Blog

  • CM को मिली जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री के आवास और परिवार की बढ़ाई सुरक्षा

    CM को मिली जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री के आवास और परिवार की बढ़ाई सुरक्षा

    मुबंईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट के जरिए हत्या करने की साज़िश रची जा रही है। दरअसल, महीने भर पहले भी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मंत्रालय के उनके दफ्तर में आया था। साथ ही उनके कार्यालय में फोन पर भी इस तरह की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को माओवादियों की तरफ से पहले ही जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री शिंदे को किसने धमकाया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि आत्मघाती विस्फोट कर मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची गई है। वहीं, पहले की धमकी के बाद खुफिया विभाग ने जांच शुरू कर दी थी। उसके बाद यह अहम जानकारी खुफिया विभाग के संज्ञान में आई है। खुफिया विभाग को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री को आत्मघाती विस्फोट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय वर्षा के आवास और मुख्यमंत्री के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एकनाथ शिंदे को अब तक तीन बार जाने से मारने की धमकी मिल चुकी है।

    महाविकास अघाड़ी सरकार में गढ़चिरौली के संरक्षक मंत्री रहते हुए भी एकनाथ शिंदे को नक्सलियों ने धमकी दी थी। शिंदे को मारने की साजिश तब रची गई थी, जब वह आषाढ़ी एकादशी के वक्त पंढरपुर के दौरे पर थे। इस बीच जिस तरह नक्सलियों के खिलाफ एक्शन मुख्यमंत्री ने लिया है। उसकी वजह से एकनाथ शिंदे की जान को खतरा बताया जा रहा है। दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता की तरफ से दिए गए फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के आधार पर आईपीसी की धारा 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

  • पंजाबः आप विधायक शीतल अंगुराल का खुलासा, कहा- हाईकोर्ट के दो वकीलों के जरिए इस केंद्रिय मंत्री ने दी थी 25 करोड़ की ऑफर

    पंजाबः आप विधायक शीतल अंगुराल का खुलासा, कहा- हाईकोर्ट के दो वकीलों के जरिए इस केंद्रिय मंत्री ने दी थी 25 करोड़ की ऑफर

    जालंधर/वरुणः पंजाब में ऑपरेशन लोट्स को लेकर आप विधायक शीतल अंगुराल ने आज चंडीगढ़ में विजीलेंस की टीम को 25 करोड़ की ऑफर को लेकर बयान दर्ज करवाए है। इस दौरान जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा ने भी बयान दर्ज करवाए है। उन्होंने दर्ज करवाए बयान में बड़ा खुलासा करते हुए बीजेपी के केंद्रिय मंत्री का नाम लिया है।

    विजीलेंस दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री अमित शाह के जरिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 25-25 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की। शीतल ने कहा कि हाईकोर्ट के दो वकीलों के जरिए केंद्रिय मंत्री ने उन्हें बीजेपी में शामिल करने की ऑफर दी है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी खरीदने की कोशिश कर रहे थे।

  • चैतन्य शर्मा ने ‘संजीवनी’ एंबुलेंस को दिखायी हरी झंडी, अब गगरेट में 24 घंटे सुविधा उपलब्ध

    चैतन्य शर्मा ने ‘संजीवनी’ एंबुलेंस को दिखायी हरी झंडी, अब गगरेट में 24 घंटे सुविधा उपलब्ध

    ऊना/गगरेट/सुशील पंडितः युवा शक्ति पराक्रम संस्था द्वारा गगरेट विधानसभा में चलेट ऑफ़िस के उद्घाटन के साथ “संजीवनी” नाम से निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है।यह सेवा सभी क्षेत्रवासियों के लिए 24 घंटे उनके इलाज के लिए उपलब्ध रहेगी। संस्था के संस्थापक व जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया और जनता की सेवा में समर्पित किया है।

    दरअसल गगरेट विधानसभा में नागरिकों को समय पर उपचार मिल सके इसीलिए संजीवनी एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। जिससे लोगों को आपातकालीन मेडिकल जरूरतों को पूरी करने में मदद मिले।

    युवा शक्ति पराक्रम संस्था का उद्देश्य है कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को इलाज के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। इससे पहले संस्था ने कोरोना के समय में 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर, 1050 ऑक्सीमीटर और 1000 से अधिक कोविड प्रोटेक्शन किट वितरित किया था।

    चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में गगरेट की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार युवा शक्ति पराक्रम संस्था कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों को मु्फ्त में दवाओं से लेकर अब मुफ्त एंबुलेंस सेवा से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। एक तरह से ये एंबुलेंस सेवा अपने नाम के अनुरुप मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी।साथ ही नए “कौशल प्रशिक्षण केंद्र” के उद्घाटन का सुसमाचार भी जनता के साथ बाँटा गया।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़ें गोलियां चलने से दहशत में आए इलाका निवासी, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः दिन-दिहाड़ें गोलियां चलने से दहशत में आए इलाका निवासी, जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आज जगराओं से सामने आया है। जगराओं के करनैल गेट गली नंबर 1 और 6 के नजदीक सुबह पांच-छह गोलियां चली। ज्यों ही लोगों ने गोलियां चलने की अवाजें सुनी तो चारों तरह दहशत फैल गई कि आखिर किसने गाेलियां चलाई।

    गोलियाें की आवाजें सुनकर लाेग भी घरों से बाहर निकल आए। गोलियां चलने का शोर सुन लोगों ने थाना सिटी के एसएचओ इंद्रजीत सिंह को फोन किया। एसएचओ पुलिस टीम पर मौके पर पहुंचा तो करनैल गेट के पास चली गोलियां चलाने की जांच करने में जुट गए। एसएचओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है अभी तीन-चार लोगों के कच्चे नाम सामने आए है, जिसमें शेरू गोलू व पीती है।

    बताया जा रहा है कि इन्होंने ही गोलियां चलाई है। पुलिस ने बताया कि यह आपसी लड़ाई का मामला है जिसमें लड़की से छेड़छाड़ ,फिर आसपास में लड़ाई और फिर गोलियां चलाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी अनुसार जिन लोगों ने गोलियां चलाई है उन पर पहले भी पर्चे दर्ज है। 

  • पंजाबः स्कूल में युवक का शव बरामद, फैली दहशत

    पंजाबः स्कूल में युवक का शव बरामद, फैली दहशत

    नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका

    तलवंडी साबो: पंजाब में एक तरफ जहां सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं ओवरडोज से मरने वाले मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में तलवंडी साबो से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक सरकारी स्कूल में उस समय दहशत मच गई जब सुबह स्कूल प्रांगण में एक युवक का शव मिला।

    उसके हाथ में सीरिंज भी मिली जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक युवक की पहचान गांव निवासी मेजर सिंह के पुत्र मनप्रीत सिंह गोशा (20) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक कुछ दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से आया था। वह देर रात घर से निकला था जिसके बाद सुबह उसका शव स्कूल में मिला।

  • पंजाबः थाने से संतरी की राइफल छीनकर हुआ फरार व्यक्ति, SHO को दी धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः थाने से संतरी की राइफल छीनकर हुआ फरार व्यक्ति, SHO को दी धमकी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिलें कस्बा धारीवाल थाने से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाने में से संतरी की राइफल छीनकर एक व्यक्ति फरार हो गया है। संतरी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी हुई है। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई। जिसके बाद परेशान होकर पीड़ित जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जसविंदर ने बताया कि इस मामले को लेकर थाने में चक्कर काटते-काटते उसे डेढ माह हो गया है। लेकिन थानेदार उस पर पर्चा दर्ज करने की उसे धमकी दे रहा है।

    जसविंदर सिंह ने कहा कि थानेदार उसे धमकी देकर कह रहा है कि पीड़ित ने घर पर आए थानेदार पर ईटों से हमला किया है। जसविंदर ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैंने नहीं बल्कि कुछ लोगों ने मेरे घर पर पत्थर मारकर हमला किया है। वह सोशल मीडिया के जरिए बता रहा है कि वह थाने से एसएलआर खोकर ले आया है और पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर थानेदार को उसने फोन भी किया है और कहा कि वह उन दोनों लोगों को मार देगा जिसने उसके घर पर ईंटों से हमला किया है। उसने कहा कि इसकी जिम्मेदारी थानेदार सरबजीत सिंह की जिम्मेदारी होगी। जसविंदर ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ अब जो थानेदार ने कार्रवाई करनी है वह कर सकता है। 

  • पंजाबः कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हुए बंद 

    पंजाबः कई किसान नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट हुए बंद 

    चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद होने शुरू हो गए है। इसके चलते संगठन के नेताओं को अपनी आवाज उठाने में अब मुश्किल आने लग गई है। किसानों ने सीधा आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया कंपनियां और सरकार किसानों को अपनी आवाज उठाने के संवैधानिक अधिकार को छीन रही है, जो कि लोकतंत्र का अपमान है।

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि फेसबुक ने उनका अकाउंट तीसरी बार बंद कर दिया है। जबकि ट्विटर पर भी उनका अकाउंट दूसरी बार बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के हकों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने और अपनी गतिविधियों की सूचनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के इन अकाउंट का उपयोग कर रहे थे। 

    इसी तरह उनके संगठन के आधे दर्जन के करीब अन्य सदस्यों के अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बार-बार अकाउंट तैयार किए जाते हैं। सुनियोजित राजनीति के तहत बार-बार इन्हें बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने इस संबंध में भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियों को भी पत्र भेजे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। परंतु उनकी आवाज को संविधान के उलट दबाने की कोशिश की जा रही हैं, जिस को सहन नहीं किया जाएगा।

  • गुरुद्वारे में फिल्म की शूटिंग दौरान जूते पहन कर आई स्टारकास्ट, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    गुरुद्वारे में फिल्म की शूटिंग दौरान जूते पहन कर आई स्टारकास्ट, हुआ विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसर: पाकिस्तान के जिला अटक के हसन अबदाल इलाके में स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब मे फिल्म शूटिंग के दौरान मर्यादा का हनन हुआ है। फिल्म की स्टारकास्ट एवं टीम जूतों सहित गुरुद्वारा साहिब में आए और शूटिंग करने लगे। फिल्म ‘लाहौर—लाहौर ए’ के दर्जन भर मुस्लिम कलाकार पगड़ियां बांधकर पवित्र गुरुद्वारा में फिल्म के कुछ अंश फिल्मा रहे थे।

    जब गुरुद्वारा साहिब में आई संगत ने इन्हें जूतों सहित अंदर देखा तो विरोध दर्ज किया। संगत ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल किया। वीडियो में बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों ने फिल्म की स्टारकास्ट को सिख धर्म व परंपरा के बारे में बता रहे हैं। यह बताया गया कि श्री पंजा साहिब सिख कौम के लिए विशेष महत्व रखता है। दरअसल, ये मुस्लिम कलाकार सिखों की वेशभूषा में थे। जूते पहनकर तो अंदर गए वहीं कइयों ने सिर भी नहीं ढका था। यह गुरु घर की मर्यादा की अवहेलना थी। सिखों के विरोध के बाद मुस्लिम कलाकार दुहाई देने लगे कि हम आपके मेहमान हैं। सिख संगत ने कहा कि मेहमान भी गुरु मर्यादा में आएं तो उनका स्वागत है।

    गुरुद्वारा साहिब को शूटिंग स्थल नहीं बनाया जा सकता। इन लोगों को गुरुसिखी के सिद्धांतों व मर्यादाओं की जानकारी नहीं है। कलाकारों ने पगड़ी गलत तरीके से पहनी है और क्लीन शेव में हैं। एक मुस्लिम कलाकार ने सिखों से उलझने का प्रयास भी किया। सिखों ने चेतावनी दी कि यदि वे यहां से न गए तो किसी भी प्रकार के नुकसान के वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। विरोध के बाद कलाकारों को शूटिंग छोड़कर निकलना पड़ा। दूसरी तरफ एसजीपीसी ने अभी तक इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है। वायरल वीडियो के संदर्भ में एसजीपीसी के मीडिया सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने कहा कि उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहेंगे।

  • पंजाबः व्हाट्सऐप पर अब पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा SHO से मांगा गिफ्ट

    पंजाबः व्हाट्सऐप पर अब पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा SHO से मांगा गिफ्ट

    लुधियानाः पंजाब में ठग शातिरों ने ठगी मारने का नया तरीका ढूंढ लिया है। अब व्हाट्सऐप पुलिस कमिश्नर की फोटो लगाकर पुलिस अधिरकारियों को ही ठगने के लिए निशाना बना रहे है। वहीं लुधियाना से मामला सामने आया है। जहां पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की व्हाट्सऐप पर फोटो लगा पुलिस अधिकारियों को लिंक भेजे जा रहे हैं। जालसाज पुलिस अधिकारियों को लिंक क्लिक करने के लिए कहते हैं। थाना टिब्बा के एसएचओ को व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर आरोपी उस पर क्लिक करने के लिए कह रहे थे। आरोपी ने पुलिस अधिकारी से गिफ्ट कार्ड भेजने को भी कहा।

    थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी और अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अन्य पुलिस कर्मियों ने भी व्हाट्सऐप पर इस तरह के संदेश मिलने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं इंस्पेक्टर ने कहा कि 1 अक्टूबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर (6280904170) से उनके आधिकारिक नंबर (7837018632) पर संदेश आया।

    नंबर के यूजर ने कमिश्नर ऑफ पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की तस्वीर का इस्तेमाल किया हुआ है। यूजर ने उसे ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के गिफ्ट कार्ड भेजने को कहा। आरोपी ने कहा कि उसे कार्ड चाहिएं, लेकिन वह इस समय मीटिंग में है, इस कारण कार्ड नहीं ले सकता। आरोपी ने पुलिस अधिकारी को गिफ्ट कार्ड की व्यवस्था करने को कहा और वादा किया कि वह पैसे वापस कर देगा। एसएचओ ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस मामले को सांझा किया। जांच पड़ताल के बाद में पुलिस स्टेशन टिब्बा में आईपीएस की धारा 419, 420, सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी के तहत अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पंजाब पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    इससे पहले, 18 अगस्त को पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा की तस्वीर लगा कर जालसाजों ने पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर ठगने की कोशिश की थी। वहीं पुलिस कमिश्नर शर्मा को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस कर्मियों और लोगों को इसके बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि यह मेरा नंबर हैं और सतर्क रहें। मैसेज आए तो तुरंत पुलिस को बताएं। वहीं कमिश्नर शर्मा ने साइबर क्राइम विंग को आरोपी का पता लगाने का आदेश दिया, लेकिन पुलिस आरोपी का पता लगाने में नाकाम रही।

  • विमान में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं दी लैंड करने की अनुमति, अलर्ट पर IAF

    विमान में बम की सूचना मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं दी लैंड करने की अनुमति, अलर्ट पर IAF

    नई दिल्लीः ईरान की एक फ्लाइट में बम मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। ये विमान भारतीय वायुक्षेत्र में था। भारत ने विमान को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दी। सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए। बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद दो सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किए गए। हालांकि, बाद में विमान में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई।

    सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है। एयरक्रॉफ्ट की ओर से ही फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई थी। तेहरान से चीन जाने वाली यह उड़ान उस वक्त भारत के हवाई क्षेत्र में था इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं।

    एयरफोर्स ने इसके बाद दो Su-30MKI फाइटर जेट तैनात किए और इसके पीछे लगा दिए। माचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विमान तेहरान से चीन के गुआंगजोउ जा रहा था। तभी महान एयरलाइन की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट के एटीसी को उड़ान में बम होने की धमकी के बारे में जानकारी दी गई और दिल्ली में इसे उतारने की अनुमति मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने इसे जयपुर में उतारने की सलाह दी। हालांकि, जयपुर में विमान को भारतीय क्षेत्र में उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया।