Blog

  • पंजाब: माथा टेकने जा रहे युवकों पर तलवारों से हमला 6 गिरफ्तार, देखें CCTV

    लुधियाना: खन्ना के दोराहा कस्बे के गांव कद्दों में दो युवकों पर तलवारों से हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों युवक परिवार के साथ माथा टेकने जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमले में गंभीर रूप से घायल किरणप्रीत सिंह का डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    जिनके पास से हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, किरणप्रीत सिंह अपने परिवार संग कार में कद्दों माथा टेकने आया था। उसके साथ जगदीप सिंह भी था। जैसे ही कद्दों में धार्मिक स्थान के बाहर कार खड़ी की गई तो इसी बीच एक दर्जन के करीब हमलावर आए। जिनके हाथों में तलवारें, बेसबाल के डंडे थे। आते ही किरणप्रीत व जगदीप सिंह पर हमला कर दिया।

    किरणप्रीत को बुरी तरह से पीटा गया। तलवारों से वार किए गए। उसे लहूलुहान कर दिया गया। इसी बीच तलवारों से कार तोड़ी गई। डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि किरणप्रीत सिंह की माता भिंदर कौर निवासी शाहपुर के बयानों पर गुरसिमरन सिंह सिम्मा, गुरप्रीत सिंह गोगा, जसप्रीत सिंह जस्सा निवासी शाहपुर, प्रदीप सिंह निवासी बेगोवाल, जसवीर सिंह जस्सी निवासी दीप नगर, हरविंदर सिंह गांधी, बलजिंदर सिंह बबलू, गगनदीप सिंह गगना, हरवेल सिंह हैप्पी निवासी कद्दों के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से हरवेल, बलजिंदर, हरविंदर, गुरप्रीत, जसप्रीत, गगनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग जेन कार, बेसबाल व लकड़ी के डंडे बरामद हुए। सभी के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : Gun Point पर मनी एक्सचेंजर से लूट की कोशिश, 2 काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वही ताजा मामला मनी एक्सचेंजर से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। एक्टिवा सवार बदमाश खिलौना पिस्तौल लेकर मनी एक्सचेंजर से लूट करने के लिए पहुंचे। दुगरी इलाका स्थित माटा पैलेस के पास दुकान में 2 भाई मौजूद थे। तीनों बदमाशों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान दुकानदारों की बदमाशों से झड़प हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 2 बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं, एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।

    लोगों का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान परमिंद्र सिंह और सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    थाना मॉडल टाउन की SHO गुरशिंदर कौर ने बताया कि दोनों युवकों से खिलौना पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद हुआ है। बदमाशों ने मौके पर फायरिंग की है या नहीं, इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

  • वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू चलाया जा रहा विशेष अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

    वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने हेतू चलाया जा रहा विशेष अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर दिनांक 18 व 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सभी छूटे हुये व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए थे अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम सम्बन्धित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। 
    इस दौरान कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु समुचित प्ररूप (फार्म-6, 6, 7 व 8) भरकर दावे/आक्षेप सम्बंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं, उनके नाम संबंधित बूथ लेबल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाये जाएंगे।
    अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा मतदान केन्द्रवार नियुक्त बूथ लेवल एजेंट सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी के साथ बैठक करके छुटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने व अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने सम्बन्धी सुझाव व आवेदन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत दे सकते हैं ताकि मतदाता सूची को आगामी लोकसभा निर्वाचनों के लिए त्रुटी रहित व अद्यतन बनाया जा सके।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आहवान किया कि वे निर्धारित तिथियों को अपने-2 मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची ( वोटर लिस्ट) में अपने नाम की जांच कर लें। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो निर्धारित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा ले ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह सके।
  • युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान: एसएचओ

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार में अभिभावकों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चे को बचा सकता है। स्थानीय स्कूल के मुख्यध्यापक और मेंटर टीचर के साथ बात करते हुए कहा कि बच्चों को इन बातों के बारे में जागरूक किया जाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है।
    उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो ब्लॉक में थानाकलां और बंगाणा हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा। 
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रणजीत ठाकुर, उप प्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य मोनिका राणा, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की प्रोग्राम हेड पारुल आंगरा और स्थानीय स्कूल के हेड स्नेह लता मेंटर टीचर मनोज कुमार, सभी स्कूल के अध्यापक गण और बच्चे उपस्थित रहे।
  • जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट के मामले में चल रहा वांछित भगोड़े गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गांव जैतवाली थाना पतारा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि आरोपी जगदीप के खिलाफ थाना 3 में 18 अगस्त 2021 को मुक़दमा नंबर 170 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, इसके चलते अदालत ने आरोपी को 31 मई 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने जगदीप को घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका: मुकेश ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलोह में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नशे को न और जिंदगी को हां का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पाते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है कि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। 
    उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह सके।
    अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलोह टास्क फोर्स ने घर-घर जाकर लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।
    इस अभियान की जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने बताया कि अब इस बीमारी से लड़ने के लिए हमारे ब्लॉक के डॉक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि अब हमारे हॉस्पिटल में इस बीमारी का इलाज शीघ्र ही शुरु किया जायेगा जिससे कि लोग नशे जैसी बीमारी का इलाज करवा पायेंगे। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ये जानकारी अधिक से अधिक लोगों के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। 
    इस अभियान में प्रधान अनीता जसवाल, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह जसवाल, सचिव राधे कृष्ण,  डॉक्टर सुधि कौशल, बीडीसी परवेश कुमारी, सीमा जसवाल, वार्ड पंच कांता देवी, सुलोचना, संतोष, नेहा ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम में चार सदस्य थे। इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता की टीम (सी टीम) ने, जिसमें नवीन शर्मा, तानिया शर्मा और काजल रहे। दूसरा स्थान सपना की टीम (बी टीम) रही, जिसमें सपना, श्वेता, नेहा और ने और तृतीय स्थान विशाल सोनी की टीम रही। क्विज मास्टर की भूमिका सबिता और कामना ने निभाया।
    इस अवसर पर अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर ने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा सड़क सुरक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार लोगों को जागरूक करने के लिए अब तक महाविद्यालय मे 4 कार्यक्रम करवाए गए हैं। सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिइसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिसभी आयु वर्ग के लोगों के लिसड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है।
    इसलि, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहि। अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है।सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहि। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, प्रोफ़ेसर निकिता, प्रोफ़ेसर कमलेश और प्रोफेसर मुकेश, रोड सेफ्टी के कार्यकारिणी सदस्य, नेहा, अनिता वंशिका, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी एनएसएस हैड बॉ तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता और एनसीपी एनसीसी के अंडर ऑफिसर पायल ठाकुर, एलसीपीएल आरती आदि मौजूद रहे।
  • पंजाब : त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने चलाई 100 के करीब स्पेशल ट्रेनें, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  डिविजनल मंडल रेल फिरोजपुर की तरफ से दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। जो कि कटरा वैष्णो देवी से लेकर जम्मू, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर से चलेगी और कटिहार, पटना, अरैया आदि यूपी और बिहार की ओर जाएगी। 100 के करीब ट्रेनें इन शहरों की और अप डाउन करेंगी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक क्यूआर कोड़ भी जारी किया गया है। जिससे कि बिना लाइन में लगे यात्री अपना टिकट बुक करवा सकेंगे।

    वहीं रेलवे स्टाफ भी अधिक तैनात किया गया है। ताकि किसी यात्री को कोई परेशानी आए, तो वह उनकी मदद कर सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि कोई भी यात्री ज्वलनशील पदार्थ या कोई अपना ऐसा घरेलू सामान लेकर ट्रेन में सफर न करें। जिससे आग लगने का खतरा बढ़े। जिन स्टेशनों पर कुछ हंगामे की खबरें आईं है। उनको रोकने के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਸਰ ਸਰੋਵਰ ‘ਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਸਰ ਸਰੋਵਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਡੁੱਬਣ ਕਾਰਨ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ 72 ਘੰਟੇ ਲਈ ਸ਼ਨਾਖਤ ਦੇ ਲਈ ਮੁਰਦਾ ਘਰ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਰੱਖੀ ਜਾਏਗੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में 3 टीचर गिरफ्तार

    सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में 3 टीचर गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  बच्चों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में केरल के नेदुमंगडु के एक मदरसे के तीन शिक्षकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप है।

    तीनों में से एक यूपी का मूल निवासी है। गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।