Breaking NewsHeatwave Alert: आसमान से बरस रही आग के आगे कूलिंग जैकेट भी...

Heatwave Alert: आसमान से बरस रही आग के आगे कूलिंग जैकेट भी फेल, सीमा पर जवान की मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थान: भारत के कई हिस्सोंं में आसमान से बरस रही आग ने सीमा पर सुरक्षा कर रहे जवान की जान ले ली है। राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा इस वक्त जानलेवा गर्मी की भट्टी बन चुकी है। इस समय यहां का तापमान 53 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं, बॉर्डर पर जैसलमेर जिले में बीएसएफ के एक जवान की मौत भी हो गई। आईएमडी के जानकारी के अनुसार राजस्थान में सबसे गर्म शहर फलौदी बना हुआ है। वहीं तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। लेकिन बॉर्डर पर रेगिस्तानी धोरे आग उगल रहे हैं। फलौदी फिलहाल एशिया में गर्मी का टॉचर सेंटर बना हुआ है।

भीषण गर्मी में भी जवानों के हौंसले बुलंद
भीषण गर्मी के बावजूद सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों का हौसला इतना बुलंद है कि वे तन को जला देने वाली गर्मी में भी तपती रेत में पैदल और ऊंटों पर गश्त कर रहे हैं। हालांकि जवानों को बचाव के लिए कूलिंग जैकेट दिए गए। लेकिन ये तमाम उपाय भी फेल साबित हो रहे हैं।

तपती मिट्टी कुछ ही सैकेंडों में पक रहा है आमलेट 
 भारत-पाक बॉर्डर पर गर्मी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वहां जवान तपती मिट्टी पर कुछ ही सैकेंड में आमलेट पका रहे हैं। कार की बोनट पर रोटियां सेक रहे हैं। रेत में पापड़ तो पलक झपकते ही सिक रहे हैं। बॉर्डर पर रेत के धोरे आग की भट्टी बन चुके हैं। डिजिटल तापमापी यंत्र में तापमान 53 डिग्री के पार जा चुका। तन को झुलसा जला देने वाली गर्मी और गर्म हवा लू के थपेड़ों के बीच बीएसएफ के जवान देश की रक्षा के जज्बे के साथ बॉर्डर पर पूरी शिद्दत से बिना थके और बिना रुके गश्त कर रहे हैं। जवानों को कूलिंग जैकेट और डिहाईड्रेशन किट दिए गए. उनके लिए पीने के पानी के भी खास इंताजम किए गए हैं। फिर भी इस जानलेवा गर्मी ने बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान अजय कुमार की जान ले ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...