नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर 4 मिशन- युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारा सशक्तिकरण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। इंदौर में स्वतंत्रता समारोह के दौरान लेडी गार्ड जबकि टीकमगढ़ में एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। आगर मालवा में भी परेड में शामिल एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई।
टीकमगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड पर समारोह के दौरान एक NCC कैडेट चक्कर आने से गिर गई। यहां सुबह 8 बजे से ही कैडेट्स को ग्राउंड पर खड़ा कर दिया गया था। सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सीएम का संदेश सुनाया गया। करीब 2 घंटे तक उमस भरी गर्मी में खड़े रहने के कारण छात्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत ट्रीटमेंट देकर घर भेजा गया। इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच के सामने खड़ी सेरेमनी गार्ड पुलिस कॉन्स्टेबल राधा को चक्कर आ गया। वह पास ही रखी कुर्सी पर बैठ गई। उसकी जगह दूसरी महिला गार्ड को तैनात किया गया। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- सरकार अगले 5 साल में प्रदेश का बजट दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.