HealthHealth News: घुटनों के दर्द में राहत दिलाते हैं ये फल, हड्डियों...

Health News: घुटनों के दर्द में राहत दिलाते हैं ये फल, हड्डियों को भी करे मजबूत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: आम लोगों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ती ही जा रही है। घुटनों में यानि जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण बढ़ती उम्, खानपान, गिरने से लगी चोट, इतना ही नहीं कई बार किसी तरह की सूजन या संक्रमण से भी घुटनों में दर्द का कारण बन सकती है। अगर आपके शरीर में प्रोटीन या कैल्शियम की कमी है तो भी ये परेशानी हो सकती है। अगर आप भी घुटने के दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप भी अपने खानपान ने बदलाव करके अपनी घुटनों में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप भी अपनी डाइट में इन हेल्दी चीजों को शामिल कर दर्द से राहत पा सकते हैं।

घुटनों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

खट्टे फल- विटामिन सी की कमी से कई बार हमारी हड्डियों कमज़ोर हो जाती हैं ओर उनमें दर्द की समस्या होने लगती है। संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स होते हैं। इन फलों का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। अंगूर- अंगूर खाने में जितने स्वादिश्ट होतें हैं, उतने ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं. ये जोड़ों के दर्द को भी कम कर सकते हैं. सेब- रोज़ाना सेब खाने से हम कई तरह की बिमारियों से दूर रहते हैं। कई डॉक्टर भी रोज़ाना सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं और सूजन को कम कर सकते हैं। पपीता ओर कीवी – पपीता में भी विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही कीवी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से घुटनों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। बेरीज ओर अनानास – स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसायनिन्स होते हैं, जो शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। अमरूद- अमरूद हमारे स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद विटामिन सी का एक और अच्छा सोर्स है, जो शरीर में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत कर सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...