Blog

  • Church पर हुए आतंकी हमले, पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, देखें वीडियो

    Church पर हुए आतंकी हमले, पादरी व पुलिसकर्मियों सहित 15 की मौत, देखें वीडियो

    मॉस्को: रूस में रविवार को एक भीषण आतंकी हमला हो गया है। जिसमें करीबन 15 लोगों की जान चली गई है। इसकी जानकारी दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने सोमवार को दी है। गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि दागेस्तान में 15 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और कई आम नागरिक मारे गए, जिनमें एक ऑर्थोडॉक्स पादरी भी शामिल है, बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की थी।

    जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने रविवार को दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्चों, एक पूजास्थल और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की। जिसमें पुलिसकर्मी सहित 15 लोगों की जान चली गई है। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सशस्त्र उग्रवाद के इतिहास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुए हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया। गवर्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 हमलावरों को मार गिराया गया। इस घटना को लेकर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दागेस्तान में शोक दिवस घोषित किया गया है।

     रूसी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि रूस के दक्षिणी राज्य दागेस्तान के दो शहरों में आतंकवादियों ने दो ऑर्थोडॉक्स चर्च, एक आराधनालय और एक ट्रैफिक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक पादरी और कम से कम 6 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं रूस की नेशनल एंटी टेरर कमेटी ने सशस्त्र उग्रवाद के इतिहास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुए हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया।

  • महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योजना, करें आवेदन

    महिलाओं के लिए वरदान हैं ये योजना, करें आवेदन

    सहरसाः महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए बिहार सरकार कई योजनाएं चल रही है, जिसमें 18 से 35 साल की लड़कियों के लिए बिहार सरकार के द्वारा ब्यूटी थेरेपिस्ट, मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत टेक्नीशियन, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन के साथ-साथ सिलाई मशीन ऑपरेटर के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ कई सुविधाएं भी दी जा रही है, जिसका लाभ 18 से 35 साल के बीच की महिलाएं ले सकती हैं। 

    दरअसल, बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत महिला एवं बाल विकास निगम बिहार अंतर्गत निम्न ट्रैंडो द्वारा प्रशिक्षण और रोजगार दिया जा रहा है। वहीं 3 महीने के इस कोर्स में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने और खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है। अगर इसका लाभ कोई महिला लेना चाहती है तो सहरसा जिला मुख्यालय के बेगहा रोड वार्ड नंबर 10 स्थित सेंटर में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। कोर्स की अवधि समाप्त होने के बाद नौकरी की भी गारंटी दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जिसमें आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और चार फोटो की जरूरत पड़ती है।

    संस्थान के अधिकारी शुभम कुमार बताते हैं कि सरकार की ये खास योजना है। कैसे महिला आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार काम कर रही है। वहीं इस संस्थान में महिलाओं के लिए सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास होनी चाहिए, ब्यूटी थेरेपिस्ट में दसवीं पास होनी चाहिए, मोबाइल फोन हार्डवेयर मरम्मत टेक्नीशियन में दसवीं पास होनी चाहिए और सीसीटीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन में भी दसवीं पास होनी चाहिए।

  • Jalandhar: उप-चुनाव को लेकर BSP ने 32 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

    जालंधर, ENS: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने जालंधर विधानसभा पश्चिम और उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग को भेजी गई 32 स्टार प्रचारकों की सूची प्रेस के साथ सांझा की है। जिसमें पूर्व सीएम और राष्ट्रीय प्रधान मायावती, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद, केंद्रिय कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बैनीवाल और विपुल कुमार, प्रधान जसवीर गढ़ी, विधायक डॉक्टर नछतर पाल, अजीत सिंह भैणी, बलदेव सिंह मेहरा, गुरलाल सैला, गुरनाम चौधरी, एवोकेट बलविंदर कुमार, गुरमेल चुंबर, चमकौर सिंह वीर, जसवंत राय, राजिंदर सिंह, तीर्थ राजपुरा, दिलबाग चंद महिंदपुर, ओम प्रकाश सरोय, लाल सिंह सहलानी, एडवोकेट रणजीत कुमार, तरसेम थापर, अमरजीत झलूर, मक्खन सिंह, जोगिंदर पाल भगत, राकेश कुमार दातारपुरी, हरिंदर शीतल, जगदीश दीषा, लेखराज जमालपुरी, जगदीश शेरपुरी, परमजीत मल, दलजीत राय और प्रवीण बंगा शामिल है।

    गढ़ी ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी के भारत गठबंधन के माध्यम से देश के दलित पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को संविधान बचाने के मुद्दे पर गुमराह किया गया है और कमजोर वर्गों का वोट हासिल किया गया है, लेकिन संवैधानिक अधिकार नहीं दिए गए हैं। जिसका ताजा उदाहरण लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में दलित मल्लिकार्जन खड़गे की उपेक्षा और बीबी सोनिया गांधी को तरजीह देना है।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा झूठे वादे करके खड़गे और अन्य दलित पिछड़े नेताओं के नाम पर कमजोर वर्गों का वोट लूटा है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी यही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेंगी।

  • Kejriwal की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई आज

    Kejriwal की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई आज

    दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इससे पहले 21 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। वेकेशनल बेंच ने ED की याचिका पर सुनवाई करते फैसला सुनाए जाने तक जमानत पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा था कि हम 24-25 जून तक फैसला सुनाएंगे। तब तक जमानत पर रोक रहेगी। 

    लोअर कोर्ट के फैसले के विरोध में ED ने 21 जून को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई। जस्टिस सुधीर जैन और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच में ED के वकील एसवी राजू ने कहा- लोअर कोर्ट का फैसला सही नहीं है। हमें दलीलें रखने का पूरा समय नहीं मिला।

    ED की ओर से ASG एसवी राजू, केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी और विक्रम चौधरी ने करीब 5 घंटे दलीलें रखीं थीं। बेंच ने 5 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और सभी वकीलों से 24 जून यानी आज तक लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा था। आज हाईकोर्ट जमानत पर फैसला सुना सकता है।

  • प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, 2 माह पहले हुई थी शादी

    प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, 2 माह पहले हुई थी शादी

    हिसारः हरियाणा के हिसार से सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले प्रेमी युगल की शादी हुई थी। मौके से छह खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, लाला हम चंद जैन पार्क में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
     
    मिली जानकारी अनुसार, सुबह 9 बजे के करीब लाला हुक्म चंद जैन पार्क में एक प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है। प्रेमी युगल ने कुछ दिन पूर्व शादी की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमी युगल की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या की है। गोली की आवाज सुनकर पार्क में दहशत फैल गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रेमी युगल के बार में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक तेजवीर गांव बडाला का रहने वाला था। लड़की हांसी के आस-पास के गांव की बताई जा रही है। पुलिस की टीम इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों को सात से आठ गोली दोनों को मारी गई थी।

  • Punjab : चोर ऑल्टो Car लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab : चोर ऑल्टो Car लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। संगलपुरा रोड से एक ऑल्टो कार चोरी होने का मामला सामने आया है। जिस सड़क से आल्टो कार चोरी हुई थी, उसी रास्ते से चोर कार के चारों टायर उतार कर ले गए थे।

     संगलपुरा रोड के रहने वाले साजन ने बताया है कि उसकी आल्टो कार संगलपुरा रोड से चोरी हो गई है। जिसके संबंध में उसने सिटी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    लेकिन चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपनी कार ढूंढने की गुहार लगाई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गुरदासपुर शहर में लगातार चोरी की घटनाएं जारी है।

  • घर में ही दफना दी बेटी की लाश, 10 महीने बाद खुलासा

    घर में ही दफना दी बेटी की लाश, 10 महीने बाद खुलासा

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के गांव धौज में पुलिस ने एक घर से 10 महीने पहले दफनाई लड़की का कंकाल बरामद किया है। सऊदी अरब में रह रहे लड़की के पिता ने मेल से पुलिस को शिकायत दी थी और उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लड़की की मां से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया।

    महिला ने बताया कि 10 महीने पहले लड़की ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बदनामी से बचने के लिए उसने भाई की मदद से बेटी को घर पर ही दबा दिया था। पुलिस ने तहसीलदार और एसीपी की मौजूदगी में कंकाल को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कानून के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

    पुलिस थाना धौज के अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि बीती 7 जून को सऊदी अरब में रहने वाले ताहिर ने अपनी बेटी के बारे में उन्हें मेल से शिकायत दी थी। इस पर उन्होंने ताहिर की बीवी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी बेटी कौम के एक लड़के के साथ भाग गई थी और फिर वापस आ गई थी, लेकिन उसके बाद वह बेइज्जती महसूस कर रही थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बदनामी से बचने के लिए उन्होंने उसे घर में ही दफना दिया था। शुरुआती जांच में लड़की को मारने की बात सामने नहीं आई है और मामला संदिग्ध है, इसलिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कानूनी रूप से कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Himachal में Punjabi Family से मारपीट, बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, वीडियो वायरल

    Himachal में Punjabi Family से मारपीट, बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः हिमाचल में लगातार पंजाबियों पर हमले होने के मामले सामने आ रहे है। दरअसल, गर्मी की छुट्टियों के चलते पंजाबी हिमाचल में घूमने के लिए परिवार के साथ जा रहे है। लेकिन वहां पर उनके साथ मारपीट और गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब एक और पंजाबी परिवार के साथ मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें हिमाचल में ढाबे पर व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला को धक्का दिया गया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति हिमाचल में हो रही घटना को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली टी-शर्ट पहना व्यक्ति ढाबे में चला जाता है। जिसके बाद वीडियो बना रहा है पंजाबी लोगों से कह रहा हैकि बंदा भागना नहीं चाहिए, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएंगी। वहीं गुस्से में आकर पीली टी-शर्ट पहना व्यक्ति दोबारा ढाबे से बाहर आता है और हाथापाई करने लगता है। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके उसे दूर किया। 

  • पैर रखते ही शून्य हो जाते हैं विचार, आनंद की होती है प्राप्ति

    पैर रखते ही शून्य हो जाते हैं विचार, आनंद की होती है प्राप्ति

    रांचीः हम आपको झारखंड की राजधानी रांची के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं।जहां पर जाते ही लोगों के विचार शून्य हो जाते हैं। उन्हें आनंद की प्राप्ति होती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रांची की चुटिया स्थित शिव मंदिर की जो कि पूरे झारखंड का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। यहां पर शिवलिंग की ऊंचाई 64 फिट है। यह मंदिर शिवलिंग का डिजाइन का बना हुआ है जो आपको 5 किलोमीटर के दूर से ही दिख जाएगा। वहीं, यह मन्दिर का आंगन भी काफी बड़ा है। इसका कैंपस काफी खूबसूरत और भव्य है। जहां लोग आराम से बैठकर ध्यान साधना करते हैं।

    यहां पर आपको पूजा पाठ से अधिक शांति से एक कोने में बैठे हुए लोग मिलेंगे। यह देखना अपने आप में थोड़ा आश्चर्यजनक होता है। यहां लोग पूजा पाठ से अधिक शांति से बैठना पसंद करते हैं। यहां के पुजारी बताते है कि यहां पर लोग शिवलिंग के सामने आराम से कोने में बैठ जाते हैं। चुपचाप आंखें बंद करके ध्यान करते हैं। कई बार कुछ लोग बहुत दुखी होते हैं। यहां पर आकर बैठते हैं। उन्हें बड़ी शांति मिलती है। यहां पर आपको एक अलग ही शांति का अनुभव होगा।

  • Punjab: CIA Staff द्वारा पिस्टल, मैगज़ीन और हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडीयो

    Punjab: CIA Staff द्वारा पिस्टल, मैगज़ीन और हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडीयो

    अमृतसरः CIA Staff पुलिस जिला अमृतसर देहाती ने तीन युवकों को 6 पिस्तौल, मैगजीन, हेरोइन और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश सेठ, करणजीत सिंह और सुखदीप सिंह लंबे समय से सीमा से अवैध हथियार, गोलियां, सिक्के और ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और आकाश सेठ की निशानदेही पर 6 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 200 ग्राम हेरोइन और 6 जिंदा कारतूस बरामद कर अजनाला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया और 2 दिन के रिमांड पर लिया है। जहां पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे हुए एक सम्भावना है।