Blog

  • जालंधर के कांग्रेसी पार्षद के पति पर पर्चा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    जालंधर के कांग्रेसी पार्षद के पति पर पर्चा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर में कांग्रेस पार्टी के पार्षद को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है आरोप है कि पार्षद ने सरकार की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके वहाँ जिम बना डाला। सरकारी आदेशों के बाद जहां कांग्रेसी पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को थाना 8 की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है,रवि के खिलाफ थाना आठ में धारा 447,420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जिसकी आज पुलिस ने गिरफ़्तारी डाल दी है,इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि रवि सैनी ने जिस सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके जिम बनाया था उसे आने वाले दिनों में तहसीलदार को साथ लेकर क़ब्ज़ा भी छुड़वाया जाएगा। इस केस में दूसरी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करके रजिस्ट्री करने में भूमिका जिन लोगों ने निभाई है उनको भी पर्चे में नामज़द करने की तैयारी की जा रही है।

  • टेरर फंडिंग मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का छात्र गिरफ्तार

    टेरर फंडिंग मामले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का छात्र गिरफ्तार

    इस गैंगस्टर से जुड़े छात्र के तार

    मोहाली: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक छात्र को टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एमए का छात्र है। आरोपी की पहचान अर्शदीप के तौर पर हुई है जो, मूल रूप से पंजाब के भवानीगढ़ जिला संगरूर का रहने वाला है। आरोपी को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गिरफ्तार किया है। एसएसओसी की टीम ने आरोपी युवक को सीक्रेट इंफार्मेशन पर चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ का साथी है।

    इसके अलावा विदेश में बैठे आइएसआइ के गुर्गे पीयू स्टूडेंट अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी उसके बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को दुबई,अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी।

  • जालंधर: नौसरबाजो ने मिट्ठा बाजार में चाय वाले से मारी 60 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो 

    जालंधर: नौसरबाजो ने मिट्ठा बाजार में चाय वाले से मारी 60 हजार रुपए की ठगी, देखें वीडियो 

    जालंधर: महानगर में ठगी के मामलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान काफी बढ़ रहे है। हर रोज किसी न किसी से ठगी हो रही है। ताजा मामला माई हीरां गेट के पास मिट्ठा बाजार में सामने आया है। यहां पर ठगों ने एक एक चाय बेचने वाले को भी नहीं बख्शा। चाय वाले की पत्नी को बातों में लगाकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए दो खातों में 60 हजार रुपए डलवा लिए।

    मिट्ठा बाजार में चाय बेचने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी वीना को घर पर फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वह विदेश में रहते उनके भांजे का दोस्त बोल रहा है। सुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने उनकी पत्नी को बातों में लगाकर कहा कि भांजे की माता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें हार्ट अटैक आया है।

    इसके बाद फोन करने वाले ने महिला वीना को इमोशनल करते हुए उसका इस तरीके से ब्रेन वॉश किया कि उसे दो बैंक खातों को नंबर दिए और इनमें तुरंत प्रभाव से 60 हजार रूपए डालने से लिए कहा। सुरेश ने कहा कि उसकी पत्नी ने भी बिना कुछ सोचे विचारे सेंट्रल बैंक की शाखा में जाकर घर में पड़े 60 हजार रुपए बताए गए खातों में जमा करवा दिए।

    सुरेश ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा था कि स्टंट 2 लाख 80 हजार में पड़ेगा लेकिन पहले 60 हजार रुपए जमा करवाने जरूरी हैं। सुरेश ने कहा कि खाता संख्या 5159142733 जो कि सुमित कुमार के नाम पर है में 40 हजार रुपए और खाता संख्या 32842226647 जो कि पूजा शर्मा के नाम पर है इसमें 20 हजार रुपए जमा करवाए हैं। सुरेश ने कहा कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर 8452885709 नंबर से काल आई थी। अब यह फोन बंद आ रहा है। नंबर औऱ बैंक खाते कानपुर उत्तर प्रदेश के हैं। सुरेश ने कहा कि जैसे ही उसे ठगी के बारे में पता चला को वह तुरंत प्रभाव से बैंक शाखा में भी गया। उन्हें शिकायत भी की लेकिन वह कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो भी शिकायत करने के लिए गए थे। उन्होंने सुविधा केंद्र में जाने के लिए कहा। लेकिन वहां पर भी उन्होंने शिकायत लेने से मना कर दिया है। सुरेश ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह इस ठगी की शिकायत किसके पास करें।

  • हैवानियतः बड़े भाई ने किया 13 साल की सौतेली बहन का रेप

    हैवानियतः बड़े भाई ने किया 13 साल की सौतेली बहन का रेप

    चित्तौड़गढ़ः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बड़े भाई ने हैवानियत करते हुए अपनी नाबालिग सौतेली बहन से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करवा दिया। बाद में परिजनों ने आरोपी को फरार भी करा दिया। लेकिन मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को सूरत से पकड़ लिया है। मामला चित्तौड़गढ़ के सदर थाना इलाके से जुड़ा है।

    सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी मां उसके पिता की दूसरी पत्नी है। उसके सौतेल भाई बहनों का अपने पिता के घर आना जाना रहता है। ईद के 1 महीने पहले सौतेले भाई ने उसके साथ रेप किया और किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता लोक लाज और डर के मारे चुप हो गई।

    एक महीने बाद पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इस पर उसने मां को इस बारे में जानकारी दी। यह सुनकर पीड़िता की मां सकते में आ गई। पीड़िता की मां ने अपने सौतेले बेटे के परिजनों से इस बारे में बात की। इस पर आरोपी के परिजनों ने मिलकर मां के साथ मारपीट की। बाद में पीड़िता को एक नर्सिंग होम में ले जाकर जाहां उसका जबरन गर्भपात करा दिया। उसके बाद परिजनों ने आरोपी को भगा दिया।

    पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से जब उसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस पर पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने मामले की तह में जाकर आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोच लिया है। वहीं पीड़िता के बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

  • पंजाब: भाजपा के चार नेताओं को मिली X-Security

    पंजाब: भाजपा के चार नेताओं को मिली X-Security

    चंडीगढ़: केंद्र ने पंजाब भाजपा के चार नेताओं को एक्स श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की है।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ-साथ पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।

    इससे पहले अक्टूबर में इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट में धमकी मिलने के बाद पंजाब में पांच भाजपा नेताओं को ‘वाई-श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की गई थी। आईबी द्वारा मंत्रालय को सूचित किए जाने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

  • 5 मैचों की T20 सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

    5 मैचों की T20 सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार शाम एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली पूरी चयन समी को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद एक और फैसला लिया गया जिसके मुताबिक टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। यह दौरा अगले महीने होगा जिसमें कंगारू टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम हो सकती है।
    विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत पहुंच जाएगी। सीरीज का आयोजन नौ से 20 दिसंबर के बीच होगा। कंगारू टीम यहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के हवाले से बोर्ड द्वारा एक रिलीज जारी की गई जिसमें इस सीरीज के पूरे शेड्यूल की जानकारी थी। यह पूरी सीरीज मुंबई में ही होगी जिसके पहले दो मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम में होंगे। वहीं आखिरी तीन मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।

    क्या है इस सीरीज का पूरा शेड्यूल?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 का खिताब जीतने के बाद से अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है। उससे पहले बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और फिर इंग्लैंड के दौरे पर ऐतिहासिक सीरीज में टीम ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता था तो इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार उन्हीं की सरजमीं पर टीम ने क्लीन स्वीप किया। हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से भी एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बराबर मैच फीस का फैसला लिया गया था। अब देखना होगा कि विश्व कप से पहले घरेलू सरजमीं पर हरमनप्रीत ब्रिगेड विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

  • पंजाब: RSS दफ्तर में चली गोली, ASI की मौत 

    पंजाब: RSS दफ्तर में चली गोली, ASI की मौत 

    पठानकोट : जिले में आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा में तैनात एक एएसआई की गोली चलने से मौत हो गई। उक्त कार्यालय में जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सुरक्षा में तैनात एक अन्य कर्मी जब गेट पर पहुंचा तो उक्त एएसआई बेहोशी की हालत में था।

    जिसकी सूचना उन्होंने डिवीजन नं. 1 में दी। इसके बाद डीएसपी सिटी लखविन्द्र सिंह रंधावा एवं एसएचओ मौके पर पहुंचे और उक्त एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक एएसआई की पहचान अशोक कुमार निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। पुलिस गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है।

  • जालंधर: अकाली नेता पर दलजीत काला ने चलाई गोलियां, 2 घायल

    जालंधर: अकाली नेता पर दलजीत काला ने चलाई गोलियां, 2 घायल

    जालंधर (वरुण)। थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रायपुर-रसूलपुर के पास अकाली नेता पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अकाली नेता पृथ्वी बल तथा उसके साथी मंदीप पर फायरिंग की गई है, जिसमें बल तथा मनदीप नामक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

    आरोपी की पहचान दलजीत काला के रूप में हुई है, जिसने उक्त लोगों पर फायरिंग की है। घायलों को फिलहाल पठानकोट बाईपास के समीप एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने 307 तथा असला एक्ट के तहत दलजीत काला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दलजीत काला व उसके साथी ने फायरिंग की है, जिसमें उक्त दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

  • जालंधर: दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा

    जालंधर: दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी बिजली के पोल से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा

    जालंधर (वरुण)। शहर में आज सुबह दूध की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी मॉडल हाउस में एक बिजली के पोल के साथ जा टकराई। इस दौरान सैर करने के लिए निकले लोग हादसे में बाल-बाल बचे। सुपर मिल्क की घास मंडी से मॉडल हाउस की तरफ सप्लाई लेकर जा रही कैंटर गाड़ी नंबर पीबी- 011 सीएफ-6184 के चालक ने बताया कि गाड़ी चलाते चलाते उसकी आंख लग गई थी, उसे नींद आने के कारण ट्रक शहंशाह पैलेस के पास बिजली के पोल से जा टकराया। पोल टूटने से इलाके में बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है। लोगों ने बिजली के पोल से ट्रक के टकराने कसे बाद तुरंत प्रभाव से बिजली महकमें के अधिकारियों और पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे बिजली महकमें के कर्मचारियों ने बताया कि पोल टूटने से ऊपर केबल होने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। यदि तारें नंगी होती को ट्रक के साथ-साथ जानमाल का नुकसान भी हो सकता था ।

    फिलहाल इलाके की विद्युत सप्लाई पीछे से बंद कर दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर से तारें टूट गई हैं। अब दिन में नया पोल लगाकर दोबारा सप्लाई शुरू की जाएगी। दिन में लोगों को बिजली ना होने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

  • पंजाब: छत से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

    पंजाब: छत से गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

    कुछ समय पहले हुई थी बहन की मौत

    संगरूर: गांव गंडेवाल में एक पांच वर्षीय बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। मृत बच्चे एकमजोत सिंह पुत्र जगतार सिंह के परिवारिक सदस्य हरबंस सिंह हंसा ने बताया कि गांव में कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे और एकमजोत छत पर खड़ा उन्हें देख रहा था और अचानक छत से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक बच्चे की बहन की भी कुछ समय पहले करंट लगने से मौत हो गई थी और अब यह हादसा दो गया। इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, संत बाबा हाकम सिंह गंडेवाल, मास्टर हरबंस सिंह शेरपुर, लाभ सिंह गंडेवाल, गुरमेल सिंह आदि नेताओं ने परिवार के साथ गहरा दुख प्रगट किया है।