मुबंईः पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह का एक कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित की जाएगी। इस बाबत मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिष्टमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। भाजयुमो मुंबई के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए शुभनित सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसके कॉन्सर्ट को निरस्त करने की मांग की। भाजयुमो का कहना है कि शुभ खुले तौर पर सोशल मीडिया पर खालिस्तान का समर्थ करता है।
