Blog

  • त्योहार में महंगाई की मार: वेरका ने एक बार फिर बढ़ाए दूध के दाम, 4 महीने में 2 बार बढ़ें रेट

    त्योहार में महंगाई की मार: वेरका ने एक बार फिर बढ़ाए दूध के दाम, 4 महीने में 2 बार बढ़ें रेट

    चंडीगढ़: त्योहारों के मौसम में वेरका ने एक और झटका दे दिया है। वेरका ने दूध के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। आधा किलो के पैकेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि किलो में दो रुपये रेट बढ़ गए हैं। नए रेट 16 तारीख से लागू होंगे। याद रहे कि वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है। ऐसे में दूध के रेट बनाए जाने चाहिए। इसके बाद वेरका की तरफ से काफी समय से मार्केट की स्टडी की गई। जिसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है। 

    नए रेट

    गोल्ड 500 एमएल 32 रुपये

    गोल्ड 1 लीटर 63 रुपये 

    गोल्ड 1.5 लीटर 93 रुपये

    शक्ति 500 एमएल 29 रुपये

    शक्ति 1 लीटर 57 रुपये 

    शक्ति 1.5 लीटर 83 रुपये 

    गोल्ड 6 लीटर 360 रुपये 

    शक्ति 6 लीटर 323 रुपये

  • जालंधरः 2 सनैचर और 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 2 सनैचर और 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

    32 बोर पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 260 ग्राम हैरोईन बरामद

    जालंधर (वरुण)। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू के दिशानिर्देशों पर सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने हथियारों के दम पर सनैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरिपोयं की पहचान सतिंदर कुमार पुत्र भोला राम वासी न्यू रत्न नगर, गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह वासी अर्जन नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देखरेख में सीआईए प्रभारी अशोक शर्मा की टीम वर्कशाप चौक पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि टैगोर अस्पताल के नजदीक एक घर में दोनो आरोपी छिपे हुए हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने दोनो आरोपियों को बल्टर्न पार्क के पास से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर की पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और सनैचिंग की गई सोने की चेन बरामद की है। आरोपी सतिंदर के ऊपर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। 

    इसी तरह सीआईए 1 की टीम ने लैदर काम्पलैक्स रोड से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरिपियों की पहचान जसकरन सिंह पुत्र निर्मल सिंह, विशालदीप सिंह पुत्र सिरमल सिंह दोनो वासी गुमटाला अमृतसर के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल आर 15 और 260 ग्राम हैरोईन बरामद की है। कमिश्नरेट पुलिस ने 4 आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः अब अमृतसर से कनाडा (टोरंटो) के लिए भर सकेंगे सीधी उड़ान

    पंजाबः अब अमृतसर से कनाडा (टोरंटो) के लिए भर सकेंगे सीधी उड़ान

    अमृतसरः एयर इंडिया ने अमृतसर से टोरंटो के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। इस जानकारी कांग्रेस के एमपी गुरजीत सिंह औजला ने औपचारिक जानकारी दी है। पंजाब के लोग अब श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टोरंटो की सीधी उड़ान भर सकेंगे।

  • आदर्श चुनाव आचार संहिता का होगा कड़ाई से पालन – उपायुक्त ऊना

    आदर्श चुनाव आचार संहिता का होगा कड़ाई से पालन – उपायुक्त ऊना

    ऊना/सुशील पंडित: निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित जिला के अन्य समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में जिला में निशपक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाए जाने के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं पर क्रम बार चर्चा की गई। 
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श चुनावा आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार चुनाव आचार संहिता की कड़ाई से पालना की जाए। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान स्थापित होने वाले नियंत्रण कक्ष, चुनाव प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण, परिवहन व यातायात प्रबंधन, चुनावी प्रक्रिया में डयूटी देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ऊना ने बताया कि ऊना जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 515 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 घंटों के भीतर सरकारी कार्यालयों व परिसरों, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थलों तथा 72 घंटों के भीतर निजी सम्पत्तियों पर से होर्डिंग्ज़ हटाए जाने अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल विधानसभा चुनावों से संबंधित घोषणा के तुरंत बाद जिला मुख्यालय में कार्यालयों परिसरों व आस पास के क्षेत्रों से सरकारी होर्डिंग्ज़ हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। बैठक में एडीसी ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिन्द्र पटियाल, तहसीलदार ऊना हुसन चंद, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार, एलडीएम गुरूदर्शन भट्टी, जिला कल्याण अधिकारी ऊना अनीता शर्मा, सीएमओ ऊना डाॅ मंजू बहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा  2.0 आयोजित

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा  2.0 आयोजित

    जालंधर/वरुणः इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों में खेल भावना को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा 2.0 का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह तथा अपनी शक्ति और रुचि के अनुसार विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। मीट में ट्रैक और फील्ड दोनों को मिलाकर दो-दिवसीय  इवेंट शामिल थे ।
    छात्रों की शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए 200 मीटर की एथलीट दौड़, लेमन रेस, सैक रेस और थ्री लेॅग रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा वॉलीबॉल व बैडमिंटन मैच पूरे जोश के साथ खेले गए। क्रिकेट मैच में भी खिलाड़ियों ने  प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया।
    डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने छात्रों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल एक व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाने में मदद करता है और विद्यार्थियों के बीच विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व कौशल विकसित करता है।

    खेलों के विजेता थे –

    एथलिट– नेहा (बीबी.-3)

    सैक रेस– हर्षदीप (बीसी.-3)

    लेमन रेस– गुलशनप्रीत कौर (एम्सी.-1)

    थ्री  लेॅग रेस– सेज़लअमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)

    वॉली बॉल– मैनेजमेंट डिपार्टमेंट

    बेडमिन्टन– गर्ल्स सोलो– नमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)

    बॉयज सोलो– रतिंदर (एच.एम्डिपार्टमेंट)

    गर्ल्स डबल– आईटीडिपार्टमेंट (डेज़ीस्नेहा)

    बॉयज डबल– एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट (मानवधीरज)

    क्रिकेट– बॉयज टीम– एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट

    गर्ल्स टीम– मैनेजमेंट डिपार्टमेंट

    विजेता टीमों को प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर – स्कूल एंड कॉलेज ) और डॉ. शैलेश त्रिपाठी (डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) द्वारा मेडल प्रदान किए गए।
  • पंजाबः सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता का मामला, बाप-बेटा गिरफ्तार, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    पंजाबः सुंदर लड़कियों की प्रतियोगिता का मामला, बाप-बेटा गिरफ्तार, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

    बठिंडाः जिले में 23 अक्तूबर को लड़कियों की सौंदर्य प्रतियोगिता मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। आज ही पुलिस ने पोस्टर लगवाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं इस मामले में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने संज्ञान लेते हुए तुरंत करवाई करने के आदेश जारी कर दिए है।

    मंत्री ने विभाग के डायरैक्टर को आदेश दिए कि वह इस मामले की जांच करके जल्द रिपोर्ट पेश करें। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को निर्देश दिए कि एक्ट अनुसार सुंदरता मुकाबले सबंधी विवादित फ्लैक्स लगाने वालों के खि़लाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिसके बाद पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बठिंडा में लगे इस फ्लैक्स सबंधी जानकारी उनको सोशल मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह मामला सुंदरता के नाम पर औरतों में भेद-भाव की भावना पैदा करने वाला और समाज में जात-पात को बढ़ावा देने वाला है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वह बठिंडा में घटी इस घटना के रोष के तौर पर शहर में एक जागरूकता मार्च निकालेंगे, जिससे लोगों को औरतों के प्रति सही नज़रिया अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की विदेश में बसने की चाहत भी इस तरह की घटनाओं के कारण बनती हैं। बता दें कि स्वीट मिलन होटल बठिंडा में 23 अक्तूबर को होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकर जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें जीतने वाली लड़की को इनाम के तौर पर विदेश में सेटल पक्के आदमी के साथ शादी का ऑफर दिया गया था।

  • आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्ज हटाने का कार्य शुरु : डीसी

    आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही होर्डिंग्ज हटाने का कार्य शुरु : डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा कर दी गई है। चुनावों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत लोक सम्पर्क विभाग एवं नगर परिषदों द्वारा ऊना में स्थापित होर्डिंग्ज हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 
  • पंजाबः ठगी करने वाला फर्जी DSP गिरफ्तार, ID कार्ड और वर्दी बरामद

    पंजाबः ठगी करने वाला फर्जी DSP गिरफ्तार, ID कार्ड और वर्दी बरामद

    खन्नाः लुधियाना के कस्बा खन्ना में पुलिस ने नकली डीएसपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को पंजाब पुलिस का डीएसपी बता लोगों से ठगी करता है। पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर आरोपी लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। आरोपी से पुलिस की वर्दी, आईडी कार्ड व कई अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर दिया है। एसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि आरोपी को खन्ना पुलिस ने विशेष ट्रेप लगाकर पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिल चुकी थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।लखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तालाश कर रहा था। गांव के राज सिंह ने उसे बताया कि वह एक डीएसपी को जानता है जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती करवा सकता है।

    लखविंदर के मुताबिक, 19 जनवरी 2022 को वह माछीवाड़ा की कचहरी में दीप प्रीत से मिले। आरोपी दीपप्रीत ने उसे कहा कि वह खन्ना के सीआईए में डीएसपी पद पर लगा है। आरोपी ने लखविंदर व उसके साथ मौजूद अन्य लोगों को अपना आई.कार्ड भी दिखाया। आरोपी दीपप्रीत ने लखविंदर व साथ आए लोगों से कहा कि वह कांस्टेबल भर्ती करवा देगा लेकिन 3-3 लाख रुपए प्रति व्यक्ति लेगा। लखविंदर और उसके साथ आए युवाओं ने 20-20 हजार रुपए आरोपी दीपप्रीत को दे दिए जो कुल रकम 1 लाख रुपए बनी। आरोपी ने लखविंदर व उसके साथियों को एफीडेविट भी दिया। इसके बाद फिर 2 अलग-अलग तारीखों को आरोपी ने लुखविंदर व बाकी लोगों से 18-18 हजार रुपयए गूगल पे करवाए। इसी तरह 4 मई को 38-38 हजार रुपए लिए। आरोपी ने पीड़ितों को एफीडेविट दिया कि वह 2 जून तक उन्हें कांस्टेबल पद पर भर्ती करवा देगा।

    आरोपी दीपप्रीत ने लखविंदर सिंह को मोबाइल पर जॉइनिंग लेटर और पीएमटी स्लिप आदि भी दिखाई। आरोपी ने उन्हें पुलिस में भर्ती भी नहीं करवाया और पैसे भी वापस नहीं दिए। आरोपी ने जांच में पुलिस को बताया कि वह डीएसपी बनकर लोगों से ठगी करता है। आरोपी से पुलिस को वर्दी, जाली आई कार्ड और 10 हजार रुपए बरामद हुए। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पता चल सके कि मामले में और कितने लोग शामिल है। बता दें पंजाब में पुलिस की भर्ती का नाम पर बड़ा नेक्सस चला रहा है। आरोपी ने जिस जगह सके पुलिस की नकली वर्दी और आई कार्ड लिए है पुलिस उन लोगों को भी दबोचने की तैयारी में है।

  • जालंधरः BRITISH OLIVIA SCHOOL के मालिक विजय मैनी पर FIR दर्ज

    जालंधरः BRITISH OLIVIA SCHOOL के मालिक विजय मैनी पर FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः महानगर में कुछ दिन पहले एक स्कूल से 35 लाख रुपए गबन के आरोप में चौंकी इचार्ज मुनीष पर थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने ब्रिटिश ओलीविया स्कूल के मालिक विजय मैनी पर भी मामला दर्ज किया है। विजय मैनी ने 35 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को 9.30 लाख रुपए की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी से 35 लाख रुपए बरामद कर लिए। जिसके बाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज सहित स्कूल मालिक पर मामला दर्ज कर दिया।

    जाने क्या है मामला

    कुछ दिन पहले स्कूल में 35 लाख रुपए कैश चोरी के मामले में पुलिस ने बिजली मकैनिक को काबू किया था। चोरी हुई सारी रकम दो नंबर की थी, इसकी जांच के दौरान थाना इंचार्ज को दो नंबर (ब्लैक) पैसों का पता लग गया था। इसी बात का फायदा लेने के लिए एसएचओ ने चोर को ट्रेस करने के लिए दिन-रात एक उसे पकड़ा लिया। पूछताछ में पता लगा कि उसने करीब 4 लाख रुपए के गहने और अन्य सामान खरीद लिया, जबकि बाकी का कैश उसी के पास है। इस मामले में थाना इंचार्ज को यह भी पता था कि 35 लाख में से सिर्फ 8 लाख वाइट मनी है।

    थाना इंचार्ज ने वह 8 लाख बरामद कर लिया, जबकि जिस 4 लाख का सामान खरीदा था वह भी रिकवर करके बरामदगी में दिखा दिया गया। मामले को बढ़ता देखकर थाना इंचार्ज को 35 लाख रुपए गबन करने के मामले में लाइन हाजिर तक कर दिया गया था। दिया गया लेकिन फिर भी पीड़ित को 1 रुपया भी वापिस नहीं मिला। जालंधर पुलिस ने चोर को पकड़ सारे पैसे भी रिकवर कर लिए लेकिन पीड़ित को कुछ नहीं मिला। 

  • जालंधरः बीजेपी नेता पंडित ललित कुमार का निधन

    जालंधरः बीजेपी नेता पंडित ललित कुमार का निधन

    जालंधर/वरुणः जिले के सीनियर बीजेपी नेता ललित कुमार इस नश्वर संसार को छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे। उनका लुधियाना के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। आज शाम 4 बजे उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखःद समाचार से समाजिक और राजनीतिक खेमों में शोक की लहर फैल गई। ललित कुमार का हरनामदास पुरा में अंतिम संस्कार किया गया। एनकाउंटर परिवार भगवान से प्रार्थना करता है कि ललित कुमार की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।