Blog

  • ऊना में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

    ऊना में 14 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते 14 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने बताया कि पिछले 8 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव और सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति बन गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    जारी आदेशों के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्र 14 अगस्त को बंद रहेंगे। जिला दण्डाधिकारी ने संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    कांग्रेस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    हिसार: हरियाणा में हिसार जिले की नारनौंद विधानसभा के कांग्रेस MLA जस्सी पेटवाड़ को जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक ने इसे लेकर नारनौंद पुलिस थाने में शिकायत दी है। दरअसल, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर बुधवार को कमेंट किया था। दिग्विजय चौटाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया था। यह पोस्टर युवा जोड़ों अभियान को लेकर था। इस पोस्ट पर विधायक ने कमेंट किया था कि ” है ना कमाल की बात ?? 4.5 साल जमकर माल जोड़ने वाले अब युवाओं को जोड़ेंगे?

    पिताजी बोलते हैं हमारा जन्मजात संबद्ध है बीजेपी से और बेटे बोलते हैं इन्हें जमना पार करेंगे। बड़ा भाई बोलता है मनोहर लाल खट्टर अच्छे मुख्यमंत्री थे, छोटे युवराज बोलते हैं नायब सैनी बढ़िया हैं.. हरियाणा वालों को पागल समझना बंद कीजिए युवराज”। इस पोस्ट के बाद विधायक को मोहित नाम के एक व्यक्ति ने धमकी दी। मोहित ने विधायक के कमेंट सेशन में जाकर लिखा कि” जस्सी गोली ये नहीं देखती कि विधायक है या आम आदमी, प्यार की भाषा में समझ जा क्यों नई उम्र में पंचतत्व में विलीन होना चाहता है”। विधायक ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की है।

    धमकी देने वाले का प्रोफाइल भी विधायक ने शेयर किया है। विधायक ने बताया कि धमकी देने वाले का नाम मोहित है और इसने दिग्विजय चौटाला के साथ अपनी प्रोफाइल फोटो लगाई हुई है। विधायक ने मोहित का फोटो और कमेंट शेयर कर लिखा है कि “दिग्विजयवादी…ये भाई बोल रहा है, जस्सी गोली ये ना देखे कि विधायक है या आम आदमी। मतलब स्पष्ट संदेश, जो कोई दिग्विजय चौटाला के खिलाफ बोलेगा, उसको गोली मार दी जाएगी। ये बात हम नहीं ये मोहित दुर्गा मांदकौल बोल रहा है। शायद अब दिग्विजय चौटाला ने सिखाया है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का जवाब गोली से देंगे…यही JJP का चाल, चरित्र एवं चेहरा है”।

     

  • Punjab News: स्कूल वैन में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में चालक गिरफ्तार

    Punjab News: स्कूल वैन में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में चालक गिरफ्तार

    बठिंडाः जिले में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल वैन में चालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस मामले को लेकर छात्रा ने मां को सारी घटना बताई। मां ने पुलिस को चालक के खिलाफ शिकायत दी। वहीं थाना थर्मल पुलिस ने छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में छात्रा की माता ने बताया कि उसकी बेटी प्राइवेट स्कूल में 7वी में पढ़ती है, जो वैन के जरिये स्कूल आती-जाती है। बीते दिन 13 अगस्त को जब उसकी बेटी घर पहुंची तो उसने बताया कि वैन चालक मलकीत सिंह ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया।

    छात्रा के अनुसार घटना के दौरान वह वैन में अकेली थी। इस दौरान चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना थर्मल के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि छात्रा की माता के बयान पर वैन चालक मलकीत सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट लगाकर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड और अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    फिरोजपुरः 15 अगस्त को लेकर पंजाब भर में हाई अलर्ट जारी है। वहीं काउंटर इंटेलिजेंस ने आईएसआई द्वारा समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक सदस्य हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल, सीआई ने ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप स्थित संचालकों के निर्देशों पर काम कर रहे बीकेआई के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬੱਬਰ ਖਾਲਸਾ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ

    दरअसल, थाना एसएसओसी फाजिल्का की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सतिंदरदीप सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरप्रीत सिंह उर्फ बत्तू उर्फ प्रीत निवासी तरनतारन और गुलशन सिंह उर्फ नंदू, निवासी अमृतसर विदेशों में बैठे आरोपियों के संपर्क में है। वह आजादी दिवस के दौरान तलवंडी भाई क्षेत्र में सरकारी इमारतों पर गोलीबारी और धमाके करने की योजना बना रहे है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड की और तलवंडी भाई चौक के पास बराड़ पैलेस से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, दो 86पी हैंड ग्रेनेड, अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ इस मामले में पुलिस स्टेशन एसएसओसी फाजिल्का में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर देश-विदेश में उनके संपर्कों की जांच कर रही है।

  • Punjab News: चोरों ने गांव पर बोला धावा, सरकारी RO Motor और टायर चुराए, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने गांव पर बोला धावा, सरकारी RO Motor और टायर चुराए, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस यह कहकर अपनी पीठ थपथपा रही है कि उन्होंने अब तक भारी मात्रा में नशा जब्त करके नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है, लेकिन हालात यह हैं कि जहां नशा चरम पर है, वहीं चोरी की घटनाएं भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। फिरोजपुर के शाहदीन वाला गांव के सरपंच और ग्रामीणों का मानना है कि उनके गांव और आसपास के गांवों में न तो नशा खत्म हुआ है और न ही चोरी की घटनाओं में कोई कमी आई है।

    सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि चोरों ने रात में एक सरकारी आरओ मोटर और अन्य सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने एक टायर की दुकान को भी निशाना बनाया और भारी मात्रा में टायर चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच और ग्रामीणों ने कहा कि वे प्रशासन को नशा तस्करों और चोरों के बारे में सूचित करने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस उनकी बात सुनने को तैयार नहीं।

    उन्होंने कहा कि गांव से कई बार टावरों से तेल, खेतों से मोटरे, स्कूलों से सामान की चोरी होती है, लेकिन हम उसमें कुछ नहीं कर पाते, क्योंकि कई बार उन्हें भी डर होता है कि कहीं चोर कोई हथियार लेकर उनपर वार न कर दे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इन नशेड़ी प्रवृति वाले लोगों पर लगाम कसी जाए, ताकि गांव वाले बेखोफ होकर जी सकें।

  • Bigg Boss 19 में होने वाली है इस Contestant की एंट्री, सलमान खान ने खुद किया कंफर्म

    Bigg Boss 19 में होने वाली है इस Contestant की एंट्री, सलमान खान ने खुद किया कंफर्म

    बॉलीवुड: टीवी के मशहूर शो बिग बॉस-19 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। 24 अगस्त से सलमान खान का यह शो प्रीमियर हो जाएगा। ऐसे में इसका एक के बाद एक नया प्रोमो सामने आ रहा है जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है। इसमें सलमान खान ने फैंस के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे भी फैंस वोट करेंगे वही घर के अंदर जाएगा जिन दो कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं उनमें से एक का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खास कनेक्शन है।

    शहनाज के भाई की होगी शो में एंट्री

    सलमान ने जो प्रोमो शेयर किया है इसमें शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेश और यूट्यूबर इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी दिख रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है कि – कौन बनेगा बिग बॉस 19 के घर का सदस्य अब होगा फैंस का फैसला वोट करो जियो हॉटस्टार ऐप पर। इस पोस्ट के बाद यहां कुछ फैंस मृदुल को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ ने शहबाज को सपोर्ट किया है। अब यहां देखना यह है कि प्रीमियर पर कौन बिग बॉस 19 में एंट्री लेगा।

    शहनाज गिल ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

    शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भाई शहबाज बादेशा के लिए इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए कहा है कि- ‘आप 99 बार वोट कर सकते हो तो करो वोट’। इसके साथ ही उन्होंने शहबाज बदेशा को भी टैग किया है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प है कि फैंस किसको वोट देकर बिग बॉस 19 के घर में एंट्री दिलवाते हैं।

    घर में चलेगी सरकार

    इस बार शो की थीम भी काफी अलग है। शो में सरकार बनेगी। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब घर वाले एक-दूसरे के खिलाफ नजर आएंगे। सामने आए ट्रेलर में यह साफ हो गया है कि यह सीजन काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस 19 24 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर पर रात 9 बजे और कलर्स पर 10:30 बजे आएगा। इस बार का सीजन दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने काफी प्रयास किए हैं। इस बार दर्शकों को ऐप के जरिए सीधे वोट करके अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को सेव करने का मौका भी मिलेगा। इस सीजन में जीतो धन धना धन कॉन्टेस्ट भी शुरु किया गया है। इसमें प्रशंसकों को शो से जुड़े आसान सवालों का जवाब देकर ईनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।    
  • केंद्र ने पंजाब के 800 करोड़ के Project को किया रद्द

    केंद्र ने पंजाब के 800 करोड़ के Project को किया रद्द

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के तहत सड़क और पुल परियोजनाएं पंजाब सरकार को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, केंद्र ने पंजाब में 800 करोड़ से ज्यादा की सड़क परियोजनाओं को रद्द कर दिया है। केंद्र ने प्रोजेक्ट को रद्द किए जाने का कारण यह बताया है कि राज्य सरकार द्वारा समय पर टेंडर जारी न करने और निर्माण कार्य शुरू करने में देरी हुई। यह फैसला पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाब सरकार के लिए दोहरा झटका है। केंद्र पहले ही ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) के तहत कोई भी धनराशि देने से इनकार कर चुका हैै।

    केंद्र ने आरडीएफ फंड के रूप में लगभग 7000 करोड़ रुपये रोक रखे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से 628.48 किमी की कुल 64 सड़कें अपग्रेड करने में परेशानी होगी। इससे पहले केंद्र ने 38 पुल, जिसकी प्रत्येक की लंबाई 15 मीटर से अधिक है, जिसे बनाने के प्रोजेक्ट को केंद्र ने मंजूरी दी थी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 828.87 करोड़ है। 31 मार्च से पहले काम शुरू होना चाहिए था।

    राज्य लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘निर्धारित शर्तों के अनुसार कंसल्टेंसी फर्म की सेवाएं लेने को कई बार निविदाएं आमंत्रित की गईं।’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखकर कहा है कि इन पुलों के निर्माण का बकाया चुकाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा,’जो पुल बनने हैं, वे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-III के तहत पहले से स्वीकृत हैं… इन सड़कों का काम पूरा हो चुका है। अगर 38 पुल नहीं बनाए गए या गिरा दिए गए, तो सड़क संपर्क अधूरा रह जाएगा…।’ उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इन्हें ‘जारी कार्य’ माना जाए।

     

  • Punjab News: कोर्ट ने सुनाई सजा तो 23 वर्षीय युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Punjab News: कोर्ट ने सुनाई सजा तो 23 वर्षीय युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    मानसाः जिले की कोर्ट परिसर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने कोर्ट परिसर में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दरअसल, आज जैसे ही मानसा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक केस में युवक को 7 साल की सजा सुनाने का आदेश पारित किया, दोषी ने अदालत परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਾਨਸਾ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਦੇ ਹੀ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖ਼ਲ

    इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    अभियुक्त पक्ष की वकील सुखचैन सिंह धालीवाल ने बताया कि 23 वर्षीय हरभजन सिंह निवासी बीरेवाला डोगरा के खिलाफ लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में थाना बोहाना में 2023 में धारा 363/366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आज कोर्ट ने उसे 7 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद युवक ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

     

  • Jalandhar News: पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे किसान और कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे किसान और कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

    किसान नेता ने सासंद चन्नी को लेकर विधायकों से की शिकायत

    जालंधर, ENS: समस्तपुर गुरुद्वारा साहिब शहीदां में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक को श्रद्धाजंलि देने कांग्रेस के सीनियर नेता पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह, सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया सहित अन्य नेता पहुंचे। आज कांग्रेस ने किसान जत्थेबदिंयों की ओऱ से पूर्व राज्यपाल की याद में श्रद्धाजंलि अखंड पाठ करवाया गया। जिसमें अलग-अलग नेताओं के साथ जत्थेबंदियां पहुंची। उन्होंने कहा कि यह समझकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी है कि उन्होंनें पंजाब के सिखों को लेकर और किसानों को लेकर जो हुंकार भरी थी, उसे याद करते आज सभी एकत्रित हुए है। इस दौरान पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक का परिवार भी मौजूद रहा। इस दौरान किसानों ने सासंद चरणजीत सिंह को लेकर विधायकों को शिकायत लगाई है। कहा जा रहा हैकि किसानों ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि सासंद चन्नी एथलीट फौजा सिंह के अतिंम संस्कार, भोग सहित अन्य शोक में वह शामिल नहीं हुए। वहीं आज पूर्व राज्यपाल सत्य मलिक की याद करवाए जा रहे अखंड पाठ में भी वह जालंधर नहीं पहुंचे। किसानों का आरोप है कि सासंद चन्नी वोट लेने के लिए आ जाते है, लेकिन उसके बाद वह समागम से दूरी बनाकर रखते है। किसानों ने कहा कि आज भी उन्हें यहां आने के लिए निमत्रंण दिया गया था, लेकिन वह नहीं आ पाए। वहीं विधायक कोटली ने कहा कि लोकसभा में चन्नी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है, ऐसे में वह कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए। विधायक कोटली ने इस सवाल से दूरी बनाते हुए कहा कि अगर चन्नी आज पूर्व राज्यपाल को श्रद्धाजंलि देने नहीं पहुंचे है तो वह ही इस बात का जवाब दे सकते है। दरअसल, किसान नेता ने कहा कि हलका नेता को भारी बहुमत से जीत दर्ज करवाकर लोकसभा में भेजता है। लेकिन सासंद चन्नी आज इस बड़े प्रोग्राम में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि राणा गुरजीत सिंह सहित अन्य विधायकों के ध्यान में चन्नी के बड़े प्रोग्राम में ना पहुंचने को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोटों में ही वह अपना चेहरा दिखाते है, जोकि गलत है। कोटली ने कांग्रेस में पंजाब प्रधान और चन्नी द्वारा पार्टी में नेताओं को शामिल किए जाने के मुद्दे पर कोटली ने कहा कि इसका जवाब पीसीसी ही दे सकते है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर-बाहर जो कुछ भी हो रहा है वह सबको पता है, लेकिन पार्टी सबको साथ लेकर आने वाले समय पर चलते हुए दिखाई देंगी। कांग्रेस प्रधान बदलने को लेकर कोटली ने कहाकि राहुल गांधी और खड़गे ही तय करेंगे। लाडी शेरोवालियां ने सासंद चन्नी के आज पूर्व राज्यपाल के अखंड पाठ में नजर अंदाज होने पर कहा कि वह लोकसभा में वोट चोरी के मुद्दे में व्यस्त है। फौजा सिंह के निधन और पूर्व राज्यपाल के अखंड पाठ से दूरी बनाने को लेकर कहा कि उन्हें चन्नी ने फोन करके बताया कि वह बैक प्रॉब्लम होने के कारण आज शामिल नहीं हो पाए। दूसरी ओर राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस का प्रोग्राम नहीं था, बल्कि किसानों द्वारा पूर्व राज्यपाल की याद में गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ रखवाया गया था।
  • Haryana News: अवैध हथियार और देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियार और देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-16 लेबर चौक से क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने अवैध हथियार और देसी कट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ सेक्टर 14 थाने में आर्म एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी एएसआई नीरज और विनोद कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जांच की जा रही है।

    उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश करके ज्यूडिशियल में भेज दिया गया है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि आरोपी जिस व्यक्ति से अवैध देसी कट्टा लेकर आया था उसका हिमाचल के बद्दी में मर्डर हो गया था। इसके बाद उससे अवैध हथियार बरामद किए और उसको ज्यूडिशियल भेज दिया है।