Blog

  • संदिग्ध हालत में शिक्षिका की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

    संदिग्ध हालत में शिक्षिका की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

    समस्तीपुरः मोहिउद्दीन नगर में एक शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के सासाराम के मोहद्दीगंज गांव निवासी जमुना सिंह की बेटी डिंपल कुमारी (28) के रूप हुई। वह वर्ष 2023 से मोहिउद्दीन नगर के सर्दभैरों गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रही थी।

    शिक्षिका के छोटा भाई राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी नौकरी होने के बाद वह मोहिउद्दीन नगर के सुधीर कुमार झा के मकान में किराए पर रह रही थी। शुरू में उनकी छोटी बहन भी उसके साथ रहती थी, लेकिन होली में दोनों घर लौटी, इसके बाद छोटी बहन घर पर ही रह गई और वह नौकरी के लिए समस्तीपुर आ गई। रात मकान मालिक ने बताया कि उनकी बहन शिक्षिका डिंपल की तबीयत खराब है। वह अपने चचेरे भाई के साथ समस्तीपुर पहुंचे तो उनकी बहन की स्थिति काफी खराब थी। उसे लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्राइमरी स्कूल की एक BPSC शिक्षिका की मौत की सूचना मिली है। उनके परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। विभागीय उच्च अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

  • Jalandhar News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कमरे को बंद कर खंगाला जा रहा रिकार्ड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कमरे को बंद कर खंगाला जा रहा रिकार्ड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले में आरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दफ्तर में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इस दौरान दफ्तर के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं विजिलेंस विभाग की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

    आज विजिलेंस की दबिश को लेकर आरटीओ दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं दफ्तर के कमरे को लॉक करके अधिकारियों द्वारा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इस दौरान कमरे के बाहर कर्मी को बिठा दिया गया है और किसी को दफ्तर में जाने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम द्वारा पंजाब भर में आरटीओं के दफ्तरों में दबिश दी गई है।

  • वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर Supreme Court आज लेगा फैसला

    वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर Supreme Court आज लेगा फैसला

    नई दिल्लीः वक्फ संशोधन बिल 2025 को संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दे दी, लेकिन अब तक इसका विरोध नहीं थमा है। वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अब तक 6 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं, जिन पर जल्द सुनवाई की उम्मीद है। आज 7 अप्रैल को राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में मामले में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है, जिस पर मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी सुनवाई का आश्वासन दिया है।

    एडवोकेट कपिल सिब्बल याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि ‘हम वक्फ कानून में किए गए संशोधनों का विरोध करते हैं और जल्द सुनवाई की मांग करते हैं। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि जल्द सुनवाई के अनुरोध को लेकर पहले ही व्यवस्था बनी हुई है। आपको यहां इसे रखने की कोई जरूरत नहीं थी। सीजेआई ने कहा कि मैं दोपहर को इन अनुरोधों को देखूंगा और मामले की सुनवाई पर फैसला लूंगा। उन्होंने सुनवाई का आश्वासन दिया है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल से पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

  • Punjab News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में आरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दफ्तर में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इस दौरान दफ्तर के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं विजिलेंस विभाग की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

    आज आज विजिलेंस की दबिश को लेकर आरटीओ दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजिलेंस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वीडियो बनाकर रिकार्ड रखा जा रहा है।

  • Jalandhar News: स्कूल ऑफ एमीनेंस का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल ऑफ एमीनेंस का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    2 हजार करोड़ की लागत से 12 हजार सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की और से 54 दिवसीय शिक्षा क्रांति महोत्सव को लेकर सीएम भगवंत मान द्वारा आज नवांशहर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया जा रहा है। इसके चलते राज्यभर के 12 हजार सरकारी स्कूलों में 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने नए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। ऐसे में पहले दिन कैबिनेट मंत्रियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा 350 से अधिक सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इसी को लेकर आज जालंधर में विधायक द्वारा नेहरू गार्डन स्कूल में नए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। जहां विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। 6,812 स्कूलों में नई चहारदीवारी बनाई व उसकी मरम्मत की गई है। 5,399 नए कमरे बनाए गए हैं। 2,934 स्कूलों में 2,976 शौचालय बनाए गए हैं, जबकि 4,889 स्कूलों में 7,166 शौचालयों की मरम्मत की गई है। पहले चरण में 118 मौजूदा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने निजी स्कूलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि निजी स्कूलों को अधिक फीस नहीं बढ़ाने देंगे। सरकार ने जो सीमा तय की है, उसी के तहत स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
  • Police और बदमाशों में चली गोलियां, 25-25 हजार के इनामी आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Police और बदमाशों में चली गोलियां, 25-25 हजार के इनामी आरोपी काबू, देखें वीडियो

    मेरठः पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई। जिसमें 25-25 हज़ार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस की गोली से घायल हुए इन बदमाशों और एक सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाष थाना हस्तिनापुर की पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 संदिग्ध बाइक सवार जंदोकत के आसपास है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जंदोकत के आसपास घेराबंदी कर ली।

    इस दौरान बदमाश बाइक से जंगल की ओर से भागने लगे, लेकिन रास्ता कच्चा होने के चलते वह फिस्ल कर नीचे गिर गए। पुलिस और बदमाश आमने सामने हो गए। बदमाशों ने फायर किया तो एक फायर हस्तिनापुर के हेड कॉन्स्टेबल तरुण मलिक को लगा जो घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए और पुलिस ने मौके पर पकड़ लिए।

    आरोपी की पहचान बलवीर उर्फ छंगा और मंगनी उर्फ पोता स्थानीय लतपुर और किशनपुर के निवासी के रूप में हुई। दोनों ने कुछ दिन पहले हत्या की थी, जिस मामले में वह वांछित थे और इनके ऊपर 25,000 का इनाम था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद कर लिया गया है।

  • Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर में चली गोलियां, 2 किलो हेरोइन और असलहा बरामद

    Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर में चली गोलियां, 2 किलो हेरोइन और असलहा बरामद

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जा रहा है। मंडी लाधुका के नजदीक पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली आरोपी के पांव में लगी और उसे काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पहले आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपी के पास से दो किलो से ज्यादा हेरोइन व असलहा बरामद हुआ है। सीआईए अबोहर के इंचार्ज रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त कर रही थी।

    इस दौरान गांव घुबाया के नजदीक सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने बाइक भगा ली। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायर किए गए। इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी के साइड शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट कर पुलिस कर्मचारियों को लगा। हालांकि पुलिस ने पहले हवाई फायर किया था। बावजूद इसके आरोपी नहीं रुका तो पुलिस ने आरोपी के पांव में गोली मार दी।

    जख्मी होने पर आरोपी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे चार पैकेट हेरोइन के मिले, जिसमें दो किलो से ज्यादा हेरोइन थी। उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साजन सेतिया निवासी बेदियां वाली गली फाजिल्का के रूप में हुई है। फिलहाल जख्मी आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: पुलिस स्टेशन के पास हुए 3 धमाके, बब्बर खालसा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: पुलिस स्टेशन के पास हुए 3 धमाके, बब्बर खालसा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    गुरदासपुरः बटाला के अधीन आते किला लाल सिंह थाने के पास से लगातार 3 धमने हुए। देर रात करीब 12ः35 पर किला लाल सिंह थाने के पास एक- एकर करके 3 जोरदार धमाके हुए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  किला लाल सिंह के निवासियों ने धमाके की आवाज की पुष्टि की है। दरअसल, धमाके इतने तेज थे कि रात के समय गहरी नींद में सो रहे लोग एकदम से उठ गए। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपन कुमार और थाना प्रभारी प्रभजोत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर थाने पर हमले की जिम्मेदारी हैप्पी पशियां ग्रुप ने ली है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि किला लाल सिंह थाने पर हमले की जिम्मेदारी मैं हैप्पी पशियां, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया लेते हैं। यह हमला उनका बदला है, जिन्हें पुलिस ने पीलीभीत और बटाला में मुठभेड़ में मारा था। इन मामलों में जिन भी पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों का नाम सामने आएगा, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। येह हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक पुलिस सिखों के साथ धक्केशाही बंद नहीं करती। सरकार के अत्याचार का जवाब इसी तरह से मिलता रहेगा।

    उधर, एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि 6 और 7 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12.35 बजे लगातार तीन धमाकों की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी एकदम से सतर्क हो गए। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहर निकल कर देखा, लेकिन उन्हें हमले जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है।

  • Punjab News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर राज्यपाल Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर राज्यपाल Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः युद्ध नशों के विरुद्ध के संकल्प के तहत पंजाब के सीमावर्ती जिलों में पैदल मार्च करने के बाद अमृतसर में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तीसरे दिन भी पैदल मार्च की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि पंजाब जो अपनी देशभक्ति, शहीदों और योद्धाओं की बलिदानों के लिए जाना जाता है, लेकिन दुश्मन देश से नशा तस्करी जारी है। इसके अलावा, गांवों और शहरों में जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई उच्च स्तरीय सुरक्षा समितियां भी इस तस्करी को रोकने के लिए बहुत चौकसी से काम कर रही हैं, जो कि सराहना की योग्य हैं।

    नशा इस समय केवल पंजाब की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे देश को अपने गिरफ्त में ले रहा है। इसीलिए पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्त पंजाब बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां नशे की तस्करी आसानी से हो जाती है, इसलिए दुश्मन इसका फायदा उठाते हुए सप्लाई कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए पहले भी सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए थे और अब और बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा, पंजाब सरकार भी एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने के लिए प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मार्च अमृतसर सर्किट हाउस से शुरू होकर कस्टम चौक होते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉलरोड तक और फिर नॉल्टी चौक से होते कंपनी बाग में महाराजा रणजीत सिंह के स्टैच्यू के नजदीक तक निकाल गया। जिला प्रशासन द्वारा गांवों में खेल स्टेडियम बनाने का बीड़ा उठाया गया है और जिस भी पंचायत को खेल मैदान बनाने के लिए कोई सहायता चाहिए, वह डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से संपर्क कर सकती है। इसके अलावा बच्चों को गुरुद्वारों और मंदिरों से जोड़ना भी नशा मुक्ति के लिए एक बड़ा प्रयास हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि हमारे समय सभी बच्चे अपने धार्मिक रिवाजों के अनुसार गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों में जाते थे। जहां उनकी धार्मिक तृप्ति तो होती ही थी, साथ ही सामाजिक बुराईयों से बचने की प्रेरणा भी मिलती थी। लेकिन अब बच्चे मोबाइलों तक सीमित रह गए हैं। माता-पिता भी उन्हें धार्मिक स्थलों से जोड़ने की कोशिश नहीं करते, इसके अलावा बच्चों को खेल मैदानों तक भी भेजने की हिम्मत नहीं करते, जो कि करना बहुत जरूरी है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े विक्रमपुरा में घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: दिन दहाड़े विक्रमपुरा में घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: महाननगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला विक्रमपुरा से सामने आया है। जहां आज सुबह 10 मैनी नामक व्यक्ति के घर में एक व्यक्ति घुस गया और उसे लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों ने पार्षद और थाना 3 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को काबू करके थाने ले गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पार्षद सलिल बाहरी ने कहा कि नगर निगम से रिटायर्ड सुशील मैनी के घर का दरवाजा खुला था। इस दौरान व्यक्ति कबूतर ढूंढने के बहाने घर में घुस गया।

    जिसके बाद उसे मौके पर काबू कर लिया। इस दौरान व्यक्ति कहने लगा कि वह कबूतर अपना ढूंढने के लिए आया है। काबू किया गया व्यक्ति नीला महल का रहने वाला है और वह बिना घर में किसी से पूछताछ के घर में घुस गया। सलिल बाहरी ने कहाकि व्यक्ति की पूछताछ के लिए वीडियो काल से नीला महल में बात की गई तो वहां से उन्हें पता लगा कि वह चोर है। घटना के दौरान सुशील मैनी ने कहा कि वह कपड़े लेने के लिए पास में धोबी के पास गए थे। इस दौरान व्यक्ति घर में छिप गया। जिसके बाद उसे काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया गया।