Blog

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन और अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से 50 ग्राम हेरोइन और पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ निक्का निवासी गोपाल नगर और रितेश निवासी मोहल्ला दिलबाग नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस स्टैंड के पास मौजूद थे जहां गेट नंबर पांच की तरफ आ रहा व्यक्ति उन्हें देखकर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    उसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्जे से 50 ग्राम हेरोइन कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके। आरोपित हेरोइन की खेप को कहां से लेकर आया था। 

    इसी तरह उनकी टीम के एसआई बलवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित माडल टाउन मार्केट के पास मौजूद थे। जहां उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर रीतेश कुमार अपनी एक्टिवा पर सवार होकर शराब बेचने के लिए डेरा सत करतार की बैक साइड चौक की तरफ आ रहा है तो उनकी टीम ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से पांच पेटी अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।

  • जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य सहित चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया गिरफ़्तार

    जालंधरः दोपहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य सहित चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया गिरफ़्तार

    जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का सामान ख़रीदने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से दो चोरी के मोटरसाइकिल, दो एक्टिवा और चोरी किया दोपहिया वाहन का समान बरामद किया है।

    गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ़ राजा निवासी ईश्वर कॉलोनी, वीरेंद्र शर्मा उर्फ पाटा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, भूपिंदर सिंह उर्फ बबलू निवासी पंजाबी बाग, विनोद कुमार जैसवाल निवासी भारत नगर गुरुनानक पुरा और गुड्डू मिश्रा निवासी सोढल मगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मैंबरौ चौक के पास मौजूद थे।

    जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली की भूपिंदर, बरिंदर और भूपिंदर चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे बेचने के लिए रविदास से माडल टाउन की तरफ आ रहे है, जिन्हें दबोच कर उनके क़ब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दोपहिया वाहनों को चोरी करने के बाद सोढल के पास विनोद कुमार जैसवाल और गुड्डू मिश्रा कबाड़िया को बेच देते थे।

    पुलिस ने मुक़द्दमे में नामज़द कर दोनों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से दो स्कूटी की कटी हुई वोडी, कटी हुई मोटरसाइकिल की चासी, एक कटर और छह लाख 20 हज़ार रुपए भारतीय करेंसी बरामद की है। पुलिस ने पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और मामले हल होने की संभावना हो।

  • बड़ी खबरः बाढ़ से हालात बेकाबू, 1.20 लाख लोग प्रभावित…

    बड़ी खबरः बाढ़ से हालात बेकाबू, 1.20 लाख लोग प्रभावित…

    गुवाहाटी: असम में बाढ़ के कारण गुरुवार को हालात और भी खराब हो गए। बारिश के चलते कई और नए इलाकों में पानी भर गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (एएसडीएमए) की बुलेटिन के मुताबिक धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, बक्सा, बारपेटा, दरांग, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ से 1,19,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

    एएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, नलबाड़ी वर्तमान में सबसे अधिक प्रभावित है, जहां लगभग 45,000 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इसके बाद बक्सा (26,500 लोग) और लखीमपुर (25,000 लोग) हैं। कुल 20 जिलों और उप-मंडलों में बाढ़ आ गई है। इसके कारण 10,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें नष्ट हो गईं और 1 लाख से अधिक जानवर प्रभावित हुए हैं। राज्य प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में कम से कम 14 राहत शिविर खोले हैं। अन्य 17 राहत वितरण केंद्र भी संचालित हो रहे हैं।

  • जालंधर: चोरी के मामले में चल रहा वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधर: चोरी के मामले में चल रहा वांछित भगोड़ा गिरफ़्तार

    जालंधर: पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान साहिल निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि उनकी नहीं आना रामा मंडी में 05 सितंबर 2021 को मुक़दमा नंबर 187 आईपीसी धारा 379 और 411 के तहत दर्ज किया गया था।

    जिसमें अदालत ने आरोपी साहिल को 31 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • जालंधरः Saffron Mall के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्म को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः Saffron Mall के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्म को लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः शास्त्री मार्केट चौक के पास सैफरन मॉल के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्म में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने समय पर ही आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • जालंधरः एक्टिवा सवार जोड़े को चालान से बचना पड़ा भारी, हुआ हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः एक्टिवा सवार जोड़े को चालान से बचना पड़ा भारी, हुआ हादसा, देखें CCTV

    जालंधरः ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। इस दौरान हुल्लड़ बाजों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं मॉडल टाउन में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान एक्टिवा सवार एक जोड़े को रोकने की कोशिश की गई।

    इस दौरान एक्टिवा सवार ने गाड़ी साइड से निकाल कर भागने की कोशिश की। इस दौरान एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों बुरी तरह नीचे गिरे। जिसके बाद नाके पर खड़े पुलिस वालों ने दोनों को उठाया। उक्त घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

  • NIA ने इन 8 गैंगस्टरों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    NIA ने इन 8 गैंगस्टरों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    नई दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हरियाणा और पंजाब के 8 गैंगस्टर्स को वांटेड सूची में डालते हुए उन पर 1 से 5 लाख रुपए का तक का इनाम घोषित कर दिया है। इनमें बंबीहा सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे लक्की पटियाल के अलावा गैंगस्टर कौशल चौधरी का खास गुर्गा संदीप उर्फ बंदर भी शामिल है। ये सभी गैंगस्टर्स लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनमें कुछ विदेश में छुपकर पूरे नेटवर्क को चला रहे हैं।

    NIA ने गुरुग्राम में शिवाजी नगर के रहने वाले दिनेश शर्मा उर्फ गांधी, नीरज उर्फ पंडित, गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा निवासी संदीप उर्फ बंदर, करनाल में असंध के रहने वाले दलेर सिंह उर्फ दलेर सिंह उर्फ कोटिया, पंजाब में लुधियाना के गुरपिन्द्र सिंह उर्फ बाबा दल्ला, मोगा निवासी सुखदूर सिंह उर्फ सुखा दुनेके पर 1-1 लाख रुपए और आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लक्की पटियाल पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इन सभी मोस्ट वांटेड अपराधियों की इश्तहार के साथ उन पर इनाम की राशि घोषित करने के बाद सार्वजनिक कर दिया गया है।

    NIA ने कहा कि इनसे संबंधित किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो वह एजेंसी को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पिछले एक साल से गैंगस्टर्स और आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और अन्य राज्यों में रेड कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इनमें ज्यादातर गैंगस्टर्स भारत छोड़कर विदेशों में छुपे हुए हैं। अर्शदीप उर्फ डल्ला कनाडा और लक्की पटियाल अर्मेनिया में बैठकर पूरे नेटवर्क को चला रहा है।

  • दर्दनाक हादसा : खाई में SUV गिरने से 9 की मौत

    दर्दनाक हादसा : खाई में SUV गिरने से 9 की मौत

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में एक SUV कार खाई में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हैं। कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि बोलेरो कार में कुल 11 लोग सवार थे। दोनों घायलों की भी हालत गंभीर है। हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी ब्लॉक के होकरा में हुआ। कार सवार लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव से होकरा में कोकिला देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

    कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। CM धामी ने कहा- बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।

  • जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

    जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

    जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्रबोस केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। कैदी की मौत की खबर लगते ही परिजन बड़ी संख्या में जेल के गेट पर पहुंचे और जेल प्रबंधन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दरअसल 18 जून को अधारताल थाने की पुलिस ने मारपीट और अवैध शराब जैसे कई मामलों के वारंटी मोनू विश्वकर्मा को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था, जिसके बाद मोनू की तबियत बिगड़ गई और उसे जेल अस्पताल में भर्ती करने के बाद हालात गंभीर होने पर बुधवार को मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां कैजुअल्टी में ही मोनू की मौत हो गई।

    मोनू की मौत की खबर लगते ही मोनू के परिजन जेल पहुंचे और जेल के गेट पर जेल प्रबंधन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोनू के पिता का कहना था कि तबियत बिगड़ने की सूचना हम लोगों को नहीं दी गई और हमको सीधे लड़के की मौत की खबर दी गई। वहीं परिजनों के आरोप पर जेल प्रबंधन का कहना है कि मोनू विश्वकर्मा को कई मामलों में चौथी बार जेल भेजा गया था और मोनू पहले ड्रग एडिक्ट था।

    साथ ही जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत खराब थी। मामले पर उप जेलअधीक्षक ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम जेलप्रबंधन की निगरानी और परिजनों के सामने कराया जा रहा है और पूरे मामले की न्यायिक जांच की जायेगी।

  • पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में डाक्टर की मौत

    पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में डाक्टर की मौत

    कपूरथला:  ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमन कपिला का हरियाणा में जगाधरी में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी कार का एक ट्राले के साथ एक्सीडेंट हुआ। कार में मौजूद डॉ. अमन कपिला ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा वहीं हादसे में घायल उनकी पत्नी और ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

    जगाधरी थाने के जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि बुधवार सुबह अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर एक सियाज कार (पीबी08ईए3572) का ट्राले से एक्सीडेंट हो गया था। कार अंबाला से यमुनानगर की तरफ जा रही थी। उसमें सवार तीनों घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां दोपहर बाद डॉ. अमन कपिला की मौत हो गई। ड्राइवर तथा डॉक्टर की पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। 

    डॉ. अमन कपिला दोआबा क्षेत्र में अपने शालीन स्वभाव के कारण जाने जाते थे। सिविल अस्पताल से रिटायरमेंट लेने के बाद कई संस्थाओं में अपनी मुफ्त सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर दोआबा की कई समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है।