Blog

  • 13 दिन में 16 से 40 हुए कोरोना के मरीज़, संक्रमण दर भी 10 प्रतिशत के पार

    13 दिन में 16 से 40 हुए कोरोना के मरीज़, संक्रमण दर भी 10 प्रतिशत के पार

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जिलावासियों से की मास्क लगाने की अपील 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण एक बार पुनः बढ़ने लगा है। पहली जून को जिला ऊना में सिर्फ चार कोरोना संक्रमित मरीज ही थे। जबकि प्रथम जुलाई को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो गई थी, वो अब बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। जिला में कोरोना वायरस की संक्रमण दर भी 10.18 प्रतिशत पहुंच गई है, जिनमें रैट टैस्ट की पॉजीटिविटी दर 15.68 प्रतिशत तथा आरटीपीसीआर की 5.26 प्रतिशत हो गई है। 
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। 13 जुलाई को कोविड-19 की जांच के लिए लिए गए 99 नमूनों में से 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना जिला में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक 18 हजार 789 व्यक्ति इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 18 हजार 468 व्यक्ति इलाज के उपरांत ठीक हो चुके हैं, जबकि 279 व्यक्तियों की इस महामारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत जिला के 5 लाख 687 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 4 लाख 89 हजार 373 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

    डीसी ने एहतियात बरतने की अपील 

    जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें। 
  • जालंधरः इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़

    जालंधरः इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़

    जालंधर, (वरुण): देहात पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 13 गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने वीरवार को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा द्वारा समर्थित इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद अब गिरोह के नौ शार्पशूटर सहित 13 और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीमों के नेतृत्व में 2 सप्ताह के लंबे ऑपरेशन के बाद आरोपी व्यक्तियों का पीछा करके आरोपियों को काबू किया है।

    अधिकतर आरोपी तरनतारन जिलें से संबंधित

    गिरफ्तार लोगों की पहचान तरन तारन निवासी अवतार उर्फ ​​मंगल, जोबनप्रीत, आकाशदीप, हरप्रीत उर्फ ​​काका, अरशदीप, लवजीत और रेशम उर्फ ​​बाओ, फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत उर्फ ​​घूम्मा शूटर बॉबी उर्फ ​​बाबा और सोनू उर्फ ​​पुला, जालंधर के गुरप्रीत उर्फ ​​गोपी और हरमन कलसी, कपूरथला के बलविंदर उर्फ़ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 अत्याधुनिक हथियार और 18 कारतूस भी बरामद किए हैं।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर

    आईजीपी ने बताया कि 29 जून 2022 को गिरोह के 11 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस इस गिरोह के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ सुरागों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन, जालंधर, खन्ना, मोहाली और पटियाला सहित जिलों में जघन्य अपराध के मामलों का सामना कर रहे हैं।

  • मूसेवाला मर्डर केसः पंजाब पुलिस को इन दो गैंगस्टरों का मिला ट्रांजिट रिमांड

    मूसेवाला मर्डर केसः पंजाब पुलिस को इन दो गैंगस्टरों का मिला ट्रांजिट रिमांड

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर अंकित और सचिन को दिल्ली पुलिस ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाब पुलिस को शूटर अंकित और सचिन की एक दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी है। पंजाब पुलिस की तरफ से कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शूटर अंकित और सचिन की कस्टडी मांगी गई थी।

    कोर्ट ने पंजाब पुलिस को शूटर अंकित और सचिन को अरेस्ट करने की इजाजत दी। कोर्ट में ही पंजाब पुलिस ने शूटर अंकित और सचिन को अरेस्ट किया। कोर्ट ने आरोपियों को ले जाने के लिए पंजाब पुलिस को पुख्ता सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश दिए है। बता दें कि अंकित सभी 6 शूटर्स में सबसे कम उम्र का शूटर है। जिसने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थी।

  • पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए हुआ सस्ता 

    पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए हुआ सस्ता 

    बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल पर कटौती की गई। महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलेगा। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का बड़ा फैसला किया है। पेट्रोल 5 रुपए और डीज़ल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया है।

    मुंबई में अभी पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर मिलेगा। मई में केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद भी महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1.44 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

  • पंजाबः नशे को लेकर पुलिस की रेड

    पंजाबः नशे को लेकर पुलिस की रेड

    लुधियानाः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं हाल ही में डीजीपी के पद पर तैनात गौरव यादव ने पंजाब पुलिस और गुजरात एटीसी के सांझे आपरेशन में मुद्रा पोर्ट पर एक कंटेनर से करोडो़ं की हेरोइन बरामद की थी। गुजरात की एटीसी और पंजाब पुलिस ने 75.300 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसी मामले को लेकर गुजरात पुलिस की टीम ने आज लुधियाना में रेड की। गुजरात पुलिस के डीजीपी आशीष भाटिया के अनुसार बरामद हेरोइन की अर्तराष्ट्रीय कीमत 376 करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन से नशा तस्करों की बड़ी चेन को ब्रेक किया गया है। जिसके अर्तराष्ट्रीय स्तर पर बड़े तस्करों का हाथ है। 

    गुजरात पुलिस की टीम ने की रेड

    इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ रोड़ स्थित भामियां से शत्रुधन कुमार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक लुधियाना में एक कलीरिंग एजेंट के पास काम करता है। वहीं पुलिस कमिशनर डाक्टर कौस्तुभ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि गुजरात के दो आईपीएस अधिकारियों की अगुवाई में टीम रेड करने के लिए आई थी और हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ करने के लिए लेकर गई है। पंजाब पुलिस की टीमें इस मामलें को लेकर इस तस्करी से जुड़ें लोगों की तलाश में रेड कर रही है। 

    यूएई के अजमान फ्री जोन से आया था कंटेनर

    पुलिस के अनुसार यह कंटेनर यूएई के अजमान फ्री जोन से आया था, जिसमें बिना सिलाई के 4 हजार किलो कपड़े का मटीरियल इंम्पोर्ट किया गया था। 13 मई को यह कंटेनर मुद्रा पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद गुजरात एटीएस व पंजाब पुलिस इस पर काम कर रही थी। जांच के बाद ही 12 जुलाई को इसको कंफर्म होने के बाद कार्रवाई की गई है। क्योंकि कंपनी भी इस कंटेनर को लेकर छुड़ा नहीं रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो पता चला कि गत्ते की डिब्बों में प्लास्टिक की पाईप लगाई हुई थी और इन पाइपों में बड़ी प्लानिंग के साथ हेरोइन छुपा कर रखी हुई थी। पहले गत्ते में लिपट कर फिर उस पर रूई की कोडिंग कर उस पर पाईप चढ़ाई गई थी। 

    गुजरात में भी दो सदिंग्ध लोगों को लिया हिरासत में

    जांच के बाद पता चला है कि यह ग्रीन फोरेस्ट जनरल ट्रेडिंग कंपनी की तरफ से भेजा गया था और जोवियल कोटेंनर कंपनी की तरफ से क्लीयर करवाया जाना था जो कि वेस्ट बंगाल से रजिस्ट्रड है और उसका आफिस गुजरात में है। जांच में पता चला कि क्लीयर होने के बाद यह कंटेनर लुधियाना पहुंचना था और मलेरकोटला व पटियाला के किसी व्यक्ति ने उसको छुड़वाना था। जिसे बाद में अलग अलग स्थानों पर डिलीवर किया जाना था। हालांकि पुलिस ने गुजरात में भी दो सदिंग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 

  • जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण):  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव क्राइम को लेकर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं गैंगस्टरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को 13 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को लेकर बड़े खुलासे करेंगी।

  • पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    लुधियानाः आम जनता को एक बार फिर मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दरअसल, अब स्टील के दामों में बढ़ौतरी होने का मामला सामने आया है। इस दामों में हुई बढ़ौतरी से स्टील की इंडस्ट्री के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। औद्योगिक नगरी लुधियाना में पिछले डेढ़ महीने में स्टील के दाम 8 हजार रुपये प्रति टन तक बढ़ गए हैं। इससे साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को काम करना मुश्किल हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बिना डिमांड के स्टील की कीमतों में तेजी से इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए हाथ में चल रहे आर्डर भी भुगताने मुश्किल हो गए है।

    इंगट की कीमतों में वृद्धि 

    एक जून तक इंगट की कीमतें 46 हजार रुपये टन थी, जो आज बढ़कर 54 हजार रुपये टन हो चुकी है। इंगट की कीमतों में वृद्धि से वायर रॉड, सीआर क्वाइल, एचआर क्वाइल व जीआर क्वाइल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी उत्पादों का इस्तेमाल लुधियाना के साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, ट्रैक्टर पार्टस में होता है। इस समय पहले ही बाजार में सुस्ती है और दूसरी तरफ दामों में हो रहे इजाफे से इंडस्ट्री के लिए इनपुट कास्ट को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है।

    आल इंडस्ट्री एवं ट्रेड फोरम के प्रधान बादीश जिंदल ने बताया कि स्टील कंपनियों की ओर से लगातार कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। लगातार वृद्धि के चलते छोटी इंडस्ट्री का काम कर पाना मुश्किल हो गया है। जिंदल ने बताया कि भारतीय बाजार में मांग की कमी का हवाला देते हुए बड़ी स्टील कंपनियां लगातार स्टील के निर्यात पर लगाई गई डय़ूटी हटाने की मांग कर रहे है।

  • पंजाबः गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट मामलें में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर के फर्जी पासपोर्ट मामलें में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड पर सबसे बड़ा खुलासा हुआ है कि लॉरेन्स बिश्नोई के भांजे सचिन थापन के पासपोर्ट को दिल्ली के फर्जी पते से बनाने में मदद करने वाले 5 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस खेल में एक महिला भी शामिल थी, जिससे पूछताछ की जा रही है। सिद्दू की हत्या से पहले तिहाड़ जेल में बंद लारेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और अपने भांजे सचिन बिश्नोई को इंडिया से फर्जी पासपोर्ट के जरिए फरार करवा दिया था। ये फर्जी पासपोर्ट दिल्ली रीजनल पासपोर्ट दफ्तर से बना था। लॉरेंस के भाई अनमोल और सचिन का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गैंग का साउथ दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

    तिलक राज टुटेजा के नाम से बना फर्जी पासपोर्ट

    इस फर्जी पासपोर्ट में बकायदा सचिन विश्नोई का नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा गया है। फर्जी पिता नाम भीम सिंह हाउस नंबर 330 ब्लॉक F3 संगम विहार नई दिल्ली 110062 लिखा गया है। सचिन विश्नोई 21 अप्रैल तक भारत में था। सचिन फिलहाल दुबई में मौजूद है, जबकि जोधपुर जेल से बाहर आने के बाद लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल का पासपोर्ट भानु प्रताप के नाम से बनवाया और एड्रेस फरीदाबाद हरियाणा का दिया था। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में ये खुलासा किया था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट एक्ट में एफआईआर भी दर्ज की हुई है। आखिर मूसेवाला की साजिश रचने वाले अनमोल और सचिन का फर्जी पासपोर्ट कैसे बना?

    पासपोर्ट बनवाने में ये हुए गिरफ्तार

    साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने पांच आरोपी राहुल सरकार, नवनीत प्रजापति, अर्जित कुमार उर्फ महेश उर्फ सिद्दधु पाजी, सोमनाथ प्रजापति और एक महिला को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 पिस्टल, चार लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, डोंगल, आधार कार्ड, एक मर्सिटीज और एक दूसरी कार बरामद हुई है।

    दिल्ली के संगम विहार से बना था गैंगस्टर सचिन का फर्जी पासपोर्ट

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन का पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार में जिस पते पर बना था। यह घर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार के F ब्लॉक में है जहां पर मकान नम्बर 330 के पते पर लॉरेन्स बिश्नोई के भांजे सचिन ने तिलक राज टुटेजा के नाम पर फर्जी पते का इस्तेमाल करके पासपोर्ट हासिल किया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या से एक महीना पहले वो इंडिया छोड़कर भाग गया था। इस पासपोर्ट को बनाने में उसकी मदद राहुल सरकार ने की थी। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर को फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में मदद करने के आरोप में इस घर में रह रहे राहुल सरकार को गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतर एयरपोर्ट पर आज यात्रियों के सामान गायब होने का मामला सामने आया है। 50 के करीब यात्रियों को सामान मिसिंग पाया गया, जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलते हुए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-56 ने देरी से उड़ान भरी।

    यह फ्लाइट रोजाना दुबई के समय अनुसार रात 10.45 बजे उड़ान भरती है, लेकिन बुधवार की रात फ्लाइट ने 12.41 बजे उड़ान भरी। जिसके चलते यह फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस फ्लाइट का पहुंचने का समय सुबह 3.20 बजे का है, जबकि यह सुबह 5.07 बजे लैंड हुई। फ्लाइट जब अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो पैसेंजर्स को अपना सामान लेने के लिए लगेज बेल्ट पर काफी परेशान होना पड़ा। उनका सामान वहां से गायब पाया गया। 

    आधे यात्रियों का सामान गायब

    दुबई से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर मानव बांसल ने बताया कि दुबई से देरी से उड़ान भरने का कारण भी पैसेंजर्स का सामान ही था। लेकिन जब अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधे पैसेंजर्स का सामान मिसिंग था। जिसके बाद पैसेंजर्स लगेज काउंटर पर अपने सामान के लिए परेशान होतो रहे।

    ग्राउंड स्टाफ में सिर्फ 3 कर्मी

    वहीं दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा है। लेकिन 50 के करीब पैसेंजर्स के लिए वहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। जिसके चलते पैसेंजर्स को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड

    लुधियाना: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं अब रिश्वत लेने के मामले में लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की टीम ने रेड की है। विजिलेंस टीम ने रिश्वत के मामले में यह छापेमारी की है।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ईओ कुलजीत कौर और एक मुलाजिम को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिश्वत के आरोप लगे हैं। ईओ कुलजीत कौर पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लुधियाना के व्यक्ति की शिकायत पर की गई है।