Blog

  • Paris Olympics 2024: Manu Bhaker ने India के लिए जीता पहला Medal

    Paris Olympics 2024: Manu Bhaker ने India के लिए जीता पहला Medal

    नई दिल्लीः भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए। भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा। ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा। कोरियाई खिलाड़ियों ओ ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता।

    पहली 5 शॉट सीरीज: 10.6, 10.2, 9.5, 10.5, 9.6, कुल 50.4 दूसरी 5 शॉट सीरीज: 10.1, 10.3, 9.6, 9.6, 10.3, कुल: 49.9  बाकी के शॉट: 10.5, 10.4, 9.8, 9.8, 9.9, 10.2, 10.1, 10.2, 10.1, 10.0, 10.1,10.3, कुलः 121.6

  • चरित्र पर शक के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम…

    चरित्र पर शक के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम…

    चेन्नई: जिले पुरसावलकम से पत्नी को गरम लोहे से जलाने का मामला सामने आया है। मामला गतरात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीकॉम स्नातक खालिद जो मध्य पूर्व में कार्यरत था, हाल ही में चेन्नई शिफ्ट हुआ है। जिसको अपनी पत्नी नौसिया (32) पर शक था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    बताया जा रहा है की, गुस्से में बीकॉम ने गतरात को सो रही पत्नी पर गरम लोहे से वार कर दिया। जिसके कारण उसका के हाथ, पैर और चेहरा बोहत बुरी तरह से जल गया। बता दे की नौसिया को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। पुलिस और डॉक्टर के द्वारा पता चला है की पड़ता की हालत स्थिर है, और पुलिस ने बीकॉम को अरेस्ट कर। आगे की जाँच जारी कर दी है।

  • Punjab : चोरों ने Mother Dairy फैक्टरी में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने Mother Dairy फैक्टरी में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा है। ताजा मामला अमृतसर माल मंडी का है। जो कि एडीसीपी दफ्तर से 100 मीटर की दूरी पर ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यह वारदात चोरी मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर ओम एजेंसी में हुई।

    जिसमें चोर सुबह करीब 4 बजे डिस्ट्रीब्यूटर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। चोर सबसे पहले वे स्टॉक रूम में जाते हैं और स्टॉक रूम का दरवाजा खोलते हैं और वहां आइसक्रीम का नुकसान करते है, बाद में कांच तोड़ते हैं और नकदी चुरा कर फरार हो जाते है।

    ओम एजेंसी के मालिक बताया कि वह वह मदर डेयरी का डिस्ट्रीब्यूटर चलाते है और शनिवार बैंक बंद होने के कारण शुक्रवार और शनिवार की नकदी उनके पास पड़ी थी। जिसके चलते चोरों ने कैश काउंटर से करीब 4 लाख की नकदी चुरा ली और स्टॉक रूम में रखी 4 लाख से ज्यादा की आइसक्रीम खराब कर दी। पीड़ित एजेंसी मालिक ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

  • Jalandhar : Imperial Medical Hall में हुई लूट में लुटेरों को किया पुलिस ने ट्रेस, सांसद चन्नी का दावा, देखें वीडियो

    Jalandhar : Imperial Medical Hall में हुई लूट में लुटेरों को किया पुलिस ने ट्रेस, सांसद चन्नी का दावा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: Imperial Medical Hall में बीते दिन तेजधार हथियार के बल पर दिनदहाड़े 45 हजार रुपए लुटेरे लूटकर फरार हो गए। वही इस मामले को लेकर मेडिकल हॉल में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने दुकान मालिक से बातचीत की। जिस दौरान दुकान मालिक ने उन्हें बताया कि गंडासी, दात के बल पर 2 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि यह काफी निंदनीय घटना है। चन्नी ने कहा कि ऐसी वारदातें जालंधर शहर में होना आम बात हो गई है।

    इस दौरान उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वेस्ट हलके में हुए उप चुनाव में आप पार्टी ने जीत हासिल की है। इस जीत के बाद लुटेरों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चन्नी ने बताया कि वह दुकानदार और व्यापारी से अपील करते हैं कि ऐसी वारदात तो को लेकर उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। इन लुटेरों के साथ कांग्रेस पार्टी डटकर मुकाबला करेंगी, यह हमारी जिम्मेदारी है। चन्नी बताया कि दिल्ली में सेशन चल रहा था लेकिन वह स्पेशल लूट की वारदात सुनने के बाद दुकानदार से मिलने के लिए जालंधर पहुंचे हैं। व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने कर्मियों और कैश की इंश्योरेंस करवा कर रखें।

    जानकारी देते हुए चन्नी ने बताया कि उनके खुद के पेट्रोल पंप पर 1994 में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था और 37 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए थे। उन्होंने इंश्योरेंस कार्रवाई हुई थी जिसके चलते उन्होंने सारे पैसे वापस मिल गए थे। मेडिकल हॉल में हुई वारदात को लेकर उनकी पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से बात हुई है इस दौरान स्वप्न शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि लुटेरों को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। लूट की वारदातों से बचने के लिए अगर किसी दुकानदार को असहले की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है या फिर एसएसपी के पास असहले को लेकर निवेदन कर सकता है और इसका लाइसेंस हासिल कर सकता है। चन्नी ने कहा कि नशे की पूर्ति के लिए लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

  • Punjab : लाखों की ठगी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : लाखों की ठगी मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : जिले से 90 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के मामले में इमीग्रेशन के लिए बैंक में फंड शो के नाम पर चल रहा गोरखधंधा शनिवार को उस समय उजागर हुआ, जब पुलिस ने कुछ लोगों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वही जांच अधिकारी ने बताया अभी तक इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी की तलाश जारी है।आरोपियों की पहचान सीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल, मानव बांसल व निधि सधाना के तौर पर हुई है। एफ आई आर में 91 लाख 50 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है।

    प्राइवेट बैंक के सहायक मैनेजर द्वारा अपनी पत्नी वह दो अन्य साथियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। थाना सिटी वन के एएसआई जसवंत ने बताया कि मोगा के गौरव, अमरिंदर सिंह, लक्ष्मी, मनिंदर जीत सिंह, नवदीप व गुरदीप सिंह ने जून 2024 को एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी कि सीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल, मानव बांसल व निधि सधाना ने मिलकर लोगों के साथ 91 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि विदेश में जाने वाले स्टूडेंट्स का बैंक में फंड शो करने के नाम पर ब्याज पर पैसे लिए गए हैं। रुपए वापस मांगने पर आनाकानी करने लगे। कई लोग आरोपियों के निवास स्थान पर गए। लेकिन आरोपी घर पर नहीं थे। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने ठगी के मामले में सीफू गोयल, उसकी पत्नी रीना गोयल, मानव बांसल व निधि सधाना के खिलाफ धारा 420, 120बी, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर और जानकारी हासिल की जाएगी।

  • Punjab : Spa Center पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab : Spa Center पर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    4 विदेशी युवतियों सहित युवक काबू

     बठिंडा : नॉर्थ स्टेट में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर चार विदेशी लड़कियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। करीब 5 घंटे तक स्पा सेंटर में चले सर्च आपरेशन के बाद विदेशी लड़कियों सहित लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर रात स्पा सेंटर पर डीएसपी की निगरानी में रेड की गई थी। एसएचओ थाना कैंट कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस द्वारा नॉर्थ स्टेट ब्लूम डे सेलून एंड स्पा सेंटर को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी लड़कियों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। पुलिस ने रेड कर 4 विदेशी लड़कियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab: 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित 2 युवक गिरफ्तार

    Punjab: 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित 2 युवक गिरफ्तार

    अमृतसरः स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करते एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते 1 करोड़ की ड्रग मनी के साथ दो बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विदेश में बैठे गुरजंट सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह के यह गुर्गे थे। सूत्रों से पता चला है कि जांच टीम के सामने पकड़े आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। इसकी पुष्टि पंजाब पुलिस के डायरेक्टर डॉ. आईपीएस गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर की है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी अनुसार रविवार सुबह स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने एक इलाके में छापेमारी की। इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स और अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन कई घंटों तक चला। जब पूछताछ शुरू हुई तो उन्होंने विदेश में बैठे दो बड़े तस्करों के नाम बताए। एक तस्कर जो मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है, लेकिन अब अपना नेटवर्क विदेश से चलाता है। उनकी पहचान गुरजंत सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनके संबंध सीमा पार के बड़े तस्करों से हैं।

  • Punjab : Gun Point पर ठेके के कारिंदे से लूटी नगदी, देखें वीडियो

    Punjab : Gun Point पर ठेके के कारिंदे से लूटी नगदी, देखें वीडियो

    डेराबस्सी : बरवाला रोड पर कूड़ावाला गांव में देर रात चार लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर शराब काउंटर में रखे पैसे छीन लिए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कूड़ावाला शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन सुखदर्शन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 तारीख की रात करीब 11:45 बजे वह अपने साथी का इंतजार कर रहा था, जो खाना लेकर आ रहा था। ठेके का दरवाज़ा खुला था, वह पेशाब कर रहा था।

    जैसे ही वह ठेके में दाखिल होने वाला था, पीछे से चार लुटेरे आए, जिनमें से तीन के पास हथियार थे और एक खाली हाथ था। सुखदर्शन ने बताया कि तीनों लुटेरों ने अपनी पिस्तौलें निकाल लीं। लुटेरों ने कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो वे उसे गोली मार देंगे। सुखदर्शन ने बताया कि चौथे युवक ने काउंटर के पास पड़ा रुपयों से भरा डिब्बा उठा लिया और धमकियां देते हुए ठेके से भाग गया। कारिंदे ने बताया कि बक्से में देर शाम की बिक्री के करीब 12 हजार रुपये थे, जबकि पूरे दिन की बिक्री के बाकी पैसे उसने जमा कर रखे थे।

    घटना के बाद उन्होंने डेराबसी थाने को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और कैमरे चेक किए। जांच अधिकारी पॉल चंद ने बताया कि ठेकेदार के बयानों के आधार पर धारा 303 बीएनएस और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: CM भगवंत मान ने 58 नई Ambulances को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    Punjab: CM भगवंत मान ने 58 नई Ambulances को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः स्वास्थ्य सुविधा में एक और बेहतर कदम उठाते सीएम भगवंत मान ने आज अपने चंडीगढ़ आवास से 58 नई एंबुलेंस को हरी झंडी देकर रवाना किया है। ये सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। 58 नई एंबुलेंस शामिल होने से अब राज्य के पास 325 एंबुलेंस हो गई। यह एंबुलेंस पंद्रह मिनट में शहरी और ग्रामीण एरिया में 20 मिनट में लोगों की मदद के लिए पहुंचेगी। इस पर 14 करोड़ की लागत आई है। यह फ्री सेवाएं लोगों को प्रदान करेगी।

    सभी नई एंबुलेंस अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आधारित हैं। इन्हें राज्य के सभी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को अपग्रेड करने की दिशा में इसे एक कदम माना जा रहा है। बतादें कि सरकार की ओर से 550 करोड़ रुपये से अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। राज्य सरकार ने करीब 5 महीने पहले इन एंबुलेंस को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह जानकारी सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भी दी थी। इसके अलावा अब सभी इलाकों में आम आदमी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है।
  • विदेश में भारतीय छात्रों के मौत के चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

    विदेश में भारतीय छात्रों के मौत के चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

    नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में विदेश में भारतीय छात्र पढ़ाई करने गए 633 की मौत हो चुकी है। इन छात्रों की मृत्यु के विभिन्न कारण रहे हैं, जिनमें जातिगत भेदभाव और हमले भी शामिल हैं। यह जानकारी केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ती वर्धन सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत की।

    मुख्य आंकड़े

    1. कनाडा: 172 भारतीय छात्रों की मौत
    2. अमेरिका: 108 भारतीय छात्रों की मौत
    3. यूके: 58 भारतीय छात्रों की मौत
    4. ऑस्ट्रेलिया: 57 भारतीय छात्रों की मौत
    5. रूस: 37 भारतीय छात्रों की मौत
    6. यूक्रेन: 18 भारतीय छात्रों की मौत
    7. जर्मनी: 24 भारतीय छात्रों की मौत
    8. जार्जिया, किर्गिस्तान और साइप्रस: 12 भारतीय छात्रों की मौत

    हमलों में छात्रों की मृत्यु कनाडा में हमलों के कारण 9 भारतीय छात्रों की मौत हुई, जबकि अमेरिका में 6 भारतीय छात्रों की हमलों में मृत्यु हुई।

    छात्रों की वापसी पिछले तीन वर्षों में 48 छात्रों को अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया है। अमेरिकी एजेंसियों ने इन छात्रों के बारे में कोई आधिकारिक डेटा शेयर नहीं किया है।

    विदेश मंत्रालय का यह डेटा भारतीय छात्रों की विदेश में सुरक्षा और उनके साथ हो रही घटनाओं के प्रति चिंता को दर्शाता है। मंत्रालय के अनुसार, उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय छात्रों को विदेश में सुरक्षित रखना है, और इसके लिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं।