Himachalहिमाचल सामाजिक संस्था का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सुंदरनगर में  होगा आयोजित 

हिमाचल सामाजिक संस्था का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सुंदरनगर में  होगा आयोजित 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित। अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पजि.) का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 28 व 29 मई 2022 को सुंदरनगर में आयोजित होगा। यह जानकारी शनिवार को ऊना में एक वक्तव्य जारी कर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल व महासचिव जतिंद्र कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि 28 व 29 मई को दिसुकेत सीनियर सिटीजन होम (अंतराष्ट्रीय) न्यास सुंदरनगर की मेजबानी में यह अधिवेशन आश्रम परिसर आनंद धाम देहरी नजदीक महामाया मंदिर सुंदरनगर में होगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक अधिवेशन में देशभर से 60 से अधिक सामाजिक संगठनों के करीब 120 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में हिमाचली मसलों पर चिंतन मंथन होगा। 

वहीं विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में भाखड़ा विस्थापितों की चिरलंबित मांगों को पूरा करने, पौंग डैम विस्थापितों की समस्याओं, पंजाब व चंडीगढ़ से हिमाचली की देय वित्तीय लाभों को लेने संबंधी मसलें, शानन विद्युत परियोजना को हिमाचल के सुपुर्द करने, हिमाचल प्रदेश में रेल विस्तारीकरण कार्य को गति देने, ऊना मुख्यालय पर ट्रैफिक समस्या के निपटारे हेतू फ्लाईओवर या वाईपास निर्माण की मांग सहित प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होगी। केएम लाल व जतिंद्र कंवर ने कहा कि बैठक में प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों व केंद्र सरकार में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र विशेषकर मैडिकल शिक्षा में हिमाचल प्रदेश में 85 प्रतिशत कोटे को 50 प्रतिशत करने के निर्णय से देशभर में प्रदेश से बाहर रहने वाले हिमाचलवासियों में उत्पन्न रोष पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सेना भर्ती में हिमाचली युवाओं के लिए कोटा बढ़ाने व प्रदेश के लिए अलग हिमालयन रेजिडमेंट के गठन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...