Blog

  • पंजाबः गुरुद्वारा को चोरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः गुरुद्वारा को चोरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

    अमृतसरः पंजाब में चोरी और लूटपाट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब ताजा मामला अजनाला से सामने आया है जहां लुटेरों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होकर गोलक लूटने की कशिश की। जब वह इसमें कामयाब नहीं हुए तो उक्त चोर वहां से एलईडी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकों ने बताया कि बीती रात की यह घटना है जिसकी सारा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं सलिंदर सिंह व मेजर सिंह ने बताया कि उक्त चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए और पहले तो उन्होंने गुरु की गोलक तोड़ने की काफी कोशिश की और जब गोलक नहीं टूटी तो वह युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगी एलसीडी चोरी कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    गुरुद्वारा प्रबंधन ने बताया कि चोरी और बेअदबी की इस घटना का कारण पंजाब में बढ़ती नशे की लत है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि ऐसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके और समाज में नशे को रोका जा सके। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बीती रात दो युवकों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर गोलक चोरी करने की कोशिश की और गोलक चोरी न हुई तो चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में लगी एलसीडी चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 

  • ऊना: महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू

    ऊना: महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है जिसके तहत पिछले करीब 5 माह के दौरान प्रदेश भर में अवैध खनन करने वालों के 2156 चालान कर एक करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना वसूला गया है। अवैध खनन के 563 मामले न्यायालय में पेश किए गए हैं तथा 101 वाहन जब्त किए गए हैं। इस कार्यवाही के तहत ऊना जिला में उपरोक्त अवधि के दौरान अवैध खनन के 272 चालान कर 22 लाख 56 हजार ₹20 का जुर्माना वसूला गया है तथा 16 मामले न्यायालय में भेजने के साथ-साथ 12 वाहन जब्त किए गए हैं यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने ऊना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान थी।


    उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए कार्यवाही करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गत वर्ष दिसंबर 2022 तक 1517 मामले पकड़े गए हैं इस में 2216 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं जिनमें 2212 भारतीय तथा 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं जिसमें 84 मामले ऊना जिला से संबंधित है तथा 125 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मादक द्रव्यों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अप्रैल 2023 तक 881 मामले पकड़े गए हैं इसमें 1195 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं जिसमें 1194 भारतीय तथा एक विदेशी नागरिक शामिल है। 
    उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए किए जा रहे चालानों के माध्यम से प्रत्येक सप्ताह में लगभग 10 लाख रुपए का जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में 2400 कैदियों की क्षमता के स्थान पर 3000 से अधिक कैदी इन जेलों में बंद है जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक कैदी केवल मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों से संबंधित हैं।


    उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा गत 2 वर्षों के दौरान महिलाओं व बच्चों से संबंधित 4000 केस पकड़े गए हैं।संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार तथा नियमों की अनु पालना सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कड़े कदमों की बदौलत प्रदेश में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई हैं उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 19 मई 2022 के दौरान हुई 910 सड़क दुर्घटनाओं की तुलना में इस वर्ष 1 जनवरी से 19 मई 2023 के दौरान 850 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इस प्रकार उपरोक्त अवधि के दौरान वर्ष 2022 के दौरान 391 की तुलना में वर्ष 2023 में 312 सड़क दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु तथा 1482 की तुलना में 1192 लोग घायल हुए हैं। जो कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना दर के सुधार की दिशा में एक बेहतर संकेत है। संजय कुंडू ने बताया कि कुल मृत्यु का 19 प्रतिशत कारण सड़क दुर्घटना है।


     संजय कुंडू ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के अलावा मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खनन जैसे गैर कानूनी कामों के प्रति सभी कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे इन सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील विषयों बारे आमजन को शिक्षित व जागरूक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।इस मौके पर एलपीजी बॉटलिंग प्लांट मैहतपुर में स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों द्वारा माल ढुलाई के विषय में किए जा रहे विरोध में संजय कुंडू ने कहा कि इस प्लांट से ढुलाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है तथा यहां से की जाने वाली एलपीजी आपूर्ति हिमाचल प्रदेश के अलावा लेह लद्दाख सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में सेना को भी की जाती है। उन्होंने बताया कि मैहतपुर बॉटलिंग प्लांट में एलपीजी ढुलाई से संबंधित कार्य को पुलिस द्वारा पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जा रही है तथा इस कार्य में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦੀਨਾਨਗਰ : ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਦੀਨਾਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 4 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ 2 ਮੋਟਰਾਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਚਾਬੀ ਪਾਨੇ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਿਤੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਚਾਰਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 379, 411 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਗਲੀ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹਾਇਕ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨਾਲ ਬਾਹਮਣੀ ਪੁੱਲ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁਖਬਰ ਖਾਸ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ’ਤੇ ਇਕ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ10 ਬੀ.ਟੀ 1441 ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਜਦ ਉਸ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਹਿਚਾਣ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਗਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਜਗਰੂਪ, ਉਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀਆਨ ਸੈਦਪੁਰ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਵਜੋਂ ਦੱਸੀ। 

    ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ’ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਉਕਤ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ੀ ਮੋਟਰਾਂ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਵੇਚਦੇ ਹਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਗੱਡੀ ਵਿਚੋ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ 2 ਮੋਟਰਾਂ ਅਤੇ ਮੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਚਾਬੀ ਪਾਨੇ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਿਤੇ ਗਏ ਇਹਨਾਂ ਚੋਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 379,411 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਅਗਲੀ ਪੁਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਇਨੋਵਾ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਵੀ ਕਬਜੇ ’ਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः हनी ट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः हनी ट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुकेरियां/सोनू थापरः हाजीपुर पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमरजीत कौर उनकी टीम ने व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा के मौत के मामले में 3 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गिरोह के लोगों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मुकेरियां व साथ लगते जिला गुरदासपुर के अलग-अलग कस्बों में हनी ट्रैप के धंधे माध्यम से भोले-भाले नौजवानों एवं व्यवसायियों को बहला-फुसलाकर पैसे ऐंठने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी मुरादपुर जटां हाल निवासी पुआरां (मुकेरियां), चरणजीत कौर पत्नी अनूप सिंह निवासी टांडा राम सहाय (मुकेरियां), हनी कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी आनंद भवन गली पुराना बाजार गुरदासपुर, अरोपन हिदायता पत्नी फिका राम निवासी बुड्ढावड के रूप में हुई है।

    डीएसपी कुलविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि 7 मई को व्यवसायी विकास दत्ता उर्फ लाडा जिसने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। उसके मोबाइल फोन पर पैसों की मांग के लिए मृत्यु से पहले अलग-अलग अज्ञात फोन नंबरों से फोन आ रहे थे। जिसकी जांच को गंभीरता से लेते हुए में एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देशों पर उन्होंने थाना प्रभारी अमरजीत कौर को हिदायतें जारी की थी। उन्होंने कहा कि केस दर्ज करने के उपरांत जांच के दौरान उन्होंने पाया कि 5 मई को मृतक विकास दत्ता महिला सलमा के साथ मनारो उर्फ कृष्णा पत्नी दर्शन सिंह निवासी पुआरां (मुकेरियां) के घर गया था। यहां सलमा, सोनिया, मनारो उर्फ कृष्णा, चरणजीत कौर, हिदायता, आशा तथा मंगत उर्फ बग्गी ने विकास दत्ता को लड़की के प्रेम जाल में फंसा कर पैसे लेकर आने का दबाव डाला। इसके चलते विकास दत्ता ने मानसिक तौर पर परेशान होकर 5 मई को कोई जहरीली चीज खा ली थी तथा उपचार उपरांत 7 मई को उसकी मृत्यु हो गई थी।

  • पंजाबः निजी इमीग्रेशन संस्था ने लोगों से की करोड़ों की ठगी, दफ्तर और घर पर जड़ा ताला

    पंजाबः निजी इमीग्रेशन संस्था ने लोगों से की करोड़ों की ठगी, दफ्तर और घर पर जड़ा ताला

    फरीदकोट: जिले के कामायना चौक स्थित एक निजी इमीग्रेशन संस्था द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए है। लोगों का आरोप है कि उक्त इमीग्रेशन संस्था के प्रमुख पर युवकों को विदेश भेजने और कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। जिसके बाद लोगों ने अब उनके फरार होने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि सभी के फोन भी बंद हैं और घर-ऑफिस भी बंद हैं। लोगों ने एसएसपी फरीदकोट को पत्र लिखकर न्याय व कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जुटे लोगों ने कहा कि वे पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरीदकोट के एसबीई वीजा और इमिग्रेशन इंस्टीट्यूट से विदेश जाने के लिए अपने बच्चे की फाइल अटैच की थी और कुछ ने खुद की फाइल अटैच की थी।

    कई लोगों को 2-2 साल हो गए हैं उनका अभी तक वीजा नहीं लगा है और न ही पैसे और दस्तावेज वापस किए गए। एकत्रित हुए पीड़ितों ने बताया कि इस संगठन के मालिक ने पूरे पंजाब के कई युवकों से छह करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ितों ने पंजाब सरकार और पुलिस से मांग की है कि उक्त संस्था के मालिक और साथियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और लोगों को पैसा लौटाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    इस मामले में मौके पर पहुंचे डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार ने बताया कि फरीदकोट के एसबीई इमिग्रेशन ऑर्गनाइजेशन के मुखिया दीपक शर्मा के खिलाफ 6 लोगों ने एसएसपी फरीदकोट को लिखित शिकायत दी है कि उक्त संगठन के मुखिया ने लोगों से धोखाधड़ी की है। विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने बताया कि इन आवेदनों की जांच उनके द्वारा चिन्हित कर ली गई है और वह जल्द ही इस मामले में दीपक शर्मा के संपर्क नंबरों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

  • कपूरथलाः बाइक सवार लुटेरे एक्टिवा पर जा रही महिला की बालियां छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः बाइक सवार लुटेरे एक्टिवा पर जा रही महिला की बालियां छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधीः पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में बेबे नानकी जी अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी के पास लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा पर सवार होकर जा रही महिलाओं से बाइक सवार लुटेरे बालियां छीनकर फरार हो गए। पीड़ित गुरमीत कौर पत्नी अजीत सिंह (पूर्व सरपंच) निवासी अदालत चक्क ने बताया कि वह अपनी बहू के साथ एक्टिवा पर सवार होकर इतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह पुड्डा कालोनी के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार लुटेरे आए और उनके कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर कैसे बाइक सवार युवक महिला के कान से बालियां छीनकर बाइक को दोबार वापिस घूमा लेते है और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। वहीं पीड़ित महिला ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी गई है, पुलिस ने बताया कि उक्त मामले को लेकर युवतियों ने शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत

    पंजाबः बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना जारी की है। सरकार ने कहा कि, बकाया राशि का भुगतान 3 महीने में किश्तों में किया जा सकता है।सीएम मान ने ट्विटर के जरिए कहा कि, बिजली बिल ना भरने के कारण डिफाल्टर हुए उपभोक्ताओं के लिए हम OTS (वन टाइम स्कीम) लेकर आए है। उनका कहना है कि जिनके कनैक्शन आर्थिक मजबूरियों के कारण कट गए थे या दोबारा जोड़े नहीं जा रहे थे, उन्हें एक सुनहरी मौका मिलेगा। इस स्कीम के तहत 3  महीनों में बिजली बकाया राशि किश्तों में अदा कर सकते है। उक्त स्कीम हर वर्ग के उपभोक्ता के लिए खास तौर पर औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए  स्कीम जारी रहेगी। 

  • जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

    जिला ऊना की सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत जिला ऊना की सलाहकार समिति की चैथी बैठक शुक्रवार को कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में लगभग 912 फूड लाइसेंस ऑपरेटर और 9379 फूड बिजनेस ऑपरेटर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एक्ट के तहत पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य निर्माताओं को प्रतिवर्ष वार्षिक रिटर्न जमा करवानी होती है, रिटर्न न भरने पर खाद्य निर्माताओं को जुर्माने के साथ रिटर्न भरनी होती है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए www.foscos.fssai.gov.inपर आवेदन किया जा सकता है। 


    उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत जिला में 139 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 17 सैंपल मिस ब्रैंड्ड जबकि 1 नमूना गुणवत्ता मानकों में ठीक नहीं पाया गया, जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को एक्ट के अनुसार जुर्माना डाला गया। उन्होंने बताया कि मीड डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व आबकारी एवं कराधान के लिकर वेंडर भी एक्ट की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने इन सभी को भी बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के तहत पंजीकरण करवाने को कहा | महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बिजनेस ऑपरेटर्स खाद्य सामग्री बनाने के लिए रिफाईंड तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न करें। उन्होंने बताया कि प्रयोग में लाए गए तेल को सरकार 30 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिजनेस ऑपरेटरों से खरीद कर रही है। इस तेल का प्रयोग बायो डीजल के लिए किया जाता है। जिला में अब तक दुकानदारों व होटलों से लगभग 1,261 लीटर तेल एकत्रित किया गया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, डीएफएससी राजीव शर्मा, व्यापार मंडल के महामंत्री रोहित शर्मा, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, डीआईसी मैनेजर अखिल शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः धरना दे रहे छात्र नेताओं की पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

    जालंधरः धरना दे रहे छात्र नेताओं की पुलिस ने की पिटाई, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः बीएसएफ चौक पर आज SC स्टूडेंट्स द्वारा सरकार के खिलाफ धरना देने का ऐलान किया गया। इस दौरान भारी संख्य में छात्र वहां पर एकत्रित हुए। दरअसल, स्कॉलरशिप के पैसे अभी तक ना मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस धरना दे रहे छात्र नेताओं नवदीप दकोहा, विशाल नूसी, कमलजीत कुमार और 6 से 7 लड़कियों को उठा कर ले गई। छात्राओं का आरोप है कि उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लेने पहले डंडों और थप्पड़ों से पीटा।

    इसकी घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कैसे छात्राओं की पिटाई कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने वहां से छात्र-छात्राएं को खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ छात्राओं को थाना बारादरी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सभी छात्र थाना बारादरी पहुंच गए। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू भी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां विधायक ने कुछ छात्राओं के साथ थाना बारादारी के पुलिस अधिकारियों से बात की। इस बातचीत दौरान थाना बारादरी की पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए और विधायक के साथ मुद्दे पर बात करने लगे।

    भड़के छात्राओं का कहना है कि आज उनका एग्जाम भी है। ऐसे में अगर पुलिस उनके साथ धक्का कर हिरासत में ले लेगी तो वह एग्जाम कैसे दे पाएंगे। दूसरी ओर सरकार की ओऱ से अभी तक स्कॉलरशिप के पैसे नहीं मिल रहे। जिसके रोष में आज वह धरना देने के लिए सविंधान चौक आए थे। हालांकि पूर्व विधायक ने छात्राओं को आश्वसन दिया कि उन्हें पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनके एससी स्कॉलरशिप के पैसे जारी नहीं करती, तब तक अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया जाएगा।

  • पंजाबः हाईकोर्ट के वकीलों ने किया बायकॉट, जाने मामला

    पंजाबः हाईकोर्ट के वकीलों ने किया बायकॉट, जाने मामला

    चंडीगढः पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के वकीलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां वकीलों ने कोर्ट के बायकॉट करने करने का ऐलान किया है। वकीलों द्वारा 16 नंबर कोर्ट का बायकॉट किया गया। दरअसल, जस्टिस क्षेत्रपाल पर वकीलों द्वारा दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए है।  इस दौरान वकीलों द्वारा जस्टिस क्षेत्रपाल की ट्रांसफर करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक जरूरी बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।