HimachalHimachal News: बंगाणा से सीधे जुड़ेगी कोट फाल्ह गलोड की जनता

Himachal News: बंगाणा से सीधे जुड़ेगी कोट फाल्ह गलोड की जनता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
33 वर्षों बाद मिली ननावी-फाल्ह-गलोड़ सड़क निर्माण की स्वीकृति: विवेक शर्मा  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरी की वर्षों पुरानी मांग, ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम में दी जानकारी ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की बहुचर्चित सड़क ननावी-फाल्ह-गलोड़ के निर्माण को लेकर आखिरकार 33 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी मिली है। विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फॉरेस्ट विभाग से इस सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाकर हजारों ग्रामीणों के सपने को साकार किया है। यह सड़क 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा इस सड़क निर्माण की घोषणा  की गई थी, लेकिन तब से यह योजना केवल कागजों तक ही सीमित रही। 33 वर्षों में किसी भी सरकार या फिर कुटलैहड़ विधायक मंत्री रहे फॉरेस्ट विभाग से उक्त सड़क की एनओसी नहीं दिला पाए थे लेकिन विधायक विवेक शर्मा ने उक्त सड़क निर्माण को लेकर प्रयास करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास यह समस्या रखते हुए फॉरेस्ट विभाग से एनओसी दिलाकर जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। हालांकि सोलह सिंगी धार के मध्य ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है। कोट और ननाबीं से मलकीयत भूमि पर उक्त सड़क का निर्माण कार्य हो चुका है। अब उक्त सड़क निर्माण होने से पीपलू से लेकर डरोह तक जनता को सीधा लाभ मिलेगा व हमीरपुर की दूरी भी कम होगी। विधायक ने विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान ननावीं में मीडिया से बात करते हुए उक्त सड़क निर्माण के लिए फॉरेस्ट विभाग द्वारा दी गई एनओसी के बारे में जानकारी दी। विवेक शर्मा ने कहा यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की नई राह है। वर्षों से यहां के लोग सड़क की सुविधा से वंचित थे, लेकिन अब यह सपना पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क निर्माण को मंजूरी देकर जनता को बड़ी राहत दी है। विवेक शर्मा ने कहा कि ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करना है। इस कार्यक्रम के तहत वह स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और तत्काल समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा जनता की सेवा ही हमारा पहला कर्तव्य है। लोग अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, इसलिए हमने सोचा कि क्यों न हम स्वयं जनता के पास जाएं और उनकी परेशानियों का हल निकालें। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल,तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार रेंज ऑफिसर बंगाणा अंकुश आनंद,खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार,थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी,कृषि विभाग अधिकारी सतपाल धीमान,एडीओ विद्युत ,जल शक्ति विभाग , जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,देसराज मोदगिल,वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य स्थानीय प्रधान उपप्रधान एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...