Blog
-

विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर ली मरीजों की सुरक्षा एवं सेवा करने की शपथ
ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों तथा विभिन्न खंडों के कर्मचारियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया।इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि विश्व रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाने का उद्देश्य बड़ी जिम्मेदारी के साथ रोगियों की सुरक्षा किया जाना है। रोगियों की सुरक्षा के लिए सभी चिकित्सक वर्ग तथा स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं को अनुशासित और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। स्वास्थ्य कार्यक्षेत्र में सभी को अपना कार्य ईमानदारी तथा कर्तव्य निष्ठा से करना चाहिए तथा अपने ज्ञान अपनी कुशलता का प्रयोग रोगियों के स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए।उन्होंने समस्त स्टाफ को मेडिकेशन सेफ्टी के बारे में विस्तृत जानकारी भी मुहैया करवाई।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिधू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय अत्री, डॉ रमेश रत्तु, डॉ दिव्या, डॉ राहुल कौंडल डॉ ऋचा कालिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मनकोटिया, डॉ राजीव गर्ग, डॉ नरेश शर्मा, डॉ रामपाल, डॉ पंकज पराशर, जिला सलाहकार गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रमण कुमार संदल, डॉ कर्ण, डॉ सुचारिता, डॉ अंकिता, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण सहित विभिन्न खण्डों का स्टाफ उपस्थित रहा। -

जालंधरः भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, हुआ हंगामा, समुदाय ने दी प्रशासन को चेतावनी
जालंधर/हर्षः महानगर में श्री राम चौक से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा से पहले समुदाय की ओर से फ्लैक्स बोर्ड फाड़े जाने को लेकर समुदाय के लोगों द्वारा रोष पाया जा रहा है। विपन सभ्रवाल ने मामले को लेकर बताया कि शरारती अनसरों द्वारा श्री राम चौक पर भगवान वाल्मीकि के फ्लैक्स बोर्ड फाड़े गए। इस दौरान उन्होंने थाना नबंर 3 और 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा पिछले 3 साल से शरारती अनसरों द्वारा शोभायात्रा से पहले फ्लैक्स बोर्ड फाड़े जा रहे है।

विपन सभ्रवाल ने कहा कि जिसके संबंध में वह पहले ही शिकायतें दर्ज करवा चुके है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह मामले अभी तक लंबित है। सभ्रवाल ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर जल्द से जल्द शरारती अनंसरों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस बार सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ना काबू किया तो वह इस मामले को लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने शरारती अनसरों पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए धारा 295 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
-

नेहरु युवा केंद्र ऊना में मनाया श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस
ऊना /सुशील पंडित : नेहरु युवा केंद्र ऊना के माध्यम से आज दिन 17 सितंबर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विकास दिवस मनाया गया। जिसमे हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई स्कीमो के बारे में जानकारी दी।इसके साथ नेहरू युवा केन्द्र ऊना के उप निदेशक डा लाल सिंह , लेखकार विजय भारद्वाज ने युवाओं को देश के विकास की गति में योगदान हेतु मार्गदर्शन किया व नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ऊना के कर्मचारी रतन चंद , स्वयसेवी आरती ,मधु व ऊना हिमोत्कर्ष के छात्राए तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। के अवसर पर विकास दिवस मनाया गया। जिसमे हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई स्कीमो के बारे में जानकारी दी।इसके साथ नेहरू युवा केन्द्र ऊना के उप निदेशक डा लाल सिंह , लेखकार विजय भारद्वाज ने युवाओं को देश के विकास की गति में योगदान हेतु मार्गदर्शन किया व नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ऊना के कर्मचारी रतन चंद , स्वयसेवी आरती ,मधु व ऊना हिमोत्कर्ष के छात्राए तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। -

जिला ऊना में लगेगा प्रदेश का पहला ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र
ड्रैगन फ्रूट उगाने वाले किसानों की सुविधा को बेहड़ विठ्ल में लगेगा प्रसंस्करण संयंत्रऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में प्रदेश का पहला ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र लगने जा रहा है, जिससे जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती से जुड़े किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला ऊना के बेहड़ विठ्ल में प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना को बागवानी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। विभाग ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है।जिला ऊना की प्रगतिशील बागवान एवं महिला उद्यमी रीवा सूद ने बागवानी विभाग को ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र लगाने के लिए 1.65 करोड़ रुपए की परियोजना मंजूरी के लिए भेजी थी, जिसे विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। रीवा सूद को इस संयंत्र के निर्माण के लिए बागवानी विभाग की ओर से 35 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा।इस बारे रीवा सूद ने कहा “जिला ऊना का मौसम ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उपयुक्त है तथा बहुत से किसान जिला प्रशासन के प्रोत्साहन से इस फल की खेती के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में अब उन किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि इस संयंत्र को चलाने के लिए किसानों से सीधी खरीद की जाएगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। लगभग तीन महीने पहले ड्रैगन फ्रूट आधारित प्रसंस्करण संयंत्र लगाने की परियोजना को बागवानी विभाग को भेजा था और मुझे खुशी है कि इसे मंजूरी मिल गई है।”ड्रैगन फ्रूट आधारित प्रसंस्करण संयंत्र के लगने से जहां किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं सीधे रूप से 15 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा सप्लाई चेन और नर्सरी के कार्यों से जुड़ कर रोजगार प्राप्त करने वालों युवाओं की संख्या 35-50 तक होगी।किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रूट जैसे बेहतर आमदनी वाली कृषि एवं बागवानी से जुड़ने के लिए जिला प्रशासन ऊना किसानों को निरंतर प्रेरित कर रहा है। किसानों की आजीविका उपार्जन के लिए जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती को जिला प्रशासन ऊना बढ़ावा दिया जा रहा है। मनरेगा के माध्यम से भी ड्रैगन फ्रूट लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। मनरेगा के तहत जिला ऊना में अब तक 2700 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए गए, जिनमें से बंगाणा उपमंडल के तहत 2100 तथा गगरेट के ओयल में 600 पौधे लगाए जा चुके हैं।इस बारे जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा “ड्रैगन फ्रूट आधारित प्रसंस्करण संयंत्र प्रदेश का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। जिला ऊना में संयंत्र लगने से ड्रैगन फ्रूट की खेती से जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा। जिला प्रशासन किसानों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है और ड्रैगन फ्रूट लगाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। कोई भी मनरेगा जॉब कार्ड धारक किसान जो ड्रैगन फ्रूट की खेती का इच्छुक हो, वह अपनी पंचायत के पंचायत सचिव अथवा बीडीओ कार्यालय में संपर्क कर सकता है।” -

ऊना में दो साल में बनेगा 300 बिस्तर वाला पीजीआई अस्पताल, टेंडर प्रक्रिया आरंभ
ऊना/सुशील : पंडित 500 करोड़ रुपए की लागत से ऊना के मलाहत में बनने जा रहे पीजीआई अस्पताल के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई हैं। पीजीआई ने 6 अक्तूबर 2022 तक कंपनियों से इस बड़े अस्पताल के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर आबंटन के दो साल के भीतर ऊना में पीजीआई का अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 300 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल पर लगभग 500 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें 120 करोड़ रूपए से अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण स्थापित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं ऊना में प्राप्त हो सकें। सत्ती ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार के संयुक्त सहयोग से निर्माणाधीन पीजीआई अस्पताल चिकित्सीय सेवाओं की दृष्टि से ऊना जिला के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है।
राज्य सरकार की ओर से पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए सड़क, बिजली तथा पानी की सुविधा प्रदान की जानी है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।इसके अतिरिक्त पीजीआई में 10 लाख लीटर प्रति दिन की जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने 48 लाख रूपये की राशि व्यय करके तीन टयूबवैल स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल के चारों ओर चारदीवारी लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। अब अस्पताल के भवन का निर्माण पीजीआई के माध्यम से किया जाना है। अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य को भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के बनने का लाभ ऊना जिले और साथ लगते जिलों को भी मिलेगा।
-

Jalandhar: Gold Medalist Dr. Munish Khurana के क्लीनिक पर सेहत विभाग की Raid
जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहीद उधम सिंह नगर में चर्चित गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. मुनीष खुराना के मेडिवर्ल्ड में पुलिस और सेहत विभाग की द्वारा दबिश दी गई। मेडिवर्ल्ड में एसएचओ कमलजीत सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया द्वारा रेड की गई। मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि उन्हें थाना नंबर 4 की पुलिस द्वारा सूचना मिली थी कि क्लीनिक में अवैध दवाईयां बेची जार रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने क्लीनिक में छापेमारी की। लेकिन इस छापेमारी दौरान क्लीनिक से कोई अवैध दवाई बरामद नहीं हुई।
मौके पर नहीं हुई कोई अवैध दवाई बरामदः कालिया
जांच में कुछ भी बरामद ना होने पर ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि हमनें बारीकी से जांच की है, लेकिन क्लीनिक से अवैध रूप से बेची जा रही कोई अवैध दवाई बरामद नहीं हुई है और ना ही कोई एसा दस्तावेज मिला है जिसपर दवाइयों का हिसाब किताब लिखा जाता हो। बता दें कि शिकायत में यह भी कहा गया था कि डॉक्टर मनीश खुराना नवे अपने क्लीनिक में दवाइयों को स्टॉक करके रखा हुआ है।
रेड दौरान मौके पर नहीं मिले डॉ. मुनीष
लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा मामले की सूचना दी गई और मौके से ना तो कोई अवैध दवाई बरामद हुई और ना ही मौके पर डॉ. मुनीष खुराना मौजूद रहे। अनुपमा कालिया से डा मुनीष को लेकर मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वह कुछ देर में क्लीनिक में पहुंच रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनीष के क्लीनिक में जो कुछ दवाइयां मिली भी हैं उन्हें वह अपनी प्रैक्टिस के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इतनी दवाइयां वह अपने क्लीनिक पर आपातकाल के लिए रख सकते हैं।
चंडीगढ़ से मिली रिपोर्ट के आधार पर की गई थी रेड
वहीं दूसरी ओर एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से मिली रिपोर्ट के आधार उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया को सूचना दी थी। मौके पर डॉ. मुनीष के लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। चंडीगढ़ से मिली सूचना के बाद डॉ. मुनीष का मौके पर ना मिलना और उनके क्लीनिक से कुछ भी बरामद ना होना और पुलिस प्रशासन का अभी इस मामले को लेकर खुलकर मीडिया को मामले की पूरी जानकारी ना देना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
-

पंजाबः नशे के खिलाफ एक्शन में सरकार, चौकी के 17 पुलिसकर्मियों का तबादला, एएसआई Suspended
संगरूरः पंजाब में सीएम मान और डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेक पुलिस प्रशासन एक्शन के मूड में दिखाई दे रहा है। नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एसएसपी मंदीप सिंह सिद्धू ने सुनाम नवी अनाज मंडी पुलिस चौकी के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपी सिद्धू ने चौकी की ढीली कारगुजारी को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी पर तैनात सभी 17 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
इस अवसर पर एसएसपी सिद्धू ने कहा कि चौकी का पूरा चौकी का पूरा स्टाफ बदल दिया गया है और एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी सिद्धू ने कहा कि पुलिस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का इरादा कटिबद्ध है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-

पंजाब: सुनील जाखड़ को भाजपा ने सौंपी पहली जिम्मेदारी, इस कमेटी में किया शामिल
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पहली बार पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा हाईकमान ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के कायकर्ताओं की पिटाई की जांच को लेकर एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें सुनील जाखड़ को भी शामिल किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
राज्यसभा सांसद बृजलाल की अध्यक्षता वाली समिति में सांसद राज्यवर्धन राठौर, सांसद अपराजिता सारंगी, सांसद समीर उरांव और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ सदस्य होंगे। समिति हिंसा स्थल का दौरा करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। पार्टी ने हिंसा की निंदा की है और इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अरुण सिंह ने कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की निर्ममता से पिटाई जैसी हिंसक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करती है तथा पश्चिम बंगाल सरकार से मांग करती है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे।
गौरतलब है कि भाजपा के राज्य सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नबन्ना चलो अभियान’ के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। दूसरी ओर पंजाब में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारने के बाद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस आलाकमान पर आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाए जाने के बाद नए सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता की बात सुनी गई थी। सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी का नाम लेते हुए सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि कांग्रेस ने सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। पंजाब कांग्रेस ने उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। इस सारे घटनाक्रम के बाद जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।
-

कंज्यूमर कमीशन ने Yes Bank को जुर्माना देने के दिए आदेश, जाने मामला
चंडीगढ़ः पहली बार अकेले अमेरिका गई 17 साल की लड़की को यस बैंक की गलती से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बैंक द्वारा जारी किया गया डेबिट कार्ड विदेश में काम नहीं करता था। ऐसे में चंडीगढ़ में बैठी मां को विदेश में फंसी अपनी बेटी के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए भटकना पड़ा। चंडीगढ़ कंज्यूमर कमीशन ने बैंक पर सेवा में लापरवाही और अनुचित कारोबारी व्यवहार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता को मानसिक पीड़ा और शोषण के कारण बैंक को हर्जाने के रूप में 5000 रुपये और अदालती खर्च के रूप में 5000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। आयोग ने कहा कि पहली बार अपनी बेटी को अकेले विदेश भेजने वाली मां बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में लापरवाही नहीं कर सकती। साथ ही, उसने बैंक को यह नहीं बताया होगा कि कार्ड अमेरिका में काम नहीं कर रहा है।
ऐसे में बैंक को उचित सेवा नहीं देने पर हर्जाना देने को कहा गया है। सेक्टर-9डी, चंडीगढ़ निवासी 17 वर्षीय जाह्नवी कपूर और उनकी मां मालविका कपूर ने अपने एमडी और ब्रांच मैनेजर के जरिए सेक्टर-9सी स्थित यस बैंक शाखा को पार्टी बनाया।
-

पंजाबः सीएम मान का दफ्तर घेरने पहुंचे NSUI के छात्र, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की, कईं जख्मी
चंडीगढ़: बेरोजागरी से परेशान युवाओं का पंजाब सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहीं आज चंडीगढ़ में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान एनएसयूआई की ओर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और सीएम मान के ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की गई। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ी गई।
एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रधान ईशरप्रीत ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने पहले अग्निवीर प्रस्ताव पास किया था और गत दिन ट्वीट किया कि वह उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तो पंजाब विधानसभा का मूल्य ही खत्म कर दिया है। इस दौरान ईशरप्रीत ने कहा कि वह सीएम भगवंत मान से बेनती की कि नौजवानों का भविष्य और जवानी खराब न होने दे।
उन्होंने कहा कि वह भी देश के नागरिक है। सीएम मान उनके साथ धक्का न करें। स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि उन्हें रोजगार चाहिए न कि डंडे। प्रधान ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर बच्चे दूर-दूर से आए हैं। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी उन्हें डंडे मिले हैं। सीएम मान कहते थे विदेश के बच्चे उनके पंजाब में आएंगे परंतु वह पहले अपने पंजाब के बच्चे को तो संभाल लें। ईशरप्रीत ने कहा कि बेरोजगारी मुहिम जारी रहेगी। अगर उनके साथ धक्का किया गया तो वे हर जिले में डीसी दफ्तर के आगे अर्थिया लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।