियो कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सौंप दिए है।

     

     

     

  • Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी Mehbooba Mufti, पीएम मोदी को लेकर भी सामने आई Detail

    Ayatollah Ali Khamenei के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी Mehbooba Mufti, पीएम मोदी को लेकर भी सामने आई Detail

    नई दिल्ली: ईरान ने कई भारतीय नेताओं को तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कई दिनों तक चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक बुलावा भेजा है। अंतिम संस्कार की रस्में 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक तेहरान, कोम और मशहद शहरों में होगी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार कर लिया और वह ईरान जाएगा।

    महबूबा मुफ्ती ने कही ये बात

    इस बात की पुष्टि करते हुए महबूबा मुफ्ती ने एबीपी न्यूज को बताया कि वो ईरान में जाएंगी। ईरान यात्रा की योजना के बारे में पूछे जाने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि – हां इंशा अल्लाह महबूबा मुफ्ती राजकीय शोक की अवधि के दौरान ईरानी नेतृत्व और वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेगी और अंतिम सम्मान देगी।

    कई कश्मीरी नेताओं को दिया गया है न्यौता

    यह निमंत्रण पीडीपी प्रमुख के साथ-साथ अन्य कश्मीरी नेताओं को भी राजनयिक माध्यमों से भेजा गया था। इसमें शिया नेता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, शिया धर्मगुरु और J&K पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी, लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख सांसद मोहम्मद हनीफा और शिया धर्मगुरु अब्बास अंसारी व आगा सैयद हसन मोसावी अल सफवी भी शामिल होंगे।

    पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल

    ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मूल रुप से पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा था लेकिन पीएम इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की पहले से तय राजकीय यात्राओं के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बजाय भारत सरकार का ऑफिशियल प्रतिनिधित्व एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल करेगा। इसमें बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे।

    बीजेपी से ये लोग जाएंगे ईरान

    यह पूरा घटनाक्रम ईरान के नेता के निधन के बाद बढ़ी हुई राजनयिक गतिविधियों के बीच सामने आया है। अंतिम संस्कार की रस्मों में दुनिया भर के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के सीनियर नेता और विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुशींद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, बीजेपी के सीनियर मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के सासंद इमरान मसूद और अजफल अंसारी भी शामिल हैं।
  • Jalandhar News: क्या होगा भारत-पाक में समझौता, 117 लोगों के पीएम को लिखे पत्र पर कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: क्या होगा भारत-पाक में समझौता, 117 लोगों के पीएम को लिखे पत्र पर कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    मनीष तिवारी को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की मांग को लेकर दोनों देशों की 117 प्रमुख हस्तियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त रूप से चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष ओपी शाह की तरफ से की गई है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कुछ लोगों ने भारत-पाक को सुलझाने की अच्छी पहल की है, लेकिन यह पहल इससे पहले 1972 में शिमला एग्रीमेंट द्वारा भी हुई थी। कालिया ने कहा कि पाकिस्तान उस दौरान बात पर सहमत नहीं हुआ था। इसी के कारण पाकिस्तान को बंगलादेश गंवाना पड़ा था। इसके बाद वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाहौर बस लेकर गए, लेकिन उसके बाद कारगील शुरू हो गई और कारगील में कब्जा कर लिया गया और उसे छुड़वाया गया। कालिया ने कहाकि पाकिस्तान पहले खुद सुधरे और उसके बाद बातचीत को लेकर बात करें। वहीं पहलगाम में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पाक की नापाक हरकतों के बाद ही भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। उन्होंने कहा कि पाक द्वारा जब भी सुधार की बात की जाती है, तभी उनके द्वारा नापाक हरकतें शुरू की जाती है। वहीं शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर कालिया ने कहा कि श्रद्धालुओं को लेकर भारी सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है और केंद्र सरकार द्वारा मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान उन्होंने मंगलमय कामना की। उधर, कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई नियुक्तियों के दौरान नाराज चल रहे सासंद मनीष तिवारी को लेकर कालिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी सासंद है और वह लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब के बाद अब चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतकर सासंद बनें, लेकिन उनकी विडंबना यह है कि उन्हें सासंद नहीं समझा जाता। इसलिए पार्टी उनपर विश्वास नहीं जता रही। इसी के चलते आज मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नाराजगी जताई है। कालिया ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग प्रधानगी करते रहेंगे, विपक्ष के नेता के तौर पर प्रताप बाजवा अब भी काम करते रहेंगे। हालांकि सासंद चरणजीत सिंह चन्नी चाहते थे कि उन्हें प्रधानगी मिले, लेकिन पार्टी ने उन्हें कैपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानगी को लेकर कांग्रेस में विवाद रहेंगा और 2027 में भाजपा की सरकार पंजाब में आएगी। पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब को गिराने की निंदा करते हुए कहा कि उसका दोबारा से निर्माण करवाया जाना चाहिए, लेकिन गुरुद्वारा साहिब को गिराने की वह पाकिस्तान सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान में फिर से समझौता किए जाने को लेकर भारत की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, राज्यसभा सांसद मनोज झा, रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत समेत कई एकेडमिशियन, पत्रकार, वकील और सोशल एक्टिविस्ट ने इस अपील का समर्थन किया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, वैज्ञानिक परवेज हूदभॉय और कई सोशल एक्टिविस्ट ने हस्ताक्षर किए हैं।
  • Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh की ‘Punjab-95’ फिल्म जल्द हो सकती है रिलीज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने चर्चित फिल्म “पंजाब-95” की जल्द रिलीज हो सकती है। दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने वीडियो जारी करके इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि का ऐलान कर दिया है। इससे पहले इस फिल्म को लेकर दिलजीत दोसांझ ने फरवरी 2025 में रिलीज होने का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। यह फिल्म मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है और आतंकवाद के दौर को दर्शाती है। बता दें कि इस फिल्म के विवादों में आने पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर पहले फिल्म में 120 कट्स लगाने की मांग की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

    जिसके बाद दिलजीत ने अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम की रिलीज को टाल दिया था। दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे अहम भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर उस समय जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने बीते साल सेंसर बोर्ड की इस मांग की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके पति के जीवन पर बनी एक सच्ची बायोपिक है, जिसे उनके परिवार की सहमति से बनाया गया और इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाना चाहिए।

    परमजीत कौर खालड़ा ने बताया था कि लगभग 4 साल पहले उनके परिवार ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी थी और निर्देशक हनी त्रेहन को फिल्म बनाने की अनुमति दी थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिलजीत दोसांझ को जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था और इस चयन से परिवार पूरी तरह संतुष्ट था। जसवंत सिंह खालड़ा एक साहसी और समर्पित मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक के दौरान पंजाब में सिखों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने खुलासा किया कि उस दौर में हजारों सिख युवाओं को अवैध हिरासत में लिया गया, फर्जी मुठभेड़ों में मार दिया गया और उनके शवों का गुप्त अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    खालड़ा ने पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही इन गुमशुदगी और हत्याओं को उजागर किया था। उन्होंने उस समय में अमृतसर के श्मशान घाटों का दौरा कर यह जानकारी जुटाई कि वहां 6,000 से अधिक शवों का गुप्त रूप से अंतिम संस्कार किया गया था। यह जानकारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी साझा की, जिससे भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर सवाल खड़े हुए। खालड़ा को सिखों के हकों के लिए लड़ने का खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा था। परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर 1995 को पुलिस ने खालड़ा का उनके घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज नहीं की। जिसके बाद, जसवंत की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दी और कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।

  • Punjab News: Shameful: 6 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म

    Punjab News: Shameful: 6 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म

    नया नंगलः नया नंगल इलाके की एक बस्ती में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां एक फूफा ने 6 साल की बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक रिश्तेदार से मिलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान रात को जब घर लौटे तो बच्ची घर में मौजूद नहीं थी, उसे आसापास ढूंढा तो वह नहीं मिली। इस दौरान थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुई घर में पहुंची और उसने घटना की जानकारी दी, जिसपर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    इस दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में कपड़े, बेडशीट और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत के सामने पेश किया और तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया ताकि मामले की ठीक से जांच की जा सके।

     

     

  • आफत की बारिश पेजर खड्ड में बाढ़, एकमात्र सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, अगले 48 घंटे अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    आफत की बारिश पेजर खड्ड में बाढ़, एकमात्र सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त, अगले 48 घंटे अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश तबाही मचा रही है। किन्नौर जिले के रिस्पा में चेरंग खड्ड में गांव को जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दरअसल, किन्नौर के रिस्पा गांव में आधी रात भारी बारिश के बाद पेजर खड्ड (नाला) में बाढ़ आ गई। इससे पुल और 3 से 4 घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं रिस्पा गांव को जोड़ने वाली सड़क भी चेरंग खड्ड के तेज बहाव में बह गई। कांगड़ा और चंबा में भी रात से सुबह तक तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर रखी है। पिछले वर्ष भी इस क्षेत्र में भारी बाढ़ आई थी, जिसमें चेरंग खड्ड पर बना मजबूत लोहे का पुल ताश के पत्तों की तरह बह गया था। आज कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और सोलन जिला में यलो अलर्ट है। इस दौरान कुछेक भागों में दो से तीन स्पेल भारी बारिश के हो सकते है। राज्य में इससे फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड और जलभराव जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है। किन्नौर व लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात और अन्य भागों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है।      
  • Punjab News: निगम की कार्रवाईः सड़कों पर लगे सामान को किया जब्त, देेखें वीडियो

    Punjab News: निगम की कार्रवाईः सड़कों पर लगे सामान को किया जब्त, देेखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम ने फगवाड़ा में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और हरगोबिंद नगर के चौपाटी इलाके में सड़कों और फुटपाथों पर किए कब्ज़ों को हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए।

    तहबाजारी टीम ने नगर आयुक्त के निर्देशों पर कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़कों और फुटपाथों पर कब्जे के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया।

    नगर निगम का कहना है कि उनका मकसद किसी का रोजगार छीनना नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगहों को कब्ज़े से मुक्त रखना और शहर के ट्रैफिक को सुचारू बनाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

     

     

  • Suspended DIG Bhullar के भ्रष्टाचार केस को लेकर कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

    Suspended DIG Bhullar के भ्रष्टाचार केस को लेकर कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भुल्लर द्वारा पिछले साल दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में आज विशेष सीबीआई अदालत में डिस्चार्ज (बरी) की याचिका दाखिल की है। सीबीआई अदालत ने आरोपी की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। भुल्लर की ओर से वकील एच.एस. धनौआ और एस.पी.एस. भुल्लर ने जो याचिका दायर की है उसमें आरोपी ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें इस मामले से बरी किया जाए। उनका कहना है कि कानून के तहत सीबीआई के पास उनके खिलाफ यह मामला दर्ज करने का कोई अधिकार क्षेत्र (जुरिस्डिक्शन) नहीं है। सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार रिश्वत मांगने या स्वीकार करने का कोई ठोस सबूत नहीं है।

    यहां तक कि सीएफएसएल की रिपोर्ट ने भी निर्णायक तौर पर साबित नहीं किया है कि आवाज़ की रिकॉर्डिंग आरोपी की है। इस मामले में एफआईआर शिकायतकर्ता आकाश बत्ता की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप है कि भुल्लर, जो उस समय डीआईजी, रोपड़ रेंज, पंजाब पुलिस के पद पर तैनात थे, ने थाना सरहिंद में दर्ज एफआईआर में अनुकूल कार्रवाई करवाई जाने तथा शिकायतकर्ता के व्यापार के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाने को सुनिश्चित करने के लिए एक निजी मध्यस्थ क्रीशनू शारदा के माध्यम से गैरकानूनी रिश्वत मांगनी थी।

    शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और 16 अक्टूबर, 2025 को भुल्लर के कथित सहयोगी क्रीशनू शारदा को शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत के हिस्से के रूप में 5,00,000 रुपए लेते हुए कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया था। भुल्लर को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था और 3 दिसंबर, 2025 को BNS के तहत धारा 193 के अंतर्गत चार्जशीट दायर की गई थी। बता दें कि 6 जून की पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई अदालत ने गृह मंत्रालय द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए मुकदमे की मंजूरी को अवैध घोषित करने के लिए भुल्लर की एक याचिका खारिज करते हुए, आरोपों पर बहस की सुनवाई 2 जुलाई, 2026 तक स्थगित कर दी थी। भुल्लर की एक याचिका भ्रष्टाचार के मामले में नियमित जमानत के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है।

  • 2 वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटी क्रेटा कार, 4 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    2 वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटी क्रेटा कार, 4 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    डोईवालाः देहरादून के जौलीग्रांट में ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां क्रेटा कार चालक ने पहले दो वाहनों को टक्कर दी। जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर गाड़ी हाईवे से नीचे जा गिरी और पलट गई। इस भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि क्रेटा कार में सवार युवक शराब के नशे में थे। जिसके चलते तेजी से वाहन चलाते हुए यह घटना घटी।

    हादसे में कार सवार 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक है। क्रेटा कार रानीपोखरी क्षेत्र के लोगों की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है। हादसे के वक्त डोईवाला-ऋषिकेश हाईवे पर एक स्विफ्ट कार पहले से ही क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ी थी। कार में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरकर उस गाड़ी का टायर बदल रहा था।

    इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित क्रेटा ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी उसी स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसका टायर बदला जा रहा था। स्विफ्ट कार को टक्कर मारने के बाद भी क्रेटा की रफ्तार कम नहीं हुई। वह आगे जाकर एक टेम्पो ट्रैवलर से टकरा गई। दोनों गाड़ियों से टकराने के बाद क्रेटा कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरी और पलट गई। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, बीच सड़क मारी गोली, मौत

    मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, बीच सड़क मारी गोली, मौत

    पटनाः पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां दोस्तों ने ही अपने दोस्त को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फतुहा नगर परिषद के दरियापुर नया टोला निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार श्रवण अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। इस दौरान नया टोला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ के पास दोस्तों की कहासुनी हो गई, जहां श्रवण को गोली मार दी। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने श्रवण को समुदाय अस्पातल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते पटना रेफर कर दिया, जहां परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के पिता फतवा रेलवे यार्ड में मजदूरी करते हैं और नवीन पढ़ाई करता था। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। फतुहां एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही खुलासा कर पाएंगे।