Blog

  • पंजाबः FCI के मैनेजर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित एक मामले में एफसीआई मुल्लांपुर ढाका लुधियाना (पंजाब) के मैनेजर (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक (टीए) और एक निजी व्यक्ति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एफसीआई, मुल्लांपुर ढाका, लुधियाना (पंजाब) के प्रबंधक (गुणवत्ता) और एक तकनीकी सहायक (टीए) के खिलाफ 21.05.2024 को सीबीआई द्वारा एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी प्रबंधक (गुणवत्ता) और टीए ने रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता से उसकी चावल मिल की खेप पास करने के एवज में प्रति ट्रक 3000 रुपये की दर से 1,05,000 रुपये लिए गए। सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 50000 रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित जाल कार्यवाही के दौरान एफसीआई के प्रबंधक (गुणवत्ता) और दो तकनीकी सहायक और एक निजी व्यक्ति को पकड़ा। आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।सीबीआई की जांच चल रही है।

  • पंजाब : लोगों ने आप पार्टी का किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाब : लोगों ने आप पार्टी का किया विरोध, देखें वीडियो

    बठिंडा : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हर राजनीतिक पार्टियां रैलियां कर रही है। कई जगह पर राजनीतिक पार्टियों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां मोड मंडी शहर में भगवंत सिंह मान की एक रैली रखी गई थी। जब मोड़ मंडी के विधायक सुखबीर सिंह मैसेरखाना लोगों से इस रैली में शामिल होने के लिए अपील करने के लिए आए, तो मोड मंडी के लोगों ने उनका जमकर विरोध किया।

    जिसके परिणामस्वरूप विधायक को खाली हाथ वापिस जाना पड़ा। इस दौरान लोगों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद पानी की समस्या का हल नही हुआ। जिसके बाद लोगों ने इस रैली के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मंडी के व्यापारी राजिंदर काला ने बताया कि पिछले दिनों से मौड़ मंडी के घरों में वाटर वर्कर्स के पानी की जगह सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। इस बाबत उन्होंने कई बार आप विधायक माइसरखाना को सूचित कर उचित कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन आप विधायक ने उनका मामला हल करने के बजाय कह दिया कि उनके पास समय नहीं है।

    व्यापारी काला ने बताया कि जब मंडी के व्यापारियों एवं आम लोगों को पता चला कि सीएम मान उनकी मंडी में रोड शो करने पहुंच रहे हैं तो लोगों ने एकजुट होकर आप सरकार, मुख्यमंत्री मान और आप विधायक माइसरखाना के खिलाफ विरोध जताने के लिए अपनी दुकानें बंद करते हुए पूर्ण तौर पर बाजार बंद कर दिया। व्यापारी काला ने बताया कि आप सरकार ने लोगों से बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। लोगों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसएसपी दीपक पारिक खुद पहुंचे और पूरी मौड़ मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

  • बीजेपी और कांग्रेस को चुनाव आयोग ने दिए ये निर्देश

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बयानों को संज्ञान में लेते हुए दोनों ही दलों के नेताओं को अपने बयानों में संयम बरतने का निर्देश दिया है। आयोग ने अपने आदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि वे अपनी पार्टी की तरफ से एक औपचारिक नोट जारी करें। आयोग ने कहा कि दोनों ही दल अपने स्टार प्रचारकों को यह निर्देश दें कि कि वे अपने भाषण में सावधानी और मर्यादा बरतें।

    दरअसल चुनाव आयोग ने जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को आड़े हाथ लिया है। आयोग ने भाजपा और उसके स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में धार्मिक और सांप्रदायिक भाषणों से परहेज करने का निर्देश दिया है और समाज को  विभाजित करने वाले भाषण बंद करने को कहा है।

    बीजेपी के साथ ही आयोग ने कांग्रेस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा  है कि स्टार प्रचारक ऐसे बयान न दें जिनसे गलत धारणा पैदा होती है, जैसे कि भारत के संविधान को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने अग्निवीर को लेकर भी आदेश दिया है। आयोग ने कांग्रेस के नेताओं और निर्देश दिया कि वे रक्षा बलों का राजनीतिकरण नहीं करें। रक्षा बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना के बारे में विभाजनकारी बयान न दें।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, कैंटर चालक ने दवा लेकर जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, कैंटर चालक ने दवा लेकर जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट थाने के अंतर्गत पड़ते जंगलवाला देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कैंटर चालक ने बाइक पर दवाई लेने के लिए जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैंटर चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया और कई घंटों तक फिरोजपुर फाजलिका हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक तीनों भाई-बहन गांव पुरा वाला के रहने वाले हैं और घर से मोटरसाइकिल पर दवा लेने के लिए आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • जिला व्यय निगरानी समिति ने की नकदी जब्ती मामलों की समीक्षा

    जिला व्यय निगरानी समिति ने की नकदी जब्ती मामलों की समीक्षा

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना की जिला व्यय निगरानी समिति ने चुनावी व्यय निगरानी के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दलों और उड़न दस्तों द्वारा की गई नकदी जब्ती के मामलों की समीक्षा के लिए बुधवार को बैठक की. अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक में जिला कोषागार अधिकारी विशाल रघुवंशी और क्रेडिट योजना अधिकारी संजय संख्यान ने भाग लिया।

    बैठक में मुख्य रूप से 14,08,170/रुपये की महत्वपूर्ण जब्ती के मामले को लेकर चर्चा की गई, जिसे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र  में तैनात स्थैतिक निगरानी दल द्वारा भैरा, ऊना के रहने वाले एक व्यक्ति के निजी वाहन से जब्त किया गया था। यह जब्ती 17 मई, 2024 को ठठल के पास हुई थी, जिसमें उक्त व्यक्ति नकदी के स्रोत या दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा था। जब्त राशि को उप कोषागार, अम्ब में जमा किया गया था। समिति ने  जब्त राशि को अब ऊना के कर एवं आबकारी उप आयुक्त  को सौंपने का निर्णय लिया है। 

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इस सन्दर्भ में 21 मई को परवाणू के आयकर (जांच) उप निदेशक के कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें जब्त राशि को ऊना के आयकर अधिकारी को सौंपने का अनुरोध किया गया था।
    समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद, एसडीएम (एआरओ) अम्ब और कोषागार अधिकारी अम्ब को निर्देश दिया है कि वे आयकर विभाग के वारंट के अनुसार जब्त नकदी को कर एवं आबकारी उप आयुक्त ऊना को सौंप दें।
  • पंजाब : Dr. B.R. Ambedkar की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे राजा वडिंग, गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    पंजाब : Dr. B.R. Ambedkar की तस्वीर को लेकर विवादों में घिरे राजा वडिंग, गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सम्मान में बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर दी गई थी। जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, सम्मान में दी गई तस्वीर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें बाबा भीमराव आम्बेडकर की तस्वीर को पैरों में रख दिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक पार्टियां लगातार जमकर राजा वडिंग पर तंज कस रही है।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसी का सम्मान नहीं करती है, वे हमेशा संविधान के खिलाफ रहे है। उन्होंने इस मामले पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की आलोचना की। लेकिन दूसरी ओर विपक्ष द्वारा निशाना साधे जाने पर राजा वडिंग का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर उनके सिर के ताज है।

    राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान का सम्मान करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। इसलिए रवनीत सिंह बिट्टू जो बातें करते है, वह हवा में है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर हमारे सिर का ताज है। लेकिन ये नेता धर्म पर भी राजनीति कर रहे है।

  • जालंधरः पूर्व CM की हत्या का दोषी जगतार सिंह तारा UAPA केस में हुआ बरी

    जालंधरः पूर्व CM की हत्या का दोषी जगतार सिंह तारा UAPA केस में हुआ बरी

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जगतार सिंह के खिलाफ देहात के थाना गोराया में तारा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट एक केस दर्ज था। इस मामले में आज जगतार सिंह को जालंधर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जिसमें कोर्ट ने तारा को बरी कर दिया है। पहले चर्चा थी कि तारा को कोर्ट लेकर आया जाएगा, मगर फिर तारा की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

    जगतार सिंह तारा के वकील केएस हुंदल ने बताया कि साल 2012 में में तारा के खिलाफ गोराया थाने में केस दर्ज हुआ था। बीती 20 तारीख को कोर्ट में बहस हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज सुनवाई का समय रखा था। आज कोर्ट में तारा को बरी कर दिया। तारा के बरी होते ही जालंधर के सिख संगठनों के खुशी जताई। 2004 में 20/21 जनवरी की मध्यरात्रि में बुडै़ल जेल की बैरक नंबर-7 में बंद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भ्यौरा, उनके कुक और हत्या के मामले संलिप्त देव सिंह देवी सुरंग खोदकर जेल से भाग गए थे। आरोपियों ने बैरक में टॉयलेट सीट को उखाड़कर अंदर ही अंदर 94 फीट लंबी सुरंग खोदी थी।

    इस सुरंग में एक समय पर एक व्यक्ति जा सकता था। सुरंग खोदने के समय मिट्टी यहां वहां न गिरे, इसके लिए आरोपी साथ-साथ मिट्टी का लेप कर देते थे। सुरंग बुडैल जेल की दीवार तक खोदी गई जहां तक पहुंचने के बाद आरोपी दीवार फांदकर भागे। आरोपियों ने सुरंग का मुंह खेतों की तरफ खोला था। वहां से निकलने के बाद 15-20 कदम की दूरी तक पहुंचकर दीवार फांद भाग गए थे। दीवार पर कांच के टुकड़े लगे थे, लेकिन उन पर कपड़ा डालकर आरोपी फरार हुए थे।

  • आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय “प्रॉजेक्ट पवित्रा” वर्कशाप का हुआ आयोजन

    आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय “प्रॉजेक्ट पवित्रा” वर्कशाप का हुआ आयोजन

    एन.सी.सी. कैडेट्स का एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने किया मार्गदर्शन

    जिला अस्पताल ऊना की टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र  एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे 593 कैडेट भाग ले रहे है ।कैंप के आठवें दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास,  मैप रीडिंग और फायरिंग मुख्य रहीl

    कैंप में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए । अपने संबोधन में,उन्होंने कैडेट  को कड़ी मेहनत, अनुशासन, समानुभूति, असफलताओं को सहते हुए प्रतिदिन सकारात्मक सुधार करने हेतु कैडेट्स  का बेहद रोचक  ब आसान शब्दों में मार्गदर्शन किया। कैंप की स्पेशल गेस्ट लेक्चर श्रृंखला में श्री श्री रविशंकर जी की संस्था दि आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय “प्रॉजेक्ट पवित्रा” वर्कशाप का  संचालन प्रशिक्षिका पूजा डोगरा द्वारा किया गया जिसमें किशोरियों को  किशोरावस्था के दौरान  समस्याओं से और  सही ज्ञान,योग,घरेलू उपचार और आयुर्वेद द्वारा इन समस्याओं से  छुटकारा हेतु वैज्ञानिक तथ्यों के साथ समझाया गया ।

    जिला अस्पताल ऊना की टीम ने कैंप स्थल पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी सहित 12 यूनिट रक्त, एनसीसी कैडेट द्वारा दिया गया। सायकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने  फीचर फिल्म सैम मानेकशॉ का अवलोकन किया और सांस्कृतिक  कार्यक्रम पहाड़ी नाटी,पंजाबी गीत एवं  हरियाणवी नृत्य मे विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी ,सेना मैडल उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक,  सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • पंजाबः Fruit मंडी में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः Fruit मंडी में सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से दुकानदार पर किया हमला, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के हाल गेट के पास फ्रूट मंडी में सरेआम गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। बताया जा रहा है कि 25 से 30 लोगों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे 10 से 12 लोग घायल हो गए। इस मौके पर पीड़ित दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि रेहड़ा साइड लेने को लेकर पहले उन लोगों ने उनसे बहसबाजी की, जिसके बाद उन्होंने 25 से 30 लोगों को हथियार के साथ बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    पूरे बाज़ार में ईंट-पत्थर चलाये गये। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुकानदार द्वारा बताया जा रहा है कि पहले रेहड़ा साइड करने को लेकर रेहड़े वाले व दुकानदार के बीच बहस हुई, जिसके बाद दुकानदारों ने 25 से 30 लोगों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। दुकानदार द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास कृपाण, कांच की बोतलें, बेसबॉल और कई अन्य हथियार थे, जिनसे उन्होंने हमला किया और उनके 10 से 12 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    पुलिस अधिकारी द्वारा बताया जा रहा है कि हाल गेट के पास फ्रूट मार्केट में एक दुकानदार पर करीब 25 से 30 लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया और उनमें से 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • IIIT ऊना को उन्नत टीकाकरण डेटा प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ

    ऊना/ सुशील पंडित : IIIT ऊना को श्री सिवासुब्रमणिया नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चेन्नई, तमिलनाडु के साथ मिलकर UNIHISID नामक एक नवाचारी प्रणाली के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह नई तकनीक विभिन्न टीकाकरण प्रणालियों के एकीकरण को स्वचालित करती है और डेटा की गुणवत्ता में सुधार करती है। UNIHISID चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान करती है जिससे चिकित्सा इतिहास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी और नीति-निर्माण और निर्णय-निर्माण में सहायता मिलेगी। 

    IIIT ऊना के निदेशक, प्रो. मनीष गौर, इस खबर को साझा करते उन्होंने कहा, “यह प्रगति स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास में एक बड़ा कदम है और यह सुनिश्चित करती है कि सभी को सटीक और प्रभावी चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो। एक युवा संस्थान के रूप में, IIIT ऊना के लिए यह हमारे औद्योगिक विकास से जुड़े विश्व स्तरीय शोध के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”