HimachalHimachal News: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Himachal News: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक वीरवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा अपने-अपने जिला परिषद क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के समक्ष रखी। इसके अलावा जिला परिषद के आय व्यय के अनुमोदन, 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत अनुमोदित कार्य योजनाओं के अलावा अनेक अन्य विभागों से संबंधित मदों बारे चर्चा की गई। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 12.91 करोड़ रूपये का प्राकलित बजट का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा जिला विकास अधिकारी ऊना द्वारा मनरेगा वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन भी किया गया जिसमें कुल 54,597 कार्यों के लिए 361 करोड़ रूपये के बजट सहित 11,91,576 मैनडेज का प्रावधान किया गया है।

बैठक में जिला परिषद् सदस्यों द्वारा नवम्बर 2024 से फरवरी 2025 तक किए गए आय व्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया कि 15वें वित्तायोग के वित्त वर्ष 2025-26 की जिला पंचायत विकास योजना के शैल्फ ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की अन्तिम दिनांक 31 मार्च निर्धारित की गई है। सभी सदस्य 25 मार्च तक अपना वार्षिक शैल्फ कार्यालय में जमा करवाने को कहा। बैठक में जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा द्वारा सदन में 15वें वित्तायोग की वित्त वर्ष 2023-24 की अनटाइड फंड की किस्त से संबंधित मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने क्षेत्र में ऊना भोटा मुख्य मार्ग तथा नलवाड़ी तलमेड़ा सड़क मार्ग की मुरम्मत करवाने तथा तलमेड़ा डीहर राजपुर सड़क पर क्षतिग्रस्त पुली की मुरम्मत करवाने का अनुरोध किया  ।

बैठक में  जिला परिषद् की भड़ोलियां खुर्द स्थित भूमी की चारदीवारी करने के निर्देश दिए गए और जिला परिषद् में लिफ्ट को विभागीय स्तर पर शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सहायक पंजीयक सहकारी सभाओं से सम्बन्धित कुठेड़ा खैरला बार्ड के अधीन सोसाईटियों द्वारा किसानों को वितरित किए गए कृषि लोन की सूचना प्रदान करवाने के विभाग को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एएसपी संजीव भाटिया सहित विभिन्न कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों, जिप उपाध्यक्ष ओंकार नाथ, जिप सदस्य कृष्णपाल शर्मा, रजनी मनकोटिया, सतीश शर्मा, नरेश कुमारी (दियाड़ा वार्ड), सत्या देवी, उर्मिला शर्मा, अशोक कुमार, रमा कुमारी, संगीता देवी तथा सुशील कालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...