Breaking Newsइस मामले को लेकर हाईवे जाम, बाजार और स्कूल बंद

इस मामले को लेकर हाईवे जाम, बाजार और स्कूल बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थान: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज राजस्थान में कई शहरों में बंद बुलाया गया है। कोटा और राजसमंद में करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये हैं। राजपूत समाज का समर्थन सर्व समाज और व्यापार महासंघ ने किया है। कोटा में बाजार बंद हैं। स्कूल भी बंद हैं। गोगामेड़ी के हत्या के विरोध में पूगल बाजार बंद करने का ऐलान किया गया है। इस हत्याकांड से गुस्साए राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज (बुधवार) जयपुर बंद का आह्वान किया है। केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर शोक जताया है।

वहीं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बस्सी में आगरा रोड हाईवे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ। इस क्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बारां बंद करने की घोषणा की है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजपूत समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हत्यारे जल्द गिरफ्तार नहीं होंगे तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के दो आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। यह दावा जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने किया है। बीकानेर में विरोध प्रदर्शन की खबर है। अलवर में राजपूत समाज के लोगों ने जाम लगा दिया है। कई जगहों पर प्रदर्शन की खबर है।

बता दें कि कल मंगलवार को गोगामेड़ी के घर में घुस कर तीन हथियारबंद लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में एक हमलावर नवीन शेखावत भी मारा गया। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा के अनुसार रोहित गोदारा गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। खबरों के अनुसार गोगोमेड़ी की हत्या की साजिश पंजाब के बठिंडा जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर संपत नेहरा ने रची थी।

पुलिस द्वारा इसकी जांच के लिए बठिंडा की जेल का दौरा करने की बात सामने आयी है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी किया गया पत्र भी सामने आया है। जिसमें स्पष्ट तौर पर इस बारे में जानकारी दी गई है। जब संपत नेहरा पंजाब पुलिस के रिमांड पर था, इस दौरान उसने ये खुलासा किया था। पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने मार्च माह में राजस्थान पुलिस को भेजी थी। देखा जाए तो पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग का इनपुट मिलने के बावजूद राजस्थान पुलिस सुखदेव सिंह की जान बचाने में कामयाब रही।

जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार शूटर्स काफी समय से जयपुर में रह रहे थे। उन्होंने नवीन को अपना मोहरा बनाया। उसके जरिए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मुलाकात की। बातचीत की और चाय पीने के बाद उनपर गोलियां बरसा दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की निंदा नेताओं ने की है। कांग्रेस के अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भाजपा की वसुंधरा राजे, राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य नेता निंदा करने वालों में शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...