Blog

  • पंजाबः कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने जारी किया समन

    पंजाबः कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने जारी किया समन

    पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भरत इंदर सिंह चहल से जांच में शामिल होने के लिए सम्मन लेकर विजीलैंस विभाग की एक टीम आज सुबह उनके घर पहुंची है। लेकिन चहल के घर में न होने से एक बार फिर विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक विजीलैंस विभाग की टीम वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भारत इंदर सिंह चहल को 15 मार्च को एसएसपी विजीलैंस के दफ्तर में शामिल होने के लिए कहा है।

  • केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, जाने मामला

    केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, जाने मामला

    नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान रोका गया केंद्रीय कर्मचारियों का अठारह महीनों का महंगाई भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा। लोक सभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जानकारी दी है कि कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता काटकर सरकार ने जो 34,402.32 करोड़ रुपए बचाए हैं। सरकार ने इस पैसे का कोरोना महामारी से उबरने में उपयोग किया है। दरअसल, कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तें नहीं दी गईं थीं। जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं दी गई।

    सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में बजट घाटा FRBM एक्ट के प्रावधानों की तुलना में दोगुना है इसलिए यह डीए देने का प्रस्ताव नहीं है। सरकार का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए)/महंगाई की तीन किस्तों को रोकने का निर्णय 1 जनवरी 2021 को कोविड-19 के संदर्भ में लिया गया था, ताकि सरकारी वित्त पर ज्यादा दबाव न पड़ें। लेकिन अभी भी सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुने से भी अधिक स्तर पर चल रहा है। अभी सरकार को राजकोषीय घाटा से उबरने में कुछ और समय लग सकता है।

    बता दें कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है। पिछले साल सितंबर 2022 में महंगाई भत्ते में सरकारी द्वारा बढ़ोतरी की गई थी। केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के महंगाई भत्ता मिलने की सरकार से काफी उम्मीदें थी लेकिन सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभागियों को महंगाई भत्ता न देने का फैसला कर डाला जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है। हालांकि कर्मचारी यूनियन सरकार से 18 महीने के डीए की मांग लगातार करते रहे हैं। उनकी दलील है कि महंगाई भत्ता (DA Hike) नहीं बढ़ाने के बावजूद कोरोनाकाल के दौरान अपने जान जोखिम में डालकर काम करते रहे हैं।

  • पंजाबः जीरा में शराब फैक्ट्री को हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    पंजाबः जीरा में शराब फैक्ट्री को हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः  हाईकोर्ट ने जीरा में शराब फैक्ट्री से एक सप्ताह में इथेनॉल निकालने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फैक्ट्री मालिकों ने इथेनॉल के सुरक्षित निपटान की अनुमति मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 

  • पंजाबः दो गुटों में हुई झड़प में युवक का कुल्हाड़ी से कत्ल

    पंजाबः दो गुटों में हुई झड़प में युवक का कुल्हाड़ी से कत्ल

    नारडः श्री आनंदपुर साहिब में देर रात सीमावर्ती गांव नारड के पास दो गुटों में लड़ाई होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों में पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई हुई थी। इस दौरान एक गुट ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मार दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर जख्मी है। घायल को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सोनू और जख्मी की पहचान उसके भांजे रोहित पुत्र देशराज के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक देर रात रोहित की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने मामा सोनू को बुला लिया। झगड़े के दौरान युवकों ने सोनू को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना की जांच हिमाचल प्रदेश के थाना कोर्ट कलहूर के एसएचओ गौरव भारद्वाज कर रहे हैं। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया है जबकि कुछ अज्ञात भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मामला गैंगवार का है। सोनू बहुचर्चित गुट्टी गैंग से संबंधित था। गौरतलब है कि गुट्टी कत्ल में पैरोल पर आए हुए एक युवक भूरे से सोनू की कुछ दिन पहले लड़ाई भी हुई थी। मृतक सोनू पर भी कई मामले दर्ज थे।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, जीजे ने सालों पर किए फायर

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, जीजे ने सालों पर किए फायर

    अमृतसरः शहर में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मजीठा हलके से सामने आया है। जहां परिवारिक झगड़े दौरान जीजे ने अपने 2 सालों पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों साले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिवार ने उपचार के लिए घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने सालों के बयानों के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल सन्नी और कुलदीप सिंह ने बताया कि वे मजीठा में फ्रूट की रेहड़ियां लगाते हैं। उनके चाचे के दामाद बलविंदर सिंह का उनके साथ पुराना विवाद चल रहा है। रंजिशन बलजिंदर अपने एक साथी के साथ आया और उस पर गोलियां चला दी। दोनों भाइयों पर कुल 4 फायर किए गए।

    दो फायर मिस हो गए और एक-एक गोली दोनों भाइयों के लगी। मजीठा थाने की जांच अधिकारी मनमीत सिंह ने बताया कि बावा अस्पताल के पास घटना होने का मामला उनके ध्यान में आया है। दोनों भाइयों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का किया दौरा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज होशियारपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का दौरा किया। ईस मोके पर वहा डीसी कोमल मित्तल और अनय पुलिस अधिकारी भी मजूद रहे और ब्रम्शंकर जिम्पा ने मौके पर वहां अधिकारियो को दिशानिर्देश दिए और कहा कि पशु तालाब में जानवरों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

    सुनील जाखड़ द्वारा राजा वडिंग पर टिपणी करने पर ब्रह्म शंकर जिंपा द्वारा कहा गया के राजा वडिंग और सुनील जाखड़ के पास आपस में उल्झने के सिवा कोई चारा नहीं ये विधान सभा में भी क्लियर हो चूका है और जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोग ये जान चुके है कि कोनसी पार्टी उनके हित में काम कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    लुधियाना : पंजाब में सत्ता जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने विधायक के परिसर और रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक के खिलाफ अधिक मात्रा में शराब रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस दौरान संपत्तियों के आकलन और जांच के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में आयातित/विदेशी शराब सहित ब्रांडेड व्हिस्की बरामद हुई थी।

    आबकारी और कराधान विभाग के एक निरीक्षक द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि पूर्व विधायक और उनके बेटे के पास एल-50 लाइसेंस है, जिसमें से प्रत्येक को व्हिस्की की 24 बोतलें रखने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही इतनी ही संख्या में शराब की बोतलें। पता चला कि आयातित व्हिस्की की डेढ़ बोतल, शराब की 7 बोतलें और साथ ही व्हिस्की की 7 बोतलें अधिक मात्रा में थीं, जिन्हें चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता था। कुल मिलाकर, अधिकृत मात्रा से साढ़े 15 बोतलें अधिक थीं। इस संबंध में कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ मामला एफआईआर नंबर 59 दिनांक 14.3.23 धारा 61/1/14 आबकारी एक्ट, थाना डिवीजन नंबर 5, लुधियाना के तहत दर्ज किया गया है। यहां यह बताना उचित होगा कि 73 बोतलों में से 26 बोतलें ब्रांडेड आयातित व्हिस्की और स्कॉच की थीं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वैद के घर से नकदी और गोल्ड भी टीम ने बरामद किया है।

    विजिलेंस ने पूर्व विधायक कुलदीप वैद की कोठी पर जब दबिश दी तो तब पहले 6 प्रॉपर्टी की संख्या सामने आ रही थी। इस बीच 3 से 4 घंटे बाद 9 से अधिक जायदादों के कागजात अधिकारियों के सामने आए है। जांच के दौरान जायदादों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिस कारण कहीं न कहीं वैद मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पूर्व विधायक कुलदीप वैद के घर पर टीम ने जांच की है। कुछ शराब की बोतलें भी मिली है। बाकी पड़ताल के बाद पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

  • पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जी-20 की मीटिंग के दौरान लगातार खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहा है। इसी के चलते आज फिर एक और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल करके पन्नू ने सरकार को धमकियां दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

    इसी बीच सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (लहिरा मोहब्बत) को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक की क्लिप उखाड़ दी है। इसके साथ ही थर्मल प्लांट की दीवारों पर “पंजाब, भारत का हिस्सा नहीं” “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” के प्रिंट छपवाए गए हैं। इस बीच उन्होंने 15 मार्च से 19 मार्च तक ट्रेन रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल प्रोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान की होगी।

  • पंजाबः बच्चे के साथ मोबाइल शॉप में आई महिला सामान ले हुई फरार, देखें CCTV

    पंजाबः बच्चे के साथ मोबाइल शॉप में आई महिला सामान ले हुई फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः घंटा घर के पास बच्चे के साथ मोबाइल शॉप की दुकान परआई महिला दुकान में सामान चोरी करके फरार हो गई। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला और एक व्यक्ति बच्चे के साथ दुकान पर जाती है। मोबाइल कवर देखने के बहाने बच्चा वहां से घड़ी चोरी कर लेता है। महिला उसे रोकने के बजाय खुद भी एक घड़ी वहां से चोरी कर लेती है। इसी दौरान महिला के साथ आया व्यक्ति भी दुकान से कवर लेने आता है और बाद में महिला उसके साथ स्कूटी पर बैठकर सवार होकर चली जाती है।

    जिस स्कूटी पर सवार होकर महिला आई थी उसकी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार आनंद प्रकाश ने बताया कि घड़ी चोरी होने के अगले दिन अचानक जब वह स्टाक चेक करने लगे तो उन्होंने देखा कि घड़ियां कम थी। जिसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हैरान रह गए। उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि दुकान में से महिला ने बच्चे सहित घड़ी चोरी की है। जिसके बाद दुकानदार आनंद प्रकाश घटना संबंधी पुलिस कंट्रोल नंबर पर शिकायत दर्ज करवा दी है। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, देखें CCTV

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेन के नीचे आने से युवक की मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां युवक की बाइक फिसलने के बाद वह क्रेन के नीचे आ गया है। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक क्रेन को ओवरटेक कर रहे थे। जिसके कारण यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार समराला चौक की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही वे वीर पैलेस चौक के पास पहुंचे तो बाइक फिसलने के कारण ये हादसा हो गया।

    इस घटनाक्रम की सीसीटीवी भी सामने आई है। अचानक रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप कर गई। युवक सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रही क्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। मृतक की पहचान मुंडियां कलां के रहने वाले सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि घायल को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्रेन का ड्राइवर फरार है। पुलिस क्रेन चालाक की तलाश में छापेमारी कर रही है।