UnaHimachal News: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता रैली

Himachal News: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता रैली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कई स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना के अग्निशमन केंद्र में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम  14 अप्रैल वर्ष 1944 को बांबे में 66  दमकल कर्मियों की शहादत को लेकर  दिवंगत  कर्मियों को श्रद्धांजली देने के लिए स्टेशन में 2 मिनट का मौन रखा गया ओर शहीदों को श्रद्धांजलि आपूर्ति की ।अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर कर्मियों की सराहनीय सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । अग्निशमन के साजो सामान की प्रदर्शनी भी लगाई भी लगाई गई । आग के हादसे घटित न हो इसके प्रति लोगों को  जागरूक करने के लिए ऊना में जागरूकता मुहिम चलाई गई । जिसमें बाइक व दो  फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल  ने शहर  के देवभूमि अस्पताल,स्मार्ट  बाजार व बस अड्डा ऊना में जाकर लोगों को अलर्ट किया ओर इश्तहारों को बांटा।

यह अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा । अपने संबोधन में जिला फायर ऑफिसर  अशोक राणा ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है । व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते  हैं । इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फायर विभाग का अपना एक अलग रुतबा है। उन्होंने कहा कि जिला में 14 से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों , शैक्षणिक संस्थानों , फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक करेंगे । ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों। इस मौके पर अग्निशमन उपाधिकारी सुरेश कुमार , जयपाल , काया  राम अशोक कुमार समेत स्टेशन के तमाम जवान उपस्थित रहे ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...