Blog

  • जालंधरः ACP रणधीर ने VIP लाइट लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः थाना 7 की पुलिस ने गाड़ी पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर घूम रहे युवक पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कंपाउंड किया है। मॉडल टाउन के एसीपी रणधीर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह गत रात्रि गश्त के दौरान PPR मार्केट के इलाके में मौजूद थे तभी गाड़ी के बंपर की ग्रील पर लाल और नीली रंग की बत्ती लगाकर युवक घूमता दिखाई दिया, जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो युवक ने गाड़ी भगा ली।

    जिसे एसीपी रंधीर कुमार के गनमैन और ड्राइवर ने गाड़ी का घेराव कर पकड़ लिया। युवक की पहचान अर्बन इस्टेट फेज 2 रहने वाले आशु के रूप में हुई है। आशु ने बताया कि वह रिमोट के जरिए गाड़ी में लगी लाल और नीली बत्ती का इस्तेमाल करता था। एसीपी रंधीर कुमार ने बताया कि उनके इलाके में गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती, तेज ध्वनि हॉर्न और उच्ची आवाज में स्पीकर लगाकर घूमने वालो पर सख्ती से करवाई की जाएगी।

  • जालंधरः नौकरी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, देखें वीडियो 

    जालंधरः नौकरी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, देखें वीडियो 

    जालंधर/हर्ष कुमारः ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर जालंधर में नौकरी के लिए आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि वह गुरदासपुर की रहने वाली है और उसे जालंधर में युवक ने ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलवाने के लिए एक होटल में मालिक से मिलवाने के लिए बुलाया था। पीड़िता का आरोप है युवक ने होटल में मालिक से मिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    पुलिस में शिकायत देने के बावजूद नहीं की गई कार्रवाईः पीड़िता

    इसके बाद उसने हाईकोर्ट का सहारा लिया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे यह कहा था कि मालिक होटल में है जिससे उसने मुलाकात करनी है और जब वह होटल के कमरे में गई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती की और जान से मारने की धमकियां भी दी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस में शिकायत देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और उस पर समझौते का दवाब बनाया गया। डरा धमका कर उसे समझौता भी लिखवाया गया और पैसे की पेशकश भी की गई लेकिन उसने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट में जाकर मामला दर्ज करने की अर्जी लेकर आई है जिसे उसने उच्च अधिकारियों को सौंपा है ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

    समाजसेवी संस्थाओं के नुमाइंदों ने किया थाने का घेराव

    इस घटना को लेकर समाजसेवी संस्थाओं के नुमाइंदों ने कहा कि उनके पास पीड़िता का केस जब पहुंचा तो उन्होंने हाईकोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने आज संबंधित थाने में घेराव भी किया, ताकि मामला दर्ज करके जल्द से जल्द दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को इंसाफ मिले। 

    जानें घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कहा कि लड़की की शिकायत उन तक पहुंची है और हिमानी योग हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर लड़की के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अगर इसके अलावा कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनकी भी गहनता से जांच करके उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • गंगा में सीवेज बहाने पर 1 लाख रु. जुर्माना, साबुन इस्तेमाल करने पर 5 हजार की पेनल्टी

    गंगा में सीवेज बहाने पर 1 लाख रु. जुर्माना, साबुन इस्तेमाल करने पर 5 हजार की पेनल्टी

    वाराणसी: अब नगर निगम ने गंगा नदी और घाटों पर गंदगी फैलाने को अपराध मानते हुए अर्थदण्ड का प्राविधान बनाया है। गंगा नदी में मल मूत्र त्याग करने से लेकर कपड़े धोने और नाली का गंदा पानी गिराने पर भारी जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी । इस आदेश का कंप्लायंस कराने के लिए नगर निगम घाटों पर लगे हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे और अपने कर्मचारियों की मदद लेगी।

    वाराणसी में गंगा नदी के मैली होने का मामला आए दिन सामने आता रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं । अभी तक कोई ठोस कानून न होने के कारण ऐसे लोग बचते चले आ रहे थे। लेकिन अब  गंगा नदी और घाटों पर गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि साल 2021 में हम सभी ने स्वच्छता को लेकर बहुत ज्यादा काम किया। लेकिन जागरूकता के अभाव में हम टॉप-5 पर भी नहीं पहुंच पाए। लेकिन इस बार हमने नए साल पर नई योजनाओं को लागू किया है।

    उन्होंने बताया कि सबसे पहले हम गंगा नदी की साफ-सफाई को लेकर एक बड़ा प्लान बना चुके हैं। कहा कि अब गंगा नदी में गंदगी फैलाने वालों की पहचान कर तत्काल उनपर कार्यवाही की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर को साफ रखने के लिए हम मंथली प्रतियोगिता भी करा रहे हैं। जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसका नगर निगम/स्मार्ट सिटी की ओर से न सिर्फ प्रचार प्रसार किया जाएगा। बल्कि उनके लिए नगर निगम वरीयता भी देगी और पानी, बिजली, पार्क, सड़क पर लाइटिंग के को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

  • जालंधरः सिख जत्थेबंदियों ने ऐतराज जताकर करवाई सेंट सोल्जर स्कूल की छुट्टी, जाने मामला

    जालंधरः सिख जत्थेबंदियों ने ऐतराज जताकर करवाई सेंट सोल्जर स्कूल की छुट्टी, जाने मामला

    जालंधर. (वरुण/हर्ष) : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आज गजेटेड छुट्टी के बावजूद सेंट सोल्जर स्कूल खुला रहा। जिसको लेकर नाराज सिख जत्थेबंदियों में काफी रोष पाया गया। भारी रोष के चलते सिख जत्थेबंदियों ने सेंट सोल्जर स्कूल पहुंचकर स्कूल की छुट्टी करवा दी। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की शहीदी का इतना बड़ा दिन है और सरकार ने विशेष रूप से गजेटेड छुट्टी घोषित कर रखी है, बावजूद इसके सेंट सोल्जर स्कूल को खोलकर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है।

    सिख जत्थेबंदियों के पदाधिकारी सेंट सोल्जर स्कूल खुला होने की सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए। पदाधिकारियों ने स्कूल की प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान से मुलाकात स्कूल खुला होने का ऐतराज जताया। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल को गजेटेड छुट्टी पर बंद रखना या खोलना उनका फैसला नहीं है। यह सब चीजें स्कूल प्रबंधन कमेटी देखती है। आप प्रबंधकों से बात कर लें। यदि वह आदेश देंगे कि स्कूल में छुट्टी कर दी जाए तो तुरंत प्रभाव से कर देंगे।

    प्रिंसिपल से बातचीत करने के बाद सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने स्कूल प्रबंधकों का नंबर लिया। इसके बाद उन्होंने प्रबंधकों से आज शहीदी दिवस की छुट्टी पर भी स्कूल खुला रखने का रोष जताया। इस पर प्रबंधकों ने कहा कि यदि स्कूल खुला भी है तो इसमें गलत क्या है। इस पर सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं है आप स्कूल खुला रखें, लेकिन फिर आप आज शहीदी दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के बारे में बच्चों को पढ़ाओ ताकि बच्चों को अपने इतिहास के बारे में पता चल सके। जब सरकार ने गजेटेड छुट्टी घोषित कर रखी है तो आपको भी उसे मानना चाहिए। इसके बाद प्रबंधकों स्कूल को बंद करवाया।

  • छठी हि.प्र. ( आज़ाद ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के नए कमांडिंग अफ़सर राजेंद्र कुमार  सैणी ने सँभाली कमान

    छठी हि.प्र. ( आज़ाद ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के नए कमांडिंग अफ़सर राजेंद्र कुमार  सैणी ने सँभाली कमान

    ऊना/सुशील पंडित: आज छठी हि.प्र. ( आज़ाद) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना में फ़ेयरवेल का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य रूप से कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल एम.बी. वानखेड़े मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैंने पिछले दो साल से छठी हि.प्र. ( आज़ाद) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना की कमान सँभाली जिस में मुझे काफ़ी कुछ नया सीखने को मिला और हमने मिलकर कैडेटस में अनुशासन व एकता समेत देशभक्ति का जनून पैदा करने का प्रयास किया। हिमाचल प्रदेश को हम देव भूमि के साथ वीर भूमि के रूप में भी जाना जाता है हम बड़े गर्व से कहते हैं कि हम अपने देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। आपको बताते चलें कि अब उनकी नई पोस्टिंग महाराष्ट्र के मुम्बई एन.सी.सी.  मुख्यालय मे व्यवस्थापन अधिकारी के रूप हुई है।
    उन्होंने कमांडिंग स्टिक नए कमांडिंग ऑफ़िसर राजेंद्र कुमार सैणी ( सेना मेडल ) को सौंपी। इस के उपरांत संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में पी.जी.कॉलेज कीं कैडेटस ने भांगड़ा  व कैडेट स्नेहा ने पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी। इस मौक़े पर पुर्व कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल एच.डी.शर्मा, कर्नल मंगत सैणी , ए.एन.ओ. स्टाफ, सूबेदार सुनील कुमार , नायब सूबेदार सुनील सिंह, सी.एच.एम. करतार, हवलदार छैल सिंह , हवलदार विनोद , हवलदार भूपिन्दर, हवलदार विकास शर्मा , हवलदार सुमेश, हवलदार अजय ,कार्यालय अधीक्षक विपिन शर्मा , अभिषेक, रमन , यू.ओ. कंचन , सार्जेंट दविंदर, सीपीएल अनुराग पाठक, काजल व अरूण कौशल समेत अन्य कैडेटस मौजूद रहे।
  • पंजाबः गैंगस्टर लारेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, पिस्तौल और हथियार बरामद

    पंजाबः गैंगस्टर लारेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, पिस्तौल और हथियार बरामद

    मोहालीः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत रूपनगर पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान एक शूटर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, तेजधार हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 3 पिस्तौल, कृपाण और दो लोहे की रोड व 22 कारतूस के बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों को मोरिंडा से इनको काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआइए स्टाफ की टीम ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि यह लोग ट्राईसिटी में ड्रग्स का काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपित कुलदीप कैरी, कुलविंदर टिंका, सतवीर शम्मी वासी माछीवाड़ा जिला लुधियाना के खिलाफ थाना कुमकलां में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला दर्ज है। जबकि बेअंत सिंह वासी जिला रूपनगर पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • इंडियन पब्लिक स्कूल में मिली बम की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    इंडियन पब्लिक स्कूल में मिली बम की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के जाने माने एक पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए स्कूल को भी सावधानी के साथ खाली कराया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण जिले के इंडियन पब्लिक स्कूल में बम होने की जानकारी एक ईमेल प्राप्त हुई है।

    सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल में बम निरोधक दस्ता भेजा गया है। इसकी पुष्टि और जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इसकि जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस की मानें तो ईमेल भेजने के मामले की भी जांच शुरू कर दी गई है।  

  • चूहे को मारकर बुरा फंसा शख्स

    चूहे को मारकर बुरा फंसा शख्स

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराध का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एर चूहे की हत्या के मामले में बात थाने तक जा पहुंची गई । दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने 24 नवंबर को पुलिस को इस घटना की तहरीर दी थी। पशु प्रेमी विकेंद्र ने तहरीर में बताया था कि मनोज कुमार द्वारा चूहे को मौत के घाट उतारने के लिए पत्थर से बांधकर बहते हुए नाले में छोड़ दिया था, जिसका उसने वीडियो बना लिया और जब उससे मना किया तो वो लड़ाई पर उतारू हो गया।

    चूहे को मारने वाला कहने लगा कि मैं ऐसा ही करूंगा, जिसके बाद पशु प्रेमी ने थाने शिकायत की थी और 25 नवंबर को सदर कोतवाली पुलिस ने चूहे का पोस्टमार्टम बरेली के अस्पताल में कराया था। चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। सदर कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता की अधिनियम के तहत 429,11(1) (1) मामला दर्ज किया है।

  • Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा कारनाम कर दिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनाम मैच के 49वें ओवर में किया। अपने इन 7 शानदार छक्कों की मदद से गायकवाड़ ने इस मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक डाली।

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ ने मैच के 49वें ओवर में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने इस ओवर में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज सिवा सिंह के ओवर 6 गेंदों पर 7 छक्के जड़ दिए। इस 7 छक्कों की मदद से उन्होंने यूपी के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोक दिया। उन्होंन इस मुकाबले में 159 गेंदों में 220 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

    1 ओवर में जड़े 43 रन

    यूपी के खिलाफ लगातार सात छक्के जड़े गायकवाड़ ने बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने इस ओवर में 43 रन बनाए। यूपी के खिलाफ अपनी पारी में उन्होंने लिस्ट ए इतिहास की सबसे ज्यादा रन के ओवर की बराबरी कर ली है। गायकवाड़ के पहले ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने साल 2018 में एक ओवर में 43 रन की पारी खेली थी।

    यूपी के खिलाफ ठोका डबल सेंचुरी

    ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक जड़ा। उस मैच में उन्होंने 159 गेंदों में 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में बड़े खास तरीके से अपना दोहरा शतक पूरा किया। दरअसल, उन्होंने 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़े अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं वह रोहित शर्मा, एन जगदीशन के बाद एक इनिंग में 16 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

  • जालंधरः ट्रक और इनोवा की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत

    जालंधरः ट्रक और इनोवा की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत

    जालंधर/वरुणः नूरमहल मार्ग पर आज सुबह ट्रक और इनोवा कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा कि घायल लोग संथ नगर जोथेवाल बस्ती लुधियाना के रहने वाले हैं।

    स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक फिल्लौर से नकोदर की तरफ जा रहा था और इनोवा कार नकोदर से फिल्लौर की तरफ आ रही थी। घटना के संबंध में इनोवा चालक विजय कुमार ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी जिस वजह से उसकी आंख लग गई और हादसा हो गया। परिवार के सभी सदस्य नकोदर शादी में शामिल होकर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे।

    इनोवा में सवार घायल व्यक्ति कुलविंदर सिंह, हरलीन कौर और चालक विजय कुमार को फिल्लौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अधिक गंभीर लोगों को लुधियाना के किसी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे ड्यूटी अफसर बलजीत सिंह ने इनोवा गाड़ी को साइड करवा कर रास्ता खुलवाया। इस हादसे में 2 घायल महिलाओं बलबीर कौर और हरभजन कौर को लुधियाना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।