Blog
-

भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी
ऊना/सुशील पंडित : प्रगति मैदान दिल्ली में 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसकी मेजबानी इफको द्वारा की जा रही है। महासम्मेलन की अध्यक्षता माननीय केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की गई। जबकि सम्मेलन का उदघाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिला ऊना के गांव बढेडा, कुठार कलां,चुरुरु,व इफको बाजार ऊना,में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूटयूब चैनल में दिए गए लिंक के माध्यम से सुबह 11 बजे सभी किसानों को दिखाया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उचित कदम उठाए गए। और आने वाले समय मे सहकार से समृद्धि व अन्य योजनाओं के बारे के बताया गया। ताकि इससे ज्यादा से ज़्यादा किसान लाभान्वित हो सके। और कृषि के क्षेत्र भारत आत्मनिर्भर बन सके। बढ़ेडा में दिखाए गए कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वरक सहायक गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उठाए जाने वाले कदमो की सभी किसानों भाइयों ने सराहना की। -

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातक
दाखिला प्रक्रिया 30 जून से 8 जुलाई तक
ऊना/ सुशील पंडित :राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में आन-लाइन दाखिला प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 8 जुलाई, 2023 तक चलेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के एम.सी.ए, बी.सी.ए और पी.जी.डी.सी.ए. कम्प्यूटर लैब में आकर निशुल्क दाखिला फार्म भर सकते हैं। जिसके लिए उक्त कम्प्यूटर लैबों में प्राप्त संख्या में स्टाफ लगाया गया है। अब विद्यार्थियों को साइबर कैफे जाने तथा भारी भरकम फीस चुकाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को उक्त लैबों में उनके मार्गदर्शन करने, आन-लाइन फार्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने में तकनीकी मदद प्रदान किया जा रहा है।जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय ऊना में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 8 जुलाई सायं 5 बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट www.govtpgcollegeuna.in पर जाकरआन-लाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद व्यक्तिगत काउंसलिंग, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद निर्धारित तिथि तक फीस जमा करना अनिवार्य है। प्रथम वर्ष में दाखिला जमा दो की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। कला संकाय के स्नातक पाठ्यक्रम में अंग्रेज़ी, पत्रकारित एवं जन-संचार, अर्थशास्त्र, भूगोल, पर्यटन, राजनीत विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, लोक प्रशासन, हिन्दी, संगीत, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र और शारीरिक शिक्षा तथा विज्ञान संकाय के बीएससी प्रथम वर्ष में रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी विज्ञान, जंतु विज्ञान, संगणक विज्ञान विषय संचालित है। वाणिज्य संकाय के बी.काम के प्रथम वर्ष में सीटें उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को यदि दाखिला प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही हो तो तुरंत महाविद्यालय प्रशासन से सम्पर्क करें। -

बाॅलीवुड से अचानक गायब हुई खूबसूरत हीरोइन, दूसरी फिल्म से बनी थी सुपरस्टार
नई दिल्लीः साल 1988 में फिल्म ‘वीराना’ रिलीज हुई थी। इस हॉरर मूवी को देखकर लोगों की रूह कांप गई थी। ये उस साल की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म की खूबसूरत हीरोइन जरूर याद होगी, जिसे मूवी में देखने के बाद लोग दीवाने हो गए थे। हीरोइन का नाम जैस्मीन धुन्ना है। इस फिल्म से जैस्मीन रातोंरात स्टार बन गई थीं। उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से अचानक गायब हो गईं।
‘वीराना’ फिल्म में काम कर चुके हेमंत बिरजे ने जैस्मीन धुन्ना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान हेमंत ने बताया कि, ‘जैस्मीन बिल्कुल ठीक हैं और मेरी अभी भी उनसे बात होती है। वो अपने माता-पिता की इकलौती औलाद हैं। उन्होंने विनोद खन्ना के साथ एक फिल्म की थी सरकारी मेहमान। दूसरी मेरे साथ। वीराना फिल्म से उनका नाम हो गया। फिर पता नहीं वो अचानक कहीं गायब हो गईं। कुछ सालों पहले मैंने फोन किया और पूछा कि आप कहां हो? उन्होंने मुझे फोन कर कहा कि मैंने आपके लिए बहुत सारे कपड़े लिए हैं, लेकिन मैं उनसे मिलने के लिए नहीं जा पाया क्योंकि मैं बहुत बिजी था।’

हेमंत बिरजे ने आगे बताया कि जैस्मीन धुन्ना अमेरिका में रहती हैं। उनका वर्सोवा में भी घर है, लेकिन ज्यादातर अमेरिका आना-जाना लगा रहता है। हेमंत बिरजे ने ये भी खुलासा किया कि वह जहां भी शो करने जाते हैं तो लोग उनके बारे में नहीं बल्कि जैस्मीन धुन्ना के बारे में पूछते हैं।
बता दें कि फिल्म ‘वीराना’ का डायरेक्शन तुलसी रामसे और श्याम रामसे ने किया था। ‘वीराना’ को शुरुआत में लोगों ने बी-ग्रेड फिल्म कहा था, लेकिन जब ये रिलीज हुई। तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस मूवी में हेमंत बिरजे और जैस्मीन धुन्ना के अलावा सतीश शाह, कुलभूषण खरबंदा, राजेश विवेक, विजय अरोड़ा, राजेंद्रनाथ मल्होत्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।
-

पंजाब: हिंदू व शिवसेना नेता को पुलिस ने किया नजरबंद, अगले 2 दिन तक बताया खतरा
अमृतसर: हिंदू नेता व शिवसेना प्रधान बृज मोहन सूरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिंदू नेता की जिंदगी को पुलिस ने अगले दो दिनों खतरा बताया है। वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा में तैनात और छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है। कहा जा रहा है कि हिंदू नेता के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जब हिंदू नेता ने अपने दफ्तर जाने की बात पुलिस के सीनियर अधिकारियों से कही तो उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के लिए खतरा है तो आप घर से बाहर कहीं नहीं जा सकते हैं। इस संबंध में हिदू नेता ने कहा कि सुरक्षा कारणों से घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।
पुलिस ने हिंदू नेता के सभी सुरक्षा कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा गया है। इस दौरान कुछ जवानों को तो घर की छत पर चढ़ा दिया गया है। हिंदू नेता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया कि खतरा है और सुरक्षा के कारणों के चलते अगले दो दिन कहीं भी नहीं जाने की बात कही है।
-

पंजाब: गुरुद्वारा साहिब के जनरल सेक्रेटरी पर व्यक्ति ने चलाई गोली
लुधियाना: गांव जरखड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब में झगड़ा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने अंदर आकर गुरुद्वारा साहिब की गोलक के ताले तोड़ दिए और नए ताले लगा दिए। इसके बाद निहंग सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के जनरल सैक्रेट्री पर गोली चला दी, जो बाल-बाल बच गए। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
बता दें कि गांव जरखड़ में स्थित गुरुद्वारा साहिब में जोरावर सिंह हेड ग्रंथी हैं, जबकि जरनैल सिंह जनरल सैक्रेट्री के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह गुरुद्वारा साहिब में बैठे हुए थे। इस दौरान उक्त आरोपी गुरुद्वारा साहिब में आए। आरोपियों ने आते ही अंदर रखी गोलक के ताले तोड़ दिए और अपने नए ताले लगा दिए। आरोपियों ने दफ्तर में ताले लगा दिए। ऐसा करके आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा करने की कोशिश की। जब हेड ग्रंथी और जनरल सैक्रेट्री ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने जरनैल सिंह पर गोली चला दी, इस दौरान वह बच गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जोरावर सिंह के बयानों पर करीब 2 दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सरूप सिंह, पाल सिंह, गगनदीप सिंह, हरबंस सिंह, अजयपाल सिंह, मास्टर शिंगारा सिंह, सुरिंदर सिंह शिंदी, बलजीत सिंह और 12 अज्ञात लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कही है।
-

पंजाब: होटलों और ढाबों में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में 4 महिलाएं और पुरुष काबू
लुधियाना: पंजाब भर में पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और ढाबों में पुलिस सख्ती से चेकिंग कर रही है। वहीं कस्बा माछीवाड़ा के होटलों, ढाबे और बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान दौरान समराला रोड स्थित जमींदारा ढाबे से पुलिस ने 4 महिलाओं और कुछ पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि उनके पास कई दफा शिकायत आ चुकी है कि इन होटलों में गलत काम होते हैं। जांच में अगर सेक्स रैकेट की बात सामने आई तो इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस रेड की सूचना के बाद आसपास के होटलों के संचालक उन्हें बंद कर फरार हो गए।
थाना सदर की पुलिस ने पक्खोवाल रोड पर होटल के. स्टार में रेड कर विदेशी महिलाओं और लड़कियों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तजिंदर सिंह, रविंदर सिंह, महिताश अली, जसप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह, हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
-

जालंधरः सर्च अभियान के दौरान व्यक्ति से 5 लाख रुपए हुए बरामद
जालंधर, ENS: पंजाब में आज मिशन विज़ल के तहत पुलिस द्वारा खास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल द्वारा अपनी टीम के साथ जालंधर रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से 5 लाख कैश मिले हैं, जिसके बाद व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है और इसके साथ ही इनकम टैक्स को भी सूचित कर दिया है, वह भी थाने में आकर वेरीफाई करेगी। फिलहाल शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि कि वह व्यापारी और सामान खरीदने के लिए पैसे लेकर जा रहा है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि आज पंजाबभर मे पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज शहर में बहुत सारे नाके लगाए गए हैं और बहुत सारी जगह पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। अगर कोई व्यक्ति शकी पाया जाता है, तो उसको वेरीफाई करने के बाद उस पर बनती कार्रवाई की जा रही है। वही चेकिंग दौरान एक व्यक्ति के पास पांच लाख कैश मिला इसको लेकर डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि चेकिंग दौरान एक व्यक्ति से 5 लाख रूपये कैश मिला है, उस व्यक्ति को पुलिस थाने भेज दिया है, साथ में चैटिंग करने के इनकम टैक्स विभाग को भी जानकारी भेज दी है। फिलहाल उसको वेरीफाई करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-

चिप्स खाते-खाते लड़की की हुई मौत
जमशेदपुर: शहर केआदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शनिवार को छात्रा ने चिप्स खाने के बाद दम तोड़ दिया। दरअसल, छात्रा ने टिफिन में चिप्स खाया था और इसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे स्कूल से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान 14 वर्षीय कृतिका कुमारी के रूप में हुई है जोकि 9वीं की छात्रा है। एमजीएम अस्पताल में पहुंचे शिक्षकों ने बताया कि कृतिका शनिवार को क्लास रूम में चिप्स खा रही थी। चिप्स खाते-खाते वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद, छात्रों ने घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। शिक्षक उदित नारायण अपने दो शिक्षकों के साथ उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की। डॉक्टरों ने छात्रा को इंजेक्शन लगाया। इसीजी करते समय ही डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा ने बताया कि कृतिका पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी। शायद गर्मी अधिक होने के कारण वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी के बाद शिक्षकों ने 10 मिनट के अंदर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। -

राजनीति के शतरंज में चाचा को मात देकर अजित पवार बनें उपमुख्यमंत्री, ली पद की शपथ, देखें वीडियो
NCP के ये विधायक भी बने मंत्री, पढ़े सूची
मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बार भतीजे अजित पवार ने राजनीति के शतरंज में चाचा शरद पवार को मात दे दी है। एनसीपी नेता अपने 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। मुंबई के राजभवन में अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी टूट के कगार पर है। चाचा देखते रहें और भतीजा खेल कर गया। एनसीपी में बगावत के बाद मुंबई के राजभवन में शपथ समारोह की तैयारी हो गई थी। इसके बाद अजित पवार ने अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और फिर राजभवन के लिए पहुंच गए। राजभवन में समारोह ग्रहण समारोह का मंच तैयार था और वहां राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।
NCP नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में शपथ ली और एनडीए सरकार में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने उनको डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। अजित पवार के साथछगन भुजबल, धर्मराव अत्रम, सुनील वलसाडे, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, धन्नी मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली
-

राजनीति में बड़ा उलटफेर: 30 MLA के साथ राजभवन पहुंचे अजित पवार, BJP में हो सकते हैं शामिल, देखें वीडियो
मुंबई: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विधायक और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने रविवार को मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों से मुलाकात की। इस मीटिंग के बाद वे सीधे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उनके साथ 30 विधायक भी मौजूद हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजीत पवार BJP में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी CM का पद भी दिया जा सकता है। अजित पवार ने हाल ही में कहा था कि वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं और पार्टी संगठन में काम करना चाहते हैं।