Blog

  • पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू ने सेवादार को 5 लाख देने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने का मामले में आतंकी पन्नू ने सेवादार को 5 लाख देने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः दरबार साहिब में युवती को जाने से रोकने के मामले में एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी और कहा कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है … हम सभी का स्वागत करते हैं … यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम क्षमा चाहते हैं … उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था। बताया जा रहा है कि सेवादार सर्बजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 

    वहीं अब इस मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एंट्री हो गई है। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए युवती को बाहर निकालने वाले सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है, यह संदेश स्वर्ण मंदिर से आ गया है। सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख रुपए का भेंट की घोषणा की गई है। यह वे सिख है, जिसने ऐलान कर दिया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। वे तिरंगा जिस भारतीय हुकूमत ने 1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ाया था, अब वे गोल्डन टेंपल के अंदर नहीं आ सकता।

    सर्बजीत ने हर सिख की बात भारतीय हुकूमत तक पहुंचा दी है। इसके साथ ही आतंकी पन्नू ने 29 मार्च को पूरे पंजाब के DC ऑफिसों में तिरंगे उतार खालिस्तानी झंडे फहराने की धमकी भी दे दी है। आतंकी पन्नू ने कहा कि 29 मार्च 1986 को जत्थेदार रहे गुरबचन सिंह मानोचाहल ने खालिस्तान का ऐलान किया था। वहीं, युवती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें युवती के चेहरे पर तिरंगा नहीं दिख रहा। वहीं दूसरी तरफ वीडियो में आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसके अभिभावकों की जेब से प्रतिबंधित सामग्री मिली है। युवती ने भी स्कर्ट पहन रखी है, जिसे पहन स्वर्ण मंदिर में नहीं आ सकते, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवती ने फ्रॉक के नीचे घुटनों से नीचे तक स्लैक्स भी पहन रखी है।

  • जालंधऱः पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़, एक घायल

    जालंधऱः पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़, एक घायल

    फिल्लौर : पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हथियार तस्करों के गिरोह को पकड़ने गई पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, लेकिन घायल तस्कर गोली लगने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद 2 हमलावर संजू बाह्मन और अकाशदीप वहां से भागने में कामयाब रहे। वहीं बताया जा रहा है कि उनका एक साथी राहुल जिसने उक्त तस्करों को अपने घर में पनाह दी थी, पुलसि ने उसे काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त गिरोह ने अपना दबदबा कायम करने के लिए खड्ड मोहल्ले के रहने वाले चंद्रशेखर के साथ हुई मामूली-सी तकरार के बाद उसके घर पर 6 से 7 राऊंड फायर कर दहशत फैला दी थी।

    इस दौरान बीते दिन पुलिस ने गिरोह के एक लड़के राजू पुत्र बिट्टू को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि उसके गिरोह के और भी 3 साथी फरार चल रहे हैं। जैसे ही पुलिस को पता चला कि हथियार तस्करों का गिरोह खड्ड मोहल्ले में राहुल के घर पर छुप कर बैठा हुआ है थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तभी वहां पर लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनीं। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई है और पुलिस की ओर से जवाबी फाररिंग की गई। पुलिस के मुताबिक फरार हमलावर को गोली भी लगी है। एक साथी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी जगदीश राज भी पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।

  • सड़क हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    सड़क हादसे में भाजपा विधायक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पंडित :  ऊना सदर से भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती हादसे में बाल-बाल बचे। विधायक सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी ऊना से हमीरपुर जाते समय गांव लठियानी के पास हादसे का शिकार हो गई।  सतपाल सत्ती के साथ उनके पीएसओ संदीप कुमार व असिस्टेंट रजिस्ट्रार ह्यूमन राइट्स शोभा धर्माणी गाड़ी में सवार थे। दुर्घटना के बाद तीनों को क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पीएसओ संदीप और गाड़ी का चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। किसी को भी चोट नहीं आई है। इस हादसे का कारण गाड़ी के आगे गलत दिशा से आ रहा ट्रक रहा। ट्रक उल्टी दिशा से आ रहा था जिसके चलते विधायक सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी का हादसा हुआ। बता दें कि विधायक सत्ती की गाड़ी पूरी तरह से पलट गई। हादसा भयानक था लेकिन सतपाल सत्ती को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

    कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे विधायक सत्ती

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह सत्ती हमीरपुर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में लठियाणी के समीप अचानक गाड़ी नेशनल हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। गाड़ी को पीएसओ संदीप कुमार ड्राइव कर रहे थे। तीनों व्यक्तियों को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं व सभी को जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया जा रहा है ।घटना के दौरान कई लोग यहां पर इकट्ठा हो गए।

  • जालंधर: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन

    जालंधर: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन

    जालंधर/वरुणः भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ अश्वनी शर्मा सहित मनोरजंन कालिया मौजूद रहे। बता दें कि बीते दिन ही सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में सुशील रिंकू ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान सीएम मान ने सुशील रिंकू के हक में भारी इकट्ठ करके रोड शो भी निकाला था। 

  • ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਬਣਵਾਉਣ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ – ਡੀ.ਸੀ.

    ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਬਣਵਾਉਣ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ – ਡੀ.ਸੀ.

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਆਯੁਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਹਰੇਕ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਈ-ਕਾਰਡ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਇਲਾਜ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਸੁਵਿਧਾ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪੰਜੀਕ੍ਰਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ (24 ਘੰਟੇ) ਹੋਣ ’ਤੇ ਸਲਾਨਾ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੇ ਨਗਦੀ-ਰਹਿਤ ਸਿਹਤ ਬੀਮੇ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਨੇ ਦਿੱਤੀ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਯੂਸ਼ਮਾਨ ਭਾਰਤ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਬੀਮਾ ਯੋਜਨਾ ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਉਣ ਨਾਲ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮੂਹਿਕ ਰੂਪ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ਼ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਲਾਭ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸੂਚੀਬੱਧ ਸਰਕਾਰੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਈ-ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਉਣ ਲਈ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਕੋਲ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਹੋਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਚਾਣ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਜਿਵੇਂ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਨਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਘੋਸ਼ਣਾ ਫਾਰਮ ਜਿਸ ‘ਤੇ ਸਰਪੰਚ ਜਾਂ ਮਿਊਂਸਿਪਲ ਕੌਂਸਲਰ ਵੱਲੋਂ ਦਸਤਖ਼ਤ ਅਤੇ ਮੋਹਰ ਲੱਗੀ ਹੋਵੇ (ਇਹ ਫਾਰਮ ਵੈੱਬਸਾਈਟ https://sha.punjab.gov.in ’ਤੇ ਉਪਲਬੱਧ ਹੈ) ਜਾਂ ਉਸਾਰੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਜੇਕਰ ਇਸ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਰਜ ਹੈ।   

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਈ-ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਫੀਸ 30 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਾਰਡ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਜ਼ਿਆਦਾ ਫੀਸ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰਬਰ 104 ’ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਜਾਂ ਆਪਣੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੂਚੀਬੱਧ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਲਈ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰਬਰ 104 ਅਤੇ 1055 ’ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ https://sha.punjab.gov.in ’ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़ें संदिग्ध हालातों में व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़ें संदिग्ध हालातों में व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना 6 के अंतगर्त आते इनकम टैक्स कालोनी के पास युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान रामूू निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतक का शव मिलने से इलाके में  हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि संदिग्ध हालातों में इलाके में व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी देते हुए नंद राम और लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा था। उस दौरान उसके सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसने अपने अन्य जानकारों को बुलाया और वह पानी की मांग कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे पानी पिलाया। उन्होंने कहा उसके शरीर से बदबू आ रही थी। लेकि कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। नंद राम और लक्ष्मण ने कहा कि हम उक्त मृतक को नहीं जानते और ना ही हमें पता है कि वह अंदर कैसे आया है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

    तरनतारनः चोहला साहिब में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां देर रात कस्बा सरहाली से चोहला साहिब आते समय एक कार अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कस्बा चोहला साहिब के दो और नजदीकी गांव रत्तो के एक नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीसरा मृतक कार में लिफ्ट लेकर अपने गांव रत्तों जा रहा था। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान चोहला साहिब निवासी रमेश कुमार (वस्त्र) के अंकुश नय्यर पुत्र व चोहला साहिब निवासी पवन कुमार (इलेक्ट्रीशियन) के पुत्र जतिन नैय्यर के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • इंडस्ट्री में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में Actress गिरफ्तार 

    इंडस्ट्री में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने के आरोप में Actress गिरफ्तार 

    मुंबईः क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक देह व्यापार का रैकेट कथित रूप से कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने आरती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरेगांव में एक जगह से दो मॉडलों को रेस्क्यू भी किया है और उन्हें रिहैब सेंटर भेजा गया है। मॉडल्स ने पुलिस को बताया कि आरती ने उन्हें 15-15 हजार रुपए देने का वादा किया था। पुलिस ने डमी ग्राहकों को होटल में भेजा था और इस तरह उन्होंने इस रैकेट का खुलासा किया और आरोपी आरती मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।

    अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट की जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सुतार को मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक टीम बनाई और एक को कस्टमर के रूप में पेश किया। प्लानिंग के तहत डमी कस्टमर ने मित्तल से कॉन्टेक्ट किया और उसने अपने दोस्तों के लिए दो लड़कियों को अरेंज करने के लिए कहा। मित्तल ने इस काम के लिए 60 हजार रुपये की डिमांड की थी। पुलिस ने जानकारी दी की आरती को तब गिरफ्तार किया गया जब वह उनसे विभिन्न प्रोजेक्ट के दौरान वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए अच्छे पैसे ऑफर कर रही थी।

    आरती कास्टिंग डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने ‘अपनापन’ जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है। कुछ समय पहले आरती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह आर माधवन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिलहाल आरती पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।

  • बड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन

    बड़ी ख़बरः अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन

    नई दिल्लीः नेपाल में आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अन्नपूर्णा चोटी फतह करने के बाद पर्वतारोही बलजीत कौर का निधन हो गया। बलजीत कौर चोटी फतह करने के बाद जब वापस नीचे की तरफ उतर रही थी, उस समय वे लापता हो गई। बलजीत कौर कैंप-4 से लापता हो गई थी। उन्होंने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन को इस्तेमाल किए ही चोटी फतह कर ली थी। वे एक महीने से भी कम समय में आठ हजार मीटर की चार चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय पर्वतारोही थी।

    बलजीत कौर का शव ढूंढने के लिए भेजे 3 हैलीकॉप्टर

    कैंप के आयोजकों ने बलजीत कौर के शव को ढूंढने के लिए तीन हेलीकॉप्टर भेजे हैं। फिलहाल बलजीत कौर का शव नहीं मिला है। इससे पहले सोमवार को राजस्थान के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही अनुराग मालू की भी मौत हो गई थी। अब तक इस कैंप में तीन पर्वतारोही अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें भारत के अनुराग मालू और बलजीत कौर के साथ आयरलैंड के नोएल हन्ना शामिल हैं। नोएल हन्ना ने शिखर बिंदु से लौटने के बाद कैंप-4 में अंतिम सांस ली थी।

    बलजीत ने 30 दिन के अंतराल में 5 चोटियों को किया था फतह

    19 साल की छोटी-सी उम्र में बलजीत कौर ने मनाली के देओ टिब्बा को फतह कर अपने करियर की शुरुआत की थी। बलजीत कौर माउंट पमोरी को फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं। इसके अलावा बलजीत कौर ने 30 दिन के अंतराल में लगातार आठ हजार मीटर की ऊंचाई वाली पांच चोटियों को फतह कर दिखाया था। इनमें अन्नपूर्णा, कंचनजंगा, एवरेस्ट, लोतसे और मकालु चोटी शामिल थी। बलजीत कौर जिला सोलन के ममलीग के एक सामान्य परिवार से संबंध रखती थीं। साल 2003 में उनके पिता बतौर एचआरटीसी ड्राइवर रिटायर हुए। वह घर पर अब खेती-बाड़ी करते हैं। बलजीत कौर की मां गृहिणी हैं और उन्हें अपने माता-पिता का माउंटेनियरिंग में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिलता था।

  • पंजाबः जग्गू भवानपुरिया की हो सकती है हत्या, बंबीहा गैंग की धमकी, कहा- जल्द गिरने वाला विकेट

    पंजाबः जग्गू भवानपुरिया की हो सकती है हत्या, बंबीहा गैंग की धमकी, कहा- जल्द गिरने वाला विकेट

    चंडीगढ़ः गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को धमकियां देने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं अब गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया के जरिए फिर से धमकी दी है। यह धमकी बंबीहा गैंग ने लारेंस ग्रुप को दी है। जिसमें बंबीहा गैंग ने लिखा है कि वह अब लारेंस ग्रुप की दूसरी विकेट जल्द गिराने जा रहे है। ये पोस्ट बंबीहा गैंग के नीरस सहरावत एनसीआर दिल्ली ने पोस्ट की है। नीरज ने ये पोस्ट एनबी ग्रुप, टील्लू, सुनिल मान, बल्ली ब्रद्रज,दविंदर बंबीहा ग्रुप, कौशल तौधरी, रोहित चौधरी को टेग की है। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब में गैंगवार होने की आंशका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना से पहले पुलिस चौकस हो गई है। 

    बता दें दिल्ली में टाइट सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया के मर्डर के बाद पुलिस बेशक अलर्ट हो गई है लेकिन गैंगस्टरों की पोस्टें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही है। प्रिंस तेवतिया के मर्डर में दूसरे गैंगस्टर रोहित चौधरी का नाम सामने आ रहा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस व क्राइम ब्रांच को शक है कि उसके मर्डर का कोई रिएक्शन न हो जाए। तेवतिया लारेंस गैंग का खास था।

    प्रिंस पहले बंबीहा गैंग में ही था लेकिन उसकी गैंगस्टर रोहित चौधरी के साथ दुश्मनी पड़ गई स कारण उसने खुद को सेफ रखने के लिए दिल्ली के एक और नामी गैंगस्टर हासिम बाबा से हाथ मिला लिया। हासिम बाबा लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर था, जिसके चलते उसने जेल में ही लॉरेंस से मुलाकात करा दी। इसके बाद प्रिंस भी लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर बनकर काम करने लग गया। ये गैंग है लॉरेंस सिंडिकेट के खास-लॉरेंस, गोल्डी बराड़, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, संपत नेहरा, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग, हाशिम बाबा, जितेन्द्र मान उर्फ गोगी गैंग, नीटू दाबोदिया गैंग, सुनील राठी, अशोक प्रधान, राजेश बवानिया, मोहित मोई के अलावा पंजाब की कुछ अन्य गैंग शामिल हैं।