नई दिल्लीः पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारी गोलीबारी के बाद तोरखम बॉर्डर टर्मिनल को किसी भी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। तोरखम बॉर्डर को सील कर दिया गया है। ‘द खुरासान डायरी’ के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर पाकिस्तान के सीनियर अधिकारी ने बताया कि सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को शांत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Blog
-

जानिए आज के सोना-चांदी के दाम
नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में आज 6 सितंबर 2023 को सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59262 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72250 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59356 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59262 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है।
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59024 रुपये पहुंच गए है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54284 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 4447 पर आ गए है। वहीं 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34668 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72250 रुपये की हो गई है।
-

पंजाबः कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव को लड़ने को लेकर आप मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाब में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और आप के साथ गठबंधन को लेकर जहां भाजपा ने घेराव करना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने आप के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इस दौरान आप की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने को मामले में बड़ा बयान दिया है। अनमोल गगन मान ने मीडिया के दौरान कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने को लेकर मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि ‘बीते डेढ़ साल में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने जो हमारे साथ किया, उसे किस तरह भुलाएं और गठजोड़ कर लें।’ पंजाब कांग्रेस की ओर से बीते दिन आयोजित बैठक में जिला प्रधानों के अलावा अधिकांश सीनियर नेताओं ने यही सवाल उठाया। राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस और आप के एक साथ आने के बाद पंजाब में भी दोनों दलों के बीच गठजोड़ की चर्चा गर्म है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ, 3 ਵਹਿਕਲਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਬਰੇਜਾ ਕਾਰ ਨੇ ਇਕ ਕਾਰ ਸਣੇ ਆਟੋ ਰਿਕਸ਼ਾ ਅਤੇ ਮੋਟਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਪਿੱਛੋਂ ਦੀ ਲਿਆ ਕੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਰਫਤਾਰ ਇੰਨੀ ਤੇਜ਼ ਸੀ ਕਿ ਉਸਨੇ ਪਹਿਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਕਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੇੜੇ ਖੜੇ ਹੋਏ ਆਟੋ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਮਾਰੀ। ਅੱਤੇ ਹਸਪਤਾਲ਼ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਜਾ ਰਹੀ ਪਤੀ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ
ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਇੰਨੀ ਜੋਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਕਿ ਦੋਨੋ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘਾਇਲ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ । ਜਖਮੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਹ ਆਪਣੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਆਏ ਸੀ ਤਾਂ ਪਿੱਛੋਂ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਜਲਦ ਹੀ ਉਸਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਲੋੜੀਂਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

ਪੰਜਾਬ : IELTS and Immigration Centre ‘ਚ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਸਮਾਜ ਦੇ ਨਿਰਮਾਤਾ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਥਾਨਕ ਸੁੱਖ ਆਈਲੈਟਸ ਐਂਡ ਇੰਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ‘ਚ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ 31 ਯੂਨਿਟ ਖੂਨ ਇਕੱਤਰ ਹੋਇਆ। ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਐੱਮ.ਡੀ. ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀਬੀਜੀ ਵੈਲਫੇਅਰ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਲਾਏ ਗਏ ਉਕਤ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਇੰਜੀ. ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲਵਾਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਿਲਾ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਨੇ ਬਤੌਰ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਜਦਕਿ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਪੁੱਜੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਨੇ ਵੀ ਖੂਨਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁੱਖ ਆਈਲੈਟਸ ਐਂਡ ਇੰਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਉਕਤ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ।
-

पंजाबः घर में चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो में आए युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, शहर में हाई अलर्ट
गुरदासपुरः जिले की दुर्गा कालोनी 3 लुटेरों ने घर में घुसकर एक महिला को बेसुध कर दिया और उसकी कान की बालियां लूट कर फरार हो गए। आरोपी घर के अंदर पिंगला घर के लिए चंदा इकट्ठा करने घुसे थे। आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए गुरदासपुर पुलिस की टीमें काम कर रही है। पीड़िता निर्मलजीत कौर ने बताया कि उनके पति दुकान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थी।
इस दौरान 3 लोग धार्मिक संस्था के लिए चंदा एकत्र करने के बहाने उसके घर में आए। कुछ देर बात उक्त आरोपियों ने पीड़िता को कुछ सुंघा दिया और बालियां लेकर फरार हो गए। जब पीड़िता को होश आई तो मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी। घटना की जांच के लिए पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी। फरार होते का आरोपियों का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। बता दें कि गुरदासपुर में श्री कृष्ण जी जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में अलर्ट चल रहा था। इस पर घर में घुसकर वारदात कर लुटेरे फरार हो गए। ऐसी वारदात पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करती है।
-

जालंधरः प्रॉपर्टी टैक्स की OTS स्कीम को लेकर डिफाल्टरों को बड़ा झटका, सरकार ने 24 घंटे में ही लगाई रोक
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने प्रापर्टी टैक्स के डिफाल्टरों को ब्याज और जुर्माने में छूट के फैसले को रोक लिया है। दरअसल, सोमवार को इस छूट की नोटिफिकेशन जारी की गई थी, लेकिन इसके 24 घंटे के भीतर ही इस नोटिफिकेशन को रोक लिया है। स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह नोटिफिकेशन गलती से जारी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अफसरों को कहना है कि जल्द ही नया नोटिफिकेशन जारी होगा। सोमवार के नोटिफिकेशन में जो छूट दी गई थी, उससे ज्यादा राहत लोगों को नई नोटिफिकेशन में दी जाएगी। विभाग ने सोमवार के नोटिफिकेशन को रोकने के लिए कई निगमों, कौसिलों को मंगलवार को ईमेल से संदेश जारी कर दिया है। जालंधर में 80 हजार से ज्यादा टैक्स डिफाल्टर हैं और इन्हें अब नई नोटिफिकेशन इंतजार रहेगा।
निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के लिए सितंबर महीने के लिए 10 करोड़ टैक्स कलेक्शन का टारगेट तय किया है। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके निर्देश दिया है कि इस साल तय किए गए 45 करोड रुपये के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जाए। प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 30 सितंबर तक छह महीने के लक्ष्य के तहत 22.50 करोड़ टैक्स का लक्ष्य पूरा किया जाए। अभी तक करीब 12.50 करोड रुपए टैक्स ही इकट्ठा हो पाया है, इसलिए सितंबर महीने में 10 करोड़ रुपये इकट्ठे करने होंगे। सितंबर में टैक्स कलेक्शन वैसे भी ज्यादा होती है, क्योंकि 30 सितंबर के बाद टैक्स पर 10 प्रतिशत रिबेट का समय खत्म हो जाता है। इसके बाद 31 दिसंबर तक पूरा टैक्स जमा करवाना पड़ता है और जनवरी से 31 मार्च तक टैक्स पर 10 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है।
निगम कमिश्नर ने कामर्शियल इमारतों, खास तौर पर बस स्टैंड और इसके आसपास के इलाकों में चल रहे आइलेट्स और इमीग्रेशन सेंटरों की जांच के निर्देश दिए हैं। आइलेट्स सेंटर शहर के प्रमुख इलाकों में चल रहे हैं और यहां पर कामर्शियल बिल्डिंग का किराया काफी अधिक है। इन सभी की जांच की जाएगी कि यह सेंटर कितना किराया दे रहे हैं और उसे हिसाब से प्रापर्टी टैक्स आ रहा है या नहीं। प्रापर्टी टैक्स डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट भूपिंदर सिंह कंबोज ने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे करें और रोजाना रिपोर्ट करें कि कितने लोगों की जांच की गई है। इससे पहले नगर निगम ने कामर्शियल इमारतों की टैक्स की जांच के लिए करीब 250 इमारत मालिकों को नोटिस भेजे हैं।
-

जालंधरः इंसानियत शर्मसार! सौतेले पिता ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा इलाके में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया। दरअसल, पीड़ित नाबालिग की माता ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से उसने दूसरी शादी की है वह पहले पति से पैदा उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से हवस का शिकार बना रहा था।

जब अति हो गई तो उसकी नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। लड़की मां ने इस संबंध में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। थाना 5 के प्रभारी और जतिंदर कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पीड़िता नाबालिग को अपने साथ जांच के लिए ले गए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच भी जा रही है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। नाबालिग ने कहा कि उसका सौतेला बाप उसे पहले डराता धमकाता था और फिर दुष्कर्म करता था। वह धमकी देता था कि यदि उसकी घिनौनी करतूत के बारे में किसी को बताया तो वह उसे तो जान से मारेगा ही साथ ही उसकी मां और बहन का भी मर्डर कर देगा।
-

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नई दिल्ली : बिहार के बक्सर से मेडिकल की छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा पटना स्थित अपने घर से बक्सर आई थी। वह यहां हॉस्टल में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामला बक्सर के पुराना सदर अस्पताल में स्थित जीएनएम कॉलेज का है। यहां मंगलवार शाम को द्वितीय वर्ष की छात्रा नीतू कुमारी ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। छात्रा की मौत पर जीएनएम कॉलेज की प्रिंसिपल जागृति सिंह ने बताया कि 19 साल की छात्रा नीतू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पटना जिले के फतुहा की रहने वाली थी।
मृतक छात्रा बेहद शांत स्वभाव की थी और वो एक हफ्ते की छुट्टी के बाद मंगलवार को ही बक्सर आई थी। शाम के समय जब सभी छात्राओं की हाजिरी ली जा रही थी तो उस वक्त नीतू नहीं आई थी। इसके बाद छात्राओं ने उसे हॉस्टल में जाकर देखा तो वो पंखे की कुंडी से झूल रही थी। प्रिंसिपल ने बताया कि उसका कभी भी किसी छात्रा के साथ विवाद नहीं था। इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी गई। इसके बाद पुलिस के सामने शव को पंखे से उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
-

पंजाब इस मशहूर बेकरी पर निगम की कार्रवाई, किया सील
लुधियाना: नगर निगम द्वारा अवैध इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं निगम की टीम ने पक्खोवाल रोड चौक स्थित हीरो बेकरी को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा कि निगम द्वारा इस कार्रवाई के लिए अवैध निर्माण होने का हवाला दिया जा रहा है। जिसे लेकर जोन-डी के अधिकारियों का कहना है कि हीरो बेकरी की पुरानी बिल्डिंग को साथ लगती दुकान के साथ जोड़ लिया गया है। इस दौरान पार्किंग व हाऊस लेन के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी गई। जिसके चलते इस बिल्डिंग को फीस जमा करवाकर रैगुलर नहीं किया जा सकता। जिसके मद्देनजर बिल्डिंग के मालिक को साइट पर चल रहा निर्माण बंद करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने काम नहीं रोका इस संबंधी उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
