Blog

  • शर्त लगाकर भाखड़ा में उतरे 5 दोस्त, तेज बहाव में बहे; 3 बचाए, दो लापता

    शर्त लगाकर भाखड़ा में उतरे 5 दोस्त, तेज बहाव में बहे; 3 बचाए, दो लापता

    पटियालाः पटियाला में पांच दोस्त नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर में नहाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोस्तों में शर्त लगी की कि देखते है भाखड़ा को तैरकर कौन पार करता है। इस दौरान उनको पानी के तेज बहाव पता नहीं लगा। वह पानी में डूबने लग पड़े।

    इस दौरान युवकों ने शोर मचा दिया, जिसपर मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने 3 युवकों को बाहर निकाल लिया है, जबकि दो युवक अभी भी लापता है।

    लापता युवकों की पहचान करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा के रूप में हैं। बताया जा रहा है कि करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद करमजीत ही अपनी मां का एकमात्र सहारा था और वह उनके साथ ही रहता था। वहीं दूसरा लापता युवक सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल गोताखोरों और प्रशासन की टीमें दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

     

     

  • Punjab News: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का किसानों में विरोध, निकाली बाइक रैली, ट्रैफिक डायवर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का किसानों में विरोध, निकाली बाइक रैली, ट्रैफिक डायवर्ट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते के विरोध में आज किसानों द्वारा बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में पंजाब के किसान मोहाली से बाइक रैली निकालकर सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम 2 ज्ञापन सौंपे जाएंगे। भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी और भूमि नीति समेत कई मांगों को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है।

    आम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और कुछ जगहों पर आवाजाही भी सीमित रखी गई है। किसानों की बाइक रैली के कारण कुछ स्कूलों को भी बंद करने का ऐलान किया गया है। बीकेयू (राजेवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली में पंजाब के सभी जिलों से किसान शामिल हो रहे है। उन्होंने इसे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचकर अमेरिकी व्यापार समझौते, पंजाब के पानी और भूमि नीति समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रेलवे स्टेशनों पर बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रेलवे स्टेशनों पर बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन

    जालंधर, ENS: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से ठीक पहले स्थानीय स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें दावा किया गया है कि 17 जुलाई को चंडीगढ़ और जालंधर में कई जगहों पर बम धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस ई-मेल में लिखा है कि 17 जुलाई को स्थानीय स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और जालंधर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर IED (आइईडी) धमाके किए जाएंगे। इस ई-मेल के जरिए पंजाब के आम लोगों से भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल न होने की ताकीद की गई है।

    मेल में दावा किया गया है, “खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, अब जालंधर-चंडीगढ़ में किसानों का, शहीद खालड़ा सतलुज का; शहीद निज्जर का… दुशमन मोदी आएगा। कोई भी परिवार, मोदी रैलियों में न जाए… नहीं मारे जाओगे बम धमाकों में।” साथ ही पत्र में कहा गया है कि वे गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ खड़े हैं। जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल kengakira@gmail.com आईडी से भेजी गई थी। मेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे मोहाली मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और घोषणाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ (इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शहवाला, डॉ. गुरनिवर सिंह और खान राजादा) की ओर से भेजे गए इस मेल में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को सीधी चेतावनी दी गई है। मेल में लिखा है, “रवनीत बिट्टू जो दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बोल रहा है… अब समय आ गया है, तुझे तेरे दादे बेअंत (पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह) से मिलाने का।” इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

  • मामूली विवाद को लेकर महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

    मामूली विवाद को लेकर महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

    हरिद्वारः घरों में अकसर कहासुनी के मामले सामने आते रहते है, ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने मामूली कहासुनी हो गई। जिस पर पत्नी ने अपनी एक वर्षीय बच्ची को साथ लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी।

    पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कराया।

    पुलिस के अनुसार अर्जुन (35) निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर अपनी पत्नी सविता (30), एक वर्षीय बेटी नोनी और चार वर्षीय पुत्र नक्श के साथ बाइक से ससुराल गांव रायपुर दरेड़ा जा रहा था। जब परिवार दौलतपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर सविता ने अर्जुन से मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा। जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी, सविता ने बेटी नोनी को गोद में उठाया और देखते ही देखते गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस मां-बेटी की तलाश में गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है।

     

  • गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

    गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

    पुलिस टीमों ने 510 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की

    चंडीगढ़: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 173वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 1074 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान—पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से छेड़ी गई निर्णायक मुहिम—का शुभारंभ 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा किया गया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

    अभियान के 173वें दिन पुलिस टीमों ने 6 हथियार बरामद करते हुए 911 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
    इसके साथ ही अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 47,685 हो गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 510 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की। अभियान के दौरान 19 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

    जनता एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकती है तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है।

    इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 498वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 829 ग्राम हेरोइन, 565 नशीली गोलियां तथा 5,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

    इसके साथ ही पिछले 498 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 73,505 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया।

  • Punjab News: 6 स्कूलों को मिली धमकी, Shivalik Public School में हुई छुट्टी

    Punjab News: 6 स्कूलों को मिली धमकी, Shivalik Public School में हुई छुट्टी

    मोहाली: पंजाब के मोहाली में एक बार फिर से स्कूलों में धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 6 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस, दस्ता निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम द्वारा स्कूलों को खाली करवाया जा रहा है और तलाशी अभियान चला जा रहा है।

    वहीं शिवालिक स्कूल ने अभिभावकों को ईमेल भेजकर उनसे अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा है, जिसमें लिखा है कि सुरक्षा से जुड़ी एक ज़रूरी बात को ध्यान में रखते हुए, स्कूल तुरंत बंद किया जा रहा है और एहतियात के तौर पर सभी छात्रों को घर भेजा जा रहा है। जिन छात्रों के माता-पिता प्राइवेट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द स्कूल रिसेप्शन पर आकर उन्हें ले जाएं। स्कूल बस से आने-जाने वाले छात्रों को उनके रेगुलर रूट पर ही छोड़ा जाएगा। अभी तक पुलिस जांच में तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

  • अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर समेत 3 की मौत

    अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला टीचर समेत 3 की मौत

    नाहनः सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में एक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। जिसे उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    हादसा सराहां बस स्टैंड से 100 मीटर दूर हुआ। गाड़ी में अधिकारी जेटली की पत्नी व बेटा और महिला टीचर रीना शर्मा सवार थी। कार अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

    हादसे में महिला टीचर रीना शर्मा (48) पत्नी राम लाल निवासी धरगौण सराहां सिरमौर और कार चालक अधिकारी जेटली (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिकारी जेटली की पत्नि उर्मिला जैटली ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दंपत्ति का बेटा यशस्वी गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आज तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। इसके बाद पैतृक गांव में तीनों का अंतिम संस्कार होगा।

    पच्छाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तथा घायल को 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने हादसे पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

     

     

  • Punjab News: आज बारिश होने पर किसानों के खिले चेहरे, 16 जिलों में अलर्ट जारी

    Punjab News: आज बारिश होने पर किसानों के खिले चेहरे, 16 जिलों में अलर्ट जारी

    फिरोजपुरः जिले के ब्लॉक ममदोट क्षेत्र में आज सुबह करीब 4 बजे रिमझिम बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती के कारण कई स्थानों पर धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, जिससे फसल सूखने लगी थी। सुबह हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यह बारिश समय पर हुई है, जिससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसल की बढ़वार बेहतर होगी।

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बर्णाला और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ भी चल सकती हैं।

    मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 से 3 घंटों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज झोंकों वाली हवाएँ भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 17 जुलाई तक किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। 13 जुलाई से मानसून की रफ्तार कम होने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी फिर बढ़ सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 से 11 जुलाई के दौरान पंजाब में 52.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 49.6 मिलीमीटर की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है। यह दर्शाता है कि इस सीजन में मानसून सामान्य से बेहतर रहा है।

     

  • Punjab News: ‘टेंट सिटी’ में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘टेंट सिटी’ में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब: श्री आनंदपुर साहिब के आगमपुर में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए ‘टेंट सिटी’ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। शुरुआती जांच के अनुसार इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। पता चला है कि आग लगने के तुरंत बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • शादी से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप ट्रक हादसे का शिकार, 13 की मौत, 5 घायल

    शादी से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप ट्रक हादसे का शिकार, 13 की मौत, 5 घायल

    इंडोनेशियाः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शादी समारोह से लौट रहा एक पिकअप दो ट्रकों के बीच दब गया, जिससे 13 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार पिअकप शादी समारोह से लौट रहा था। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना रविवार की बताई जा रही है।

    स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंडांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि ये दुर्घटना इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय राजमार्ग पर हुई। सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

    राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास वाहन की रफ्तार धीमी हुई और वह रुक गया। तभी पीछे से उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने पिकअप ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक सामने वाली लेन में जा पहुंचा, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इनमें कुछ को मामूली जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई है।