Himachalहिमाचल पेन्शनर्ज  वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली की बैठक हुई

हिमाचल पेन्शनर्ज  वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली की बैठक हुई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : ब्लाक समिति हाल हरोली जिला ऊना में हिमाचल पेन्शनर्ज  वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली की बैठक ब्लाक हरोली व जिला ऊना के अध्यक्ष पूर्व उपशिक्षा निदेशक हरमेश राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मंच संचालन सचिव दिलबाग सिंह ने किया। , सर्वप्रथम  पिछली बैठक से लेकर आज तक, दिवंगत पेंशनर्स की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनर्ज की समस्याओं पर खुल कर अपने बिचार रखे । पेंशनर्स  की मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तथा पैशनर्ज की चिरलम्बित मांगें सरकार द्वारा न माने जाने पर रोष प्रकट दिया गया।


बैठक में सरकार से निम्न मुख्य मांगों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का सर्वसम्मति से अनुरोध किया गया जिस्म मुख्य रूप से।जिसमे  1 जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनर्ज के छठे पे कमीशन के अनुसार संशोधित पेंशन के बकाया मामले निपटारा  कर उन्हें देय वित्तीय लाभ शीघ्र दिये जायें। दूसरी मांग 8 सितम्बर, 2022 की अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2016 से पहिले सेवा निवृत्त पेंशनर्ज की पैशन का पुनर्निधारणा करके, उन्हें देय वित्तीय लाभ शीघ्र दिये जायें।


तीसरी मांग  महंगाई भत्ते की देय तीन किश्तें (कुल 12 प्रतिशत) शीघ्र जारी की जायें। चौथी चिकित्सा भत्ते का विकल्प बदलने का आधिकार दिया जाये। पांचवी मांग में चिकित्सा भत्ते के विकल्प को बदलने का अधिकार दिया और  बिल के भुगतान के लिये बजट का  प्रावधान किया जाये।


समस्त भारत में 17 दिसम्बर को मनाया जाने वाला पैशनर दिवस  इस बार जि. ऊना में ब्लाक स्तर । सिटी यूनिट स्तर पर मनाया जायेगा ।  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्लाक हरोली के पेंशनर्स 17 दिसम्बर, 2023 दिन रविवार को स्किल सेंटर पालकवाह के परिसर में स्थित आडीटोरियम में पूरे हर्षोल्लाकर से पेंशनर्ज दिवस मनायेंगे। हरोली ब्लाक के हिमाचल सरकार के सभी वर्गों । विभागों  के पेंशनर्ज/ फैमिली पेंशनर्ज से 17 दिसम्बर दिन रविवार को पालकवाह पहुंच कर इस कार्यक्रम में भाग लेने आग्रह किया गया।


इस मौके पर कुलदीप राणा, तरसेम ठाकुर, रूप सेरी,  गुवचन भट्टी, राम प्रकाश, कुमेर चौथरी, कर्म सिंह, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, राकेश ठाकुर , जय पाल, नरेन्द्र शरण, विजय शर्मा, मेहर सिंह, प्रोमिला कालिया राजकुमारी , रमेश जसवाल , पवन, सुरेन्द्र पंडोगा, देश राज , रोशन लाल कुंगड़त, मेहर चंद , महेश, वर्मा, मंगल सिंह, सुरजीत व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...