Breaking Newsदिल दहलाने वाला मामला! पत्‍नी के 6 टुकड़े क‍र नहर में बहाए

दिल दहलाने वाला मामला! पत्‍नी के 6 टुकड़े क‍र नहर में बहाए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की याद आ गई। दरअसल, कोलकाता में जमीन को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शरीर के 6 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शवों के टुकड़ों को नहर फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंच गया।

विवाहित बेटी ने किया खुलासा 

यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम की है। एक 55 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले नूरुद्दीन मंडल ने जमीन के लिए अपनी पत्नी सायरा बानो (50) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर एक थैले में भरकर नहर में फेंक दिया। उसकी विवाहित बेटी ने इस घटना का खुलासा किया। उनसे अपनी मां के मोबाइल फोन पर खून का धब्बा देख लिया था। जब आरोपी को पता चला कि उसकी बेटी को हत्या की जानकारी हो गई है तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नहर से शवों के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी नूरुद्दीन मंडल ने मध्यमग्राम पुलिस थाने में अपनी पत्नी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान पुलिस को उनके बयान पर संदेह हो गया था। जब मामला बढ़ गया तो उसकी बेटी ने मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

जमीन को लेकर मां पर दवाब बनाते थे पिताः बेटी

बारासात के एसपी भास्कर मुखर्जी ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि उसने पहले अपनी पत्नी का गला काटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े किए। पुलिस को भी इस मामले में संपत्ति का विवाद लगा रहा है। बेटी मणि बीबी ने कहा कि उनकी मां के नाम पर मध्यमग्राम के श्रीनगर में तीन कट्ठा जमीन और एक घर है। मेरे पिता की नजर उस जमीन पर थी, जिसे लेकर वह हमेशा मां पर दबाव बनाया करते थे, लेकिन मां ने जमीन देने से मना कर दिया था। इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...