BaddiHimachal News: बद्दी में भी खुलेगा अखाड़ा, नाम हुई जमीन

Himachal News: बद्दी में भी खुलेगा अखाड़ा, नाम हुई जमीन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अब पहलवानों को प्रेक्टिस करने के लिए बागवानिया नहीं जाना पड़ेगा

जनता के सहयोग से जल्द डेवेलप कराया जाएगा अखाड़ा

बद्दी/सचिन बैंसल: सरकार ने बद्दी में अखाड़े के लिए एक बीघा 11 बिश्वा जमीन नाम कर दी है। जमीन का इंतकाल हरिपुर संडोली के पंचायत के नाम हुआ है। इस जमीन पर जन सहयोग से भव्य अखाड़ा शुरू किया जाएगा।  नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने इस जमीन पर निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस मौके पर  कुलवंत चौधरी, गुरप्रीत गब्बर व हरप्रीत चिड़ा भी विशेष रूप से उपिस्थत रहे।

यहां पर शुरूआत में शेड़ बनने के बाद मेट लगाए जाएंगे जिस पर यहां के युवा व युवती  कुश्ती का अभ्यास करेंगे। अभी तक इन युवाओं को नालागढ़ के बागवानियां सतबीर अखाड़े में जाना पड़ता है।  जो यहां से 15 किमी दूर है। जिससे युवाओं को आने जाने में काफी समय बर्बाद होता है। युवाओं को दोनों समय कुश्ती का  अभ्यास करना पड़ता है।
बद्दी में राष्ट्रीय स्तर के खुशी ठाकुर, प्रेरणा मेहता व सलोनी ठाकुर ने बद्दी के देश भर में नाम किया है। इन तीनो  महिला पहलवान को प्रेक्टिस के लिए दूसरे अखाड़ों में जाना पड़ता था लेकिन अब बद्दी में अपना अखाड़ा होगा। इस कार्य को अंजाम देने के लिए खुशी ठाकुर के पिता बेअंत ठाकुर का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है।

उन्होंने भाग दौड़ करके अखाड़े के नाम जमीन करा दी है। बेअंत ठाकुर ने बताया कि अखाड़े के नाम पर जमीन होने से अब जनता के सहयोग  के सहयोग से यहां पर अखड़ा तैयार किया जाएगा जिससे मेट पर युवा पहलवान अपनी प्रेक्टिस कर सके। पंचायत की प्रधान बेबी राम ने बताया कि बद्दी शीतलपुर मार्ग पर कंटेनर डिपू के साथ एक बीघा 11 बिश्वा जमीन को अखाड़े के नाम पर कर दिया गया है। जमीन का इंतकार पंचायत के नाम हो गया है। अब यहां पर जनता के सहयोग के अखाड़ा डेवेप किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...