Blog

  • Lionel Messi आज मिलेंगे PM Modi से, इस Stadium में होगा सम्मान

    Lionel Messi आज मिलेंगे PM Modi से, इस Stadium में होगा सम्मान

    नई दिल्लीः लियोनेल मेसी के तीन दिन का भारतीय दौरा आज खत्म को रहा है। शनिवार को कोलकाता से उनके दौरे की शुरुआत हुई थी। उसी दिन शाम को हैदराबाद में हुए इवेंट में वह राहुल गांधी से मिले थे। रविवार को मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे स्टार मेसी के साथ नजर आए थे। आज सोमवार को दिल्ली में वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। फिर दोपहर 1.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे।

    रविवार को मेसी ने मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेसी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। कुछ देर बाद मेसी ने पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया।

  • बादशाह और परम का फैन हुआ धुरंधर का रैपर फ्लिपराची, देखें वीडियो

    बादशाह और परम का फैन हुआ धुरंधर का रैपर फ्लिपराची, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मोगा सायफर से शुरू हुई परमजीत आज पूरी दुनिया में नाम कमा चुकी है और बिलबोर्ड पर भी छा चुकी है। 19 वर्षीय रैपर परम अपने डेब्यू दैट गर्ल के साथ स्पॉटिफाई के ग्लोबल वायरल 50 चार्ट में टॉप स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन चुकी हैं। वहीं अब अरब के म्यूजिक जगत का रैपर फ्लिपराची पंजाब की लेडी सिद्धू मूसेवाला, दैद गर्ल नाम से फेम कमाने वाली परम का फैन निकला। रैपर ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिया में वह पंजाब की परम और बादशाह के साथ कोलेबोरेशन करना चाहता है। परम के बारे में फ्लिपराची ने कहा कि वह इंग्लिश और पंजाबी दोनों में बहुत अच्छा गाती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उसका रैप भी उसे पसंद है और परम को उसने सुना है। बता दें कि परम अपने पहले गीत नीं मैं अड्डी नाल पताशे जावां पोरदी से वायरल हुई थी। इंटरव्यू में फ्लिपराची ने क्या कहा कि मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं। बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपनी भारतीय कोलैबोरेशन विशलिस्ट का खुलासा किया जिसमें परम और बादशाह शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह किन भारतीय कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने सबसे पहले सिहाई म्यूजिक का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने वायरल पंजाबी गर्ल रैपर, परम का नाम लेकर प्रशंसकों को चौंका दिया और कहा, मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं। वह भारतीय हैं और पंजाबी बोलती हैं। फ्लिप्पराची ने यह भी खुलासा किया कि वह बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ भी कोलैबोरेशन करने की उम्मीद करते हैं।पंजाब की सूफी गायकी में बड़ा नाम नूरां सिसटर्स में से ज्योति नूरां ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काले कुर्ते में फ्लिपराची के रैप पर डांस कर रही हैं। ज्योति नूरां धुरंदर फिल्म में अक्षय खन्ना की तरह स्टैप करने के भी कोशिश कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फ्लिपराची का गीत या फासला, या वैल इल्ली ब्योवकिफ गिदामी, इंदा बॉय बस इंदा गिशा़मी लगा रखा है।
  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा–लुधियाना रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मोगा–लुधियाना रोड स्थित गांव मैहणा के चौराहे पर हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक और युवती लुधियाना से मोगा की ओर आ रहे थे।

    जैसे ही वे गांव मैहणा के सड़क चौराहे पर पहुंचे, वहां सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी आपातकालीन एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घटना में युवती की दोनों टांगों में फैक्चर आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar सहित 18 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    Jalandhar सहित 18 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब घने कोहरे की चपेट में है, जिससे दृश्यता काफी कम रही। अमृतसर में सुबह के समय दृश्यता मात्र 200 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 900 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना व बठिंडा ठंडा रहा। वहीं जालंधर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली जिलों में घने कोहरे की संभावना हैं। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो न्यूनतम तापमान के लिहाज से सबसे अधिक रहा। इसी तरह अमृतसर 9.5, लुधियाना 7.4, पटियाला 8.8 डिग्री और पठानकोट में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। 16 दिसंबर को पंजाब में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं भी चलेंगी। हालांकि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दूसरी ओर जालंधर का अधिकतम एक्यूआई (एयर फ्यालिटी इंलैक्स) 330 दर्ज किया गया है जोकि खतरनाक स्तर की श्रेणी में आता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हवा में जो प्रदूषण है वह फेफड़ों में जाकर उन्हें अवरुद्ध करता है जिससे फेफड़ों की कार्य क्षमता कम होती है और स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि होती है। विशेषज्ञों ने बताया है कि धुंध में सांस लेने में मुश्किल पैदा हो सकती है। इसके चलते रूमाल या मास्क लगाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस समय मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं, धुंध के बीच खासी और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों वाले रोगियों की बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पंडित लोगों पर इसका प्रभाव पड़ता है।

  • लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    बिजनेसः सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवोर को घरेलू शेयर बाजार लुढ़कर गया। शुरुआती सत्र में सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स एक समय में 373.17 अंक लुढ़ककर 84,849.49 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई निफ्टी भी 126.65 अंक की गिरावट के साथ 25,930.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती दौर में निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस और ICICI बैंक प्रमुख गेनर रहे, जबकि ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, NTPC, ONGC, मैक्स हेल्थकेयर लूजर रहे।

    KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से होगा ओपन
    KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। रिटेल इनवेस्टर्स कितना पैसा लगा सकते हैं? कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 365 से 384 रुपए तय किया है। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 384 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको 14,976 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

  • Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, XUV के बाद मीट की दुकान में घुसी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, XUV के बाद मीट की दुकान में घुसी कार, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रेम नगर घुमार मंडी रोड पर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां लोगें द्वारा भारी हंगामा किया गया। दरअसल, एक ग्रे कलर की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक्सयूवी (XUV) में जा घुसी। जिसके बाद एक बाइक को टक्कर मारते हुए कार मीट की दुकान में घुस गई। इस घटना में मुर्गियों का जाल और कुछ गमले को भी उड़ा दिया। घटना में गनीमत यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही दिख रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्विफ्ट कार पहले एक एक्सयूवी गाड़ी में टक्कर मारती है। जिसके बाद कार सीधे चौहान मीट शॉप की तरफ बढ़ी और कार चालक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद गमले और मुर्गियों वाले जाल को टक्कर मारी जिसमें मुर्गियां भी थीं। इसके बाद दुकान से जा टकराई। इस भयानक आवाज के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चौहान मीट शॉप के मालिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह दुकान के अंदर मौजूद थे तभी बाहर ज़ोरदार धमाके की आवाज़ आई और मुर्गियों के चीखने की आवाज़ आने लगी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक स्विफ्ट कार उनकी दुकान के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। मालिक ने बताया मेरी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और मुर्गियों वाला जाल भी दुकान के बाहर ही पड़ा था। कार ने मेरी बाइक और जाल को बुरी तरह खस्ता कर दिया। दुकान मालिक ने जब कार चालक को बाहर निकाला और उससे बातचीत की तो चालक ने लापरवाही स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछली गली से कटिंग करके आया था। उसने माना कि अचानक ब्रेक लगाने की जगह गलती से रेस दब गई जिसके कारण यह भीषण हादसा हो गया। हालांकि बाद में कार चालक ने अपनी गलती मानते हुए दुकान मालिक से बात की और हुए नुकसान का पूरा मुआवज़ा देने पर सहमति जताई जिसके बाद मामला शांत हुआ।
  • Jalandhar News: गलत गतिविधियों के आरोप में 2 युवक-युवतियां को लोगों ने किया काबू, जमकर की मारपीट

    Jalandhar News: गलत गतिविधियों के आरोप में 2 युवक-युवतियां को लोगों ने किया काबू, जमकर की मारपीट

    जालंधर, ENS: गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में देर रात लोगों ने गलत गतिविधियों के कारण 2 युवक-युवतियों को काबू किया है। इस दौरान इलाके में युवक-युवतियों को काबू करने के दौरान माहौल तनावपूर्ण बन गया। इलाका निवासियों का कहना है कि एक घर में नशा और गलत गतिविधियां होने के आरोप में उन्होंने युवक-युवतियों को काबू किया है। इस दौरान वहा पर जमकर हंगामा होना शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद 2 युवकों और युवतियों को पकड़ लिया और उनकी मारपीट की।

    जिसके बाद घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इलाका वासियों का आरोप है कि एक युवक और युवती ने मोहल्ले में मकान किराए पर ले रखा है, जहां अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां नशे के साथ-साथ गलत काम किया जाता हैं। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने पहले भी उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

    रविवार रात जब हालात फिर बिगड़ते नजर आए तो इलाके के लोगों ने एकजुट होकर कार्रवाई की और मामले की सूचना पार्षद व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने साथ थाने ले गई। थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। इलाका निवासियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • आज का राशिफल, 15 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 15 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सफला एकादशी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष राशिः आज लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। आज छोटे भाई कि तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के लवमेट आज एक दुसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगना बढ़ोतरी होगी।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं,उनके लिए आज का दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को आज कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है।

    मिथुन राशिः आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी दुवाओं का असर शाम तक आपको जरूर मिलेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। जिसे लेकर आस-पास के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरूर लें।

    कर्क राशिः आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो आज पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रुके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। हो सकता है आपको पदोन्नति का अवसर भी मिल जाए। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे।

    कन्या राशिः आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आएगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाए।

    तुला राशिः आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है।

    धनु राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं।

    मकर राशिः आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है।

    कुंभ राशिः आज अपने व्यवहार में आपको थोडा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी नये काम को शुरू करने से पहले बड़-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

    मीन राशिः आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • Jalandhar News : चुनाव ऑब्जर्वर ने कलेक्शन केंद्रों का लिया जायजा

    Jalandhar News : चुनाव ऑब्जर्वर ने कलेक्शन केंद्रों का लिया जायजा

    कहा- बैलट बॉक्सों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया

    जालंधर, ENS: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद दोआबा कॉलेज जालंधर में बैलट बॉक्सों को रखने के लिए बनाए गए कलेक्शन केंद्र का चुनाव ऑब्जर्वर नयन द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए नयन ने बताया कि जिले के जागरूक मतदाताओं और पूरे चुनाव अमले के बहुमूल्य सहयोग से आज जिला परिषद के 21 और 11 पंचायत समितियों के 188 जोनों के लिए बनाए गए 1209 पोलिंग बूथों पर मतदान का काम सुचारू ढंग से संपन्न हो गया है।

    मतदान के बाद बैलट बॉक्सों को दोआबा कॉलेज जालंधर में बनाए गए कलेक्शन केंद्र में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत रखा जा रहा है। बैलट बॉक्सों की 24 घंटे निगरानी के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पोल हुई वोटों की गिनती 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

    वोटों की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी
    राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए डाली गई वोटों की गिनती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए डाली गई वोटों की सुचारू ढंग से गिनती करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा अमले को निर्देश दिए कि बैलट बॉक्सों की पूरी सतर्कता से निगरानी सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Jalandhar News : शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने पर DC डा. हिमांशु ने पुलिस कर्मियों व मतदाताओं का किया धन्यावाद

    Jalandhar News : शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने पर DC डा. हिमांशु ने पुलिस कर्मियों व मतदाताओं का किया धन्यावाद

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में जिला परिषद तथा पंचायत समिति चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी और सुचारू ढंग से करवाने के लिए जागरूक मतदाताओं, चुनाव तथा सुरक्षा अमले, उम्मीदवारों तथा राजनीतिक पार्टियों का धन्यवाद किया है।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सिविल तथा पुलिस प्रशासन द्वारा चुनावों के मद्देनजर पुख्ता प्रबंधों को यकीनी बनाया गया था, ताकि लोगों को अपने मतदान के अधिकार की प्रयोग करने के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिले के जागरूक तथा बहादुर मतदाताओं का एक बार फिर धन्यवाद किया जिन्होंने एक बार फिर अपने मतदान की निष्पक्ष तथा निडर तरीके से प्रयोग करके शानदार परंपरा को कायम रखा।

    मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
    मतदान देने की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा किसी भी विधानसभा हलके के पोलिंग बूथ पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई तथा मतदान का कार्य सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे पूरा हुआ।

    उन्होंने फिर बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के 1209 पोलिंग बूथों पर निर्विघ्न तथा उचित ढंग से मतदान करवाने के लिए बड़े स्तर पर सिविल तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को तैनात किया गया था।