Blog

  • जालंधरः पॉश एरिया में रास्ता पूछने के बहाने युवती से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS : श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में घर लौट रही एक युवती से फोन लूट लिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आये थे। एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा युवक पीछे बैठा था। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी लड़की से फोन छीनकर भागते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार शाम की है। युवती फोन चलाते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह ए

    वेन्यू में अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 लुटेरे आए। लुटेरे आकर पहले युवती से रास्ता पूछने लगे। युवती अभी रास्ता बता ही रही थी कि इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को धक्का मारकर उसकी फोन छीन लिया।

    जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना रामामंडी  के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास भी आया है। इस मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मगर सीसीवीटी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पिता ने डेढ़ साल की बेटी के ऊपर चढ़ाई कार, दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अनजाने में पिता ने अपनी डेढ़ साल की एक बच्ची के ऊपर कार चढ़ा दी। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।  यह दुखद घटना वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  कार चलाते समय पिता को पता ही नहीं चल पाया कि उसके कार के नीचे उसकी बच्ची दबी हुई है और वह आराम से कार को आगे बढ़ाते निकल गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार किसी शादी समारोह से वापस घर लौटा था और कार से उतरकर सभी लोग घर के अंदर गए इस दौरान पिता ने गाड़ी से सारा सामान उतारकर अंदर रखा और फिर बाहर आकर कार को पार्क करने लगा। इस दौरान छोटी बच्ची भी बाहर आ गई और कार के पास खड़ी हो गई।

    पिता को इस बात की भनक न लगी और उसने बच्ची के उपर ही कार पार्क कर दी। स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। यह गंभीर घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

  • पेट्रोल पंप का कर्मी 1 लाख 37 हजार लेकर हुआ फरार

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन 1 लाख 37 हजार 800 रुपए लेकर फरार हो गया। थाना बरौदा में पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईशापुर खेड़ी निवासी जोगींद्र मलिक ने पुलिस को बताया कि उसने गांव माहरा में ड्रेन नंबर 8 के नजदीक मलिक फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप लगा रखा है। पेट्रोल पम्प पर गोहाना चोपड़ा कॉलोनी के उतम बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को उत्तम की पेट्रोल पम्प पर ड्यूटी थी। उत्तम सारा दिन का कैश अपने पास रखे हुये था।

    आज उसने अपने पेट्रोल पम्प का सारा लेखा-जोखा चैक किया तो 1 लाख 37 हजार 800 रुपए कम मिले। उसने छानबीन की ताे पता चला कि पम्प से 1 लाख 37 हजार 800 रुपए सेल्समैन उत्तम चोरी करके ले गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पेट्रोल पंप पर चोरी की सूचना के बाद थाना बरौदा से जांच अधिकारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचा और मामले में छानबीन की। उसने बताया कि सेल्समैन उत्तम के खिलाफ धारा 381 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस में नहीं थम रहा अंदरूनी कलह, टिकट ना मिलने से नाराज नेता का छलका दर्द, देखें वीडियो

    खन्नाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, एक ओर पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के बाद अंदरूनी कलह नहीं थम रही, दूसरी ओर पार्टी से नेता खफा होकर दूसरी पार्टियों में उम्मीदवार बन रहे है। वहीं चुनावों को लेकर इस बार फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद डा. अमर सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। डा. अमर सिंह को टिकट देने के कुछ दिनों बाद इस दौड़ में शामिल पायल से पूर्व विधायक एवं खन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा का दर्द छलक गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी ही पार्टी के सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। यहां तक कि युवा नेताओं को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि वे फतेहगढ़ साहिब से टिकट की दौड़ में शामिल थे। लेकिन दुख की बात यह है कि उनकी पार्टी के ही एक दलित नेता ने विश्वासघात करके टिकट कटवा दिया। यह नेता पंजाब में चुनाव भी लड़ रहा है। इस नेता ने पार्टी हाईकमान को गुमराह किया। ऐसे नेता नहीं चाहते कि उनके बराबर कोई युवा नेता आकर चुनाव लड़े। इसी सियासत का शिकार उन्हें बनाया गया। आने वाले दिनों में वे इस नेता का नाम और कारनामे पार्टी हाईकमान को बताएंगे। सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान भावुक हुए लक्खा ने एक बार तो कांग्रेस के अंदरूनी राज को जगजाहिर कर दिया।

    लेकिन इसी बीच वे बात घुमा कर भाजपा पर ले गए। लक्खा बोले कि आज देश और संविधान को बचाने की जरूरत है। जिस तरीके से विरोधियों को जेलों में बंद किया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। उन्हें भी डराया धमकाया गया। लेकिन वे अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं और कभी भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार डा. अमर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लक्खा उनके साथ रोजाना चुनाव प्रचार करवाते हैं। लेकिन इस विषय पर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो वह लक्खा से बात करके मामले को जल्द सुलझा लेंगे।

  • पंजाब : इस इलाके में चले ईंटे-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ जहां पूरे देश में चुनावी सतर्कता है और चुनाव आयोग की गाड़ियां रात में गश्त कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने भी चौकियों पर तैनात होकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा किया है। समय-समय पर फ्लैग मार्च निकालते रहे है। लेकिन इसी बीच देर रात अमृतसर के हाथी गेट पर कुछ अज्ञात और शरारती तत्वों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जिसके बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। लेकिन इस बीच हाथी गेट इलाके में पूरी तरह से दहशत फैल गई। विवाद की वजह चाहे जो भी हो, आधे घंटे तक लगातार पथराव होता रहा। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया और काफी नुकसान हुआ। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी अपना पल्ला झाड़ते नजर आए और उन्होंने भी कहा कि हमें किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारी मीडिया के कैमरे के सामने अपनी गाड़ी से भागते नजर आए।

  • पंजाबः पहले से अच्छी हुई आम की खेती, जल्द होगी दामों में गिरावट, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब की मंडियों में आम भारी मात्रा में पहुंच रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस बार आम की खेती बढ़ियां हुई है। वहीं मंडियों में भारी मात्रा में आम पहुंचने को लेकर जब आढ़तियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बार आम की पैदावार ज्यादा होने के कारण दामों में कुछ गिरावट आई है। लेकिन आने वाले दिनों में आम के दामों में ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं अमरवीर सिंह ने कहा कि आम पहले तो 100 से 150 रुपए बिक रहा था, लेकिन अब आम के दाम 70 रुपए तक पहुंच गए है। जबकि क्वालिटी की बात करें तो कम क्वालिटी वाले आम 40 से 50 रुपए तक भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक मंडी में 7 से 8 वैरायटी में आम पहुंच गया है, लेकिन जब यूपी का आम मंडी में पहुंचना शुरू होगा तो वैरायटी 300 से 350 तक पहुंच जाएंगी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    आढ़तियों ने बताया कि अभी तक सिर्फ एक ही राज्य आंध्र और बेंग्लौर से आम मंगाया जा रहा है, जबकि आढ़तियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अप और साथ लगते अन्य राज्यों से भी आम पंजाब की मंडियों में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार आम की खेती काफी अच्छी हुई है जिससे व्यापारी वर्ग भी काफी खुश दिखाई दे रहा है। हालांकि पिछली बार आम की खेती काफी खराब हुई थी। जिसके चलते पिछले सीजन में आम काफी महंगा बिका था। वहीं आढ़ती का कहना है कि इस बार भी कुदरत के कहर के चलते यूपी में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में उनका मानना है कि यूपी के आम में बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। 

  • एक ही परिवार के 4 लोगों पर एसिड अटैक, जाने मामला

    नई दिल्ली :– झारखंड के साहिबगंज जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर एसिड से हमला किया गया है. जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार रात 2 बजे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़ित परिवार एक छोटा सा होटल चलाता है।

    वह राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकान में ही रहकर होटल चलाता है। रात में परिवार के सभी सदस्य उसी दुकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने उन पर एसिड से हमला कर दिया। जिसमें एक नाबालिग भी घायल हो गया है। घायलों में 35 वर्षीय शेख हसीना, 30 वर्षीय आलम शेख, 60 वर्षीय गुलबानो बेवा और उनकी नाबालिग बेटी शामिल है।

    सभी का प्राथमिक इलाज राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में किया गया. डॉक्टर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (धनबाद) रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, एसआई बिट्टू कुमार व अन्य पहुंचे। पुलिस द्वारा घायलों का बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि पीड़ित राजमहल के रहने वाले है। दो-तीन माह पहले उनका घर आग में जल गया था। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था। जिसके बाद उन्होंने अनुमंडल अस्पताल के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकान को अपना ठिकाना बना लिया। वह दुकान में ही एक छोटा सा होटल चलाते हैं और दुकान में ही सोते है।

  • पंजाबः जानें क्यों राजा वाड़िंग ने AAP की 13 सीटों को लेकर राजनीति छोड़ने का दिया बयान 

    मोहालीः लोकसभा सीटों को लेकर पंजाब में राजनीतिक गरमा गई है। जहां आप पार्टी पंजाब में 13-0 के दावे कर रही है, वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने आप पार्टी की 13 सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजा वाड़िंग ने कहा कि अगर आप पार्टी को पंजाब में 13 सीटों में जीत हासिल हो जाती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। वाड़िंग ने कहा कि AAP के सभी 13 सीटें जीतने के दावे की करारी हार होगी और नतीजे आने पर AAP के लिए जनता का सामना करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे साहसिक दावों के लिए ठोस उपलब्धियों और किए कामों की जरूरत थी, लेकिन आप पिछले 2 वर्षों में पंजाब में अपने कार्यकाल के दौरान कामों को पूरा करने में विफल रही है।

    वाड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 13-0 की बयानबाजी और बीजेपी की 400-पार की बयानबाजी के दोनों एक समान है, जिसके साथ चुनाव में निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि आप के शासनकाल में ठोस प्रगति न होने और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की नाराजगी ने उम्मीदवारों के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। आम आदमी पार्टी का नारा था बदलाव लाओ लेकिन पंजाब के मतदाताओं ने पिछले 2 साल में इस बदलाव का नकारात्मक असर देखा है।

  • पंजाबः कुछ घंटों में सुलझी फायरिंग की गुत्थी, 11 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में हुआ खुलासा 

    अमृतसरः रंजीत एवेन्यू इलाके में बीते दिन फारयिंग की घटना सामने आई थी। इस दौरान दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नियत से खुलेआम फायरिंग की थी। जिससे राहगीर की जान भी खतरे में पड़ गई थी। इस मामले को पुलिस ने कुछ घंटों में सुलझा लिया है और 11 आरोपियों को पिस्तौल और 22 रौंद सहित गिरफ्तार कर लिया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विरक ने बताया कि काबू किए आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते ये गोलियां चलाई गई हैं। इस संबंध में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को एक पिस्तौल और 22 रौंद सहित गिरफ्तार किया है।

  • पुलिस कर्मी का खून से लथपथ मिला शव, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : थाना मलोया क्षेत्र में लगने वाले आश्रम के साथ घने जंगलों में हरियाणा पुलिस के अजीत नमक स्पेशल पुलिस ऑफिसर का खून से लतपथ शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना राहगीरों ने पुलिस विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस आला अधिकारी और कई खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंची।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इसके बाद आला अधिकारियों के आदेशानुसार मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जहां से टीम ने कई नमूने भी एकत्र किया। थाना पुलिस ने शव को सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सर पर पत्थरों से वार कर बुरी तरह से घायल किया हुआ है और वह अपनी वर्दी पहना हुआ है।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस बात का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही लग पाएगा कि आखिर हरियाणा पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर की बेरहमी से हत्या क्यों की गई। आखिर क्या कारण रहे होंगे और किसने इतनी दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।