Blog

  • विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र आज से शुरू, भारत करेगा मेजबानी

    विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र आज से शुरू, भारत करेगा मेजबानी

    नई दिल्लीः दिल्ली में रविवार को विश्व धरोहर समिति का 46वां सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। भारत पहली बार 21 से 31 जुलाई तक इस सत्र की मेजबानी करेगा और यह यूनेस्को का एक प्रमुख आयोजन है। इस बैठक में 150 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं मोदी सत्र में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। 11 दिन तक चलने वाले इस सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों का नामांकन प्रस्ताव, मौजूदा 124 विश्व धरोहर संपत्तियों की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सहायता और विश्व धरोहर निधि के उपयोग आदि पर चर्चा की जाएगी।

    बतादें कि विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है और यह विश्व धरोहर स्थलों से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय लेती है। 46वें सत्र में दुनिया भर से प्राप्त 27 नए स्थलों के नामांकनों की जांच की जाएगी, जिनमें 19 सांस्कृतिक स्थल, चार प्राकृतिक स्थल और दो मिश्रित स्थल हैं। सत्र में भारत की ओर से साल 2023-24 के लिए सांस्कृतिक संपत्ति श्रेणी में नामांकित असम के ‘मोइदम्स’ से संबंधित आवेदन की पड़ताल की जाएगी।

    प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ‘रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गईं कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अब तक 350 से अधिक कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। जिसमें गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव, कैलाश मंदिर, एलोरा गुफाएं, महारा और होयसल मंदिर, हलेबिड, कर्नाटक शामिल हैं।’

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।ड्राइवर का शव ट्रक से लोगोंं को बरामद हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान सुखविंदर सिंह (41) के तौर पर हुई है। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस थाना साहनेवाल को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवा दिया है।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार ड्राइवर ट्रक के अंदर मुंह के बल गिरा हुआ था। ट्रक की तालाशी ली तो पता चला है कि ट्रक अंबाला से लुधियाना के लिए चला था। ट्रक के मालिक और मृतक सुखविंदर के परिजनों को अंबाला में सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही ट्रक को खोल कर चैक किया जाएगा।

    सुखविंदर की मौत किस तरह हुई है अभी कहना जल्दबाजी होगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में किसी तरह के कोई मारपीट के निशान मरने वाले के शरीर पर नजर नहीं आए। डाक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण पता चल सकेंगे। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सोंप दिया जाएगा।

  • फिर हुआ Train हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    फिर हुआ Train हादसा, कई डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रेल हादसा होने से टला है, यहां पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, जिसके बाद दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन की दोनों लाइन बंद हो गई है। जिसके बाद दिल्ली से लखनऊ तक के रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अमरोहा रेलवे स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सारी ट्रेनों के रूट बदले गए।

    जानकारी के अनुसार रास्ते में चल रही ट्रेनों को भी रोका गया है, इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। मालगाड़ी ट्रेन के डब्बे उतरने के बाद हड़कंप मच गया। यह हादसा अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है। इस हादसे को लेकर एडीएम अमरोहा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अमरोहा में मालगाड़ी पलटी है और इसके 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। दो डिब्बों में केमिकल भरा है और कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली लखनऊ रेलवे लाइन पर तेज धमाके के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली दर्जनों ट्रेन प्रभावित हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई और मालगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस मालगाड़ी के 10 डिब्बे पलटे हैं, जिसमें दो डिब्बों में केमिकल भरा हुआ है, जबकि आठ डिब्बे खाली बताई जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और जीआरपी मौके पर पहुंच गई।

  • Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, देखें वीडियो

    लुधियाना : साहनेवाल नजदीक हाईवे पर देर शाम एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनाक्षी के तौर पर हुई है। जबकि उसके पति के मामूली चोटें आई। महिला पति के साथ पटियाला काली माता मंदिर से माथा टेककर वापस जालंधर घर जा रही थी। हादसा इतना भयावक था कि ट्रक ने महिला को काफी दूर तक खसीट कर बुरी तरह कुचल दिया। थाना साहनेवाल के अधीन पड़ती पुलिस चौकी कंगवाल की पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायल विशाल कुमार ने बताया कि वह जालंधर के इलाका वर्कशॉप चौक स्थित संत नगर कॉलोनी में रहता है। वह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ शनिवार की सुबह पटियाला में स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने गया था। जहां रास्ते मे साहनेवाल नजदीक महिंद्रा कार के शोरुम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक को टक्कर मारी दी।

    जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया, तो वह बाइक के साथ सड़क किनारे जा गिरा और बाइक की पिछली सीट पर बैठी उसकी पत्नी ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गई। पुलिस चौकी कंगनवाल के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह ने बताया कि मृतका महिला के पति के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कहा कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल कर जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

    सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

    हज़ारीबागः  झारखंड के हजारीबाग जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। बरही उपमंडल के पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान देवानंद उर्फ ​​देवचंद चौहान (50) और सौरव चौहान (30) के रूप में हुई है, दोनों एक ही परिवार के थे।

    तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कार्सो गांव के पास उस समय हुई जब श्रद्धालु रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के दर्शन के बाद बिहार के नवादा लौट रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। सभी घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • Punjab: मौसम विभाग ने 12 जिलों मेें बारिश का येलो Alert किया जारी

    Punjab: मौसम विभाग ने 12 जिलों मेें बारिश का येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि माैसम विभाग के मुताबिक आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से सोमवार से कई जिलों में तेज बारिश भी सकती है। विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गत 24 घंटे में मानसून कमजोर होने से अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं हिमाचल या पहाड़ी एरिया से लगते जिले पठानकोट, गुरदासपुर, अम़ृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में सोमवार से बारिश का अलर्ट रहेगा।

    कम बारिश होने की वजह से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। अधिकतर बारिश नवांशहर और लुधियाना के खन्ना में दर्ज की गई है। कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश के आसार है। इसके अलावा इस मौसम में मलेरिया फैलने का खतरा भी अधिक रहता है।

  • आज का राशिफल, 21 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 21 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 15 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की पूर्णिमा है।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए उचित मंथन करने की जरूरत है। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएँगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता देंगे। आज घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी और सुखद माहौल रहेगा।

    वृष राशि:आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।  आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहें। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज ऑफिस में अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा करें। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठसाबित करने का बेहतरीन समय है।

    कर्क राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज कोई भी समस्या आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं-होने देंगे। परिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा। आज व्यापार में किसी एसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी।

    कन्या राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करेंगे। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-ऑफिस में सीनियर्स से बात-चीत करेंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना।प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे। बेवजह के कामों में अपना समय बर्बाद न करके रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज घर में खास मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेंगा। आज बिजनेस के कामों में कोई भी फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा।घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। ऑफिशियल कामकाज में सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी।आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे।

    मकर राशि:आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनका प्रोत्साहन करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपका बिजनेस अच्छी गति से आगे बढ़ेगा, जिससे अधिक मुनाफा होगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बहुत ही खास होने वाला है। आज आप नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी।आज आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।  आज उलझे हुए कार्यों में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से कार्य पूरा हो जायेगा। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका सभी कामों में मन लगेगा। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशिया लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे और कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगीआज किसी विशेष पॉलिसी में निवेश आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा।माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा।  आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आसानी से हल हो सकता है।

     

  • बाबा डेरा में आज होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन

    बाबा डेरा में आज होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन

    गुरु न होते तो मानव जाति अंधकार में ही रहती- आचार्य हेमानंद
     
    ऊना/ सुशील पंडित : डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव का रविवार को समापन होगा। 16 जुलाई से शुरू यह धर्मोत्सव प्रति वर्ष डेरे में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। शनिवार को भी हजारों भक्तों ने पवित्र धूने पर माथा टेकने के बाद डेरे के महंत वेदांताचार्य सुग्रीवानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गुरुजी के परम शिष्ट आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भक्तों को धर्म पालना और गुरु शिष्ट परंपरा से जुड़े प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पूरे भारत वर्ष में मनाई जाती है। इससे जुड़ी कई कथाएं हमारे शास्त्रों में लिखी हुई हैं। एक पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म दिवस माना जाता है।
    उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा गया है। शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेद व्यास पड़ा। आचार्य हेमानंद महाराज ने बताया कि गुरु न होते तो आज भी मानव जाति जंगलों में आदिमानव की तरह जीवन यापन कर रही होती। गुरुओं के आशीर्वाद, तप और ग्यान से ही आज मानव इतनी तरक्की कर पाया है। यदि गुरु न होते तो धर्म की जानकारी कभी भी मानव जाति तक पहुंच नहीं सकती थी। इसलिए गुरु को ईश्वर का स्थान भी दिया गया है। ईश्वर और मानव के बीच वही एक कड़ी है जिससे समस्त जन भवसागर के पार लगते हैं और ब्रह्म को समझ पाते हैं। रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन समारोह भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और उस दिन भी हजारों की गिनती में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
  • जिला ऊना में बेहतर आपदा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न

    जिला ऊना में बेहतर आपदा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला समपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन द्वारा डीआरडीए सभागार ऊना में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला समापन सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बेहतर प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ लोकल गैर सरकारी संस्थाओं का अहम रोल रहता है। इनके सहयोग से वहां की परिस्थितियों और उनके अनुभव के साथ बेहतर और प्रभावशाली ढंग से राहत व बचाव कार्यों को करने में मदद मिलती है।

    कार्यशाला में आपदा जोखिम प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, मानवीय सहायता के मानकों व मानवतावादी सिद्धांतों तथा आपदा के उपरांत राहत व बचाव के लिए यथाशीघ्र आवश्यकताओं के आंकलन को लेकर भी विस्तापूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान आपदा के उपरांत सही आंकडे एकत्रित करने को लेकर ऑनलाईन एप्लिकेशन पर भी चर्चा की गई ताकि आपदा के समय सही आंकड़ों के आधार पर राहत व बचाव कार्य करने में आसानी रहे।

    कार्याशाला के दूसरे दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के इंटर-एजेंसी गु्रप का पुनर्गठन किया गया जिसमें सरकारी संस्थाओं में रेड क्रॉस, फायर, होम गार्ड, एनसीसी, डीपीआरओ और आईआरबीएन बनगढ़ को कोर गु्रप के मेंबर बनाया गया। वहीं गैर सरकारी संस्थओं से एक मौका एक उम्मीद संस्था के सचिव जसवीर सिंह को इंटर-एजेंसी गु्रप का संयोजक चुना गया तथा ह्यूमन राइटस प्रोटेक्शन सैल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन, ऋषित फाउंडेशन, अंकुर वेल्फेयर एसोसियशन, नवज्योति यूथ वेल्फेयर सोसाइटी एवं एकल नारी कृषि सहकारी सभा को कोर गु्रप के मेंबर बनाया गया। इसके अतिरिक्त एनजीओ चिंतपूर्णी विकास समिति अंब, देवभूमि फाउंडेशन ऊना, ब्लड लाइंस एंड सोशल वेल्फेयर समिति ऊना को इंटर एजेंसी के मेंबर तथा अक्षय शर्मा को आपदा मित्र और दिनेश जसवाल युवा स्वयं सेवी का वॉलंटियर्स बनाया गया।

    कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के कानूनी ढांचे तथा व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि समन्वयक सुमन चहल ने कार्यशाला का संचालन किया। इस मौके पर प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से सहायक कमांडेंट अनिल पटियाल, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Punjab : बंदूक की नोक पर Medical Store में डकैती, देखें CCTV

    Punjab : बंदूक की नोक पर Medical Store में डकैती, देखें CCTV

    अमृतसर। शहर के मजीठा रोड और नगीना एवेन्यू से एक लूट की खबर सामने आई है। शाम 6 बजे अमृतसर के मजीठा रोड और नगीना एवेन्यू में दो युवा लुटेरों ने एक मेडिकल स्टोर को लूट लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार के हाथ-पांव फूल गए।

    पीड़ित दुकानदार ने मीडिया से बात करते कहा कि शाम करीब 6 बजे दो युवक चेहरे पर रूमाल बांध कर सामान खरीदने दुकान पर आये और दुकान में घुसकर पिस्तौल निकाल कर साइड में बैठने को कहा और सारा सामान लूट लिया। इसके बाद उसने मुझे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। जिसके बाद फरार हो गये। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना बारे पुलिस में सूचना दे दी है।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर के नगीना एवेन्यू में एक मेडिकल स्टोर पर दो युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक नजर आ रहे हैं। जो इस घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।