Blog

  • पंजाबः कांग्रेस सांसद की कोठी में चली गोली, सुरक्षा कर्मचारी की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की सरकारी कोठी में शुक्रवार देर रात गोली चल गई। गोली उनके घर की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी संदीप कुमार को लगी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। संदिग्ध हालत में हुई संदीप की मौत के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने जब कमरे में जाकर देखा तो संदीप लहूलुहान पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद सीआईएसएफ के साथ-साथ पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके में रहने वाले संदीप कुमार पिछले काफी समय से लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के सुरक्षा दस्ते में तैनात थे। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू अपने अन्य सुरक्षा कर्मचारियों के साथ लुधियाना में ही किसी प्रोग्राम में गए हुए थे। कुछ सुरक्षा कर्मचारी रोजगार्डन के पास स्थित उनकी सरकारी कोठी में तैनात थे। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार अपने कमरे में बैठा हुआ था इसी दौरान उसकी पिस्टल से ही गोली चली जो उसकी गर्दन के पास जा लगी। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कोठी के अंदर और बाहर तैनात सुरक्षा कर्मचारी तुरंत संदीप के कमरे में पहुंचे। संदीप की मौत की जानकारी उच्च अधिकारियों और लुधियाना कमिश्नर रेट पुलिस को दी गई। 

    सांसद बिट्टू को अपने सुरक्षा कर्मी की मौत की खबर मिली तो वह तुरंत अपने घर पहुंचे और घटनास्थल पर सारी जानकारी हासिल की। सीआईएसएफ के अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस कोठी के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर गोली कैसे चली है। उल्लेखनीय है कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू कट्टरपंथियों के खिलाफ लगातार कोई ना कोई बयान देते रहते हैं जिस कारण वह आतंकियों के निशाने पर भी हैं। इसी कारण पुलिस और उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ अधिकारी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। वह इसकी पूरी जांच करने के बाद रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी सौंपेंगे। थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही सारा खुलासा हो पाएगा।

  • आज का राशिफल, 20 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 20 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 20 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथिआज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 9 मिनट कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज शाम्ब दशमी मनाई जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-  

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार  के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

    वृष राशि-  

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि-  

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम को करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार  के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार  के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। 

  • जालंधर : Gtb नगर की मार्किट में Chhabra Medicine centre पर पुलिस ने दी दबिश  

    जालंधर : Gtb नगर की मार्किट में Chhabra Medicine centre पर पुलिस ने दी दबिश  

    जालंधर (ENS): गुरु तेग बहादुर नगर की मार्किट में स्थित छाबड़ा मेडीसीन सेंटर की दुकान पर पुलिस और ड्रग कंट्रोल की टीम ने दबिश दी है। इस कारवाई को डी.ए.यु.ओ वीणु खन्ना और उनकी टीम ने अंजाम दिया है। मौके पर थाना 6 के प्रभारी अजायब सिंह औजला भी पुलिस पार्टी को लेकर ड्रग टीम के साथ मौजूद थे।

    बताया जा रहा है कि प्रशासन को उक्त दवाइयों की दुकान चलाने वाले दुकानदार के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस और ड्रग टीम द्वारा छाबड़ा मेडीसीन सेंटर के दुकानदार को आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ थाना परिसर में लाया गया । जिसके बाद थाना 6 में ड्रग टीम ने सैंपलिंग की कारवाई को अंजाम दिया गया। ड्रग विभाग ने 2 आयुर्वेदिक कैप्सूलों के सैंपल भरे है।

  • पंजाब : इंसानियत शर्मसार! इस इलाके में मिला गौ माता का कटा सिर, देखें वीडियो

    लुधियाना: EWS कॉलोनी से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां इलाके में गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची और गौ माता का कब्जे में ले लिया। वहीं घटना का पता चलते शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा साथियों सहित मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने मामले की जांच कर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिव सेना नेता अमित अरोड़ा ने कहा कि शरारती लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। हिंदू नेता भानू प्रताप ने कहा कि EWS, भामियां कॉलोनी, गुलाबी बाग और टिब्बा रोड पर अधिकतर गो मांस सप्लाई हो रहा है। पुलिस गो तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। फिलहाल गोवंश के सिर को वेटरनरी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

  • जालंधरः गोली की फैली अफवाह, SHO का आया बयान

    जालंधर, (ENS): देहात के थाना पतारा में लड़ाई झगड़े होने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी को तोड़ दिया है। पीड़ित सुधीर बग्गा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी स्विफ्ट कार खड़ी करके घर के अंदर गया था उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उसके घर पर हमला कर दिया हमले के दौरान उसकी गाड़ी को पूरी तरह तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गोली भी चलाई है लेकिन थाना पतारा के प्रभारी कि घटना स्थल पर पहुंचकर उनकी टीम ने जांच की तो पता चला गोली चलाने की अफवाह फैलाई थी। उनकी टीम ने मामले की जांच में जुटी हुई है।

  •  राम लला की मूर्ति स्थापना को लेकर बीबीएन में रामभक्तो में भारी उत्साह

    बद्दी व नालागढ़ बाजार श्री राम ध्वज से सजे

    शनिवार को निकालेगी बद्दी से नालागढ़ तक शोभायात्रा

    सचिन बैंसल/बददी :22 जनवरी को आयोध्या में श्री राम की मूर्ति स्थान को लकेर बीबीएन में लोगों का उत्साह चरम सीमा पर है। हर व्यक्ति ने अपने घर व दुकानों पर श्री राम व हनुमान के ध्यज लगाए है। श्री राम की इस पावन कार्यक्रम को लेकर बीबीएन में दर्जनों दुकानदारों ने श्री राम के झंडे, बैज व अन्य सामानों को लेकर दुकाने सजा ली है। जिसमें ग्राहक जम कर बिक्री कर रहे है।बद्दी साई मार्ग पर रणजीत कुमार, ब्यास व शंकर सिंह ने भगवान श्रीराम के ध्वज, बैज व अन्य छोटे बच्चों को इस कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री की दुकाने सजाई है। अकेले बद्दी में दो दर्जन से अधिक दुकानों में यह सामग्री आसानी से मिल रही है। रणजीत कुमार ने बताया कि आयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला के आगमन में लोगों को रोजगार के अवसर मिले है। कई लोगों राम लला की सामग्री बेच कर अपने गुजारा कर रहे है। वह प्रति दिन तीन हजार से अधिक का सामान बेच रहे है।बद्दी निवासी कृष्ण कौशल ने बताया कि लोगो में 22 जनवरी को लेकर काफी उत्साह है लोग अपने बाईक व गाडिय़ों को श्री राम व हनुमान के ध्वज से सजा रहे है। पूरा बद्दी बाजार में  श्री राम के ध्वज से राममय हो गया है। इस पुनीत कार्य से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। विहिप के कार्यकर्ताओ ने हर घर में पूजित अक्षत व पत्रक बांट कर लोगों को अपने अपने मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों के आमंत्रित किया है।  शनिवार को बद्दी से नालागढ़ तक शोभा यात्रा निकल रही है जिसमें सैंकड़ो वाहन व दुपहिया वाहन  चालक भाग लेंगे। इन भक्तों के लिए नालागढ में भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

  • अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना में अरविंद मार्केट शहर के वार्ड नंबर तीन में एक अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।मृतका अध्यापिका की पहचान 56 वर्षीय अर्चना शर्मा पत्नी राजेश के रूप में हुई है। महिला बाल स्कूल ऊना में बतौर अध्यापिका तैनात थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से पहले घर पर ही नाश्ता कर रही थी कि उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही वह दम दौड़ चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
  • पंजाब : सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल, ऐसोसिएशन का ऐलान

    लुधियाना: देशभर में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों शोरो रों से तैयारी चल रही है। वही 22 जनवरी को लेकर जहां देश भारत में केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है, वहीं मान्यता प्राप्त संबद्ध स्कूल एसोसिएशन (दि रिकोग्नाइ्ज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष जगत पाल महाजन और महासचिव सुजीत शर्मा बब्लू ने घोषणा की है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य के सभी रासा से संबंधित स्कूलों में छुट्टी रहेगी ताकि स्कूल स्टाफ और शिक्षक इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव देख सकें। आप की जानकारी के लिए बता दें कि रासा के अधीन आने वाले पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सभी स्कूलों में सोमवार के दिन छुट्टी की घोषणा की गई है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े मनी ट्रांसफर की दुकान से लाखों की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब मेन बाजारों में दिन दहाड़े चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला सेंट्रल टाउन से सामने आया है। जहां सेंट्रल टाउन गुरुद्वारा के पास मनी ट्रांसफर की दुकान को दिन दहाड़े चोरों ने निशाना बनाया है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मनी ट्रांसफर दुकान के मालिक विवेक कुमार ने बताया कि वह दोपहर को रोजाना की तरह खाना खाने के लिए दफ्तर को लॉक करके गए थे। इस दौरान जब कुछ समय के बाद वह वापिस लौटे तो देखा कि दुकान का लॉक टूटा हुआ था और गल्ला बिखरा हुआ था और गल्ले से पैसे गायब थे। इस दौरान सीसीटीवी चैक किए तो उसमें एक व्यक्ति दुकान में आता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसने अपना मुंह ढका हुआ था।

    इस दौरान पीड़ित ने बताया कि दुकान से चोर 2 लाख रुपए लेकर चोर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने डीवीआर साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें डीवीआर नहीं मिला। इस दौरान चोर कैश लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

  • शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना अब तक भयंकर सूखी सर्दी के दौर से गुजर रहा है। जिला  मुख्यालय शुक्रवार को कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा। हालांकि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर खूब धूप खिली हुई थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इस साल सर्दी के मौसम में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। जिले के अधिकांश मैदानी हिस्से के लोग सूर्य देव की एक किरण को दिनभर तरसते रहे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान तो 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन अधिकतम तापमान भी 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस वर्ष सर्दियों में मुख्यालय में एक दिन 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान दर्ज किया गया था।