Unaराज्य महिला आयोग ने लगाई विशेष अदालत, महिला उत्पीड़न मामलों पर...

राज्य महिला आयोग ने लगाई विशेष अदालत, महिला उत्पीड़न मामलों पर हुई सुनवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष, विद्या नेगी व सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर व रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि कुल सूचीबद्ध 28 मामलों में से 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें याचिकाकर्ता व प्रतिवादी शामिल हुए। इन मामलों में अधिकतर घरेलू हिंसा, कार्य स्थल उत्पीड़न, पारिवारिक व यौन उत्पीड़न जैसे मामलों पर सुनवाई हुई। उन्होंने कहा आयोग शीघ्र ही दूसरी अदालत लगाएगा। इस अवसर पर विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के समक्ष निःसंकोच संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर ऐसी अदालतें लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में 11 व 12 फरवरी को ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में डिविज़नल कमिश्नर के कार्यालय में विशेष अदालत लगाने जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरुद्ध आगे आएं और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्य सचिव बुशरा अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा , लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, महिला थाना ऊना से सब-इंस्पेक्टर जमालदीन, निजी सचिव महिला आयोग दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...