Blog

  • स्कूल वैन ने मासूम को कुचला, मौत

    स्कूल वैन ने मासूम को कुचला, मौत

    नई दिल्ली – जयपुर में स्कूल वैन ने मासूम को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया है। मृतक बच्ची की पहचान प्रेरणा कंवर (6) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद ड्राइवर वारदात के बाद वैन छोड़कर फरार हो गया। वैन ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे से लोगों में नाराजगी है। बेटी के एक्सीडेंट की सूचना मिले ही वह मौके पर पहुंचे।

    बच्ची के एक्सीडेंट के संबंध में पिता ने स्कूल संचालक को फोन किया तो जवाब मिला कि स्कूल के बाहर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। स्कूल के इस जवाब से लोगों में नाराजगी है। हादसे के वक्त वैन में और भी बच्चे सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेरणा शांति ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। प्रेरणा अपने भाई सुशांत सिंह के साथ दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से लौटी तो सुशांत वैन से उतरकर आगे निकल गया।

    प्रेरणा वैन से उतरी तभी ड्राइवर ने लापरवाही से वैन दौड़ा दी, जिससे वह चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जिसके इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी हैं। प्रेरणा के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।

  • एयरपोर्ट से 87 किलो सोना व 100 किलो चांदी जब्त

    एयरपोर्ट से 87 किलो सोना व 100 किलो चांदी जब्त

    नई दिल्ली –  कॉमर्शियल टैक्स एंड गुड्स सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी मात्रा में सोना व चांदी जब्त किया है। अधिकारियों ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से भारी मात्रा में सोना और चांदी जब्त किया। यहां कॉमर्शियल टैक्स के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोने के पैकेट का कुल वजन 87 किलोग्राम था, लेकिन शुद्ध वजन कम हो सकता है। वहीं चांदी 100 किलो से ज्यादा मापी गई।

    अथॉरिटी ने यह सोने व चांदी 2 कंटेनर से जब्त किए हैं। सोने व चांदी की तदाद इतनी ज्यादा थी कि देखकर अफसर भी हैरान रह गए। सोने व चांदी को जब्त कर अथॉरिटी मामले की जांच में जुट गई है। इसकी कीमत बाजार में 30 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सेठी ने आगे बताया कि ये कंसाइनमेंट इंडिगो और विस्तारा की फ्लाइट्स से भुवनेश्वर लाई गई।

    इन सोने चांदी के आभूषणों को डिब्बों में रखा गया था। यदि कोई सामान बिना उचित बिल के पाया जाता है तो जीएसटी अधिनियम और नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि यह माल अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली से दो प्राइवेट एयरलाइनों के माध्यम से हासिल किया गया है। ये सामान भुवनेश्वर और उसके आसपास के कई व्यापारियों के लिए है।

  • Jalandhar: शराब पी रहे युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़, रोकने पर किया तेजधार हथियार हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar: शराब पी रहे युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़, रोकने पर किया तेजधार हथियार हमला, 3 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूर्य एनक्लेव सोसाइटी में देर रात गाड़ी में बैठे शराब पी रहे दो युवकों ने सैर कर रही लड़की को छेड़ दिया। सोसाइटी के लोगों ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायलों की पहचान सूर्य एनक्लेव के रहने वाले अमित गोयल, रूपेश गुप्ता और जैन के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तीनों को जोशी अस्पताल में दाखिल करवाया और थाना रामामंडी की पुलिस को सूचित किया। पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि उनकी सोसायटी के बाहर रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक गाड़ी लगाकर उसमें शराब पी रहे थे। उसी दौरान सोसाइटी में सैर कर रही लड़की को उक्त युवकों ने छेड़ दिया, जिसके बारे में लड़की ने सोसायटी के सदस्यों से बात की तो सोसाइटी के लोगों ने इकट्ठे होकर दोनों युवकों का विरोध किया। वह इकट्ठे होकर गाड़ी के पास गए तो युवकों ने गाड़ी के अंदर से तेजधार हथियार निकाल कर हमला करना शुरू कर दिया। हमले के दौरान वह और उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए वहां मौजूद लोगों ने जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने कहा कि जिस युवकों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा। सोसाइटी के लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि शरारती तत्वों के मन में पुलिस का डर बना रहे।
  • आज का राशिफल, 28 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 28 अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे।आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    वृष राशि-आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।

    मिथुन राशि-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे।

    कर्क राशि-आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

    सिंह राशि-आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं।आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी।

     कन्या राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा।आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा।

     तुला राशि-आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा।जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें।आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है।

     वृश्चिक राशि-आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

    धनु राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी।आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं।वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें।

     मकर राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं।करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा।

     कुंभ राशि-आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे।

     मीन राशि-आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी।विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे।

  • Jalandhar : 34.60 करोड़ से होगा काला संघिया ड्रेन का सौंदर्यीकरण: DC Himanshu Aggarwal

    Jalandhar : 34.60 करोड़ से होगा काला संघिया ड्रेन का सौंदर्यीकरण: DC Himanshu Aggarwal

    जालंधर। शहर में से गुज़रती काला संघिया ड्रेन के सौंदर्यीकरण के 34. 60 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजैक्ट का काम जारी है, जिसके पूरा होने के साथ इस क्षेत्र में हवा और पानी के प्रदूषण से निजात मिलने से ड्रेन के किनारे रहती आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

    डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत यह प्रोजैक्ट मानसा ड्रेनेज-कम-माइनिंग और जीओलोजी विभाग द्वारा डिपोज़िट काम के तौर पर पूरा किया जा रहा है। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत ड्रेन के शहर में से गुज़रते 13 किलोमीटर हिस्से अंदरूनी सफ़ाई और इसके दोनों तरफ़ किनारों पर स्टोन पिचिंग के द्वारा साईड को पक्का किया जा रहा है।

    डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रोजैक्ट के अंतर्गत करीब 80 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है और प्रोजैक्ट के पूरा होने उपरांत काला संघिया से ड्रेन में बिस्त दुआब नहर में से साफ़ पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ड्रेन के साथ- साथ ग्रीन एरिया भी विकसित किया जाएगा ताकि हरियाली को बढाया जा सके।

    इस प्रोजैक्ट के पूरा होने के साथ ड्रेन को प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी, जिससे वातावरण की सेहत में सुधार होगा और ड्रेन के नजदीक रहने वाले लोगों को भी साफ़- सुथरा वातावरण मिलेगा।

    ड्रेनेज- कम- माइनिंग और जीओलोजी विभाग के एस.डी.ओ. सतगुर सिंह ने इस संबंधित बताया कि काला संघिया से ड्रेन के सौंदर्यीकरण प्रोजैक्ट को चार हिस्सों में बाँट कर पूरा किया जा रहा है, जोकि जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar : कबाड़ी की निकली छप्पड़ फाड़ 2.5 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    Jalandhar : कबाड़ी की निकली छप्पड़ फाड़ 2.5 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    जालंधर। जिले के कस्बा आदमपुर में एक बुजुर्ग कबाड़ी की ढ़ाई करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। कबाड़ी का काम करने वाला ये व्यक्ति पिछले 50 साल से लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। वहीं, इस बार इसकी ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। आदमपुर के रहने वाले बुजुर्ग कबाड़ी प्रीतम लाल जग्गी ने अखबार में पढ़ा कि वह इस बार के राखी बंपर लॉटरी के विजेता है। जिसके बाद प्रीतम सिंह को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद शहर से लॉटरी बेचने वाली एजेंसी का उन्हें फोन आया। जिसके बाद उन्हें यकीन हुआ।

    मिली जानकारी के अनुसार लॉटरी निकले वाले व्यक्ति कई सालों से कबाड़ी का काम करता है। जिससे उसके घर का गुजारा चल रहा था। उन्होंने पिछले हफ्ते लॉटरी का टिकट शहर से आए सेवक नाम के व्यक्ति से खरीदा था। प्रीतम लाल ने बताया कि ये टिकट उन्होंने अपनी पत्नी अनीता जग्गी उर्फ बबली के नाम से खरीदा था। जिसके बाद मुझे यकीन हुआ की मेरी सच में लॉटरी लग गई है। ये खबर सुनते ही वो खुशी से झूम उठे जब उन्होंने ये खबर अपने परिवार को सुनाई तो पूरा परिवार भी काफी खुश हुआ।

  • Jalandhar : Commissionerate Police ने अवैध लॉटरी की दुकानों पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : Commissionerate Police ने अवैध लॉटरी की दुकानों पर कसा शिकंजा, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने अवैध लाटरी की दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ डा. शीतल सिंह ने बताया कि इस अभियान के पुलिस ने गुलाब देवी रोड और नहर पर चल रही अवैध लाटरी की दुकानों पर छापामारी करते हुए दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।

    सट्टेबाजों की पहचान करनैल सिंह पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी एम.292, गली नंबर: 05, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, जालंधर, हाल किरायेदार गली नंबर: 1, आर्य नगर, जालंधर और सोनू पुत्र सुरिंदर कुमार, निवासी 141, ग्राम खांडा, एहरोदी, थाना तरियावा, हरदोई, यूपी, हाल किराएदार न्यू सोडल नगर, नियर जोनेक्स फैक्ट्री, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 5,790 रुपये नकद, एक लैपटॉप, दो मॉनिटर, दो सीपीयू और तीन थर्मल प्रिंटर बरामद किये।

    सीपी स्वप्न शर्मा ने अवैध लॉटरी दुकानें चलाने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किये हैं ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुकानें चला रहा हो या काम कर रहा हो, बख्शा न जाए। पुलिस ने आरोपियों के उपर एस 13ए जुआ अधिनियम, 318 बी.एन.एस. अंतर्गत थाना डिवीजन 1 में दर्ज किया है।

  • कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केसः भाजपा प्रवक्ता ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर दिया बड़ा बयान

    कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केसः भाजपा प्रवक्ता ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली। भाजपा ने कोलकाता के आर जी मेडिकल कॉलेज की महिला डाक्टर के बलात्कार व हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और पुलिस आयुक्त को हटाने तथा इन दोनों के पॉलीग्राफी जांच कराने की मांग की है। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों, छात्रों एवं युवाओं के नबन्ना घेराव के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तानाशाही रवैये पर तीखा हमला किया। गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देने और पुलिस आयुक्त हटाने की मांग की, ताकि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर की बलात्कार और नृंशस हत्या मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त का पॉलिग्राफ टेस्ट करने की मांग की।

    गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नबन्ना में जो हो रहा है, वह बहुत ही चिंताजनक है। नबन्ना की घटना संविधान को तार-तार करने वाली घटना है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि अगर देश में कहीं कोई तानाशाह है तो वह सिर्फ ममता बनर्जी हैं।

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक तरह से जघन्य अपराध होता है, वहां कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और नृशंस हत्या कर दी जाती है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्टैंड लेती हैं कि वो अपराधियों के साथ खड़ी रहेंगी और उनको संरक्षण देंगी। उन्होंने कहा, “आज तानाशाह ममता बनर्जी, जिसे निर्ममता बनर्जी कहना ज्यादा सही है, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही हैं।”

    गौरव भाटिया ने कहा, “महिला डॉक्टर की रेप और बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध में डॉक्टर, छा़त्र एवं युवा आज शांतिपूर्वक सड़कों पर उतरे हैं। इससे पहले भी डॉक्टर, छात्र और युवा जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, तब घुसपैठियों ने हमला कर दिया और मंच की तोड़ दिया, तब ममता बनर्जी की पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। क्योंकि लुंगी वाहिनी अर्थात घुसपैठिए तृणमूल कांग्रेस के सदस्य माने जाते हैं।”

  • J&K Election: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें लिस्ट

    J&K Election: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के द्वितीय और तृतीय चरण के लिए अपने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी महासचिव अरुण सिं​ह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई।

    प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृह मंत्री अ​मित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा महासचिव तरुण चुघ, भाजपा के चुनाव प्रभारी राम माधव, केन्द्रीय मंत्री ​जितेन्द्र​ सिंह, जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना आदि उपस्थित थे। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को केद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुरालियों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, ससुरालियों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामना है। जहां, बताया जा रहा कि मृतक की पत्नी के साथ अक्सर विवाद रहता था। जिसको लेकर पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होना शक था। इसी कलह के कारण पत्नी कुछ दिन से मायके रह रही थी। वहीं, आज सुबह वह पत्नी को मायके से लेने गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद मायके वाले उसे बेसुध हालत में वापस घर लेकर आए तो पता चला उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान पंकज निवासी शिमलापुरी के रूप में हुई है। पंकज की शादी को करीब 8 साल हो गए हैं।

    इधर, मृतक के भाई राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई पंकज ससुराल गया था। उसका उसकी पत्नी के साथ विवाद रहता था। पत्नी को किसी युवक के साथ फोन पर बातें करते पकड़ लिया था। इसी कारण उनका आपसी विवाद रहता था।

    राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंकज को उसके ससुराल पक्ष वालों ने पीटा है। उसे कोई जहरीली पदार्थ खिलाई है जिस कारण उसके भाई की मौत हो गई। राहुल ने कहा कि पंकज का साला करन उसे जब घर छोड़ने आया था तो वह उसे सीढ़ियों के पास छोड़ कर भाग रहा था जिसे लोगों ने काबू कर लिया। इस कारण उन्हें शक है के उसके भाई की हत्या की गई है।