Blog

  • बेटे ने दी मां को दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    बेटे ने दी मां को दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी मामला लोनी के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। आए दिन नशा करने के लिए वह अपनी मां से पैसे मांगता था इसका विरोध मां अक्सर करती थी विरोध करने पर वह अपनी मां से रोजाना झगड़ा भी करता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसे ना देने पर बेटे ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक 24 साल का शाहरुख अपनी मां दिलशाद बेगम के साथ रहता था शाहरुख नशे का आदी था और अक्सर नशे में घर में विवाद करता था नशे के लिए वह अपनी मां से पैसे भी मांगता था झगड़े से अजीज आकर दिलशाद बेगम अपनी बेटी के यहां तीन से चार दिन पहले चली गई थी पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं है कि वह किस समय वापस आई

    पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

    एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 63 वर्षीय दिलशाद बेगम नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी उनका बेटा शाहरुख नशा करने का आदी था मां के विरोध करने पर अक्सर वह झगड़ा करता था नशे के लिए पैसे मांगे जाने को लेकर मां से झगड़ा हुआ और घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां के गर्दन पर वार कर दिया दिलशाद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो पुलिस को सूचित किया गया फिलहाल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਭਰਾ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਣੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਉੱਪਰ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੁੱਟ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ। ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਏਡੀਸੀਪੀ ਸਮੀਰ ਵਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਆਰੋਪੀ ਭਰਾ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹੈ।

    ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੇ 29 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਇਨੋਵਾ ਕਾਰ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਜਦ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਤੀਸਰਾ ਸਾਥੀ ਫਰਾਰ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ।

  • 35 वर्षीय डाक्टर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    हरियाणा :  पंचकूला के सेक्टर 20 के सनसिटी सोसाइटी में एक 35 साल की युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान पूनम अग्रवाल है। जो कि पेशे से एक डॉक्टर है और कुछ समय पहले पंचकूला के पारस अस्पताल और अल्केमिस्ट अस्पताल में डॉक्टर थी। काफी समय से घर पर ही रह रही थी। मृतका के पति असल अग्रवाल ने बताया कि वह मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट में तैनात हैं और अभी कुछ समय से अपने पत्नी बच्चों के साथ रहने आए हुए थे और वह घर पर मौजूद थे।

    उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने बाथरूम जाने को कहा और वहां जाकर बाथरूम के साथ लगती दीवार से छलांग लगाकर 11वीं मंजिल से आत्महत्या कर ली। पंचकूला के सेक्टर 20 के एसएचओ वरिंदर शर्मा ने बताया कि हमको 4 बजे सूचना मिली थी कि एक युवती ने सनसिटी सोसाइटी की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर गए और वहां से युवती की डेड बॉडी को पास के लगते एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसीपी सुरेंद्र कुमार और फोरेन्सिक की टीम भी पहुंची। मृतका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।

  • कोहरे का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

    नई दिल्ली : IMD के मुताबिक नए साल के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर 2023 की शाम और 1 जनवरी 2024 की सुबह घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल। न्यू ईयर इव यानी 31 दिसंबर की शाम और 1 जनवरी की सुबह को मौसम विभाग ने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक नए साल के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में घना कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर 2023 की शाम और 1 जनवरी 2024 की सुबह घना कोहरा रहेगा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी घट जाएगी।

    दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट

    पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उससे सटे राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा तापमान में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। घने कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई है कि सड़कों पर गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो गया है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। पूरे उत्तर भारत में कोहरे के कारण लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। कई जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई है। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण और कोहरे की मार भी पड़ रही है।

  • आज का राशिफल, 31 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 31 दिसंबर 2023

    नीति नियम निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज साधारण से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जु़डे़ंगे. पुण्यार्जन का प्रयास रहेगातथ्यगत स्पष्टता रखेंगे. सफलता का प्रतिशत बुलंद रहेगा. विविध मामलों में गति आएगी. भाग्य पक्ष मजबूत बना रहेगा।

    मेष– सूझबूझ में वृद्धि होगी. पेशेवरता और कार्य प्रबंधन संवरेंगे उत्साह मनोबल ऊंचा होगा. साख सम्मान बल पाएंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा. संपर्क संवाद का दायरा बढ़ेगाध्यान प्राणायाम और योग अपनाएंगे. जीवनशैली को बेहतर बनाएंगे. निजी विषयों में रुचि रखेंगे. शि़क्षण प्रशिक्षण से जुड़ीं गतिविधियों में आगे रहेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे. परिवार के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी. संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. संकीर्णता त्यागें

    वृष– परिवार में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों से तालमेल बनाएंगे प्रबंधन के कार्यों से जुड़ेंगे। आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता से बचें बड़प्पन से काम लेंबड़ों का सम्मान बनाए रखें. हर्ष आनंद रहेगा. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. पेशेवर एवं प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा. आर्थिक एवं पारिवारिक मामले पक्ष में रहेंंगे विनम्रता और विवेक रखें

    मिथुन– सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट मुलाकात होगी. सहकारिता से जुड़े़ प्रयास बनेंगे चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंग महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी। लक्ष्य पर फोकस रखेंगे। आवश्यक कार्यों को साधेंगे. मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यशैली प्रभावी रहेगी आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़ सकते हैं. चर्चा सफल होगी

    कर्क – पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे अपनों से किए वादे को पूरा करेंगे शुभता बढ़त पर बनी रहेगी. व्यवसायिक मोर्चे पर बेहतर बने रहेंगे. बड़प्पन बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में बेहतर रहेंगे. व्यापार अच्छा रहेगा. संसाधन बल पाएंगे. उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे. इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है. पैतृक मामले सुधरेंगे. प्रबंधन संवार पाएगा. साख सम्मान और संग्रह में वृदिध होगी. आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. साथियों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.

    सिंह – सगे संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। सुख सौख्य संवेदनशीलता में वृद्धि होगी. अप्रत्याशित मामले पक्ष में बने रहेंगे. अपनों को सरप्राइज दे सकते हैं. योजना के अनुरूप कार्य गति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। व्यवहार विनम्र व मधुर रहेगा। व्यापार व्यवसाय में सलाह से निर्णय लेंगे. करीबियों का सहयोग पाएंगे. महत्वपूर्ण बात सहजता से रखेंगे. यात्रा संभव है. बड़प्पन से काम लेंगे. साख में वृद्धि होगी।

    कन्या– आर्थिक मामलों में सजगता बनाए रखें. खर्च और निवेश पर नियंत्रण बढ़ाएं. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. बड़े लक्ष्यों की ओर प्रेरित होंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में प्रभावशाली बने रहेंगे. मामले लंबित रह सकते हैं. लेनदेन पर ध्यान दें। न्यायिक विषयां में धैर्य दिखाएं. विदेश यात्रा संभव है। दीर्घकालिक कार्ययोजनाओं को गति देंगे. दिखावे से बचें. रिश्तों में सहयोग बना रहेगा।

    तुला– अपेक्षित सफलता प्राप्त करेंगे. विभिन्न विषयों में गति आएगी. मित्र मददगार रहेंगे. प्रबंधन में प्रभाव बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. लोगों का भरोसा जीतेंगे. प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी. सभी प्रभावित होंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. बड़प्पन से काम लें. महत्वपूर्ण मामले हल होंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. संकोच दूर होगा।

    वृश्चिक-  पद प्रतिष्ठा और प्रभाव बल पाएंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. इच्छित परिणाम पाएंगे. मित्रगण उत्साहित रखेंगे. कारोबारी तेजी दिखाएंगे। रचनात्मकता बनी रहेगी. बड़ों से भेंट होगी. जनकल्याण मामले गति लेंगे। भेंटवार्ता में मनोरंजक यात्रा हो सकती है। रुटीन बेहतर रखेंगे. नपातुला जोखिम उठाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा। बड़प्पन से काम लेंगे। परिजनों में स्नेह बना रहेगा. शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे। मेहमानों का आना हो सकता है. सक्रियता दिखाएंगे

    धनु– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिस्थितियां सकारात्मक और प्रभावशाली रहेंगी। अपनों का सहयोग पाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. लाभ बढ़ेगा. पेशेवरों का साथ रखेंगे. सामंजस्य बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा। नीति नियम निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज साधारण से अच्छा रहेगा। जनकल्याण के कार्यों से जु़डे़ंगे. पुण्यार्जन का प्रयास रहेगा. तथ्यगत स्पष्टता रखेंगे। सफलता का प्रतिशत बुलंद रहेगा। विविध मामलों में गति आएगी. भाग्य पक्ष मजबूत बना रहेगा।

    मकर– संयम और सामंजस्य बनाए रखें। कामकाजी परिस्थितियां प्रभावित रह सकती हैं। उद्योग व्यापार में निरंतरता रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अपेक्षाकृत बेहतर करेंगे। मित्रों के साथ बना रहेगा. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे। नवीन अनुबंधो में सजग रहें. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा। कामकाजी चर्चाओं में सक्रियता से शामिल होंगे। मेहनत पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास बढ़ाएं. कार्य व्यापार में रुटीन रखेंगे। क्षमा भावना बनाए रखें। मामले लंबित रह सकते हैं।

    कुंभ– महत्वपूर्ण चर्चा और समझौतों में प्रभावी रहेंगे. टीम भावना बनाए रखेंगे. मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे। प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे। लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध संवार पर रहेंगे. अनुबंधों में सावधानी रखेंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. ढिलाई से बचें. लेनदेन में स्पष्टता रखें. साझीदारी के मामलों में गति आएगी. लक्ष्य की ओर गतिशील रहेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण विषयों में सक्रियता लाएंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे।

    मीन– व्यक्तिगत प्रयास गति पाएंगे। मेहनत से परिणाम बेहतर बनाएंगे. कामकाजी मामले लंबित रह सकते है। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. चर्चा में सहज रहेंगे. सहकर्मियों का साथ समर्थन बना रहेगा. सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे। अतिउत्साह से बचें. जोखिम के कार्य न करें. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी से बचें. विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी. मेहनत राहें खुलेंगी. कर्मठता और लगनशीलता बनाए रखेंगे।

  • जालंधरः भाजपा नेता की हार्ट अटैक से हुई मौ’त

    जालंधर, ENS:  गांधी कैंप से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा नेता रिंकू भगत उर्फ़ संजीव की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह वार्ड 65 से भाजपा के टिकट के दावेदार भी थे। संजीव की मौत से भाजपा में शोक की लहर छा गई है।

  • जालंधरः रविवार को इन इलाकों में 5 बजे तक बिजली रहेंगी बंद

    जालंधर, ENS: रविवार को जालंधर के विभिन्न इलाकों में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।


    सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक

     1. 11KV टावर (श्रेणी -2)
     2. 11KV बाबा मंदिर (श्रेणी -2)
     3. 11KV उद्योग नगर (श्रेणी -2)
     4. 11KV डीआईसी नंबर 2 (श्रेणी -2)
     5. 11KV औद्योगिक क्रमांक 2 (श्रेणी -2)
     6. 11KV औद्योगिक क्रमांक 3 (श्रेणी -2)

    सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक

     7. 11 केवी कालिया कॉलोनी (श्रेणी -1)
     8. 11 केवी नई लक्ष्मी (श्रेणी -2)
     9. 11 केवी नहर 1 (श्रेणी -2)
    10. 11 केवी बाबा विश्वकर्मा मंदिर (श्रेणी -2)
    11. 11 केवी शीतल मिल (श्रेणी -2)
    12. 11 केवी सलेमपुर (श्रेणी -2)

    इन जगह रहेगी बिजली बंद न्यू राजा गार्डन, रंधावा मसंदा रोड, उद्योग नगर गली नंबर 1,2,3;  गदईपुर गांव क्षेत्र, सैनी कॉलोनी, दादा कॉलोनी, बड़ा सईपुर, संजय गांधी नगर, कैनाल रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, कालिया कॉलोनी, गुरु अमरदास नगर, बीबी भानी कॉम्प्लेक्स, फाजिलपुर, रंधावा मसंदा में पेट्रोल पंप के पीछे उद्योग, फोकल प्वाइंट में उद्योग गदईपुर गांव।


    सुबह 10.00 से दोपहर 03.00 बजे तक

    1. एस/एसटीएन 66 केवी टांडा रोड जालंधर 

    प्रभावित क्षेत्र पठानकोट रोड, भीम नगर, खालसा रोड, जेएमपी चौक, काली माता मंदिर रोड और औद्योगिक क्षेत्र आदि।

    2. एस/एसटीएन 132 केवी काहनपुर, जालंधर सुबह 10.00 से शाम 04.00 तक 11kv जीडीपीए, तोगरी रोड और औद्योगिक क्षेत्र आदि।

  • हाइवा और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत

    सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सीधी जिले की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रही थी। तभी हाईवा वाहन  सामने से आ गया और ऑटो और हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

    सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें की सूचना मिलने के बाद सीधी कलेक्टर और सीधी एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि हाईवा वाहन की गति बहुत तेज थी और बह ऑटो में जाकर टकरा गया।

  • जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 2 सदस्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगवाई में डीएसपी बलबीर सिंह की देखरेख में थाना मकसूदा की पुलिस ने लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारो सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह वासी इब्न पिंड, गौरव सिमर पुत्र विनोद कुमार नंबरदार वासी संगल सोहल के रूप में हुई है।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना मकसूदा के प्रभारी सिकंदर सिंह ने 28 दिसंबर को टी पॉइंट अड़ा वरयाना पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार उक्त आरोपी आते  दिखाई दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी गौरव बाइक छोड़कर भाग गया । पुलिस ने आरोपी और हरजोत को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोल बरामद किया।

     पूछताछ के दौरान हरजोत ने बताया कि उसका गुरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी भईया मंडी के घर पैसों के लेन देन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था । जिस कारण हरजोत ने गोली चलाई , जो गुरजीत की  पसली में लगी। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। आरोपी हरजोत ने यह भी बताया कि इन तीनों ने मिलकर पिछले देहात क्षेत्र में कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है।

    पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर उससे एक देसी कट्टा और दो देसी पिस्तौल बरामद किए। पूछताछ के दौरान हरजोत ने यह भी बताया कि यह पिस्तौल उसने मनिंदर सिंह उर्फ  बॉबी पुत्र कुलविंदर सिंह वासी अली चक के साथ जाकर यूपी से लेकर आए थे। मनिंदर सिंह को 2 महीने से पुलिस ने पकड़ा था।  पुलिस उसे  प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने दावा किया है कि इस गैंग ने 14 से ज्यादा लूट पाट की वारदातो को अंजाम दिया है।

    गौरतलब है कि गत दिवस देहात के मंड में चली गोली की झूठी वारदात को भी इसी गैंग ने प्लान किया था। जब कि गोली आरोपी गुरदीप सिंह के घर भईया मंडी में चली थी।

  • आखिर ऊना की महिलाओं ने रथ क्यों रोका

    रथ और घोड़ों के पूजन के पीछे क्या है रहस्य
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना की महिलाओं ने दो दिन पहले बदोली में एक रथ को रोका। रथ के घोड़े को ढका और फिर रथ व घोड़े का पूजन किया। आखिर यह परंपरा कितनी पुरातन है और इसके पीछे क्या रहस्या है। असल में यह पूजा सूर्य देव की है। उनके घोड़े और उनके रथ की है। सेरी के संजू पंडित बताते हैं कि शास्त्रों में इस पूजा का बहुत सुंदर वर्णन है। वे बताते हैं कि जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है तो पूजा पाठ व जप तप का फल कई गुणा बढ़ जाता है। क्योंकि सूर्य के रथ के आगे सात घोड़े हैं और उत्तरायण में प्रवेश को शुभ माना गया है इसलिए भारत में हजारों वर्षों से यह पूजा चली आ रही है। पंडित संजू बताते हैं कि जो मनुष्य उत्तरायण में प्राण त्यागता है वह सदगति को प्राप्त होता है। एक अन्य कथा हमें महाभारत में भी मिलती है। जब कौरवों की ओर से लड़ रहे भीष्म पितामाह अर्जुन के वाणों की शैया पर लेटे थे। तब उन्होंने दक्षिणान के समाप्त होने और उत्तरायण के आरंभ होने की प्रतीक्षा की। जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश हुआ तब जाकर उन्होंने अपने प्राण त्यागे। अर्थात उस समय हमारी संस्कृति के ये सूक्षम संस्कार भी चलन में थे। आज यदि किसी प्रदेश में यह संस्कृति जीवित है तो यह अत्यंत हर्ष का विषय है।

    जिला ऊना के बदोली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भी इस पूजन के समय हमसे कहा था कि हमें इस पूजा के बारे में कुछ समय पूर्व ही पता चला है लेकिन अब हमने इसे अपना लिया है। हमें भी किसी विद्वान व्यक्ति ने इस संस्कार की जानकारी दी थी। जब पूछा गया कि आपने इस पूजा को रथ रोकना क्यों कहा तो उन्होंने कहा कि अब दिन छोटे और रातें लंबी हो रही हैं। अब आगे से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि ये सारे अंग्रेजी कैलेंडर से ली गई व्याख्या है। बदोली की महिलाओं ने जिस प्रकार सूर्यदेव के अश्व और रथ पूजन को फिर से शुरू किया है। जल्द ही उन्हें इसके पूरे रहस्यों की भी जानकारी मिल जाएगी। पूजा के समय बदोली गांव से मीनू शर्मा, रमा शर्मा, शामिली शर्मा, कंचन शर्मा, चंचला शर्मा, त्रिश्ला देवी व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।