Skip to content

Site Title

    • Sample Page

Blog

  • तनोह पंचायत में 57 लाख से बनने वाली सड़क का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    तनोह पंचायत में 57 लाख से बनने वाली सड़क का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन

    ऊना/ सुशील पंडित:  कुटलैहड़ बिस क्षेत्र की तनोह पंचायत के गांव डडयार में हरिजन बस्ती के लिए 57 लाख की लागत से डेढ़ किमी सड़क निर्माण कार्य का विधायक भुट्टो ने भूमि पूजन किया। भुट्टो ने कहा कि उक्त सड़क से डेढ़ किमी की आवादी में दर्जनों परिवारों को सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उक्त गांव के कुछ लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर सड़क निर्माण में देरी हुई है। और उक्त सड़क की निकासी बदली गई है। विधायक भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। और हर सम्भव प्रयासों से कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर गांव से शहर तक विकास को गति प्रदान की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की हर पँचायत के विकास का रिपोर्ट कार्ड पंचायत सचिव, प्रधान ,उपप्रधान, बीडीसी सदस्यों से मांगा गया है। ताकि यह पता चल सके कि कौन सी पंचायत में कितने पैसे विकास पर खर्च हो रहे है। भुट्टो ने कहा कि बीते दिनों राज्य सरकार में लोकनिवि के मन्त्री बिक्रमदित्य सिंह कुटलैहड़ दौरे पर आए थे। और हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए सड़कों के रख रखाव व नई सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। कैबिनट मन्त्री बिक्रमदित्य सिंह द्वारा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी,स्थानीय प्रधान शकुंतला देवी, चंदेल एसडीओ लोकनिवि प्यार सिंह, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
    March 9, 2023
  • एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

    एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

    ऊना/सुशील पंडित: एटीएम के अंदर किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। अगर आप किसी अनजान को अपना एटीएम थमा देंगे तो आपका खाता भी खाली हो सकता है। अम्व के एक व्यक्ति ने 19 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम दे दिया। उस शातिर ने एटीएम बदलकर बाद में पीड़ित व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा नकदी निकाल ली।

    उपमंडल अम्व थाना में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पत्र के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिसमें बताया गया कि आरोपी ने एटीएम बदलकर पीड़ित के खाते से 152500 रुपए निकाल लिए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी गांव चुआर ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर शिकायत दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीएनबी अम्व के एटीएम से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाल ली।
    डीएसपी अम्व ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इसके लिए पुलिस पीड़ित की बैंक स्टेटमेंट के आधार पर जांच करेगी। एटीएम चुराने वाले ने किस बैंक की शाखा के एटीएम से पैसे निकाले हैं। पुलिस संबंधित बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

    लोग सबक नहीं सीख रहे

    नए जमाने में ठग भी नए नए हथकंडे अपनाकर लोगों को लूट रहे हैं। कभी फोन करके आपसे ओटीपी मांगा जाता है। कभी पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लूट हो रही है तो कभी बिजली के बिल और पुराने एटीएम कार्ड को बदलने के नाम पर ठगी की जाती है। मगर एटीएम मशीन पर कार्ड बदलने वाला तरीका तो सबसे पुराना है। जब किसी व्यक्ति को मशीन से पैसे निकालने में परेशानी आती है तब पास खड़ा व्यक्ति मदद करने के बहाने आपके कार्ड को उसी बैंक के किसी अन्य कार्ड से बदलकर आपका 4 अंकों का पिन हासिल कर लेता है। पीड़ित व्यक्ति को लगता है कि कोई तकनीकी खराबी है और वह वहां से चला जाता है। मगर तबतक उसका एटीएम कार्ड और 4 अंकों का पिन शातिर चोर के पास पहुंच चुका होता है जो बाद में भेष बदलकर किसी अन्य एटीएम से पैसे निकाल लेता है। इसलिए बार बार कहा जाता है कि एक समय पर एक व्यक्ति ही एटीएम से पैसे निकालने जाए। अगर आप पैसे निकालने जा रहे हैं तो पहले अंदर मौजूद व्यक्ति को बाहर आने दें। जब आप एटीएम में दाखिल हों तब आपके पीछे लाइन में लगे व्यक्ति को दो टूक शब्दों में कह दें कि जबतक मैं बाहर नहीं आ जाता आप अंदर न आएं। अगर इस सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया जाता है तो किसी के साथ भी ठगी हो सकती है।

    March 9, 2023
  • जालंधरः 52 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः 52 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    खुलासाः बेटी ने ही पिता की एफडी तुड़वाने की रची थी साजिश

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने लाखों की ठगी के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र रूपलाल निवासी गांव खेड़ा, जमशेर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी पीड़ित तरसेम सिंह पुत्र करतारा सिंह निवासी चरड़ की लड़की के साथ मिलकर लाखों रुपए की ठगी मारकर विदेश फरार हो गया था। पीड़ित की लड़की परमजीत कौर जो कि बैंक में असिस्टेंड मैनेजर की पोस्ट पर तैनात थी।

    इसी दौरान उसने अपने पिता की 52 लाख 88 हजार रुपए की एफडी को तुड़वाकर आरोपी के साथ ऑस्ट्रेलिया भाग गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर एलओसी जारी करवा दी थी। उक्त आरोपी बेंग्लोर के एयरपोर्ट पर जब जहाज से उतारा तो उसे स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लेकर जालंधर देहात पुलिस को सौंप दिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला परमजीत कौर का उक्त आरोपी से दूसरा विवाह था। दोनों आरोपियों के ऑस्ट्रेलिया में दो बच्चे भी है।

    March 9, 2023
  • अटल बिहारी वाजपेई एनसीसी यूनिट के तत्वाधान में राष्ट्रीय बाजरा दिवस मनाया

    अटल बिहारी वाजपेई एनसीसी यूनिट के तत्वाधान में राष्ट्रीय बाजरा दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई एनसीसी यूनिट और एनएसएस यूनिट के तत्वाधान में राष्ट्रीय बाजरा दिवस 2023 मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी के केयरटेकर प्रोफेसर नंदलाल ने की। इस अवसर मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुश्बू ने, द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष का छात्र सौरव ने और तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आरती ने और बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा पायल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एनसीसी के केयरटेकर प्रोफेसर नंदलाल ने कहा कि बाजरे को वापस लाने और घरेलू, और वैश्विक मांग बनाने और लोगों को पोषण संबंधी भोजन देने के लिए, भारत सरकार ने 2018 में राष्ट्रीय बाजरा वर्ष को चिह्नित करने का निर्णय लिया. 2021 में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र को 2023 को अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव दिया। भारत के प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, प्रोफेसर अजय राम देव और प्रोफेसर कृष्ण चंद अन्य गणमान्य मौजूद थे।
    March 9, 2023
  • जिला ऊना में वार्षिक टोल टैक्स बैरियर की हुई नीेलामी 

    जिला ऊना में वार्षिक टोल टैक्स बैरियर की हुई नीेलामी 

    मैहतपुर व गगरेट टोल टैक्स बैरियर 25 करोड में हुए नीलाम
    24 करोड़ 86लाख रुपए रखा रिजर्व प्राइस 
    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला ऊना के मुख्यालय स्थित बचत भवन में वार्षिक टोल टैक्स बैरियर की नीलामी सम्पन्न हुई। इस नीलामी में सरकार द्वारा रिजर्व अमाउंट 24 करोड़ 86 लाख तैय किया गया था।लेकिन टेंडर में 25 करोड़ सबसे अधिक राशि भरी गई थी। उस कम्पनी को यह टेंडर दे दिया गया।आप को बता दे कि इस नीलामी में जिला ऊना के प्रशासनिक अधिकारी एडीसी ऊना और राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान टोल टैक्स में भाग लेने वाले  ठेकेदार भी मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया को मीडिया के सामने किया गया। इस दौरान सरकार की तरफ से गगरेट व मैहतपुर टोल टैक्स बैरियर की नीलामी को लेकर 24 करोड 86 लाखों रुपए रिजर्ब प्राइस रखा गया था। प्रशासन द्वारा प्रक्रिया को अमलीजमा पहनाते टोल टैक्स की प्रक्रिया को पूरा किया गया। वही मीडिया से रूबरू होते हुए एडीसी ऊना ने बताया की आज मैहतपुर और गगरेट टोल टैक्स बैरियर की नीलामी हुई है। जिसमे उन्हें दो विड्स प्राप्त हुई थीं। जिसमें एक टेक्निकल रीजन के चलते रिजेक्ट हो गई है उसके बाद रिजर्व प्राइस के ऊपर की विड  खोली  गई। हमारी नीलामी 25करोड़ रूपये में हुई है मैहतपुर और गगरेट टोल टैक्स 
    बैरियर की नीलामी साल 2023 व 2024 तक के लिए 25 करोड़ रुपए में हुई है।
    March 9, 2023
  • महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लें प्रण: अनुराधा वर्मा

    महिलाएं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लें प्रण: अनुराधा वर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित:  इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा की अध्यक्षता में होली का पवित्र त्यौहार और महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया। इस मौके क्लब द्वारा क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा की अध्यक्षता में 9 महिलाओं को स्मृति चिन्ह और कपड़े देकर सम्मानित किया। सभी सम्मानित महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण स्वयं करती है। 
    इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के सभी सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है, जोकि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। महिलाओं के उत्थान व आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेकों कार्य हुए हैं, जिनसे बदलाव आया है। इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरुआत भी हिमाचल की धरती से हुई। इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की रही है।
    उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बड़े से बड़े पद पर महिला विराजमान हुई हैं। सरकार की ओर से अनेकों कार्यक्रम महिलाओं के लिए चलाए गए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान भी एक हैं। उन्होंने कहा कि आज हर महिला यह प्रण लें कि वे बेटी को जन्म देने से न रोके। चाहें उन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना क्यों न करना पड़े। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज सेविका प्रवीण कुमारी का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सरोज मोदगिल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।
    March 9, 2023
  • बंगाणा में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,जिला अध्यक्ष राणा रणजीत ने की शिरकत

    बंगाणा में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा,जिला अध्यक्ष राणा रणजीत ने की शिरकत

    विधायक भुट्टो भी रहे मौजूद,केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ लगे नारे 
    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो भी मौजूद रहे। यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बंगाणा गैस एजेंसी के स्टेट बैंक से शुरू होकर एचडीएफसी बैंक तक पहुंची। इस यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया। इस यात्रा में अडानी ओर महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर खूब हमला बोला । जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने केंद्र सरकार पर जनता के पैसे डुबोने ओर महंगाई से जनता का दिवालिया निकालने का आरोप लगाया। बहीं राज्य सरकार को जनता हितेषी बताकर सुक्खू सरकार को बेहतर करार दिया। बहीं विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह द्वारा यात्रा का नेतृत्व करने पर उनका आभार प्रकट किया। भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल के चुनावों में जनता ने भाजपा सरकार से तंग आकर भाजपा को सत्ता से बेदखल किया। वैसे ही 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके केंद्र में यूपीए सरकार को सत्तासीन करेगी। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता कुटलैहड़ में 32 वर्षों के कांग्रेस के जीत के सूखे को खत्म कर सकती है। तो ऐसे में लोकसभा चुनावों में हम दिन रात मेहनत करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को वडी वढत देंगे। 
    उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक केंद्र सरकार से दुखी है। और अब तो किसानों व व्यापारियों में यही डर है कि अगर हमने बैंक में पैसे जमा करवा दिए। तो पता नहीं कौन सा अडानी हमारे पैसे को गबन कर दे। क्योंकि आये दिन केंद्र सरकार के हितैषियों के भ्रष्टाचार का खाखा जनता के बीच पहुंच रहा है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा,सचिव देसराज गौतम,सचिव विवेक शर्मा, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर ने भी अपने विचार रखे और केंद्र सरकार के खिलाफ खूव गुबार निकाला। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी,उर्मिला शर्मा, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी,पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा,उपप्रधान भूषण शर्मा,ठाकुर किशोरी लाल,चमन लाल फोरमैन व दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
    March 9, 2023
  • राष्ट्रीय शिक्षा निति के कार्यान्वयन सम्बन्ध में सेमिनार का आयोजन किया

    राष्ट्रीय शिक्षा निति के कार्यान्वयन सम्बन्ध में सेमिनार का आयोजन किया

    ऊना/ सुशील पंडित: आज राजकीय महाविद्यालय, ऊना में राष्ट्रीय शिक्षा निति-2020  के कार्यान्वयन सम्बन्ध में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय से प्रोफ कुलदीप कटोच ब प्रोफ बंगा ने मुख्य बक्ता के रूप में शिरकत की। इस सेमिनार में जिला ऊना के विभिन महाविद्यालयों से आये  प्राचार्यो व् ऊना महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। तथा इस राष्ट्रीय शिक्षा निति को धरातल पर अच्छी तरह से लागु करने के लिए विचार विमर्श किया गया व् सुझाव दिए गए।  कार्येक्रम की शुरुआत  प्रोफ पुनीत कँवर ने प्रतिभागियों के अभिनन्दन से की तथा राष्ट्रीय शिक्षा निति-2020 के विभिन पहलुओं के ऊपर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया।  विभिन महाविद्यालयों से आये प्राचार्यो , प्रध्यापको व् राजकीय महाविद्यालय, ऊना के प्रध्यापको ने अपने विचारो को हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय  से आये मुख्य बक्ता  प्रोफ कटोच के साथ साँझा किया।  तथा इस राष्ट्रीय शिक्षा निति को सुचारु ढंग से कार्यान्वित करने के लिए अपने सुझाव दिए।
    March 9, 2023
  • पंजाबः माइनिंग को लेकर अधिकारी ने की सख्ती, जगह-जगह पर लगाए नाके, देखें वीडियो

    पंजाबः माइनिंग को लेकर अधिकारी ने की सख्ती, जगह-जगह पर लगाए नाके, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः अवैध माइनिंग के खिलाफ पंजाब सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ जगह अभी भी अवैध माइनिंग के मामले सामने आ रहे है। इसी के चलते आज जिले में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगह-जगह पर माइनिंग विभाग ने नाकाबंदी की है। मामले की जानकारी देते हुए माइनिंग अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के चलते जो गाड़िया रेता बजरी की भरकर दूसरे राज्यों से पंजाब में दाखिल हो रही है।

    उनको रोकने के लिए माइनिंग विभाग की तरफ से लगाये नाको पर रोका जा रहा है और उनकी बाकयदा मिनती की जाती है। इस दौरान उक्त गाड़ियों के कागज पत्र भी देखे जा रहे है। मौके पर ही माइनिंग अधिकारी ने कहा कि जिन गाड़ी चालकों के पास रेत बजरी को लेकर कागज पत्र पूरे नहीं है उनको जुर्माना किया जा रहा है। वहीं दूसरे राज्यों से जो रेत बजरी की गाड़ियां भरकर लाई रही है उनके ऊपर सख्ती से कार्रवाई करके चैंकिंग की जा रही है।

    March 9, 2023
  • पंजाबः Guru Ramdas Medical College में इटर्नशिप करने आई MBBS की छात्रा का पंखे से लटकता मिला शव

    पंजाबः Guru Ramdas Medical College में इटर्नशिप करने आई MBBS की छात्रा का पंखे से लटकता मिला शव

    मृतक की माता ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

    अमृतसरः गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की इटर्नशिप करने आई छात्रा का पंखे से लटकता शव मिला। मृतक की पहचान पंपोश निवासी रामामंडी के रूप में हुई है। मृतक की माता कमलेश रानी का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा की गई है। कमलेश रानी ने आरोप लगाए है कि दलित होने के कारण लंबे अरसे से बेटी को मानसिक रूप परेशान किया जाता है।

    इस बात का बेटी ने कई बार घर आकर जिक्र भी किया। माता ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने कॉलेज के प्रिंसीपल और डीन को कई शिकायते दर्ज करवाई गई, लेकिन दोनों की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। कमलेश रानी ने कई डॉक्टरों के नाम शिकायत में दिए है। शिकायत में माता कमलेश ने कहना कि इन्हीं डॉक्टरों ने उसकी बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है या इन्हीं लोगों ने उसे मारा है। मृतक की माता का कहना है कि इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मृतक छात्रा की माता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    March 9, 2023
←Previous Page
1 … 7,701 7,702 7,703 7,704 7,705 … 8,808
Next Page→

Site Title

  • Blog
  • About
  • FAQs
  • Authors
  • Events
  • Shop
  • Patterns
  • Themes

Twenty Twenty-Five

Designed with WordPress