Blog

  • ऊनाः 28 से 30 जून तक कपड़ा दुकानें बंद रहेंगी

    ऊनाः 28 से 30 जून तक कपड़ा दुकानें बंद रहेंगी

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना के कपड़ा व्यापारियों और दुकानदारों ने हर साल की तरह इस साल भी गर्मियों की छुट्टियों के चलते तीन दिन मार्केट बंद रखने का ऐलान किया है। सोमवार को कपड़ा दुकानदारों की एक बैठक के बाद ऊना क्लॉथ एसोसिएशन के चेयरमैन पवन कपिला ने बताया कि ऊना की लगभग 80 कपड़ा दुकानें 28, 29 और 30 जून को बंद रहेंगी। उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया है कि इन तीन दिनों में कपड़े की अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी इसलिए खरीददारी के लिए 28 जून से पहले या 30 जून के बाद का कार्यक्रम बनाएं। मौके पर क्लॉथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
  • जिला ऊना में बैंको ने मार्च 2024 तक बांटे 2801.12 करोड़ के ऋण : जतिन लाल

    जिला ऊना में बैंको ने मार्च 2024 तक बांटे 2801.12 करोड़ के ऋण : जतिन लाल

    जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने दी जानकारी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चौथी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुये उपायुक्त ने बताया कि जिला के बैंकों ने मार्च 2024 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 2801.12 करोड़ के ऋण वितरित किये। बैंकों की जमा राशि 13874.67 करोड़ हो गयी है, इस में 11.47 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 11.59 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4236.65 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 30.54 प्रतिशत हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए।

    उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिला में बैंकों ने 31 मार्च 2024 तक 67407 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं तथा मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 1311 कृषि कार्ड रहा है। बैंकों का कृषि ऋण 811.92 करोड़ है जोकि कुल ऋणों का 19.16 प्रतिशत है।

    उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया लेकिन प्राथमिक क्षेत्र में इन उपलब्धियों को न काफी करार दिया। उन्होंने सभी बैंकों को अपनी स्थिति सुधारने और जमा ऋण अनुपात बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने को बैंकों तथा सरकारी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बैंकों को जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंकों की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने को कहा। इस कदम से जहां आम लोग ओर उद्यमी लाभान्वित होंगे वहीं जिला की ऋण-जमा अनुपात में भी सुधार होगा साथ ही सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी देने के भी निर्देश दिए।

    समीक्षा बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक लहरी मल ने बैंकों के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर तरह की सहायता की जानी चाहिए। किसानो की आय बढ़ाने हेतु आवश्यक ऋण वितरित किए जाने चाहिए। इस दौरान मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने का अनुरोध किया ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। साथ ही अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सभी सरकारी/गैरसरकारी बैंक अपना भरसक योगदान दें तथा अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने को भी कहा।

    नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया।

    बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक पियूष कुमार, जिला अग्रणीअधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक आशीष सांगडा, जिला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी, आरसेटी निर्देशक पारुल विरदी, विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन बिभाग, केके भरद्वाज उपनिदेशक बागवानी, कुलभूषण धीमान उपनिदेशक कृषि विभाग, विवेक शर्मा मतस्य विभाग से, ज्योति शर्मा डीपीएम् डीआरडीए ऊना विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों तथा सरकारी/गैरसरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • ऊनाः पुलिस ने 137 वाहनों के चालान किए

    ऊना-सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 137 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को जुर्माने के रूप में 29000 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान किए गए हैं।
  • ध्यूंसर वन से दो कुख्यात खैर तस्कर दबोचे

    ध्यूंसर वन से दो कुख्यात खैर तस्कर दबोचे

    जंगल जलाने के बाद भी नहीं रुक रहे वनकाटू

    ऊना-सुशील पंडित : रामगढ़ धार को लगभग खाली कर चुके वनकाटू जंगलों के जलने के बाद भी रुके नहीं हैं। शनिवार रात को ध्यूंसर जंगल में लगभग एक दर्जन वनकाटुओं के होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के तलमेहड़ा बीओ विकास कौशल, वनरक्षक बृजेश राणा, तरसेम सिंह, कमलजीत सिंह घेराबंदी करते हुए जंगल में दाखिल हुए। आरे की आवाज की दिशा में बढ़ते हुए उन्होंने पेड़ काट रहे वन काटुओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कटान द्वापर युग के तीर्थ स्थल श्री सदाशिव मंदिर धौम्येश्वर महादेव के बिलकुल निकट ही किया जा रहा था। मौके पर छापा मारने वाली टीम ने मौके से खैर के 40 मोच्छे बरामद किए। कुछ मोच्छे एचपी-54-ए-9522 नंबर वाले ट्राले में भरे जा चुके थे तो कुछ को अभी लोड किया जाना बाकी था। मौके पर रज्जाक और अजय नाम के वनकाटुओं को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। साथ ही खैर तस्करों की दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिए गए हैं।

    हैरानी की बात यह है कि पिछले लगभग एक दशक से रामगढ़ धार का जंगल खाली होता जा रहा है। हर साल करोड़ों रूपए की वन संपदा को लूटने के बाद वनकाटू जंगलों को आग के हवाले कर देते हैं। इस साल भी हजारों पेड़ों का अवैध कटान हुआ और बाद में अपना गुनाह छिपाने के लिए वनकाटुओं ने जंगल को आग के हवाले कर दिया। इस साल ऊना में अवैध खटान के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगभग प्रत्येक कोने से अवैध कटान और बाद में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हिमाचल की शिवालिक पहाड़ियां पूरी तरह से भस्म हो चुकी हैं। लगभग सारा जंगल जलकर राख हो चुका है। अब वनकाटू बचे हुए पेड़ों के पीछे पड़े हुए हैं। ध्यूंसर वन का यदि दौरा किया जाए तो जगह जगह खैर के पेड़ों को उखाड़ने के सबूत मिल जाएंगे।

    शनिवार की रात और रविवार की सुबह पकड़े गए वनकाटुओं के विरुद्ध बंगाणा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 41,42 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • गोंदपुरः क्रशर पर हादसे में एक की मौत

    ऊना-सुशील पंडित : हरोली के गांव गोंदपुर बुल्ला में स्थित एक स्टोन क्रशर पर हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार रात करीब अढ़ाई बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपाल नामक कर्मचारी जिस समय ट्रक के फ्रंट शीशे को साफ कर रहा था उसी समय एक तेज रफ्तार टिप्पर आया और धर्मपाल के ट्रक से सीधे टकरा गया। टक्कर में धर्मपाल बुरी तरह घायल हो गया इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकेरियां के रहने वाले आरोपी टिप्पर ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • चिंतपुरनी में रेहड़ी वाले पर पर्चा

    ऊना/सुशील पंडित : चिंतपुरनी थाना पुलिस ने रविवार को बीच सड़क रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त रेहड़ीवाला चिंतपुरनी बाजार की सड़क को घेरकर रेहड़ी लगाए हुए है। जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ी वाले व्यक्ति संजू कुमार पुत्र ताराचंद के विरुद्ध यातायात में बाधा उत्पन करने के आरोप में मामला पंजीकृत करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • बाल श्रम करवाने पर हो सकता है 50 हज़ार जुर्माना व 6 माह का कारावास : जतिन लाल

    बाल श्रम करवाने पर हो सकता है 50 हज़ार जुर्माना व 6 माह का कारावास : जतिन लाल

    बाल श्रम रोकथाम हेतू जिला में 30 जून तक चल रहा है जागरूकता अभियान

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल श्रम करवाना कानूनी अपराध है। यदि कोई बाल श्रम करवाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 के तहत पचास हज़ार रूपये जुर्माना व छः माह का कारावास हो सकता है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि बाल मज़दूरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 1 जून से आगामी 30 जून, 2024 तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अभिशाप है तथा इसको खत्म करना हम सब का दायित्व बनता है।
     
    उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई 18 वर्ष से कम आयु का बच्चा चाय की दुकानों, ढाबों, होटलों, कबाड़ की दुकान, ईंट भट्ठों, कारखानों व शराब की दुकानों व निर्माण कार्य स्थलों पर काम करता हुआ पाया जाता है तो इसकी सूचना जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल के मोबाईल नम्बर 70184-54745, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह के मोबाईल नम्बर 94184-76685 और संरक्षण अधिकारी अभिमन्यु कपूर के मोबाईल नम्बर 98053-56133 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से जहां बच्चों को बाल से श्रम से मुक्त करवाकर उनका पुनर्वास के साथ-साथ बच्चों को इस सामाजिक अभिशाप से मुक्ति दिलाई जा सकती है।

    उन्होंने कहा कि बाल श्रम को रोकथाम के लिए आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों से भी अनुरोध है कि जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बाल श्रम को रोकने में समाज के प्रति उनका ये बहुत बड़ा योगदान होगा।
  • राम मंदिर में पहली ही बारिश में टपकने लगा पानी, मुख्य पुजारी ने उठाये सवाल

    राम मंदिर में पहली ही बारिश में टपकने लगा पानी, मुख्य पुजारी ने उठाये सवाल

    उत्तर प्रदेश। अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अभी भी राम मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से पानी टपकने लगा है। जिसको लेकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली बरसात में ही राम मंदिर के भूतल पर पानी टपकने लग गया। उन्होंने सवाल खड़ा किया की जिस मंदिर को बनाने में देश के टॉप इंजीनियर्स जुटे हैं। वहां छत से बारिश का पानी टपकना ये बड़ी बात है। जहां देश की सर्वोच्च संस्था एलएनटी से जुड़े टॉप के इंजीनियर कार्य कर रहे हैं, लेकिन चूक हो हो गई, जिस कारण राम मंदिर के भूतल की छत से पानी टपकने लगा। 

    कहा, इसके पहले भी बरसात होती थी, लेकिन कभी भी इस तरह के हालात नहीं देखने को मिला। जैसा इस बार हुआ है। ऐसे लोग मंदिर में कार्य कर रहे हैं जो विश्व प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। इंजीनियर लोग किस प्रकार की व्यवस्था किए हैं जिस कारण पानी भर रहा है। यह बहुत ही निराशाजनक है।

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे को किडनैप करने के मामले की CCTV आई सामने

    Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे को किडनैप करने के मामले की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: गांव मुढ़ स्थित पेट्रोल पंप आरोपियों की गाड़ी की सीसीटीवी सामने आई है। जहां भी पेट्रोल पंप पर सिल्वर रंग की स्विफ्ट गाड़ी में आरोपी कुछ देर रुके थे। पीड़ित के पिता का कहना है कि घटना स्थल पर रोहित गिल ने अपने साथियों के साथ बेटे को पकड़ रखा था। दरअसल, नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे नवजोत सिंह उर्फ मनी को मुलाजिमों द्वारा किडनैपिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में नकोदर सिटी पुलिस ने 76 एफआईआर दर्ज करके 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित गिल, गुरप्रीत गोपी और जैकब के रूप में हुई है। एसपी हेड क्वाटर के मुख्तयार राय ने बताया कि भगवान सिंह द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे को किसी ने किडनैप कर लिया है। मुख्तयार राय ने बताया कि स्वीफ्ट गाड़ी में आरोपी किडनैप करके ले गए थे। जिसमें 3 आरोपी शामिल है जो कि नवजोत को किडनैप करके ले गए। जिसमें दो मुलाजिम शामिल है। इसमें रोहित गिल कोर्ट कॉप्लैक्स में तैनात था, जबकि गुरप्रीत जिला कपूरथला जेल में तैनात है, जिसके खिलाफ एक्शन चल रहा है। रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरप्रीत फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपी सिल्वर रंग की स्वीफ्ट गाड़ी पीबी 010 डीए 9313 गाड़ी को आरोपी अलग अलग जगह पर घूमाते रहे। पुलिस ने बताया कि जैकब सहित रोहित फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ 386,342, 506, 511 और 34 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। वहीं पीड़ित भगवान सिंह पूर्व पुत्र शेर सिंह ने थाना नकोदर सिटी में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 22 जून को उनका बेटा नवजोत सिंह उर्फ मनी किसी काम के सिलसिले 10.30 बजे बाबा मुराद शाह जी की मार्किट गया था। जिसके बाद 11.10 बजे मनी के नंबर से व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया, जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति बात कर रहा था। जिसने कहा कि आपका लड़का नशा करता पकड़ा गया है और अगर उनसे बात करनी है तो उन्हें वह लांबड़ा आकर मिले। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 50 हजार में बात खत्म करने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन्होंने अपने बेटे जसप्रीत सिंह को पैसों का इंतजाम करके लांबड़ा के पास सिटी-2 कॉलोनी पहुंचने के लिए कहा।

    पीड़ित ने कहा कि इस दौरान बिना नंबरी डिसकवर पर 2 युवक आए और हमारी गाड़ी से 50 मीटर दूरी पर रूक गए। जिसके बाद आरोपियों ने बेटे के फोन से बात करके उन्हें गाड़ी से बाहर निकलकर पैसे उक्त युवकों को पकड़ा दें। पैसे लेने के बाद उक्त बाइक सवार जालंधर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद शाम 7 बजे उसके बेटे को गांव आलोवाल गेट के आगे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि होम गार्ड के मुलाजिम ने नकोदर के पूर्व पार्षद के बेटे को साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया है। सूत्रों के अनुसार परिवार को फोन कर कहा गया है कि वह नशा करते है इसलिए गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दबाने के लिए कहा गया कि 50 हजार रुपए दे जाओ और बेटा ले जाओ। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड के मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है

  • पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगा। गांव लगेंआना के नहर में से एक नौजवान का शव बरामद होना का मामला सामने आया है। पुलिस को पीसीआर कि ओर से मिली सूचना के बाद नथुवाला पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को नहर से निकाल कर सिविल अस्पताल में 72 घंटे पहचान के लिए रखावा दिया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला नौजवान की उम्र तकरीबन 25/,30 साल की लग रही थी। जिसकी एक बाजू पर सिद्धू मुसे वाले का टैटू बनाया हुआ था। 

    वहीं, पुलिस ने बताया कि हमें जांच में पता चला है यह मृतक नौजवान सुखदेव सिंह सुखा  s/o सुलख्खन सिंह गांव चड़िक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिमागी तौर पर अपसेट होने के कारण घर से चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।