Blog

  • होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 भारतीयों की मौत, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद

    होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 भारतीयों की मौत, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद

    नई दिल्लीः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर हुए हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत की खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। आपको बता दें जहाज पर 41 भारतीय क्रू सदस्य थे, जिसमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है और तीन भारतीयों की मौत हो गई।

    फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) के महासचिव मनोज यादव ने बताया कि तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ये तीनों हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के देवरिया और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।
    इस पूरे घटनाक्रम के बीच FSUI प्रमुख मनोज यादव ने एक बड़ा और विस्फोटक दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह मानने से बिल्कुल इनकार करता हूं कि अमेरिका को उन जहाजों पर सवार लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं थी। मुझे यकीन है कि अमेरिकी नौसेना को पता था कि उन जहाजों पर कितने भारतीय और विदेशी नागरिक सवार थे। अगर जहाजों ने अमेरिकी निर्देशों का पालन नहीं किया, तो उन्हें हिरासत में लेना एक उचित विकल्प होता, न कि इस तरह का हमला। यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पहले ही बंद किया जा चुका है।

  • Jalandhar News: बच्चा बेचने के मामले में नया खुलासा, MLA की बेटी को भगा चुका शिवा, 2 लाख में मामले दबाने का दिया लालच, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चा बेचने के मामले में नया खुलासा, MLA की बेटी को भगा चुका शिवा, 2 लाख में मामले दबाने का दिया लालच, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बच्चा बेचने के मामले में महिला ने पूर्व पति को लेकर नया खुलासा किया है। शिवानी ने पूर्व पति शिवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 3 वर्षीय बच्चे को भी बेच चुका है। शिवानी ने कहा कि उसे थाना रामामंडी पुलिस ने 11 जून यानी आज बुलाया है। वह पुलिस के सामने सारे सबूत पेश करेगी। शिवानी ने आरोप लगाया कि शिवा बच्चा बेचने की पहले भी कई बार कोशिश कर चुका है। इसका बच्चा खरीदने वाले गिरोह के साथ नेटवर्क है। सिटी में ढोल बजाने का काम करने वाला एक युवक भी बच्चा खरीदकर आगे सौदा करवाने का काम करवाता है। महिला का आरोप है कि शिवा 2021 में आंध्र प्रदेश के विधायक की नाबालिग बेटी को भी भगा चुका है। आरोप है कि वह पड़ोस से बच्चा उठाकर ले जा चुका है।

    शिवानी के अनुसार शिवा पर नंगल शामा थाने में खिलाफ मामला दर्ज है। आरोप है कि लड़की अपने साथ 50 तोले से ज्यादा सोना और नकदी लेकर आई थी। शिवा ने उसकी सोने की चेन उसे दी थी, इस पर पुलिस ने उसे भी रिमांड पर लिया था और लड़की को रिकवर किया था। इस मामले में नई आरोपी पूजा का नाम सामने आया है। कैंट की रहने वाली पूजा ही अंतिम बार बच्चे को लेकर गई थी। जो शिवा की पत्नी की सहेली है। शिवानी के पति ने आरोप लगाया कि उसे पूजा और उसके पति ने 9 जून को रामामंडी में ही घर की गली में मुलाकात की थी। इस दौरान 2 लाख रुपए देकर बात को रफा-दफा करने का लालच दिया। वहीं, शिवा का कहना है कि ये झूठ है। शिवानी ने खुद बच्चा बेचा। दोनों ने घर में पैसा आने की बात कबूल की है।

    मां शिवानी ने पूर्व पति शिवा की दूसरी पत्नी महक की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर पेश की। शिवानी ने बताया कि महक को पहले से पता था कि शिवा बच्चा बेचने की प्लानिंग बना रहा है। महक फोन कर साफ कह रही है कि शिवा तुम्हारा बच्चा बेच देगा। एक अन्य कॉल रिकॉर्डिंग में महक शिवा से बहस करते हुए ये कहती भी सुनाई दे रही है कि मैं शिवानी की सास को बता दूंगी कि बच्चा किसने बेचा है। शिवानी ने कहा कि 25 मई को जिस दिन उसका बच्चा गुम हुआ था, उस दिन पूजा उसके घर आई थी। पूजा और शिवा की दूसरी पत्नी महक आपस में सहेलियां हैं। महक और शिवा ने पूजा को बच्चा लेकर आने के लिए कहा था। शिवा ने फोन किया था कि वह पूजा को भेज रहा है, वो बच्चे को टीका लगवाकर लाएगी। पूजा बच्चा लेकर गई। लेकिन वापस नहीं आई। जब शिवा से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब था कि बच्चे की मौत हो गई है और उन्होंने उसे दफना दिया है।

  • पेट्रोल पर लगी Excise Duty हुई खत्म, केंद्र सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

    पेट्रोल पर लगी Excise Duty हुई खत्म, केंद्र सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली: सरकार ने लोगों को एक खुशखबरी सुना दी है। एथेनॉल मिले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी गई है यानी अब 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। आम जनता के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। अब एथेनॉल वाले सस्ते पेट्रोल की मांग बढ़ेगी तो इसका फायदा आम जनता के साथ किसानों को भी मिलने वाला है क्योंकि एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रुप से गन्ने, मक्के और खराब अनाज से होता है। कच्चे तेल की कीमत इस कदर बढ़ रही है। अब ये 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसका सीधा असर ये है कि आयात बिल बढता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने वैकल्पिक ईंधनों पर जोर दिया है। इससे आयात में कमी हो सके। रुपये की स्थिति में सुधार हो पाए।

    एक्साइज ड्यूटी क्या है?

    एक्साइज ड्यूटी यानी की उत्पाद शुल्क एक अप्रत्यक्ष टैक्स है जो किसी देश के अंदर निर्मित या उत्पादित होने वाली चीजों पर लगाया जाता है। एक्साइज ड्यूटी खासतौर से शराब, तंबाकू और पेट्रोलियम जैसे उत्पादों पर ही लगाया जाता है।

    एक्साइज ड्यूटी शून्य करने के नियम

    सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। इस फैसले में शर्त ये है कि ईंधन भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों और मानकों के अनरुप तैयार किया गया हो।

    कौन सा फ्यूल सस्ता है E85 या E20?

    देश में E20 यानी 20 फीसदी एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा था परंतु वैश्विक उथल-पुथल के बीच देश को सुरक्षित रखने के लिए हाल ही में भारत ने E85 फ्यूल को भी बाजार में लॉन्च कर दिया है। E85 फ्यूल 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल हैं। आपको बता दें कि E85 फ्यूल 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल हैं। बता दें कि E85 फ्यूल E20 से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है।
  • दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन दोस्तों को रौंदा,  मौत

    दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन दोस्तों को रौंदा, मौत

    पानीपतः समालखा के गांव डिकाडला में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमेें तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों की हत्या की गई है। पुलिस सड़क हादसे के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार किसान विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में आट्टा रोड पर उसकी मुलाकात गांव के ही नरेंद्र और अनीप से हो गई। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

    हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी को पट्टीकल्याणा के पास से एक ढाबे पर खड़ी देखी गई है। ग्रामीणों ने ही तीनों को घटनास्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों का पानीपत नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    घटना की गंभीरता को देखते वीरवार सुबह एएफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि ग्रामीणों द्वारा घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश; 30 किलो हेरोइन बरामद, 6 गिरफ्तार देखें वीडियो

    अमृतसरः नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब तक पहुंचाने और फिर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30.045 किलो हेराइन बरामद की है।

    जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक कथित तस्कर के संपर्क में थे, जो दुबई से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तस्कर के निर्देशों पर तय स्थानों से नशीले पदार्थ प्राप्त करते थे और उन्हें आगे वितरित करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। बरामद हेरोइन की मात्रा को देखते इसे हाल के समय की बड़ी सफलताओं में शामिल किया जा रहा है।

  • Jalandhar News: रॉन्ग साइड से आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत, 2 घंटे केबिन में फंसा चालक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रॉन्ग साइड से आए ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत, 2 घंटे केबिन में फंसा चालक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर भुलत्थ मोड़ में देर रात रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर चला रहा 26 साल का नौजवान सुखजिंदर सिंह ट्रक के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया और करीब दो घंटे केबिन में आखिर दर्द न सहने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान होशियारपुर जिले के गांव घोड़ाबाहा के रहने वाले सुखजिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

    सुखजिंदर अपने कैंटर ट्रक में सवार होकर भोगपुर से टांडा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह भुलत्थ मोड़ के पास पहुंचे, तो टांडा की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए गलत साइड से आ गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण उनके बीच आमने-सामने की सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जिससे सुखजिंदर सीट और स्टीयरिंग के बीच में ही फंस गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

    हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सुखजिंदर को बाहर निकालने के लिए भारी मशीनों और क्रेन की मदद से ट्रक के लोहे को काटना पड़ा। इस पूरे काम में करीब दो घंटे का समय लग गया, लेकिन तब तक सुखजिंदर की सांसें थम चुकी थीं। एएसआई करनैल सिंह ने सुखजिंदर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • TMC में खेला जारी, सुष्मिता देव के बाद सांसद चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

    TMC में खेला जारी, सुष्मिता देव के बाद सांसद चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

    बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट जारी है। वीरवार को एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा दे दिया है। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। एक दिन पहले सुष्मिता देव ने भी रिजाइन किया था। वहीं 8 जून को सुखेंदु रे भी पार्टी और सांसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।

    अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं। वहीं जून को बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं।

    इन विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए स्पीकर को पत्र दिया था। ऋतब्रत ने बुधवार को कहा कि हमारे पास 64 विधायक हैं। बाकी के 6 विधायक भी स्पीकर को चिट्ठी सौंपेंगे।

    एक दिन पहले 10 जून को ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं, 9 जून को ममता सोनिया गांधी से भी मिली थीं। सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, टीएमसी के भीतर यह असंतोष यहीं थमने वाला नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एक हफ्ते के भीतर टीएमसी के तीन और राज्यसभा सांसद अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं।
    सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सुष्मिता ने कहा कि वह असम में काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर कायम रहते अवसरवादिता के आरोपों से इनकार किया है कि उनका यह फैसला व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों पर आधारित है।

     

  • Jalandhar News: अब ED Office में जांच में शामिल होने पहुंचे MLA Raman Arora, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अब ED Office में जांच में शामिल होने पहुंचे MLA Raman Arora, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के बाद अब आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर में जाते हुए विधायक रमन अरोड़ा की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि ईडी दफ्तर में जाने से पहले रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी ईडी अधिकारियों द्वारा दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद कई घंटों तक विधायक से ईडी टीम द्वारा पूछताछ की गई थी। बता दें कि पिछली बार ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। दरअसल, यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।

    गौर हो कि रमन अरोड़ा पंजाब विधानसभा में जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अरोड़ा के खिलाफ अपनी चार्जशीट में, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर जालंधर में दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली में शामिल होने का आरोप लगे थे। पंजाब विजिलेंस की ओर से विधायक के खिलाफ दर्ज FIR को आधार बनाकर ईडी ने मनी लांड्रिंग को लेकर जांच शुरू की गई। विजिलेंस ब्यूरो का मामला उनकी कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति रखने पर केंद्रित है। गिरफ्तारी के बाद, अरोड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। नोटिसों के ज़रिए बिल्डिंग मालिकों को सीलिंग और तोड़फोड़ की धमकी दी गई, और मामलों को वापस लेने या सुलझाने के बदले में अवैध रिश्वत की मांग सामने आई थी।

    अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 2 जून को जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है, जिसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, विधायक को इससे पहले पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा कथित तौर पर 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भी पिछले साल 23 अगस्त को अरोड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज किया था। बाद में 22 सितंबर को जालंधर की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

  • Flipkart के सामान से लोड ट्रक में लगी आग, देखें वीडियो

    Flipkart के सामान से लोड ट्रक में लगी आग, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः सोहना-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार ट्रक मुंबई से Flipkart का सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। वहीं कुछ सामान भी आग की चपेट में आ गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने सूचना मिलते ही आग पर काबू पाया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया है कि सोहना-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया गया है। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां लगी है। मौके पर ट्रक मालिक और ड्राइवर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को भी आग लगने की सूचना दे दी गई है।
  • Jalandhar News: आज फिर ED Office पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA किक्की ढिल्लों, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज फिर ED Office पेश हुए कांग्रेस के पूर्व MLA किक्की ढिल्लों, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मनी लांड्रिंग केस को लेकर आज दोबारा ईडी ऑफिस अधिकारियों के समक्ष फरीदकोट से कांग्रेस के पूर्व एमएलए किक्की ढिल्लों पेश हुए है। हाल ही में किक्की ढिल्लों से ईडी टीम द्वारा 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी। जिसके बाद आज वह दस्तावेज लेकर दोबारा ईडी दफ्तर पहुंचे है। दरअसल, किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद उनको अरेस्ट किया गया था। इसी मामले को लेकर जालंधर ईडी अधिकारियों ने किक्की ढिल्लों के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की थी। इसके मुताबिक उनसे पूछताछ की गई थी।

    पिछली बार ईडी समक्ष पेश होने के बाद ढिल्लों ने कहा था कि अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वह इस पर कुछ ज्यादा नहीं बता पाएंगे। जालंधर ईडी ने आय से संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट मांगे थे, जो उनको सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था पर उनको पूरा भरोसा है। उनको विश्वास है कि कोर्ट से उनको इंसाफ मिलेगा। बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।

    विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आंकलन करने के लिए 01-04-2017 से 31-03-2022 तक 5 साल की जांच अवधि निर्धारित की गई थी। जांच में पता चला कि पूर्व विधायक ने आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गांव मुमरा, तहसील सादिक, जिला फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों का लगभग 245% ज्यादा खर्च किया। विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों के साथ-साथ उनके 2 साथियों फरीदकोट जिला निवासी गुरसेवक सिंह व जिला फिरोजपुर के गांव नानकसर शहीद निवासी राजविंदर सिंह पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।